उत्तराखंड पॉलीहाउस योजना 2023 | Polyhouse Scheme: रजिस्ट्रेशन | Application From

उत्तराखंड सरकार ने कृषको के लिए उत्तराखंड पॉलीहाउस योजना का शुभारम्भ किया है। पॉलीहाउस योजना के माध्यम से किसानों की आय का जरिया मिलेगा। इस योजना का लाभ उत्तराखंड के सभी किसानों को मिलेगा।

पॉलीहाउस लगाने पर किसानों को 80% सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसमें किसान नागरिक कई तरह की सब्जी ,फल आदि की बागवानी फसल का उत्पादन कर बेहतर मुनाफा हासिल कर सकते है।

उत्तराखंड सरकार किसानों और युवाओं को लाभान्वित करने के उद्देश्य से कई योजनाओं को संचालित करती है जैसे की आप सभी जानते है उत्तराखंड राज्य पर्यटन के लिए काफी प्रसिद्ध है इसके लिए सरकार के द्वारा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना को शुरू किया गया जिसमें स्वरोजगार हेतु युवा नागरिक अपना व्यवसाय शुरू कर सकते है।

यदि आप भी उत्तराखंड राज्य के मूल निवासी किसान नागरिक है और उत्तराखंड पॉलीहाउस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आर्टिकल में दी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़े।

उत्तराखंड पॉलीहाउस योजना रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड पॉलीहाउस योजना रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड पॉलीहाउस योजना 2023

पॉलीहाउस योजना के अंतर्गत पहाड़ों पर पॉलीहाउस लगाए जाएंगे। पॉलीहाउस लगवाने योजना के तहत किसानों को बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा। पॉलीहाउस में विभिन्न प्रकार की सब्जियों और फलों की बागवानी की जाएगी।

जिसके लिए जमीन की आवश्यकता पड़ेगी, किसानों के पास पॉलीहाउस लगाने के लिए अपनी खुद की जमीन होनी चाहिए। हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों खेती व बागवानी को रोजगार का जरिया बनाया जाएगा।

योजना के अंतर्गत राज्य आधारित क्लस्टर छोटे पॉलीहाउस में सब्जी एवं फूलो की खेती का निर्णय लिया गया है। उत्तराखंड बजट 2023-24 में पॉलीहाउस के लिए 200 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।

नाबार्ड (NABARD) की योजना के अंतर्गत क्लस्टर आधारित 100 वर्ग मीटर आकर के 17648 पॉलीहाउस की स्थापना के लिए 304 करोड़ रूपये के राज्य कैबिनेट द्वारा स्वीकृति दी गई है।

जिसमें कृषकों को अनुदान भी दिया जाएगा। इसके अंतर्गत राज्य के लगभग 1 लाख किसानों को प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से स्वरोजगार के साधन प्राप्त होने के साथ-साथ उनकी आय में भी वृद्धि हो सकेगी।

जिससे समाजिक एवं आर्थिक स्तर में भी सुधार होगा। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाले पलायन में भी कमी आएगी। सब्जियों के उत्पादन में 15 प्रतिशत और फूलो क उत्पादन में 25 प्रतिशत तक वृद्धि होगी।

UK Polyhouse Scheme 2023 Highlights

आर्टिकल का नाम उत्तराखंड पॉलीहाउस योजना रजिस्ट्रेशन
साल 2023
राज्य का नाम Uttarakhand
योजना का नाम Polyhouse Scheme
लाभार्थी राज्य के किसान
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट shm.uk.gov.in

उत्तराखंड

उत्तराखंड पॉलीहाउस योजना की विशेषताएं

  1. पॉलीहाउस के माध्यम से फसल पैदावार में 10 गुना अधिक वृद्धि होगी।
  2. इस योजना के तहत जल संरक्षण किया जाएगा।
  3. फसलों को कीटों और बिमारियों से सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
  4. पॉलीहाउस में हाई क्वालिटी वाली फसलों का उत्पादन

पॉलीहाउस योजना आवेदन हेतु पात्रता

  • उम्मीदवार उत्तराखंड राज्य में स्थायी रूप से निवास करता हो।
  • केवल किसान नागरिक ही आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  • किसान के पास स्वयं की भूमि हो।
  • किसानों के बाद सिंचाई साधन होने चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • जमीन के कागजात
  • मोबाइल नंबर

पॉलीघर में उगाई जाने वाली फसलों की लिस्ट

उत्तराखंड में पॉलीहाउस में कौन-कौन सी फसलों का उत्पादन किया जाएगा जानिये नीचे दी गई सूची के माध्यम से –

  1. मटर
  2. ब्रोकली
  3. हरी सब्जियां
  4. काली मिर्च
  5. टमाटर
  6. सलाद पत्ता
  7. स्ट्राबेरीज
  8. खीरा
  9. स्क्वाश
  10. काली मिर्च
  11. जड़ी बूटियां (तुलसी ,थाइम आदि)
  12. फलियां
  13. खरबूजा
  14. तरबूज
  15. माइक्रो ग्रीन्स
  16. मूली
  17. गाजर
  18. फूल गोभी
  19. बैगन
  20. तुरई
  21. कद्दू

उत्तराखंड पॉलीहाउस योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

उत्तराखंड पॉलीहाउस योजना रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया हम आपको नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स के माध्यम से उपलब्ध करा रहें हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से Uttarakhand Polyhouse Scheme 2023 रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • Uttarakhand Polyhouse Scheme 2023 रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार अपने ब्लॉक में जाएँ।
  • कार्यालय से पॉलीहाउस योजना आवेदन पत्र प्राप्त करें।
  • आवेदन फॉर्म में आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करें।
  • आवेदन के लिए मांगे गए जरूरी दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  • आवेदन फॉर्म को ब्लॉक में जमा करवाएं।
  • आवेदन फॉर्म और दस्तावेजों की जांच अधिकारियों द्वारा पूरी किये जाने के बाद आपको इस योजना का लाभ मिल जाएगा।
  • इस प्रकार उत्तराखंड पॉलीहाउस स्कीम आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

Uttarakhand Polyhouse Scheme 2023 सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

उत्तराखंड पॉलीहाउस योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

उत्तराखंड पॉलीहाउस योजना की आधिकारिक वेबसाइट shm.uk.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

उत्तराखंड पॉलीहाउस योजना का लाभ किसे मिलेगा ?

उत्तराखंड पॉलीहाउस योजना का लाभ उन किसानो को मिलेगा जिनके पास अपनी खुद की भूमि है।

पॉलीहाउस को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?

पॉलीहाउस को ग्रीनहाउस के नाम से भी जाना जाता है।

इस लेख में हमने आपसे उत्तराखंड पॉलीहाउस योजना 2023 और इससे सम्बंधित अनेक जानकारी साझा की है। अगर आपकों जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं। हमारी टीम द्वारा आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment

Join Telegram