विदेश में पढ़ाई करने का सपना सभी छात्र देखते हैं। हर साल देश में बहुत से छात्र विदेशों में पढाई करने के लिए जाते हैं। लेकिन विदेश में पढाई का खर्च उठाना आसान बात नहीं है।
विदेशो में पढाई करने के लिए कई देश स्कॉलरशिप भी देते हैं। जिसके माध्यम से कमजोर परिवारों के स्टूडेंट आसानी से विदेश में जाकर पढाई कर सकते हैं।
विदेश में पढ़ने के लिए टॉप 10 की श्रेणी में 10 देश शामिल है। उन सभी देशों की सूची को आप यहाँ दी गयी जानकारी के अनुसार देख सकते है की बेस्ट यूनिवर्सिटी की लिस्ट में कौन से देश शामिल है।
विदेश में पढ़ाई करने के लिए युवाओं के लिए यूनिवर्सिटी, कोर्स और स्कॉलरशिप से संबंधी सभी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी है। विदेश में पढ़ाई करने का तरीका और बनाएं इसमें एक शानदार करियर सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़िए –

जानिए विदेश में पढ़ाई करने का तरीका
अगर आप भी विदेश में पढाई करना चाहते हैं तो जितना आप सोचते हैं उससे बहुत कम खर्च में आप विदेश में पढाई कर सकते हैं। जी हाँ, दुनिया के कई देश भारत से आने वाले छात्रों को फ्री एजुकेशन देते हैं। कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ उच्च शिक्षा की फीस बहुत कम है।
अगर आपको इन देशो के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाए तो आप फ्री में विदेशो में पढाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको उस देश की एजुकेशन पॉलिसी और एडमिशन के लिए शर्तों को समझना है और उसी हिसाब से सही तैयारी के साथ एडमिशन के लिए अप्लाई करना है।
विदेश में पढ़ने के लिए दुनिया के टॉप 10 देशो की सूची
- यूनाइटेड किंगडम
- ऑस्ट्रेलिया
- यूनाइटेड स्टेट
- कनाडा
- फ्रांस
- जर्मनी
- नीदरलैंड
- स्विजरलैंड
- स्पेन
- साउथ कोरिया
जानिए पढाई करने के लिए बेस्ट देशो के बारे में
- जर्मनी – बेहतरीन हायर एजुकेशन, मुफ्त शिक्षा या रियायती शिक्षा के मामले में सबसे ऊपर जर्मनी आता है। यहाँ की किसी भी सरकारी यूनिवर्सिटी में कोई फीस नहीं ली जाती है। चाहे स्टूडेंट किसी भी देश का हो या फिर जर्मनी का ही रहने वाला क्यों न हो। हालाँकि स्टूडेंट्स को एडमिनिस्ट्रेशन फीस देनी होती है। जो 11 हजार रूपये से 19 हजार रूपये वार्षिक होती है।
- नॉर्वे – नॉर्वे देश पढ़ाई करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। ऐसे स्टूडेंट जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और डॉक्टरेट, ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट की पढाई करना चाहते हैं वे नॉर्वे में पढाई कर सकते हैं। इस देश में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डॉक्टरेट प्रोग्राम पूरी तरह से फ्री हैं। चाहे स्टूडेंट किसी भी देश का हो। अगर आप नॉर्वे में पढाई करना चाहते है तो आपको नॉर्वे की भाषा आनी चाहिए। अगर आप भी यहाँ पढ़ने की योजना बना रहें हैं तो आप यहाँ की भाषा सीखकर फ्री पढाई कर सकते हैं।
- स्वीडन – यहाँ ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम यूरोपियन यूनियन और यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया के छात्र से किसी तरह की फीस नहीं ली जाती है। भारत देश इसमें नहीं आते हैं। हालांकि यहाँ पीएचडी कोर्स सभी के लिए फ्री है। पीएचडी करने वालो को हर महीने सरकार की तरफ से कुछ पैसे भी मिलते हैं।
- फ़िनलैंड – फ़िनलैंड पहले दो देश के किसी भी नागरिक से ट्यूशन फीस नहीं लेता है। लेकिन अभी वह अपने नियमो के बदलाव कर रहा है। अब यूरोपियन यूनियन और यूरोपियन इकनॉमिक एरिया से बाहर के ऐसे छात्रों से ट्यूशन फीस ली जाएगी जो अंग्रेजी भाषा ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट करेंगे। अगर आप यहाँ की स्थानीय भाषा सीख लेते है तो आप फ्री में पढाई कर सकते हैं।
विदेश में पढ़ने के लिए बेस्ट कोर्सेज
डिप्लोमा | बैचलर्स | मास्टर्स |
कुलिनरी आर्ट्स | Bachelors in Medicine | Masters in Economics |
मैनेजमेंट | Bachelors in Computer Science and IT | Masters in Computer Science |
एकाउंटिंग | Bachelors in Electrical Engineering | Masters in Business Administration (MBAs) |
हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट | Bachelors in Design | Masters in International Business |
होटल मैनेजमेंट | Bachelors in Civil Engineering and Construction | Masters in International Relations |
डिज़ाइन कोर्सेज | Bachelors in Architecture | Masters in Psychology |
इंजीनियरिंग | Bachelors in Business and Management | Masters in management & Leadership |
दुनिया की बेस्ट यूनिवर्सिटी
विदेश में पढ़ाई करने के लिए युवाओं के लिए यूनिवर्सिटी, कोर्स और स्कॉलरशिप
यूनिवर्सिटीज | –हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए –कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, यूके –ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, यूके –मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूएसए |
कोर्सेज | –Bachelors in Computer Science and IT –Masters in Computer Science –Masters in Management & Leadership –Bachelors in Business and Management |
छात्रवृत्तियां | -ACU Destination Australia International Scholarship -The Hubert H. Humphrey Fellowship Programme -The Indian Trust Fellowship -Inlaks Shivdasani Foundation Scholarship -NU Chancellor’s International Scholarship |
विदेश में पढ़ाई करने का तरीका 2023 सम्बंधित प्रश्न और उत्तर
किस देश में पीएचडी की पढाई फ्री में कराई जाती है ?
स्वीडन देश में पीएचडी की पढाई फ्री में कराई जाती है।
किस देश में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डॉक्टरेट की पढाई फ्री में कराई जाती है ?
नॉर्वे देश में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डॉक्टरेट की पढाई फ्री में कराई जाती है।
क्या विदेश में पढ़ने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप मिलती है ?
जी हाँ, ऐसे बहुत से देश हैं जो छात्रों को पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप देते है।
इस लेख में हमने आपसे विदेश में पढ़ाई करने का तरीका और बनाएं इसमें एक शानदार करियर और इससे सम्बंधित अनेक जानकारी साझा की है। अगर आपकों जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं। हमारी टीम द्वारा आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।