आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना 2023: रजिस्ट्रेशन, पात्र लाभार्थी लिस्ट

राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2017 को राजस्थान भामाशाह स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना को राजस्थान सरकार ने अपने राज्य नागरिको को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए शुरू किया था। इस योजना के 2 साल पूरे करने के बाद सरकार द्वारा वर्ष 2019 में आयुष्मान भारत स्वास्थय बीमा योजना में इसका विलय कर दिया गया।

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना 2023 के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहें है। जानकारी के लिए बता दें राजस्थान सरकार द्वारा संचालित भामाशाह स्वास्थय योजना और भारत आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना का वर्ष 2019 में एकीकरण कर दिया गया था। उसके बाद इस योजना को आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना का नाम दिया गया था। इस योजना के अंतर्गत राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लोगो को स्वास्थ्य सम्बंधित सुविधाएं प्रदान की जाती है।

आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना
आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना

यहाँ हम आपको बतायेंगे आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना 2023 क्या है ? Mahatma Gandhi Swasthya Bima Yojana 2023 Highlights क्या है ? AB-Mahatma Gandhi Swasthya Bima Yojana के लाभ एवं विशेषताएं क्या है ? AB-Mahatma Gandhi Swasthya Bima Yojana हेतु ऑनलाइन आवेदन कौन कर सकता है ? आयुष्मान भारत महात्मा गाँधी स्वास्थ्य बीमा योजना ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है ? आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करे ? AB-MGRSBY लाभार्थी लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। Ayushman Bharat Mahatma Gandhi Swasthya Bima Yojana 2023 सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

Contents hide

आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना 2023

राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2017 को राजस्थान भामाशाह स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना को राजस्थान सरकार ने अपने राज्य नागरिको को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए शुरू किया था। इस योजना के 2 साल पूरे करने के बाद सरकार द्वारा वर्ष 2019 में आयुष्मान भारत स्वास्थय बीमा योजना में इसका विलय कर दिया गया। दोनों योजनाओ का विलय होने के बाद निर्मित योजना का नाम आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना रखा गया। इस योजना के अंतर्गत राज्य नागरिको को 5 लाख रूपये तक का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाता है।

इस योजना के अंतर्गत नागरिको के उपचार के लिए 1576 पैकेज बनाया गया है। इस योजना के अंतर्गत नागरिक अपनी बिमारी का इलाज सरकारी तथा निजी दोनों अस्पताल में करवाया जा सकता है। पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने से 5 दिन पहले और अस्पताल से छुट्टी होने के15 दिन बाद तक का चिकित्सा कर्ज दिया जाएगा।

आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना
आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना

Mahatma Gandhi Swasthya Bima Yojana 2023 Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना 2023 से सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना
साल 2023
योजना का नाम Ayushman Bharat Mahatma Gandhi Swasthya Bima Yojana
लाभार्थी राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के नागरिक
उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों
को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ निशुल्क प्रदान करना
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट health.rajasthan.gov.in

Government Schemes in Rajasthan

महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ

अगर आप भी AB-Mahatma Gandhi Swasthya Bima Yojana के लाभों के बारे में जानना चाहते है तो आप नीचे दी गयी जानकारी को पढ़कर इस योजना के लाभों के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते है। योजना के लाभों के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए पॉइंट्स पढ़ें –

  • राजस्थान आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्या बीमा योजना के अंतर्गत राज्य के 1.10 लाख लोगो को निःशुल्क इलाज का लाभ मिलेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत भर्ती होने से 5 दिन पहले और डिस्चार्ज होने के 15 दिन बाद तक का चिकित्सा खर्च पैकेज में शामिल किया गया है।
  • योजनांतर्गत उपचार के लिए 1401 पैकेज को बढ़कर 1576 कर दिया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत सरकारी के साथ-साथ संबद्ध निजी और राज्यों में स्थित भारत सरकार के चिकित्सालयों में भी निःशुल्क इलाज की व्यवस्था उपलब्ध है।

आयुष्मान भारत-महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी

यहाँ हम आपको Ayushman Bharat Mahatma Gandhi Swasthya Bima Yojana 2023 सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहें है। इन महत्वपूर्ण जानकारियों को आप नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये पॉइंट्स निम्न प्रकार है –

  1. Ayushman Bharat Mahatma Gandhi Swasthya Bima Yojana का लाभ परिवार के सभी सदस्यों को मिलेगा।
  2. महात्मा गांधी स्वास्थ्य भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थी परिवारों के लिए पैकेज में 1576 मेडिकल ट्रीटमेंट को शामिल किया गया है।
  3. इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक का इलाज निःशुल्क प्रदान करने की सुविधा दी जाएगी।
  4. इस योजना हेतु चयनित सरकारी और निजी अस्पतालों ले लाभार्थी परिवारों को कैशलेस हॉस्पिटलाइज़ेशन ट्रीटमेंट प्रदान किया जायेगा।

Ayushman Bharat Mahatma Gandhi Swasthya Bima Yojana Eligibility

आवेदकों को आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत निःशुल्क इलाज करवाने के लिए योजना हेतु तय की गई पात्रता पूरी करनी होगी। तय की गई पात्रता को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही योजना हेतु आवेदन कर सकते है। जानिए क्या ये पात्रता –

  • सामजिक सुरक्षा आर्थिक जनगणना SCCE 2011 की सूची में शामिल सभी नागरीक इस योजना के आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  • केवल राजस्थान राज्य के स्थायी नागरिक आवेदन हेतु पात होंगे।
  • आवेदक गंभीर बिमारी से पीड़ित होना चाहिए।
  • आवेदको के पास योजना के लिए मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
  • आवेदकों की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत परिवार की पहचान की गई हो।

