वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति – आज के आर्टिकल में हम आपको वर्तमान समय में भारत के राष्ट्रपति कौन है (Vartman Me Bharat ke Rashtrapati Kaun Hai) उससे संबंधित जानकारी को साझा करने जा रहे है। आप इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी के अनुसार देख सकते है की वर्तमान समय में भारत के राष्ट्रपति कौन है एवं वह किस समुदाय से संबंधित है।
जैसे की आप सभी लोग जानते ही होंगे की भारत देश का राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक होने के साथ-साथ देश का मुखिया भी है। भारतीय सस्त्र सेना की सर्वोच्च कमान भी राष्ट्रपति के पास होती है। राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है ,जिन्हे लोकसभा राजयसभा और विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों के द्वारा चयनित किया जाता है।
तो आइये जानते है Vartman Me Bharat ke Rashtrapati Kaun Hai? वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन हैं? से संबंधित जानकारी को विस्तार रूप से।

वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन हैं? Vartman Me Bharat ke Rashtrapati Kaun Hai?
Vartman Me Bharat ke Rashtrapati Kaun Hai? – वर्तमान समय में भारत की राष्ट्रपति (President of India) श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी है ,यह एक आदिवासी समाज से संबंधित है। 25 जुलाई 2022 को इनके द्वारा भारत के पन्द्रहवें राष्ट्रपति (The Fifteenth President Of India) के रूप में पद ग्रहण किया गया। इनका जन्म 20 जून सन 1958 को ओडिशा प्रांत मयूर भंज जिले के एक छोटे से गांव बैदापोसी में हुआ। राष्ट्रपति पद ग्रहण करने से पहले द्रौपदी मुर्मू जी विधायक रह चुकी है।
वर्तमान समय में द्रौपदी मुर्मू जी की आयु 64 वर्ष है ,इनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू है जो की एक आदिवासी समूह के संथाल परिवार से संबंधित है। Ramadevi Women’s College से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने अपनी स्नातक की पढाई ओडिशा से पूर्ण की है।
अपनी पढाई पूर्ण करने के पश्चात आदिवासी समाज के प्रति समाज सेवा का भाव रखने वाली द्रौपदी मुर्मू ने आदिवासी लोगो को अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में आदिवासी लोगो को मुफ्त शिक्षा प्रदान कर समाज सेवा का कार्य बखूबी निभाया है। इसके बाद बीजेडी और बीजेपी गठबंधन की सरकार में रहते हुए वर्ष 2000 से वर्ष 2002 के बीच रहते हुए वाणिज्य और ट्रांसपोर्ट विभाग में रहते हुए उन्होंने मंत्री पद का निर्वाहन किया है। ओडिशा राज्य सरकार के मत्स्य और पशुपालन संसाधन विभाग में 2002 से 2004 तक वह मंत्री के पद में भी कार्यरत रह चुके है।
इसे भी देखें >>> Bharat Ke Pratham Rashtrapati Kaun The

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
राष्ट्रपति के पास कौन-कौन सी शक्तियां होती हैं? (Power Of President)
क्या आप जानते है देश के राष्ट्रपति के पास कौन-कौन सी शक्तियां होती है ,यदि नहीं तो आप नीचे दी गयी जानकारी के अनुसार संबंधित शक्तियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है।
- भारत के संविधान के अंतर्गत देश का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं का सुप्रीम कमांडर (Supreme Commander) होता है।
- दोषी ठहराए गए अपराधी के मृत्यदंड की सजा को संविधान के आर्टिकल 72 के अंतर्गत राष्ट्रपति माफ़ कर सकते है।
- राष्ट्रपति द्वारा आपातकाल की घोषणा अनुच्छेद 352 के तहत की जा सकती है।
- किसी भी राज्य में विधानसभा भंग होने पर अनुच्छेद 356 के अंतर्गत राष्ट्रपति शासन लगा सकते है।
- राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बिना दूसरे देशों में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय संधिया नहीं होती है।
- संसद में पारित किसी कानून को पुनर्विचार करने के लिए राष्ट्रपति अपने विवेक के अनुसार वापस भेज सकते है।
- मौजूदा सरकार के मंत्रिमंडल के साथ राष्ट्रपति अपने अधिकारों हेतु सलाह कर सकते हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का राजनीतिक करियर (Vartman Me Bharat ke Rashtrapati Kaun Hai?)
