BPSC Syllabus 2023 सिलेबस एग्जाम पैटर्न एवं सिलेक्शन प्रोसेस हिंदी में

BPSC का पूरा नाम बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) है। BPSC बिहार की एक पीसीएस परीक्षा संस्था है। इस साल बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा 281 पदों की अधिसूचना जारी की गई थी। लेकिन 05-01-2023 को आए नए विज्ञापन NB-2023-01-05-05 के तहत बिहार आपदा प्रबंधन में और 43 अधिसूचनाओं को जारी कर दिया गया है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इस BPSC परीक्षा के हिंदी में सिलेबस (BPSC Syllabus) की पूरी जानकारी देंगे।

अब 68th की संयुक्त प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल रिक्तियों की संख्या 324 है। इस बार 68th की बीपीएससी की परीक्षा 12 फरवरी 2023 से प्रारम्भ होने वाली हैं। इसका फ़ाइनल रिजल्ट 09 अक्टूबर 2023 को आएगा। BPSC लगभग हर 2-3 साल में अपनी परीक्षाओं का आयोजन करती है। इस लिए आपको इस परीक्षा के सिलेबस की पूरी जानकारी होनी जरुरी है।

BPSC Syllabus 2023 | बीपीएससी सिलेबस हिंदी में
BPSC Syllabus 2023 | बीपीएससी सिलेबस हिंदी में

ध्यान रखने योग महत्वपूर्ण तिथियाँ BPSC Syllabus 2023

आवेदन करने की प्रारंभ तिथि 25-11-2022
पूर्व आवेदन करने की अंतिम तिथि 20-12-2022
आवेदन करने की विस्तारित की गयी तिथि 10-01-2023
प्रारम्भिक परीक्षा की तिथि 12-02-2023
मुख्य परीक्षा की तिथि 12-05-2023
साक्षात्कार की तिथि अगस्त
अंतिम रिजल्ट अक्टूबर

एमपी पटवारी सिलेबस एग्जाम पैटर्न

बीपीएससी सिलेबस डिटेल्स OVERVIEW: –

आर्टिकल बीपीएससी सिलेबस हिंदी
संस्था बिहार लोक सेवा आयोग
परीक्षा स्तर राज्यस्तरीय
परीक्षा का नाम BPSC परीक्षा
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन
कुल रिक्तियां 324
आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in

BPSC चयन प्रक्रिया

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयन होने के लिए आपको तीन चरणों से गुजरना होगा। जो निम्नलिखित हैं :-

  1. प्रारंभिक परीक्षा
  2. मुख्य परीक्षा
  3. साक्षात्कार

BPSC प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न (Prelims Exam Pattern)

  • प्रारंभिक परीक्षा कुल 150 अंको के लिए आयोजित की जाती है।
  • प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन से प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • BPSC प्रारंभिक परीक्षा हिंदी इंग्लिश दोनों भाषाओ में आयोजित की जाती है।
  • इस परीक्षा पत्र के सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुवैकल्पिक माध्यम के होंगे।
  • प्रारंभिक परीक्षा केवल जाँच परीक्षा होगी, जिसके माध्यम से उमीदवारों को मुख्य परीक्षा में चयनित किया जाएगा। इसमें प्राप्त किये गए अंको का मुख्य परीक्षा से कोई भी संबंध नहीं है।
  • परीक्षा को हल करने के लिए आपको कुल 2 घंटो का समय दिया जाएगा।
  • इस परीक्षा में गलत उत्तर देने के लिए आपका कोई भी अंक नहीं काटा जाएगा।

BPSC प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस (Prelims Exam Syllabus)

इस प्रश्न पत्र में सामान्य अध्ययन के कई प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे जैसे:-

  • भारत का आर्थिक इतिहास
  • भारत का राजनीतिक इतिहास
  • भारत का सामाजिक इतिहास
  • बिहार के इतिहास की महत्वपूर्ण विशेषताएं
  • अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की समसामयिक घटनाएँ
  • भारत में संसाधनों का उपयोग
  • भारत की कृषि व्यवस्था
  • बिहार की भौगोलिक प्रभाग
  • बिहार तथा भारत की महत्वपूर्ण नदियाँ
  • आजादी के बाद बिहार के अर्थव्यवस्था के प्रमुख परिवर्तन
  • भारत का राष्ट्रिय आंदोलन तथा इसमें बिहार का योगदान
  • भारतीय राजनितिक व्यवस्था
  • पंचायती राज व्यवस्था
  • भारत सरकार की योजनाएँ
  • सामान्य विज्ञान (गणित व रीजनिंग) से भी प्रश्न पूछे जाते हैं
BPSC मुख्य परीक्षा पैटर्न (Mains Exam Pattern)
विषय क्रमांक विषय पूर्णाक परीक्षा अवधि
01 सामान्य हिंदी 100 03 घंटे
02 सामान्य अध्ययन (पत्र-1)300 03 घंटे
03 सामान्य अध्ययन (पत्र-2)300 03 घंटे
04 ऐच्छिक (वैकल्पिक) विषय 300 03 घंटे
  • सामान्य हिंदी में कम से कम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा लेकिन मेरिट लिस्ट में इसकी गणना नहीं की जाएगी।
  • हर प्रश्न पत्र को हल करने के लिए आपको 3 घंटे की अवधि दी जाएगी।
  • प्रत्येक विषय 300 अंको का होगा। कुल 900 अंको से मुख्य परीक्षा (Mains Exam) की मेरिट लिस्ट का निर्धारण होगा।
  • मुख्य परीक्षा हिंदी तथा इंग्लिश दोनों भाषाओं में करवाई जाएगी।
  • मुख्य परीक्षा का पेपर वर्णात्मक तरीके से होता है।

