हरियाली, कजरी और हर तालिका तीज में क्या हैं अंतर? – आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको हरियाली तीज, कजरी तीज और हर तालिका तीज में क्या अंतर हैं यह स्पष्ट रूप से बताने जा रहें हैं। जानकारी के लिए बता दें तीज (Teej) का त्यौहार महिलाओं का पर्व है। इस पर्व को महिलाएं बहुत ही धूम-धाम और हर्सोल्लास के साथ मनाती है। हिन्दू धर्म में एक वर्ष में तीज का त्यौहार तीन बार मनाया जाता हैं। यह तीनों बार अलग-अलग नाम से जैसे हरियाली तीज कजरी तीज और हर तालिका तीज के नाम से मनाई जाती हैं। हिन्दू धर्म में सुहागन महिलाओं के लिए तीज की अत्यधिक मान्यता है। तीज के त्यौहार में हर सुहागन महिला अपने पति और परिवार की सुख-शान्ति की कामना करते हुए निर्जल व्रत रखती हैं। तीज के पर्व पर महिलाएं व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं।
![हरियाली, कजरी और हर तालिका तीज में क्या है अंतर? [2022] जानिए इन तीनों त्योहारों का महत्व 1 Haryali Teej, Kajri teej, Hartalika Teej me kya antar hai](https://www.mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2022/07/Haryali-Teej-Kajri-teej-Hartalika-Teej-me-kya-antar-hai-1024x576.jpg)
हरियाली, कजरी और हरतालिका तीज में क्या है अंतर ?
जैसा की अभी हमने आपको बताया भारत में एक साल में तीज तान बार मनाई जाती हैं। जिसे अलग-अलग नामो से जाना जाता है जैसे – हरियाली, कजरी और हरतालिका तीज। क्या आप जानते है इन तीनो में क्या अंतर है ? हालांकि इन तीनों तीज में कुछ समानता है लेकिन इन समानताओं के साथ-साथ इनमें अंतर भी पाया जाता है। यहाँ हम आपको बताएंगे Haryali Teej, Kajri teej, Hartalika Teej में क्या अंतर है ? जानिये क्या है पूरी जानकारी –
यह भी जानें :- सावन में शिवभक्त क्यों करते हैं कांवड़ यात्रा
हरियाली तीज Teej 2022
ऐसी मान्यता है की हरियाली तीज माता पार्वती और भगवान शिव के मिलन का त्यौहार है। इसी शुभ दिन पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन सभी हिन्दू महिलाएं अपने-अपने पतियों के लिए निर्जल व्रत रखती है और उनकी लम्बी आयु के लिए कामना करती है। महिलाएं हरियाली तीज पर पूरा 16 श्रृंगार करती है और शिव शक्ति की पूजा करती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार हरियाली तीज को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष 2022 में हरियाली तीज 31 जुलाई को मनाई जाएगी।
कजरी तीज (Teej) 2022
हिन्दू पंचांग के अनुसार कजरी तीज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। कजरी तीज को बूढी तीज या सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष 2022 कजरी तीज 14 अगस्त 2022 को मनाई जाएगी। कजरी तीज पर भी विवाहित महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखती है। विवाहित महिलाये और अविवाहित लड़किया कजरी तीज को बहुत ही धूम-धाम से मनाते है। कजरी तीज पर गीत गाये जाते है तो पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक होते है। ऐसी मान्यता है की महिलाओं को अपना व्रत खोलने से पहले सात रोटियों पर चना और गुड़ रखकर पहले गाय को जिमाया जाता है।
हरितालिका तीज (Teej) 2022
हिन्दू पंचांग के अनुसार हरतालिका तीज भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष हरतालिका तीज 30 अगस्त 2022 को मनाई जाएगी। हरतालिका तीज पर महिलाएं अपने पति की अखंड आयु के लिए व्रत रखती है और अविवाहित लड़कियां एक अच्छा वर पाने के लिए व्रत रखती है। ऐसी मान्यता है माता पार्वती ने भगवान शिव को वर रूप में पाने के लिए घोर वन में तपस्या की थी। माता पार्वती ने बालू से भगवान शिव की प्रतिमा बनाकर उसकी पूजा की जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए। भगवान शिव के दर्शन मिलने के बाद माता पार्वती ने अपनी पूजा की सभी सामग्री बहती नदी में प्रवाहित कर दी। नदी में पूजा की सभी सामग्री बहाने के बाद माता पार्वती ने अपना उपवास तोड़ा। उसके बाद माता पार्वती और भगवान् शिव का विवाह करवाया गया। उस समय भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि थी। इसलिए इस तिथि को हरतालिका तीज के रूप में मनाया जाता है।
जानिए हरियाली तीज, कजरी तीज और हर तालिका तीज कब है
अगर आप भी Haryali Teej, Kajri teej, Hartalika Teej 2022 से जुडी महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानना चाहते है आप यहाँ दी गई तालिका में उपलब्ध जानकारी को प्राप्त करके इन तिथियों के विषय में जान सकते है। ये तालिका निम्न प्रकार है –
समय | हरियाली तीज | कजरी तीज | हर तालिका तीज |
तारीख | 31 जुलाई | 14 अगस्त | 30 अगस्त |
पंचांग तिथि | श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि | भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि | भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि |
Haryali Teej, Kajri teej, Hartalika Teej 2022 से जुड़े कुछ प्रश्न/उत्तर
हरियाली तीज 2022 में कब मनाई जाएगी ?
इस वर्ष हरियाली तीज 31 जुलाई 2022 को रविवार के दिन मनाई जाएगी।
कजरी तीज 2022 कब मनाई जाएगी ?
इस वर्ष कजरी तीज 14 अगस्त 2022 को मनाई जाएगी।
कजरी तीज को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?
कजरी तीज को बूढी तीज, सातुड़ी तीज और कजली तीज के नाम से जाना जाता है।
साल 2022 में हर तालिका तीज कब मनाई जाएगी ?
इस वर्ष हर तालिका तीज 30 अगस्त 2022 को मनाई जाएगी।
हरियाली तीज किस तिथि को मनाई जाती है ?
हरियाली तीज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है।
जैसे की इस लेख में हमने आपको हरियाली, कजरी और हरतालिका तीज में क्या है अंतर ? और इससे जुडी अन्य बहुत सी जानकारी प्रदान की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जायेंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।