Nobel Prize: क्या होता है नोबेल पुरस्कार? किसे दिया जाता है? यहां जानें!

दुनिया का सर्वोच्च एवं प्रतिष्ठित सम्मान Nobel Prize को समझा जाता है जो की समाज एवं दुनिया की प्रगति और शांति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किया जाता है। नोबेल पुरस्कार को प्राप्त करना सभी लोगों का सपना होता है, लेकिन यह पुरस्कार Nobel Foundation के द्वारा काफी सोच विचार कर काफी कम लोगों को दिया जाता है। यह पुरस्कार जिस भी व्यक्ति को मिलता है उसको प्रशस्ति-पत्र के साथ 1 मिलियन डॉलर की सम्मान जनक राशि भी प्रदान की जाती है।

तो दोस्तों आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे की नोबेल पुरस्कार क्या होता है ? Nobel Prize किसे दिया जाता है ? नोबेल पुरस्कार क्यों दिया जाता है ? नोबेल पुरस्कार के साथ कितनी धनराशि प्रदान की जाती है ? Nobel Prize से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे इसलिए हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Nobel Prize: क्या होता है नोबेल पुरस्कार? किसे दिया जाता है? यहां जानें!
Nobel Prize: क्या होता है नोबेल पुरस्कार? किसे दिया जाता है? यहां जानें!

Nobel Prize

नोबेल पुरस्कार 5 प्रकार के अलग -अलग पुरस्कार होते हैं जो की अल्फ़्रेद नोबेल की वसीयत के अनुसार उन लोगो को दिए जाते हैं जिन्होंने पिछले वर्ष के दौरान मानव समाज के लिए भलाई का काम किया हो। नोबेल पुरस्कार वितरण को स्वीडिश आविष्कारक तथा उद्योगपति अल्फ़्रेद नोबेल की याद में वर्ष 1901 से Nobel Foundation द्वारा शुरू किया गया था। इस पुरस्कार को साहित्य, शांति, भौतिकी, रसायन, अर्थशास्त्र तथा चिकित्सा के क्षेत्र के दिया जाता है। यह पुरस्कार समारोह प्रतिवर्ष होते हैं, तथा हर नोबेल पुरस्कार विजेता (nobel prize winners) को एक स्वर्ण पदक, एक डिप्लोमा तथा मौद्रिक पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

इसे भी देखें >>> Dr. APJ Abdul Kalam Biography, शिक्षा, करियर, जीवन परिचय

एक नोबेल पुरस्कार को तीन से अधिक लोगो के बीच में साझा नहीं किया जा सकता यद्यपि नोबेल शांति पुरस्कार (nobel peace prize) को तीन से अधिक नागरिकों वाले संगठन को प्रदान किया जा सकता है। किसी भी नागरिक को उसके मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाता है अगर किसी व्यक्ति को नोबेल पुरस्कार दिया जाता है लेकिन प्राप्त करने से पहले ही उसकी मृत्यु हो जाती है तो उसे फिर भी पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

Nobel Prize का इतिहास

अल्फ़्रेद नोबेल का जन्म स्वीडन के स्टॉकहोल्म शहर में 21 अक्टूबर 1833 को हुआ था। इनका संबंध एक इंजीनियर परिवार से था जो की बहुत ही समृद्ध था। यह एक रसायनज्ञ, आविष्कारक तथा उद्योगपति थे। इनके द्वारा भयंकर तबाही मचाने वाले डायनामाइट का अविष्कार किया था और साथ में इन्होने 1894 में बेफोर्स आयरन और स्टील मील ख़रीदा जिसे इनके द्वारा एक महत्वपूर्ण हथियार निर्माता का केंद्र बनाया गया था। नोबेल फाऊंडेशन की शुरुआत सन 1900 से हुई, जिसका उद्देश्य नोबेल पुरस्कारों को संचालन करना था। इन्होने अपने जीवन काल में लगभग 355 अविष्कार किए थे जिनमे से डायनामाइट का अविष्कार काफी प्रसिद्ध हुआ।

इस आविष्कारों के बदौलत इन्होने अपने जीवन काल में काफी कामयाबी एवं धन कमाया। नोबेल के जीवन में एक ऐसा समय आया जब उनके भाई की मृत्यु हो गयी, इसके बाद नोबेल ने सोचा की जीवन में मेने पैसा तो अत्यधिक कमा लिया है लेकिन अब मुझे समाज के कल्याण के लिए कुछ कार्य करना चाहिए। इसके बाद जब 10 दिसंबर 1896 में अल्फ़्रेद नोबेल का देहांत हुआ तो उनके द्वारा 1895 में एक वसीयत तैयार करि गयी थी जिसमे की उनके द्वारा कहा गया था की वह दुनिया को कुछ देकर जाना चाहते हैं जिसके बाद उनकी सम्पति का 94 फीसदी हिस्सा Foundation के तहत जमा करने की बात कही गयी।

अल्फ़्रेद नोबेल के मृत्यु के बाद 29 जून 1900 में Nobel Foundation की स्थापना की गयी जिसके बाद अगले वर्ष से ही नोबेल पुरुस्कार देने का कार्य शुरू होने लगा।

नोबेल पुरस्कार किसे दिया जाता है ?

