URISE Portal 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, urise.up.gov.in लॉगिन व पात्रता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र का समग्र विकास करने के लिए समय-समय पर कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जाता है। ऐसे ही छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए यूपी सरकार के माध्यम से यू-राइज पोर्टल (URISE Portal) को लॉन्च किया गया है।

इस पोर्टल की मदद से स्टूडेंट्स को शिक्षा से संबंधी विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस पोर्टल में प्रोफेशनल, टेक्निकल एजुकेशन, कौशल विकास से संबंधित छात्राओं को शिक्षा, करियर कॉउंसलिंग तथा रोजगार प्राप्त करने में विशेष रूप से सहयोग प्रदान किया जायेगा।

URISE Portal
URISE Portal: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, urise.up.gov.in लॉगिन व पात्रता

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से URISE Portal 2023 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को साझा करने जा रहे है।

अतः इस पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, urise.up.gov.in लॉगिन व पात्रता से संबंधित जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

URISE Portal 2023

यू -राइज पोर्टल– छात्रों के सशक्तिकरण के लिए एकीकृत पुनर्कल्पित नवाचार है जिसे Unified Reimagined Innovation for students Empowerment के नाम से पहचाना जाता है। इस पोर्टल के जरिये शिक्षा का समग्र विकास करने के लिए किया गया है।

प्रोफेशनल एवं टैक्निकल एजुकेशन वाले सभी विद्यार्थी इस पोर्टल में उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। छात्र सशक्तिकरण के लिए यह पोर्टल एक एकीकृत नवप्रवर्तन है।

U-Rise Skills, Vocational & Technical Education के सभी स्टूडेंट्स को सभी तरह की सेवाएं कहीं से और किसी भी समय ऑनलाइन उपलब्ध करवाने में मदद करता है।

पोर्टल के तहत छात्रों के पास अपने Institutions और कोर्सेज से अलग भी अनेक अवसर है। जिसके तहत वह राज्य के अन्य छात्र साथियों के साथ संपर्क स्थापित करके अपनी नई योजनाओं और विचारों को उनसे साझा कर सकते है।

यह पोर्टल स्टूडेंट्स को पुरे राज्य के किसी भी संस्थान का सबसे बेहतर ई-कंटेंट उपलब्ध कराता है। U-राइज Skills, Vocational and Technical Education से जुड़ी सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी संस्थाओं को एक साथ लाकर स्टूडेंट्स को कुछ नया सीखने और अपनी चॉइस के प्रोफेशन में एबिलिटी हासिल करने में सहायता प्रदान करता है।

यू -राइज पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन URISE Portal 2023

आर्टिकल का नामURISE Portal 2023
वर्ष2023
पोर्टल लॉन्च किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
URISE Portalछात्र सशक्तिकरण के लिए एकीकृत नवप्रवर्तन
विभागशिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के छात्र
उद्देश्यछात्र-छात्राओं को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करना।
सेवाएंऑनलाइन उपलब्ध
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

(prernaup.in) प्रेरणा पोर्टल यूपी

URISE पोर्टल का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश URISE पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है प्रोफेसनल ,टैक्निकल शिक्षा ,कौशल विकास की शिक्षा में छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करना। साथ ही स्टूडेंट्स को शिक्षा एवं करियर कॉउंसलिंग के अंतर्गत भी मार्गदर्शन किया जायेगा। ऑनलाइन सेवा के आधार पर स्टूडेंट्स अपना कौशल विकास कर पाएंगे।

पोर्टल में स्टूडेंट्स के लिए ई-कॉन्टेंट की सुविधा भी उपलब्ध की गयी है। स्टूडेंट्स जब चाहे अपनी सुविधा के अनुसार तब ई कॉन्टेंट का लाभ प्राप्त कर सकते है। URISE Portal के जरिये स्टूडेंट्स के शैक्षिक योग्यता का विकास होगा। शिक्षा से संबंधी नई-नई तकनीक के बारे में छात्र-छात्राओं को पोर्टल के अंतर्गत विशेष सहयोग मिलेगा।

सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के साथ अपने कौशल को बढ़ाने का अवसर स्टूडेंट्स को मिलेगा। सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विकास करने के लिए कई तरह की योजनाओं को संचालित किया जाता है। यू-राइज पोर्टल भी उन्हीं में से एक है, जिसके तहत स्टूडेंट्स को अब शिक्षा से जुड़ी सभी प्रकार की सेवाओं का लाभ ऑनलाइन प्रणाली के रूप में उपलब्ध करवाया जायेगा।

