ईडीएलआई स्कीम 2023 क्या है: लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी हिंदी में

दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं भारत सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए समय -समय पर अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। ठीक इसी प्रकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, भारत सरकार ने पीएफ मेंबर/कर्मचारियों को इंश्योरेंस की सुविधा देने के लिए ईडीएलआई स्कीम की शुरुआत की है। इस योजना का लाभ केवल कर्मचारी भविष्य निधि के सदस्यों के परिवारों को ही मिलेगा।

यहाँ हम आपको बतायेंगे ईडीएलआई स्कीम 2023 क्या है ? EDLI स्कीम आवेदन हेतु पात्रता क्या ही ? ईडीएलआई स्कीम के लाभ क्या है ? ईडीएलआई स्कीम के लिए आवेदन कैसे करें ? इन सभी के विषय में हम आपकोविस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। EDLI Scheme 2023 सम्बन्धित अन्य जानकारी हिंदी में प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

EDLI scheme kya hai ईडीएलआई स्कीम
EDLI scheme ईडीएलआई स्कीम

ईडीएलआई स्कीम 2023 क्या है ?

क्या आप जानते हैं ईडीएलआई क्या है ? जानकारी के लिए बता दें EDLI एक इंश्योरेंस पॉलिसी है जो हर पीएफ मेंबर को ईपीएफओ द्वारा दी जाती है। EDLI का पूरा नाम Employees’ Deposit Linked Insurance है। इस योजना का यह फायदा होता है कि अगर नौकरी करते हुए यदि किसी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो EDLI में तय की गई राशि पीएफ अकाउंट मेंबर (कर्मचारी) के परिवार जनो को मिलती है।

इस योजना का लाभ केवल पीएफ मेंबर के परिवार वालो को ही मिलता है। जानकारी के लिए बता दें EDLI स्कीम के लिए EPFO ने अधिकतम और न्यूनतम राशि तय की है। जिसमें न्यूनतम राशि है 250000 लाख रूपये और अधिकतम राशि है 7 लाख रूपये। इतनी राशि कर्मचारियों के परिवारजनों को मिल सकता है।

EDLI Scheme 2023 Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको ईडीएलआई स्कीम 2023 से सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें हैं। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। ये सारणी निम्न प्रकार हैं –

आर्टिकल का नाम ईडीएलआई स्कीम क्या है ?
साल2023
स्कीम का नामEDLI Scheme
किसने शुरू कीभारत सरकार ने
लाभार्थीप्रोविडेंट फण्ड के मेंबर
आधिकारिक वेबसाइटwww.epfindia.gov.in

ईडीएलआई स्कीम के लाभ

अगर आप भी EDLI scheme 2023 के लाभ एवं विशेषताओं के विषय में जानना चाहते हैं तो यहाँ हम आपको कुछ पॉइंट्स के माध्यम से जानकारी देने जा रहें हैं। इन जानकारियों को आपको इन पॉइंट्स को पढ़कर प्राप्त कर सकते हैं। ये पॉइंट्स निम्न प्रकार है –

  • ईडीएलआई योजना भारत सरकार द्वारा चलाई गई है।
  • इस योजना की शुरुआत 1976 को की गई थी।
  • इस योजना का लाभ कर्मचारी भविष्य निधि के सदस्यों के परिवारों को मिलेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत भविष्य निधि के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को इंश्योरेंस की सुविधा दी जाएगी।

EDLI के लिए पात्रता

उम्मीदवारो को EDLI स्कीम का लाभ लेने के लिए इस योजना के लिए तय की गई पात्रता पूरी करनी होगी। इन पात्रता को पूरा करने पर ही आप इस स्कीम के पात्र होंगे। EDLI के लिए पात्रता निम्न प्रकार है –

  • क्लेम करने वाला उम्मीदवार ईपीएफ का नॉमिनी होना चाहिए।
  • अगर पीएफ मेंबर के परिवार में कोई नहीं है तो उनका कोई भी वारिश नॉमिनी आवेदन हेतु पात्र होगा।
  • नॉमिनी न होने पर परिवार का कोई भी सदस्य क्लेम कर सकता है।