- वर्ष 1997 में द्रोपदी मुर्मू जी के राजनीतिक करियर की शुरुआत तब हुई जब ओडिशा राज्य के रायरंगपुर क्षेत्र के कॉउंसलर पद में रूप में चयनित की गयी।
- जब वह कॉउंसलर पद के लिए चुनी गयी तो उसके कुछ समय बाद तक द्रोपदी मुर्मू जी रायरंगपुर क्षेत्र की वाइस चेयरपर्सन भी रही है।
- धीरे-धीरे फिर राजनीतिक क्षेत्र में करियर की शुरुआत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को अनुसूचित जनजाति प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुना गया गया।
- इसके बाद सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में वर्ष 2007 में द्रौपदी मुर्मू जी को “नीलकंठ पुरूस्कार” से सम्मानित किया गया।
- BJP की अनसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रिय कार्यकारिणी के रूप में द्रौपदी मुर्मू जी वर्ष 2013 से वर्ष 2015 तक मेंबर रही है।
- इसी के बीच 2015 से वर्ष 2021 तक झारखंड राज्य की राज्यपाल के रूप में भी कार्यरत रही है।
राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद मिलने वाली सुविधाएँ
वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति
- राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने के बाद मासिक रूप में उन्हें पांच लाख रूपये वेतन प्रदान किया जाता है।
- मासिक वेतन लेने के साथ साथ उन्हें कई प्रकार की अन्य सुविधाएँ भी दी जाती है ,जैसे- आवास ,चिकित्सा ,यात्रा आदि से संबंधित भत्ते।
- यदि राष्ट्रपति की पत्नी या पति जीवित है तो उन्हें भी सेक्रेटरी सहायता के रूप में 30 हजार रूपये मासिक रूप में दिया जाता है।
- राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद रहने के लिए राष्ट्रपति भवन में रहने की सुविधा दी जाती है। यह राष्ट्रपति भवन दिल्ली में स्थित है जिसमें 340 कमरे है जहाँ पर 200 लोग रहते है। लगभग 5 एकड़ में राष्ट्रपति भवन मौजूद है।
- राष्ट्रपति की छुट्टियां मानाने के लिए देश में दो स्थान बनाए गए है एक है हैदराबाद की राष्ट्रपति निलायम और दूसरी शिमला की रिट्रीट बिल्डिंग।
- राष्ट्रपति के काफिले के लिए 25 मर्स्डीज़ कार चलती है ,जिनका सुरक्षा इंतजाम काफी उच्च स्तर का होता है।
भारत के राष्ट्रपतियों की सूची (Vartman Me Bharat ke Rashtrapati Kaun Hai? )
इसे भी देखें >>>> वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री कौन हैं ?
आजादी के बाद भारत के राष्ट्रपति के नाम की सूची एवं उनके कार्यकाल का समय और राजनीतिक पार्टी से संबंधी जानकारी को विस्तार रूप से नीचे सूची में दिया गया है।
क्रमांक | राष्टपति के नाम | कार्य-काल का समय | राजनीतिक पार्टी |
1 | डॉ राजेंद्र प्रसाद | 1950-1962 | भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस |
2 | डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 1962-1967 | स्वतंत्र |
3 | डॉ जाकिर हुसैन | 1967-1969 | स्वतंत्र |
4 | वी.वी गिरी | 1969-1974 | स्वतंत्र |
5 | फखरुद्दीन अहमद | 1974-1977 | भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस |
6 | नीलम संजीवा रेड्डी | 1977-1982 | जनता पार्टी |
7 | गिआनी जेल सिंह | 1982-1987 | भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस |
8 | रामास्वामी वेंकटरमण | 1987-1992 | भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस |
9 | डॉ शकर दयाल शर्मा | 1992-1997 | भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस |
10 | के आर नारायण | 1997-2002 | स्वतंत्र |
11 | ए पी जे अब्दुल कलाम | 2002-2007 | स्वतंत्र |
12 | श्रीमती प्रतिभा पाटिल | 2007-2012 | भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस |
13 | प्रणव मुखर्जी | 2012 से 2017 | भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस |
14 | रामनाथ कोविंद | 2017 से 2022 | भारतीय जनता पार्टी |
15 | द्रौपदी मुर्मू | 2022 | भारतीय जनता पार्टी |
वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन है ?
वर्तमान समय में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी है।
आजाद भारत से लेकर वर्तमान समय में द्रौपदी मुर्मू भारत की कौन सी राष्ट्रपति है ?
आजाद भारत से लेकर वर्तमान समय में द्रौपदी मुर्मू जी भारत की 15वें राष्ट्रपति के रूप में चयनित की गयी है।
वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति को मासिक रूप में कितना वेतन प्राप्त होता है ?
भारत के राष्ट्रपति के पद में कार्यरत व्यक्ति को मासिक रूप में 5 लाख रूपये मासिक वेतन प्राप्त होता है।
द्रौपदी मुर्मू जी महिला राष्ट्रपति के रूप में भारत की कौन से नंबर की राष्ट्रपति है ?
महिला राष्ट्रपति के रूप में द्रोपदी मुर्मू जी भारत की दूसरी राष्ट्रपति है।
अनुच्छेद 356 के अंतर्गत राष्ट्रपति के पास कौन सी शक्ति निहित होती है ?
किसी राज्य में राज्य सभा भंग होने पर राष्ट्रपति के पास अनुच्छेद 356 के अंतर्गत राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की शक्ति होती है।