URISE Portal 2023 में छात्र सेवाएं

यू-राइज पोर्टल में छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की सेवायें उपलब्ध की गयी है। स्टूडेंट्स पोर्टल में उपलब्ध सेवाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है। स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए नीचे दी गयी निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध की गयी है।

  1. पंजीकरण
  2. डैशबोर्ड
  3. ई-सामग्री
  4. उपस्थिति
  5. ऑनलाइन कक्षाएं
  6. प्रदर्शन
  7. एंटी रैगिंग
  8. शुल्क
  9. डीजी लॉकर
  10. प्रतिपुष्टि

URISE Portal Services

पंजीकरणइस पोर्टल में राज्य के वह सभी स्टूडेंट्स अपना पंजीकरण करवा सकते है जो आईटीआई ,पॉलिटेक्निक ,इंजीनियरिंग एवं कौशल विकास से संबंधित शिक्षा प्राप्त कर रहे है।
पंजीकरण करने के पश्चात स्टूडेंट्स इस पोर्टल में मेंबर बन जायेगा। इस पोर्टल में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रोजगार से संबंधी सेवाएं भी लाभार्थियों को प्रदान की जाएगी।
डैशबोर्डस्टूडेंट्स के लिए इस पोर्टल में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित अनुकूलित डैशबोर्ड उपलब्ध है। इस डैशबोर्ड में स्टूडेंट्स के लिए कोर्सेज ,ई सामग्री ,डीजी लॉकर आदि उपलब्ध है।
ई कॉन्टेंटपोर्टल पर विशेषज्ञों द्वारा सर्वश्रेष्ठ इन क्लास व्याख्यान, ट्यूटोरियल, प्रश्न बैंक, ऑनलाइन प्रमाण पाठ्यक्रम और परामर्श उपलब्ध है।
अटेंडेंसपोर्टल में स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए उपस्थिति से संबंधित सेवा को भी उपलब्ध किया गया है। यदि स्टूडेंट्स ट्रेनिंग सेशन,प्रैक्टिकल ,क्लास ,वर्कशॉप, सेमिनार में उपस्थिति को पोर्टल में देखा जा सकता है।
ऑनलाइन कोर्सेजपोर्टल में स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन कोर्सेज जैसी सेवा को भी उपलब्ध किया गया है ताकि स्टूडेंट्स अब घर बैठे ही ऑनलाइन अपनी पढाई को जारी रख सकते है।
परफॉर्मेंसप्रदर्शन सेवा के आधार पर आप स्टूडेंट्स से संबंधित जानकारी को प्राप्त कर सकते है की एकेडमिक कैरियर में स्टूडेंट्स के द्वारा क्या परफॉर्मेंस किया गया है।
ग्रीवेंसछात्र को अपने कोर्स से संबंधित एवं शुल्क भुगतान से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर ग्रीवेंस की सुविधा को भी पोर्टल में उपलब्ध किया गया है। ताकि स्टूडेंट्स बिना किसी समस्या के आसानी से ऑनलाइन माध्यम से अपनी शिकायत को पोर्टल के अंतर्गत दर्ज कर सके।
ऑनलाइन फीस पेमेंटशुल्क भुगतान से संबंधी सेवा को भी ऑनलाइन पोर्टल में उपलब्ध किया गया है। ताकि स्टूडेंट्स अब आसानी से पोर्टल में UPI ,क्रेडिट ,डेबिट कार्ड के माध्यम से आसानी से अपनी फीस को जमा कर सके।
डिजिलॉकरस्टूडेंट्स के लिए इसमें डिजिलॉकर की सुविधा भी उपलब्ध की गयी है। इस सुविधा के अनुसार स्टूडेंट्स
अपने शैक्षिणिक रिकॉर्ड जैसे की डिप्लोमा ,प्रमाण पत्र अंकतालिका आदि कलेक्शन किया जाता है।
डिजी लॉकर पर उपलब्ध दस्तावेज को छात्र मूल दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल कर सकते है।
फीडबैकप्रशासन को अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद के लिए इस पोर्टल में फीडबैक की सुविधा भी उपलब्ध की गयी ताकि स्टूडेंट्स प्राप्त की गयी सेवाओं के लिए फीडबैक प्रदान कर सके।