AB-Mahatma Gandhi Swasthya Bima Yojana Required Documents

राजस्थान नागरिको को आयुष्मान भारत महात्मा गाँधी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इन दस्तावेजों के आधार पर ही आप इस स्वास्थ्य योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जानिए क्या है ये जरूरी दस्तावेज –

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

योजनांतर्गत कवर न की जाने वाली बीमारियां

जानकारी के लिए बता दें Ayushman Bharat Mahatma Gandhi Swasthya Bima Yojana 2023 के अंतर्गत इन बीमारियों को कवर नहीं किया जाएगा। यहाँ हम आपको नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से योजनांतर्गत कवर न की जाने वाली बीमारियो के बारे में बताने जा रहें है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

क्रम सख्या बीमारियां
1 हॉरमोन रिप्लेसमेंट थेरेपी सहित विपरीत लिंग के समान होने के लिए सर्जिकल
2 अनावश्यक स्थिति में अस्पताल भर्ती
3 किसी भी नशीले पदार्थ के अति प्रयोग के कारण चिकित्सा से संबंधित खर्च
4 जन्मजात बाहरी रोग, विसंगतियां आदि
5 अनावश्यक प्लास्टिक सर्जरी
6 आत्महत्या या आत्महत्या का प्रयास किए जाने से उत्पन्न हुई बीमारियां
7 अनावश्यक डेंटल ट्रीटमेंट
8 अनावश्यक विटामिन तथा टॉनिक
9 टीकाकरण

Mahatma Gandhi Swasthya Bima Yojana Package

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना पैकेज के बारे में जानकारी देने जा रहें है। पैकेज में क्या क्या शामिल है यह जानकारी आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

पैकेजस्पेशलिटीकोड
Prolapse Uterus LeFort’sObstetrics & Gynecology39040001
Septoplasty + FESSENT39020001
AppendicectomyGeneral Surgery39010001
PemetrexedMedical Oncology29160020A
Colonoscopy with BiopsyGastrology29190001A
Chelation Therapy for Thalassemia MajorGeneral Medicine19100001A
Pacemaker implantation – TemporaryCardiology & CTVS19120001A
PneumonectomyChest Surgery29140002A
FistulectomyDentistry19110001A
Lensectomy + VitrectomyOphthalmology39070001

आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?इसकी पूरी प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना पंजीकरण कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • Ayushman Bharat Mahatma Gandhi Swasthya Bima Yojana पंजीकरण कराने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी केंद्र में जाएँ।
  • वहां आपको अपने जरूरी दस्तावेज लेकर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको ई-मित्र से सामजिक आर्थिक जनगणना 2011 के आधार पर अपने परिवार की पहचान संख्या जनाधार में दर्ज करवानी होगी।
  • इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज सीएससी केंद्र में जमा कराने होंगे।
  • उसके बाद ई-मित्र द्वारा आपका पंजीकरण किया जाएगा।
  • पंजीकरण होने के बाद आप पंजीकरण संख्या के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते है।
  • इस प्रकार आपकी आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

AB-MGRSBY Rajasthan लाभार्थी लिस्ट ऐसे देखे ?

वे इच्छुक उम्मीदवार जो AB-Mahatma Gandhi Swasthya Bima Yojana 2023 लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना चाहते है यहाँ हम उन उम्मीदवारों के लिए योजना लाभार्थी लिस्ट देखने की प्रक्रिया उपलब्ध कराने जा रहें है। जानिए क्या है लाभार्थी सूची देखने की पूरी प्रक्रिया –

  • राजस्थान महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना लाभार्थी लिस्ट देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://jansoochna.rajasthan.gov.in/ पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
  • होम पेज पर आपको योजनाओ के लाभार्थी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आएगा।
  • यहाँ आपको आयुष्मान भारत योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा।
  • यहाँ आपको अपने क्षेत्र, जिला, ग्राम पंचायत और पंचायत समिति का चयन करें।
  • इसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही अगले पेज में आपकी स्क्रीन पर लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी।
  • अब इस लाभार्थी सूची में आप अपना नाम चेक कर सकते है।
  • इस प्रकारआपकी राजस्थान महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना लाभार्थी लिस्ट देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

एबी-एमजीआरएसबीवाई पात्रता कैसे चेक करें?

  • एबी-एमजीआरएसबीवाई पात्रता चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://jansoochna.rajasthan.gov.in/ पर जाएँ।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • इसी पेज पर आपको योजना की पात्रता का विकल्प मिलेगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने जनाधार नंबर दर्ज करें का विकल्प आएगा, दर्ज करें।
  • उसके बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही अगले पेज में आपके सामने योजना की पात्रता खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आपको एबी-एमजीआरएसबीवाई पात्रता देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

AB-Mahatma Gandhi Swasthya Bima Yojana 2023 सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट health.rajasthan.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना आवेदन करने के लिए किन जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है ?

नागरिको को राजस्थान आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना आवेदन फॉर्म भरने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है जैसे –
राशन कार्ड
जन्म प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
निवास प्रमाण पत्र
जन आधार कार्ड
आय प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर

क्या आयुष्मान भारत महात्मा गाँधी स्वास्थ्य बीमा योजना लाभार्थी सूची ऑनलाइन देख सकते है ?

जी हाँ, अआप आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना लाभार्थी सूची घर बैठे ऑनलाइन राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते है।

हेल्पलाइन नंबर

जैसे कि इस लेख में हमने आपको आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना 2023 और इस योजना से जुडी समस्त जानकारी साझा की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इसके अतिरिक्त अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। योजना से जुडी किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत या अन्य किसी जानकारी के लिए आप इस हेल्पलाइन नंबर 18001806127 पर सम्पर्क कर सकते है। आपके सभी प्रश्नो के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram