E Sewa Punjab (ई सेवा पंजाब) 2023 की पूरी जानकारी | New Booking और Track Status

पंजाब सरकार के द्वारा राज्य के आमजन नागरिकों को विभिन्न तरह की ऑनलाइन सुविधाएँ उपलब्ध करवाने हेतु ई-सेवा पंजाब की स्थापना की गयी है। इस सुविधा के आधार पर अब राज्य के सभी नागरिक ऑनलाइन प्रणाली के आधार पर आसानी से विभिन्न तरह की सेवाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकते है। कई तरह की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अब नागरिक E Sewa Punjab के तहत ऑनलाइन स्लॉट बुक करवा सकते है।

E Sewa Punjab ई सेवा पंजाब
E Sewa Punjab (ई सेवा पंजाब)

किसी भी तरह की सेवा प्राप्त करने के लिए सेवा केंद्रों में जाने से पहले नागरिक अब घर बैठे स्लॉट बुकिंग करवा सकते है। पहले लोगो को अपने किसी भी कार्य करवाने के लिए संबंधित विभागों के कार्यालय में लम्बी कतारों में खड़ा होना पड़ता था, जिससे उन्हें कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता था। इन सभी समस्याओं को सुलझाने के लिए पंजाब सरकार के द्वारा ई सेवा पंजाब की शुरुआत की गयी। ताकि सेवा केन्द्रो में जाने से पहले सभी लोग अपने लिए पहले ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग कर पाएं।

ये भी पढ़ें :- आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड आवेदन करें

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से E Sewa Punjab (ई सेवा पंजाब) 2023 की पूरी जानकारी | New Booking और Track Status से संबंधित जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

ई सेवा पंजाब क्या है ?

E Sewa Punjab एक वेब पोर्टल है जो पंजाब सरकार के द्वारा राज्य की जनता के लिए विकसित किया गया है। इस पोर्टल की मदद से राज्य के नागरिकों को किसी भी तरह की सेवा का लाभ उठाने के लिए अब विभागों में अधिक चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकी पंजाब सरकार के द्वारा राज्य की आमजनता के लिए ई-सेवा पंजाब के रूप में एक सुविधा उपलब्ध की गयी है। इस सुविधा के अनुसार अब नागरिक अपने किसी भी कार्य करने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग कर सकते है।

ऑनलाइन स्लॉट बुक करने से उन्हें अब सरकारी कार्यालयों में अपना अधिक समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। स्लॉट में बुक किये गए समय के अनुसार वह कार्यालय में उपस्थित होकर अपना कार्य करवा सकते है। पोर्टल में स्लॉट बुकिंग के साथ-साथ नागरिक अन्य तरह सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते है। जैसे -ऑनलाइन स्लाट बुकिंग की पुष्टि करना ,सर्टिफिकेट/प्रमाण पत्रों का सत्यापन करना, आवेदन की स्थिति को ट्रैक करना आदि।

E Sewa Punjab पोर्टल 2023

आर्टिकल का नामई सेवा पंजाब
राज्यपंजाब
वर्ष2023
लाभार्थीपंजाब के सभी नागरिक
उद्देश्यसेवा केंद्रों पर जाने से पूर्व ऑनलाइन स्लाट बुकिंग
करने की सुविधा प्रदान करना
लाभघर बैठे स्लॉट बुक करने की सुविधा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटesewa.punjab.gov.in
E Sewa Punjab

IHRMS Punjab Login

E Sewa Punjab का उद्देश्य

ई-सेवा पंजाब का मुख्य उद्देश्य है की राज्य की जनता को सुगमता से सरकारी सेवाओं का लाभ पहुँचाना। अब सेवा केंद्रों में जाने से पहले नागरिकों को ऑनलाइन स्लॉट की बुकिंग करनी होगी। ताकि उनके समय की बर्बादी ना हो और वह बिना किसी समस्या के कार्यालय में जाकर अपने कार्य को पूरा कर सके। इस सुविधा के अनुसार राज्य में डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया जायेगा। साथ ही नागरिकों को अब विभागों में समय के साथ काम पूरा करने का मौका मिलेगा। यह पोर्टल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अपनी एक अहम भूमिका निभाएगा। ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत यह पोर्टल नागरिकों को एक विशेष सुविधा प्रदान करेगा।

