Bihar RTPS Service Plus (आय, जाति, निवासी) Apply Online

Bihar RTPS-बिहार राज्य सरकार के माध्यम से प्रदेश के सभी नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए बिहार आरपीटीएस सर्विस (सार्वजानिक सेवा का अधिकार) पोर्टल लॉन्च किया गया है।

यह पोर्टल वर्ष 2011 में 15 अगस्त के दिन शुरू किया गया। यह पोर्टल राज्य के नागरिकों को बिना किसी विभाग में गए हुए आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने से संबंधी सेवाओं का लाभ अब ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।

बिहार आरपीटीएस सर्विस प्लस (Bihar RTPS Service Plus) के माध्यम से लोक सेवा अधिकार एवं अन्य प्रकार की सभी महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ अब ऑनलाइन के तहत प्राप्त किया जा सकता है।

Bihar RTPS Service Plus (आय, जाति, निवासी) Apply Online
Bihar RTPS Service Plus (आय, जाति, निवासी) Apply Online

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Bihar RTPS Service Plus (आय, जाति, निवासी) Apply Online से संबंधित जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः बिहार आरपीटीएस से संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Bihar RTPS Service Plus

बिहार आरपीटीएस सर्विस प्लस जैसे की आप सभी लोग जानते है किसी भी सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए हमें दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

ऐसे में आपको दस्तावेजों को बनाने के लिए सरकारी कार्यालयों में जाना होता है। सरकार के द्वारा बिहार राज्य के नागरिकों को अब आय ,जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने से संबंधी सेवाओं को Bihar RTPS Service Plus पोर्टल में सुविधा उपलब्ध की गयी है।

नागरिक बिना किसी दफ्तर में गए अब घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। सरकारी दफ्तरों से दस्तावेज बनाने के लिए नागरिकों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

इन सभी समस्याओं को मध्यनजर रखते हुए यह पोर्टल लॉन्च किया गया है। ताकि आरटीपीएस बिहार पोर्टल के तहत नागरिकों को सभी तरह की सेवाओं का लाभ मिल सके।

बिहार आरटीपीएस पोर्टल क्या है ?

Bihar RTPS Service Plus– एक  Right to Public Service है ,जिसे  लोक सेवाओं  का अधिकार के नाम से भी जाना जाता है।

बिहार राज्य सरकार के माध्यम से यह राज्य के लोगो को जरुरी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विकसित किया गया एक वेब पोर्टल है। जिसमें सभी तरह की महत्वपूर्ण सेवाओं को आमजन नागरिकों के लिए उपलब्ध किया गया है।

राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा संचालित की जाने वाली विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए नागरिकों के पास जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इन प्रमाण पत्र के माध्यम से नागरिक आसानी से सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते है।

कॉलेज में एडमिशन लेने और छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए OBC और ST, SC श्रेणी के स्टूडेंट्स को हमेशा आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।

ऐसे में बिहार राज्य के निवासियों को इन सब सुविधा का लाभ देने के लिए बिहार आरटीपीएस पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल की मदद से अब राज्य वासी किसी भी तरह के प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ‘

बिहार सरकार के द्वारा यह पोर्टल केवल राज्य की जनता को के लिए लोक सेवाओं का अधिकार प्रदान करने के हेतु विकसित किया गया है।

अब नागरिक अपने मोबाइल फोन ,कंप्यूटर ,लैपटॉप की मदद से आसानी से मूल निवास ,आय ,जाति प्रमाण पत्र के लिए घर बैठे अप्लाई कर सकते है।

Bihar RTPS Service Plus (आय, जाति, निवासी) Apply Online

आर्टिकलBihar RTPS Service Plus Online Apply
सेवा का नामबिहार आरटीपीएस पोर्टल सेवा
राज्यबिहार
पोर्टल लॉन्च15 अगस्त 2011
वर्ष2023
उद्देश्यआय, जाति, निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई
लाभअब प्रमाण पत्र से संबंधी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध
लाभार्थीबिहार राज्य के नागरिक
ऑफिसियल वेबसाइटserviceonline.bihar.gov.in
Bihar RTPS Service Plus

Bihar RTPS Service Plus के मुख्य उद्देश्य

बिहार आरटीपीएस सर्विस प्लस का मुख्य उद्देश्य यह है की राज्य के नागरिकों तक सभी तरह की लोक सेवाएं ,बाह्य सेवाएं एवं अन्य सेवाओं का लाभ ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत उपलब्ध करवाना।

ताकि आमजन नागरिकों को किसी भी तरह की सेवा का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी विभाग में जाने की आवश्यकता ना हो। पोर्टल लॉन्च होने से पहले लोगो को कार्यालयों में दस्तावेजों को बनाने के लिए लम्बी कतारों में खड़ा होना पड़ता था।

इससे उनके समय के साथ-साथ आर्थिक हानि का सामना भी करना होता था। लेकिन अब Bihar RTPS पोर्टल में अब सभी सेवाएं उपलब्ध होने से सभी तरह की सेवाओं को आसान एवं बेहतर बनाया गया है।

यह पोर्टल नागरिकों तक पारदर्शी तरीके से सेवाएं उपलब्ध करवाने में मदद करता है। इंटरनेट की सहायता से आप अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर की मदद से आसानी से प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।