ईडीएलआई योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

लाभार्थियों को ईडीएलआई इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए फॉर्म 5 IF भरना होगा। जिसके लिए लाभार्थियों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर ही आप फॉर्म भर सकते हैं। ये जरूरी दस्तावेज निम्न प्रकार हैं –

  • बैंक का कैंसिल चेक
  • कर्मचारी का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र (कानूनी उत्तराधिकारी द्वारा क्लेम करने पर)
  • यदि क्लेम करने वाला नाबालिक है तो गार्जियनशिप प्रमाण पत्र

EDLI स्कीम क्लेम कैसे करें ?

उम्मीदवार ध्यान दें अगर आप भी ईडीएलआई स्कीम इंश्योरेंस क्लेम करने हेतु पात्र हैं तो यहाँ हम आपको क्लेम करने की पूरी प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से क्लेम कर सकते हैं। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • जानकारी के लिए बता दें लाभार्थी को कर्मचारी की मृत्यु होने के पश्चात इंश्योरेंस हेतु क्लेम करने के लिए फॉर्म 5 IF भरना होगा।
  • कर्मचारी ईपीएफ के अंतर्गत एक्टिव होना चाहिए।
  • कर्मचारी की मृत्यु होने के बाद इंश्योरेंस क्लेम का पैसा नॉमिनी को मिलेगा।
  • अगर मृत कर्मचारी का कोई नॉमिनी नहीं है तो कर्मचारी के परिवार का कोई भी सदस्य एडीएलआई के लिए क्लेम कर सकता है।
  • यदि ईपीएफ कर्मचारी जिसकी मृत्यु हो चुकी है उसके परिवार में कोई सदस्य नहीं है तो उसका कानूनी उत्तराधिकारी क्लेम कर सकता है।
  • कंपनी द्वारा ही क्लेम फॉर्म को वेरीफाई करके उस पर हस्ताक्षर किये जाते हैं।
  • अगर कोई कंपनी नहीं हैं तो क्लेम फॉर्म को निम्न द्वारा सत्यापित किया जा सकता है –
    • मजिस्ट्रेट
    • गजटेड अधिकारी
    • पोस्टमास्टर या सब पोस्टमास्टर
    • ग्राम पंचायत के अध्यक्ष
    • नगरपालिका या जिला स्थानीय बोर्ड के अध्यक्ष / सचिव / सदस्य
    • CBT या EPF की क्षेत्रीय समिति के सदस्य
    • सांसद या विधायक
    • बैंक मैनेजर (उस बैंक का) जिसमें खाता रखा गया था

EDLI Scheme 2023 सम्बंधित कुछ प्रश्न और उत्तर

EDLI की फुल फॉर्म क्या है ?

EDLI की फुल फॉर्म Employees’ Deposit Linked Insurance है।

EPFO की फुल फॉर्म है ?

EPFO की फुल फॉर्म Employees’ Provident Fund Organisation है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

ईडीएलआई स्कीम की शुरुआत किसने की ?

ईडीएलआई स्कीम की शुरुआत भारत सरकार द्वारा की गई है।

ईडीएलआई क्लेम करने के किन जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी ?

ईडीएलआई क्लेम करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी जैसे – उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र (कानूनी उत्तराधिकारी द्वारा क्लेम करने पर)
यदि क्लेम करने वाला नाबालिक है तो गार्जियनशिप प्रमाण पत्र
बैंक का कैंसिल चेक
कर्मचारी का मृत्यु प्रमाण पत्र

इस लेख में हमने आपसे ईडीएलआई स्कीम क्या है ? और इससे सम्बन्धित अनेक जानकारी हिंदी में साझा की है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं। हमारी टीम द्वारा आपके सभी प्रश्नो के उत्तर अवश्य दिए जायेंगे। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment