आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको ई-जनगणना 2023 से सम्बंधित जानकारी देने जा रहें हैं। जैसे कि आप सभी जानते ही होंगे कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 में होने वाली जनगणना डिजिटल माध्यम से करवाने की घोषणा की थी। इस जनगणना में सभी भारतीय नागरिक शामिल होंगे चाहे वे किसी भी धर्म या समुदाय के अंतर्गत आते हो।
यहाँ हम आपको बतायेंगे ई-जनगणना 2023 क्या है ? ई-जनगणना 2023 की पात्रता क्या है ? E- Census के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं ? ई-जनगणना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? जनगणना लिस्ट कैसे देखें ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। E- Census 2023 सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

ई-जनगणना 2023 क्या है ?
जानकारी के लिए बता दें केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में होने वाली जनगणना को आगे बढ़ाकर वर्ष 2023-24 में आयोजित करने की घोषणा की थी। यह 15वीं भारतीय जनगणना होगी। इसे दो चरणों में आयोजित किया जाएगा -1. मकान सूचीकरण, 2. जनसंख्या गणना। यह जनता को स्व-गणना के लिए एक सुविधा भी प्रदान करेगा। यानी अब कोई भी नागरिक अपनी जनगणना खुद कर सकेगा। पहली बार, 2021 की जनगणना डेटा संग्रह के लिए मोबाइल एप्प का उपयोग किया जाएगा। ऑनलाइन स्व-गणना के प्रावधान की अनुमति देने के अलावा जनगणना डेटा एकत्र करने के लिए गंणकर्ताओं द्वारा घर का दौरा पहले की तरह जारी रहेगा।
जानकारी के लिए बता दें 10 सालों के अंतराल में जनगणना की जाती है। आखिरी जनगणना वर्ष 2011 में की गई थी। उसके बाद वर्ष 2021 में जनगणना की जानी थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे 2 साल ले लिए स्थगित कर दिया गया था। अब वर्ष 2023 में केंद्र सरकार ने ई-जनगणना करने की घोषणा की है।
E- Census 2023 Highlights
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम ई-जनगणना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023 से सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें हैं। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। ये सारणी निम्न प्रकार हैं –
आर्टिकल का नाम | ई-जनगणना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन |
साल | 2023 |
केटेगरी | E- Census |
लाभार्थी | देश के सभी नागरिक |
रजिस्ट्रेशन | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | censusindia.gov.in |
भारत की जनसंख्या कितनी है 2023 में ?
जनगणना होने में देरी का कारण
क्या आप जानते हैं जनगणना होने देरी क्यों हो रही थी और इसके क्या कारण थे ? यहाँ हम आपको बतायेंगे जनगणना होने में देरी के कारण कौन-कौन से थे। अगर आप भी जनगणना होने में देरी का कारण जानना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए पॉइंट्स को पढ़ सकते हैं। ये पॉइंट्स निम्न प्रकार हैं –
- कोविड-19 महामारी के चलते जनगणना की समय-सीमा को बढ़ा दिया गया था।
- प्रत्येक जनगणना से पहले, राज्यों को भारत के महापंजीयक (RGI) को अधिसूचित जिलों, गांवो, कस्बो और अन्य प्रशासनिक इकाइयों जैसे तहसील, तालुका और पुलिस स्टेशनों की संख्या में बदलाव के बारे में जानकारी प्रदान करना आवश्यक होता है।
- जनगणना के संचालन के लिए, कम से कम तीन महीने पहले प्रशासनिक की बॉउंड्री लिमिट्स को फ्रीज़ करना होता है।
जनगणना के लाभ एवं विशेषताएं
- जनगणना 10 साल के अंतराल पर की जाती है।
- पहली बार 1872 में ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड मेयो के तहत जनगणना को शुरू की गया था।
- भारत में पहले समकालीन जनगणना 1881 में हुई थी।
ई-जनगणना 2023 पात्रता
यहाँ हम आपको बतायेंगे ई-जनगणना 2023 में कौन-कौन शामिल हो सकता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए पॉइंट्स को पढ़ना होगा। इन पात्रताओं को पूरा करने वाले नागरिकों को ही जनगणना के अंतर्गत शामिल किया जाएगा। ई-जनगणना 2023 पात्रता निम्न प्रकार हैं –
- देश के सभी वर्ग एवं समुदाय के नागरिक पात्र होंगे।
- उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- सभी आयुवर्ग के नागरिकों को जनगणना में शामिल किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
ई-जनगणना 2023 के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इन दस्तावेजों के आधार पर ही आप ई-जनगणना कर पायेंगे। जानिए क्या है ई-जनगणना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज –
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
ई-जनगणना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
जैसे कि आप सभी जानते ही होंगे केंद्रीय सरकार ने साल 2023 में ई-जनगणना करने की घोषणा की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें नागरिकों को डिजिटल माध्यम से होने वाली जनगणना का लाभ लेने के लिए अभी थोड़ा इंतज़ार करना होना क्योंकि अभी तक केवल ई-जनगणना 2023 डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी इसकी केवल घोषणा मात्र हुई है लेकिन इसके बारे में अधिक जानकारी केंद्र सरकार द्वारा साझा नहीं की गई है। संभावित है जल्द ही केंद्र सरकार द्वारा ई-जनगणना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? और इससे सम्बंधित अन्य जानकारी के लिए प्रस्ताव जारी किया जायेगा।
E- Census 2023 सम्बन्धित कुछ प्रश्न और उत्तर
E- Census की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
E- Census की आधिकारिक वेबसाइट censusindia.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
आखिरी जनगणना कब की गई थी?
आखिरी जनगणना वर्ष 2011 में की गई थी।
जनगणना कितने वर्षों के अंतराल में की जाती है?
जानकारी के लिए बता दें जनगणना 10 वर्षों के अंतराल में की जाती है।
2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या कितनी है?
भारत देश में वर्ष 2011 में हुई जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या 1,21,01,93,422 है।
जैसे कि आप देख सकते हैं इस लेख में हमने आपसे ई-जनगणना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023 और इससे सम्बंधित समस्त जानकारी साझा की हैं। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं। हमारी टीम द्वारा आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।