बिहार आरटीपीएस सर्विस प्लस के लाभ

  • Bihar RTPS Service Plus पोर्टल के माध्यम से आमजन नागरिकों तक आसानी से विभिन्न विभागों से जुड़ी सेवाओं को घर बैठे लेने का लाभ मिल रहा है।
  • Bihar RTPS में सरकारी योजनाओं से जुड़ी किसी भी तरह का लाभ प्राप्त करने के लिए आय,जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र से संबंधी सेवाओं को पोर्टल में उपलब्ध किया गया है।
  • आरटीपीएस बिहार पोर्टल में उपलब्ध विभागों की सेवाओं को प्राप्त करने के लिए अब नागरिकों को सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • Bihar RTPS में सभी तरह की सेवाएं उपलब्ध होने से आमजन नागरिकों तक सुगमता से सेवाएं पहुंचने में मदद मिलेगी।
  • प्रमाण पत्र सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होने से अब नागरिकों को सरकारी दफ्तरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे उनके समय के सदुपयोग के साथ-साथ आर्थिक रूप से होने वाले खर्चे में भी बचत होगी।
  • आरटीपीएस बिहार पोर्टल नागरिकों तक पारदर्शी तरीके से सेवाओं को पहुंचाने में सहयोग करता है।
  • नागरिकों की सुविधा के लिए Bihar RTPS पोर्टल में लोक सेवा अधिकार से संबंधी सेवाओं ,अन्य सेवाएं ,एवं बाह्य सेवाओं को उपलब्ध किया गया है।

Bihar RTPS में उपलब्ध सेवाएं

लोक सेवाओं का अधिकार की सेवाएँ

  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • योजना एवं विकास विभाग
  • श्रम संसाधन विभाग
  • गृह विभाग

अन्य सेवाएँ

  • श्रम संसाधन विभाग
  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग
  • पर्यटन विभाग

सेवा सम्बन्धी जानकारी

  • लोक सेवाएँ
  • अन्य सेवाएँ

आय, जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

जाति प्रमाण पत्र के लिए

  • पहचान का प्रमाण – आधार कार्ड ,वोटर आईडी कार्ड पासपोर्ट ,पेन कार्ड
  • एड्रेस प्रूफ हेतु – आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आवासीय प्रमाण पत्र, किराया पर्ची और किराया समझौता।
  • राशन कार्ड की फोटो कॉपी

निवास प्रमाण पत्र के लिए

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडीकार्ड
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड

आय प्रमाण पत्र के लिए

  • आयु प्रमाण (जन्म प्रमाण पत्र या मार्कशीट),
  • आवेदक का राशन कार्ड,
  • आवासीय प्रमाण,
  • आय विवरण (मासिक वेतन, वेतन पर्ची)

Bihar RTPS Service Plus आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन अप्लाई ऐसे करें

यदि आप Bihar RTPS Service Plus के माध्यम से आय,जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। आवेदन करने से संबंधित जानकारी को नीचे साझा किया गया है।

  • Bihar RTPS Service Plus (Income, Caste, Resident) Apply Online हेतु serviceonline.bihar.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट के होम पेज में ऑनलाइन आवेदन दें के सेक्शन में जाएँ।
  • यहाँ आपको लोक सेवाओं का अधिकार की सेवाएँ के सेक्शन में सामान्य प्रशासन विभाग में क्लिक करना है। बिहार आरटीपीएस सर्विस प्लस आय ,जाति ,निवास प्रमाण पत्र
  • अब आपके सामने प्रमाण पत्र से संबंधी सूची खुलकर आएगी।
  • इस सूची में आप जिस सेवा के लिए आवेदन करना चाहते है उसमें क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदन करने के लिए आपकी स्क्रीन में आवेदन फॉर्म प्राप्त होगा।
  • अब आवेदन करने के लिए फॉर्म में आवेदक का विवरण / Details of Applicant दर्ज करें। बिहार आरटीपीएस सर्विस प्लस आय ,जाति ,निवास प्रमाण पत्र
  • सभी महत्वपूर्ण विवरण भरने के बाद आवेदक व्यक्ति को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो एवं दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अपलोड करना है।
  • इसके बाद स्व-घोषणा / Self Declaration में टिक करके दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके प्रोसीड के विकल्प में क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आवेदन करने से संबंधित प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Bihar RTPS Service Plus पोर्टल से संबंधित प्रश्न उत्तर

Bihar RTPS Service Plus का पूरा नाम क्या है ?

बिहार RTPS पोर्टल का पूरा नाम Right to Public Service है ,जिसे हिंदी में लोक सेवाओं  का अधिकार के नाम से जाना जाता है।

आरटीपीएस पोर्टल के माध्यम से बिहार राज्य के नागरिकों को क्या सुविधा मिली है ?

बिहार राज्य के नागरिकों को आरटीपीएस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ मिली है। इस पोर्टल की मदद से अब राज्य वासी सभी तरह की सेवाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकते है।

क्या आरटीपीएस बिहार पोर्टल में प्रमाण पत्र बनाने से संबंधी सेवाओं को भी उपलब्ध किया गया है ?

जी हाँ सरकार के द्वारा आसानी से प्रमाण पत्र सेवाओं को नागरिकों तक उपलब्ध करवाने के लिए बिहार आरटीपीएस पोर्टल में प्रमाण पत्र सेवा को भी उपलब्ध किया गया है।

लोक सेवा अधिकार सेवा में कौन कौन सी विभाग की सेवाएं उपलब्ध है ?

लोक सेवा अधिकार में सामान्य प्रसाशन विभाग ,श्रम संसधान विभाग ,योजना एवं विकास विभाग ,गृह विभाग से संबंधी सेवाएं उपलब्ध की गयी है।

प्रमाण पत्र की आवश्यकता क्यों होती है ?

आज के इस दौर में केंद्रीय ,एवं राज्य स्तरीय सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों को आय ,मूल निवास ,जाति प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इन प्रमाण पत्र की मदद से स्टूडेंट्स कॉलेज ,स्कूल में प्रवेश लेने से संबंधी एवं छात्रवृति योजनाओं का लाभ उठा सकते है।

Leave a Comment