E Sewa Punjab पोर्टल के लाभ

  • E Sewa Punjab के माध्यम से अब नागरिको को बार-बार सेवा केंद्रों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • अपनी सुविधा के अनुसार अब नागरिक सेवा केन्द्रो में जाने के लिए टाइम स्लॉट बुक कर सकते है।
  • पंजाब ई सेवा पोर्टल के तहत नागरिक एप्लीकेशन स्टेटस ,सर्टिफिकेट वेरिफाई ,ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग जैसी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • यह पोर्टल नागरिकों को सुगमता से सरकारी सेवाओं को नागरिकों तक पहुंचाने में मदद करेगी।
  • राज्य में किसी भी तरह की सेवा का लाभ लेने के लिए नागरिक अब बिना किसी समस्या के घर बैठे अपने समय के अनुसार अपने स्लॉट की बुकिंग कर सकते है।
  • यदि अब आप सेवा केंद्रों में किसी सेवा का लाभ लेने के लिए जाते है तो आप उससे पूर्व अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक कर सकते है।
  • इस सुविधा के अनुसार अब सेवा केन्द्रो में नागरिकों का अधिक समय बर्बाद नहीं होगा।

ई-सेवा पंजाब पोर्टल में रजिस्ट्रेशन ऐसे करें

पंजाब ई सेवा पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने हेतु नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • e-sewa punjab portal Register करने के लिए डिजिटल पंजाब की esewa.punjab.gov.in आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में सिटीजन लॉगिन के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब नए पेज में Register के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • इसके बाद Create Account Continue to Digital Punjab हेतु फॉर्म प्राप्त होगा। ई-सेवा पंजाब पोर्टल में रजिस्ट्रेशन
  • फॉर्म में दी गयी जानकारी को दर्ज करें।
  • जैसे फर्स्ट नेम ,मिडिल नेम ,ईमेल ,मोबाइल नंबर ,जेंडर ,पासवर्ड,आदि।
  • इसके बाद टर्म एंड कंडीशन में टिक करके रजिस्टर के विकल्प में क्लिक करें।
  • इस तरह से पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ई सेवा पंजाब पोर्टल में लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • पंजाब ई सेवा पोर्टल में लॉगिन करने के लिए esewa.punjab.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में सिटीजन लॉगिन के विकल्प में क्लिक करें।
  • नए पेज में login के विकल्प में क्लिक करें। ई सेवा पंजाब पोर्टल लॉगिन
  • यहाँ आपको फ़ोन नंबर ,पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन के विकल्प में क्लिक करना है।
  • इस तरह से पोर्टल में लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

E Sewa Punjab New Booking

पंजाब ई सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्लॉट बुक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • E Sewa Punjab New Slot Booking के लिए की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में  “Sewa Kendra Appointment Booking” के ऑप्शन का चयन करें। ई सेवा पंजाब स्लॉट बुकिंग
  • अब नए पेज में Slot Booking करने के लिए दी गयी सभी जानकारी को दर्ज करें।ई सेवा पंजाब स्लॉट बुकिंग
  • जैसे -नाम ,मोबाइल नंबर ,डिस्ट्रिक्ट , स्लॉट बुकिंग तिथि आदि।
  • इसके बाद अगले विकल्प में आपको सेवा केंद्र का नाम चयन करना होगा।
  • अब आपको टाइम स्लॉट का चयन करना होगा।
  • इसके बाद Book now के विकल्प में क्लिक करना है।
  • इसके बाद कैप्चा कोड में टिक करें।
  • अब आपके सामने “Are you sure to book the selected slot”का ऑप्शन आएगा। यहाँ आपको yes के विकल्प में क्लिक करना है।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में प्राप्त ओटीपी संख्या को वेरिफाई करें।
  • ओटीपी वेरिफाई करते ही आपकी स्क्रीन में बुकिंग सक्सेसफुल का सन्देश प्राप्त होगा।
  • इस तरह से आप ई सेवा पंजाब पोर्टल में ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकते है।

