Bhu Naksha Jharkhand 2023 : भू नक्शा झारखण्ड चेक एवं डाउनलोड कैसे करें @ jharbhunaksha.jharkhand.gov.in

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भू-नक्शा झारखण्ड चेक एवं डाउनलोड करने से सम्बंधित जानकारी देने जा रहें हैं। जानकारी के लिए बता दें झारखंड राज्य सरकार ने अपने राज्य नागरिको की सुविधा के लिए घर बैठे भू-नक्शा चेक एवं डाउनलोड करने की प्रक्रिया उपलब्ध करा दी गई हैं। राज्य का कोई भी नागरिक जो अपनी जमीन का नक्शा चेक एवं डाउनलोड करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट jharbhunaksha.jharkhand.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

यहाँ हम आपको बतायेंगे Bhu Naksha Jharkhand 2023 क्या है ? झारखंड भू-नक्शा ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कैसे करें ? झारखंड भू-नक्शा जिलेवार सूची जिनका भू-नक्शा ऑनलाइन देखा जा सकता है। भू-नक्शा झारखंड ऑनलाइन देखने के क्या लाभ हैं ? झारभूमि मोबाइल एप्प कैसे डाउनलोड करें ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। Jharkhand Bhu Naksha 2023 से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

 भू नक्शा झारखण्ड चेक एवं डाउनलोड कैसे करें
भू नक्शा झारखण्ड चेक एवं डाउनलोड कैसे करें
Contents hide

Bhu Naksha Jharkhand 2023

जानकारी के लिए बता दें झारखंड राजस्व भूमि सुधार विभाग द्वारा राज्य नागरिको को भू-नक्शा चेक एवं डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान कर दी गई हैं। भू-नक्शा झारखण्ड ऑनलाइन चेक करने के लिए झारखंड राजस्व विभाग द्वारा jharbhunaksha.jharkhand.gov.in पोर्टल जारी किया गया है। इस पोर्टल का लाभ राज्य के सभी नागरिक उठा सकते हैं। पहले के समय में भू-नक्शा चेक एवं डाउनलोड करने के लिए नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे जिसमें नागरिकों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए सरकार द्वारा नागरिको के लिए भू-नक्शा देखने और डाउनलोड करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल जारी किया गया था।

भू नक्शा झारखण्ड 2023 हाइलाइट्स

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ पर हम आपको Bhu Naksha Jharkhand 2023 से जुडी कुछ विशेष जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। ये सारणी निम्न प्रकार हैं –

आर्टिकल का नाम भू नक्शा झारखण्ड चेक एवं डाउनलोड कैसे करें
Bhu Naksha Jharkhand
साल 2023
राज्य का नाम Jharkhand
केटेगरी भू-नक्शा डाउनलोड
लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक
भू-नक्शा देखने की प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट jharbhunaksha.jharkhand.gov.in

झारखण्ड ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन फॉर्म

भू-नक्शा झारखंड का उद्देश्य क्या है ?

Bhu Naksha Jharkhand झारखंड राजस्व एवं भूमि-सुधार विभाग द्वारा भू-नक्शा झारखंड ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को भू-नक्शा घर बैठे देखने की सुविधा देना है ताकि राज्य नागरिकों को भू-नक्शा देखने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। ऑनलाइन भू-नक्शा देखने और भू-नक्शा का प्रिंट नागरिको को उपलब्ध कराना है।

ऑनलाइन भू-नक्शा देखने के लाभ

यहाँ हम आपको Jharkhand Bhu-Naksha ऑनलाइन देखने के लाभ बताने जा रहें हैं। अगर आपको भी भू-नक्शा ऑनलाइन देखने के लाभों के विषय में जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन भू-नक्शा देखने के लाभ निम्न प्रकार हैं –

  • झारखंड राज्य का कोई भी नागरिक घर बैठे अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन देख सकता है।
  • जमीन के नक़्शे में जमीन के मालिक की कुछ जानकारी दर्ज होती है।
  • कोई भी नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर किसी भी समय अपनी जमीन का नक्शा देख सकता है।
  • नागरिक घर बैठे ऑनलाइन अपनी जमीन का नक्शा देख सकते हैं उन्हें अपनी जमीन का नक्शा देखने के लिए कही जाने की आवश्यकता नहीं है।
  • नागरिको को अपनी जमीन का नक्शा देखने व प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से छुटकारा मिलेगा।
  • ऑनलाइन घर बैठे नक्शा मिलने से नागरिको के पैसे की बचत होगी और साथ ही उनके समय की भी बचत होगी।

झारखंड भू-नक्शा जिलेवार सूची

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको झारखंड के उन जिलों की सूची देने जा रहें हैं जिनका भू-नक्शा ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड किया जा सकता है। अगर आप भी झारखंड भू-नक्शा के उन जिलों के नाम देखना चाहते हैं जिनका भू-नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध हैं तो आप नीचे दी गई सारणी देख सकते हैं। ये सारणी निम्न प्रकार हैं –

दुमका – Dumkaदेवघर – Deoghar
पाकुड़ – Pakurराँची – Ranchi
पश्चिमी सिंहभूम – West Singhbhumधनबाद – Dhanbad 
पलामू – Palamuगढवा – Garhwa 
बोकारो – Bokaroसिमडेगा – Simdega
कोडरमा – Kodermaखुटी – Khunti
लातेहार – Lateharचतरा – Chatra 
लोहरदग्गा – Lohardagaरामगढ़ – Ramgarh
 जामताड़ा – Jamtaraगिरीडीह – Giridih
सराइकेला खरसावाँ – Saraikela Kharsawanसाहिबगंज – Sahebganj
पूर्वी  सिंहभूम – East Singhbhumगुमला – Gumla 
हजारीबाग – Hazaribagh  गोड्डा – Godda

झारखंड भू-नक्शा चेक एवं डाउनलोड कैसे करें ?