नोबेल पुरस्कार को वैज्ञानिक अल्फ़्रेद नोबेल की याद में उनके वसीयत के अनुसार Nobel Foundation के द्वारा शांति, अर्थशास्त्र, भौतिकी, साहित्य, चिकित्सा एवं रसायन के क्षेत्र में समाज कल्याण के लिए किए गए अच्छे कार्यों के लिए प्रदान किए जाते हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष अक्टूबर के महीने में कर दी जाती है लेकिन पुरस्कार वितरण नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसम्बर को को नार्वे अथवा स्वीडन में प्रदान की जाती है। नोबेल पुरस्कार विजेता को एक स्वर्ण पदक, डिप्लोमा तथा मौद्रिक राशि प्रदान की जाती है। यह राशि 1 मिलियन डोलर की होती है जो की अल्फ़्रेद नोबेल द्वारा छोड़ी गयी सम्पति के अर्जित ब्याज से प्रदान की जाती है।

Nobel Prize किन क्षेत्रों में दिया जाता है ?

नोबेल पुरस्कार की आधिकारिक वेबसाइट की माने तो अभी तक 1901 से लेकर 2022 तक कुल 615 बार 989 लोगों को इस पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है। ये सभी पुरुस्कार भौतिकी, रसायन विज्ञान, फिजियोलॉजी या चिकित्सा, साहित्य, शांति तथा अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिए गए हैं। अर्थशास्त्र में पहला नोबेल पुरस्कार सन 1969 में दिया गया था इससे पहले केवल 5 क्षेत्रों में ही पुरस्कार वितरित किए जाते थे। वर्तमान समय में 6 क्षेत्रों में Nobel Prize दिया जाता है जोकि निम्न हैं :-

  • भौतिकी (physics) :-भौतिकी में नोबेल पुरस्कार को द रॉयल स्वीडिश ऑफ़ साइंसेज, स्टॉकहोल्म, स्वीडन (The Royal Swedish Institute of Sciences, Stockholm, Sweden)” के द्वारा दिया जाता है।
  • अर्थशास्त्र (economics) :- अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार को द रॉयल स्वीडिश ऑफ़ साइंसेज, स्टॉकहोल्म, स्वीडन (The Royal Swedish Institute of Sciences, Stockholm, Sweden)” के द्वारा दिया जाता है।
  • रसायन (chemistry) :- रसायन में नोबेल पुरस्कार को द रॉयल स्वीडिश ऑफ़ साइंसेज, स्टॉकहोल्म, स्वीडन (The Royal Swedish Institute of Sciences, Stockholm, Sweden)” के द्वारा दिया जाता है।
  • फिजियोलॉजी या चिकित्सा (physiology or medicine) :- फिजियोलॉजी या चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार को द नोबेल असेंबली एट करोलिंक्सा इंस्टीट्यूट, स्टॉकहोल्म, स्वीडन (The Nobel Assembly at Karolinska Institute, Stockholm, Sweden) के द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • साहित्य (literature) :- साहित्य में नोबेल पुरस्कार को द स्वीडिश अकादमी, स्टॉकहोल्म, स्वीडन (The Swedish Academy, Stockholm, Sweden)” के द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • शांति (peace) :- शांति में नोबेल पुरस्कार को पार्लियामेंट ऑफ़ स्वीडन (parliament of sweden)” के द्वारा गठित सदयों की टीम द्वारा प्रदान किया जाता है।

इसे भी देखें >>> 52 Most Beautiful Women in the World

Nobel Prize की चयन प्रक्रिया

Nobel Prize की प्रतिष्ठा तथा विवादास्पद कुछ चयनकर्ताओं के चयन प्रक्रिया में की जाने वाली शोध से जुडी हुई है। जैसे की आप सबको पता है की विजेताओं की घोषणाएं अक्टूबर और नवम्बर में की जाती हैं लेकिन चयन प्रक्रिया पिछले वर्ष के शुरूआती शरद ऋतु में ही ही शुरू हो जाती है। जब पुरुस्कार देने वाली संस्था प्रस्ताव के लिए 8 हजार से लेकर 9 हजार से अधिक व्यक्तियों को आमंत्रित करती है तो प्रत्येक पुरस्कार के लिए करीबन 1000 लोग नामांकन जमा करवाते हैं, और इन नामांकित लोगों की संख्या साधारणतय 100 से लेकर 250 के बीच ही होती है।

Nobel Prize से जुडे कुछ प्रश्न एवं उनके उत्तर

Nobel Prize के अंतर्गत कितनी धनराशि पुरस्कार के तहत दी जाती है ?

Nobel Prize के अंतर्गत 1 मिलियन की धनराशि पुरस्कार के तहत प्रदान की जाती है।

नोबेल पुरस्कार को कहाँ दिया जाता है ?

नोबेल के पांच पुरस्कारों को स्वीडन में तथा शांति के पुरस्कार को नार्वे में दिया जाता है।

Nobel Prize के संस्थापक कौन हैं ?

Nobel Prize के संस्थापक Nobel Foundation है।

सबसे अधिक नोबेल पुरस्कार पाने वाला देश कौन सा है ?

सबसे अधिक नोबेल पुरस्कार पाने वाला देश संयुक्त राज्य अमेरिका है।

प्रथम Nobel Prize विजेता महिला कौन थी ?

प्रथम Nobel Prize विजेता महिला मेरी क्योरी थी।

Leave a Comment