महत्वपूर्ण नोट: सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सेवा केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है। कृपया अपने नजदीकी सेवा केंद्र पर पहुंचने या सेवाओं की बुकिंग करने से पहले हेल्प-डेस्क नंबर 1100 पर संपर्क करें।
सेवा केंद्र बंद होने की स्थिति में उस दिन की बुकिंग रद्द मानी जाएगी।

E Sewa Punjab पोर्टल में स्टेटस ट्रैक ऐसे करें

  • e seva punjab portal status track करने के लिए डिजिटल पंजाब की ऑफिसियल वेबसाइट में प्रवेश करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में Track Status के विकल्प में क्लिक करें।
  • नए पेज में Application Status चेक करने के लिए एप्लीकेशन आईडी दर्ज करें।ई सेवा पंजाब पोर्टल में स्टेटस ट्रैक
  • दिए गए कैप्चा कोड को एंटर करके submit ऑप्शन में क्लिक करें।
  • अब आपकी एप्लीकेशन स्टेटस से संबंधी जानकारी आपकी स्क्रीन में प्रदर्शित होगी इस तरह से आप ई सेवा पंजाब पोर्टल में स्टेटस चेक कर सकते है।

E Sewa Punjab स्लॉट बुकिंग कैंसिल करने की प्रक्रिया

  • पंजाब ई सेवा पोर्टल में स्लॉट बुकिंग कैंसिल करने के लिए पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में “Sewa Kendra Appointment Booking” ऑप्शन में क्लिक करें।
  • अब अगले पेज में Cancel Booking के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • बुकिंग कैंसिल करने के लिए अपना मोबाइल नंबर एवं बुकिंग नंबर दर्ज करें। ई सेवा पंजाब स्लॉट बुकिंग कैंसिल
  • इसके बाद Cancel Booking के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • इस तरह बुकिंग कैंसिल करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

E Sewa Punjab portal से संबंधित प्रश्न उत्तर

E Sewa Punjab पोर्टल के तहत नागरिकों को क्या सुविधा मिली है ?

पंजाब ई सेवा पोर्टल के अंतर्गत राज्य के नागरिकों को किसी भी कार्य को करने से पहले एक विशेष प्रकार की सुविधा मिली है। सेवा केंद्रों में जाने से पहले अब नागरिक अपने स्लॉट के आधार पर बुक किये समय में कार्यालय में उपस्थित होकर सेवाओं का लाभ उठा सकते है। इस प्रक्रिया के आधार पर राज्य के नागरिकों के समय का सदुपयोग होगा। साथ ही उन्हें अन्य प्रकार की होने वाली समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

क्या ई सेवा पंजाब पोर्टल को डिजिटल पंजाब के नाम से भी जाना जाता है ?

जी हाँ पंजाब सरकार के द्वारा ई सेवा पंजाब पोर्टल का नाम डिजिटल पंजाब भी रखा गया है।

E Sewa Punjab पोर्टल में क्या सुविधाएँ उपलब्ध की गयी है ?

ई सेवा पंजाब पोर्टल में ऑनलाइन स्लॉट बुक करने की सुविधा ,सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन की सुविधा एवं एप्लीकेशन ट्रैक करने की सुविधा एवं अन्य तरह की सुविधाएँ नागरिकों के लिए उपलब्ध की गयी है।

क्या इस पोर्टल में उपलब्ध सेवाओं का लाभ पंजाब राज्य के नागरिक उठा सकते है ?

जी हाँ केवल पंजाब राज्य के नागरिक ही E Sewa Punjab पोर्टल में उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा सकते है।

e seva punjab portal के अंतर्गत क्या एप्लीकेशन ट्रैक करने की सुविधा भी उपलब्ध की गयी है ?

जी हाँ e seva punjab portal में नागरिकों की सुविधा के लिए एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने की सुविधा भी उपलब्ध की गयी है।

Contact Details of Digital Punjab Department

हमारे इस आर्टिकल में पंजाब ई सेवा पोर्टल से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया गया है। यदि आपको इस पोर्टल में उपलब्ध संबंधित किसी भी प्रकार की सेवा के लिए कोई समस्या हो रही है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर एवं ईमेल आईडी में संपर्क कर सकते है।

  • Customer Number: 1100
  • Email ID: [email protected]
  • Address: Plot No. D-241, Industrial Area, Phase-8B, Sector-74, Mohali-160071

Leave a Comment