झारखण्ड राज्य के वे इच्छुक नागरिक जो अपनी जमीन का नक्शा घर बैठे देखना चाहते हैं यहाँ हम उनके लिए आपको Bhu Naksha Jharkhand चेक एवं डाउनलोड करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से भू-नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • Bhu Naksha Jharkhand download करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jharbhunaksha.jharkhand.gov.in पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर ही आपको जिला, सर्कल, हल्का, मौजा, शीट नंबर, आदि सलेक्ट करने होंगे। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया हैं –
bhu naksha jharkhand check evam download
भू-नक्शा झारखंड चेक एवं डाउनलोड
  • उसके बाद आपके सामने जमीन का नक्शा खुलकर आएगा जिसमें आपको अपने खसरा नंबर पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपकी जमीन की जानकारी (Plot Info) खुलकर आ जाएगी।
  • अगर आप मैप रिपोर्ट लेना चाहते हैं तो आपने नीचे दिए गए Map Report के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • आपको भू-नक्शा पीडीएफ फॉर्मेट में देखने के लिए Show Report Pdf के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
jharkhand bhu naksha download
झारखंड भू-नक्शा डाउनलोड
  • क्लिक करते ही आपके सामने भू-नक्शा पीडीएफ फॉर्मेट में खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस नक्शा को डाउनलोड करने के लिए ऊपर दिए गए डाउनलोड के आइकॉन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपका भू-नक्शा झारखंड पीडीऍफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।
  • इस प्रकार आपकी भू-नक्शा झारखंड चेक एवं डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

Jharbhoomi Mobile App Download Kaise Karen?

उम्मीदवार ध्यान दें अगर आप मोबाइल फोन के माध्यम से भू-नक्शा देखना चाहते हैं तो यहाँ हम आपको Jharbhumi मोबाइल एप्प डाउनलोड करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें हैं। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से झारभूमि मोबाइल एप्प डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया बताने जा रहें हैं। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • Jharbhumi Mobile App डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फोन के गूगल प्लेस्टोर में जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने प्लेस्टोर का होम पेज खुल जाएगा।
  • इसी पेज पर आपको ऊपर दिए गए सर्च बार में Jharbhumi टाइप करके सर्च के आइकॉन पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज में आपके सामने एप्प के ऑप्शन आ जाएंगे।
  • आपको Jharbhumi एप्प के आइकॉन पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज में आपके सामने Jharbhumi इनस्टॉल करने का विकल्प आएगा।
  • अब आपको Install के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के कुछ सेकंड बाद ही आपकी झारभूमि एप्प डाउनलोड हो जाएगी।
  • इस प्रकार आपकी Jharbhumi मोबाइल एप्प डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

Bhu Naksha Jharkhand 2023 सम्बंधित कुछ प्रश्न और उत्तर

भू-नक्शा झारखंड चेक एवं डाउनलोड करने सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

झारखंड भू-नक्शा चेक एवं डाउनलोड करने से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट jharbhunaksha.jharkhand.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है। इस वेबसाइट पर जाकर आप अपनी जमीन का नक्शा चेक एवं डाउनलोड कर सकते है।

झारखंड के किस जिले के नागरिक ऑनलाइन भू-नक्शा चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं ?

झारखंड के सभी जिलों के नागरिक ऑनलाइन अपनी जमीन का नक्शा चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं। हमने आपको झारखंड राज्य के सभी जिलों के नाम बता दिए हैं जिनके आप जमीन के नक़्शे को ऑनलाइन देख सकते हैं।

भू-नक्शा झारखंड ऑनलाइन कैसे चेक करें ?

अगर आप झारखंड भू-नक्शा ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं तो आप झारखंड भू-नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट jharbhunaksha.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

झारखंड भू-नक्शा से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

झारखंड भू-नक्शा स सम्बंधित हेल्पलाइन 0651-2401716 है। अगर आपको अपनी जमीन के नक्शा सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए या आपको कोई समस्या या शिकायत है तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

झारखंड भू-नक्शा सम्बंधित मोबाइल एप्प क्या है ?

झारखंड भू-नक्शा सम्बंधित मोबाइल एप्प झारभूमि है।

झारभूमि मोबाइल एप्प कैसे डाउनलोड करें ?

झारभूमि मोबाइल एप्प को आप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते है। ऊपर दी गई जानकारी में हमने आपको झारभूमि एप्प डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया बता दी गई हैं। अगर आप भी झारभूमि एप्प डाउनलोड करना चाहते हैं तो ऊपर दी गई जानकारी को पूरा पढ़ें –

हेल्पलाइन नंबर

इस लेख में हमने आपसे भू-नक्शा झारखण्ड चेक एवं डाउनलोड करें करें ? और इससे सम्बंधित जानकारी देने जा रहें हैं। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट jharbhunaksha.jharkhand.gov.in पर विजिट कर सकते है। अगर आपको इसके वाला कोई सवाल हैं तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं। हमारी टीम द्वारा आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए आपिस हेल्पलाइन नंबर 0651-2401716 पर संपर्क कर सकते है। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment

Join Telegram