BPSC मुख्य परीक्षा सिलेबस (Mains Exam Syllabus)

  1. सामान्य हिंदी

इस प्रश्न पत्र में बिहार के माध्यमिक शिक्षा के स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस प्रश्न पत्र में अपने भावो को सरलतम रूप में तथा शुद्ध रूप में व्यक्त करने की जाँच की जाती है।

इस प्रश्न पत्र में अंको का विवरण ऐसे होगा :-

  1. निबंध :- 30 अंक
  2. व्याकरण :- 30 अंक
  3. वाक्य विन्यास :- 25 अंक
  4. संक्षेपण :- 15 अंक
  • सामान्य अध्ययन (पत्र-1)
  1. भारत का इतिहास-विशेषकर आधुनिक इतिहास
  2. भारतीय संस्कृति
  3. संथाल विद्रोह
  4. बिरसा आंदोलन
  5. भारत छोड़ो आंदोलन
  6. देश की आजादी में महात्मा गाँधी की भूमिका
  7. देश की आजादी में बिहार की भूमिका
  8. राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय की महत्वपूर्ण घटना
  9. देश के इतिहास में बिहार का संदर्भ
  10. सांख्यिकीय विश्लेषण
  11. चम्पारण सत्याग्रह
  12. पश्चिमी शिक्षा का परिचय और विस्तार
  • सामान्य अध्ययन (पत्र-2)
  1. भारत कि राजनितिक प्रणाली
  2. बिहार की राजनितिक प्रणाली
  3. भारतीय अर्थव्यवस्था
  4. भारत का भूगोल
  5. बिहार की अर्थव्यवस्था
  6. बिहार का भूगोल
  7. बिहार की आर्थिक व सामाजिक दशा
  8. भारत के विकास में विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी की भूमिका
  9. भारतीय राजनिति
  10. बिहार का भूगोल (बिहार व झारखण्ड के विखंडन से पूर्व)
  • ऐच्छिक (वैकल्पिक) विषय
  1. मानव विज्ञान
  2. कृषि
  3. रसायन विज्ञान
  4. भू विज्ञान
  5. वाणिज्यिक शास्त्र , लेखा शास्त्र
  6. विद्युत इंजीनियरिंग
  7. श्रम एवं समाज कल्याण
  8. प्रबंध
  9. यांत्रिकी इंजीनियरिंग
  10. भौतिकी
  11. मनोविज्ञान
  12. समाज शास्त्र
  13. प्राणी विज्ञान
  14. अंग्रेजी भाषा और साहित्य
  15. हिंदी भाषा और साहित्य
  16. उर्दू भाषा और साहित्य
  17. बंगला भाषा और साहित्य
  18. संस्कृत भाषा और साहित्य
  19. फ़ारसी भाषा और साहित्य
  20. अरबी भाषा और साहित्य
  21. पाली भाषा और साहित्य
  22. मैथिली भाषा और साहित्य
  23. पशुपालन तथा पशु चिकत्सा विज्ञान
  24. वनस्पति विज्ञान
  25. सिविल इंजीनियरिंग
  26. अर्थशास्त्र
  27. भूगोल
  28. इतिहास
  29. विधि
  30. गणित
  31. दर्शन शास्त्र
  32. राजनिति विज्ञान तथा अंतर्राष्ट्रीय सम्बद्ध
  33. लोक प्रशासन
  34. सांख्यिकी
  • व्यक्तिगत परीक्षण (INTERVIEW)
  1. मुख्य परीक्षा में सफल उमीदवारों को व्यक्तिगत परीक्षण के लिए बुलाया जाता है।
  2. चयनित उमीदवारो का साक्षात्कार 120 अंको का होगा।
  3. अंतिम में मुख्य परीक्षा के 900 अंको तथा साक्षात्कार के 120 अंक, कुल 1020 अंको के माध्यम से फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
  4. सफल उम्मीदवार को आयोग इनमें से किसी भी सेवा या पद के लिए अनुशंषित करने का अधिकार रखता है।
  5. इंटरव्यू उमीदवार की व्यक्तिगत पहलुओं की जाँच के लिए किया जाता है।

BPSC Syllabus से सम्बंधित प्रश्न

BPSC का पूरा नाम क्या है ?

BPSC का पूरा नाम बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) है।

BPSC 68th की संयुक्त प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल रिक्तियों की संख्या कितनी है ?

05-01-2023 को आए नए विज्ञापन के तहत अब 68th की संयुक्त प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल रिक्तियों की संख्या 324 है।

BPSC की मुख्य परीक्षा में हिंदी में पास होने के लिए कितने अंको की आवश्यकता है ?

सामान्य हिंदी में कम से कम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

BPSC की प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) कब होगी ?

प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 12-02-2023 है।

BPSC परीक्षा का अंतिम रिजल्ट कब घोषित होगा ?

BPSC परीक्षा का अंतिम रिजल्ट अक्टूबर 2023 में आने की सम्भावना है।

Leave a Comment

Join Telegram