यूपी यू-राइज पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • URISE Portal 2023 में उपलब्ध सेवाओं के जरिये छात्र-छात्राओं का विकास होगा।
  • करीब 2 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को इस पोर्टल से लाभान्वित किया जायेगा।
  • पोर्टल के माध्यम से युवाओं का सशक्तिकरण होगा जिससे उनका भविष्य बेहतर बनेगा।
  • URISE Portal 2023 का पूरा नाम Unified Reimagined Innovation for Student Empowerment है।
  • स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए पोर्टल में अनेक प्रकार की सेवाओं को उपलब्ध किया गया है। जैसे-इंटर्नशिप, ऑनलाइन परीक्षा, इकॉन्टेंट, ईलाइब्रेरी, डिजिटल मूल्यांकन, इंटर्नशिप, वेबीनार,रोजगार संबंधित वीडियो सामग्री एवं ऑनलाइन कोर्सेज की सुविधाएँ उपलब्ध की गयी है।
  • डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी के माध्यम से यूपी यू राइज पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। साथ ही श्रम एवं रोजगार विभाग ,प्राविधिक एवं शिक्षा विभाग ,परीक्षण सेवायोजन एवं कौशल विकास मिशन भी इसमें शामिल है।
  • प्रोफेशनल एवं टैक्निकल एजुकेशन का अध्ययन कर रहे स्टूडेंट्स को करियर कॉउंसलिंग एवं शिक्षा के तहत मार्गदर्शन किया जायेगा।

URISE Portal 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऐसे करें

उत्तर प्रदेश यू-राइज पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया को नीचे साझा किया गया है।

  • URISE Portal 2023 Online Registration करने के लिए urise.up.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में Register के सेक्शन में Students के ऑप्शन में क्लिक करें। उत्तर प्रदेश यू-राइज पोर्टल  ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • अब अगले पेज में आपको Registered करने के लिए दी गयी जानकारी को दर्ज करना है।
  • जैसे –Select Organization ,Jeecup Roll Number ,Enter DOB आदि।
  • सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरने के बाद Register के विकल्प में क्लिक करें। यू-राइज पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • पोर्टल में STUDENT REGISTRATION सफलता पूर्वक होने के बाद आपको लॉगिन आईडी प्राप्त होगी।
  • इस तरह से पोर्टल में ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

urise.up.gov.in लॉगिन प्रोसेस (URISE Portal 2023)

यू-राइज पोर्टल में लॉगिन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • URISE Portal Login करने के लिए urise.up.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में Login के सेक्शन में जाएँ।
  • इस सेक्शन में आपको student ,user admin ,placement ,industry के ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज में आपको  Urise Id / Username ,Password दर्ज करके login के विकल्प में क्लिक करना है। यूपी यू-राइज पोर्टल लॉगिन
  • इस तरह से STUDENT LOGIN करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

अधिक फीस वसूली शिकायत हेतु ऐसे पंजीकरण करें

यदि आपसे आपके कोर्स से संबंधित अधिक फीस वसूली की जाती है तो सरकार के माध्यम से यू-राइज पोर्टल में शिकायत दर्ज करने से संबंधी प्रक्रिया को भी उपलब्ध किया गया है। शिकायत दर्ज करने से संबंधी प्रक्रिया को नीचे दिया गया है।

  • अधिक फीस वसूली शिकायत पंजीकरण हेतु urise.up.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में अधिक फीस वसूली शिकायत पंजीकरण के विकल्प में क्लिक करें। अधिक फीस वसूली शिकायत पंजीकरण
  • NEXT PAGE में शिकायत पंजीकरण फॉर्म प्राप्त होगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को भरें।
  • जैसे- Victim Student Name (पीड़ित छात्र /छात्रा का नाम) ,Mother’s name (माता का नाम), Father’s name (पिता का नाम), Mobile (मोबाइल), Email Id (ईमेल आईडी), Category (वर्ग), Enrollment No/Jeecup No.(नामांकन संख्या/जीकप नं.), Pincode (पिन कोड), Student’s Permanent Address (छात्र/छात्रा का स्थायी पता), Institute District (संस्थान का जिला), Institute Name (संस्थान का नाम) ,Description (विवरण) ,आदि।
  • सभी महत्वपूर्ण विवरण भरने के बाद आपको Attachment में शिकायत से संबंधी प्रपत्र को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद I hereby declare में टिक करके SUBMIT FORM में क्लिक करना है। अधिक फीस वसूली शिकायत पंजीकरण
  • इस तरह से अधिक फीस वसूली शिकायत पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना

यू-राइज पोर्टल में सिलेबस ऐसे चेक करें

  • URISE PORTAL में सिलेबस चेक करने के लिए urise.up.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में SYLLABUS के विकल्प में क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अगले पेज में तीन विकल्प दिखाई देंगे।
  • Polytechnic Syllabus
  • ITI Syllabus
  • Skill Syllabus
  • इन तीनों विकल्प में उसी विकल्प का चयन करें,जिस कोर्स का आप सेलेबस चेक करना है।
  • Session के अनुसार आप सिलेबस को चेक कर सकते है।
  • सिलेबस देखने के लिए VIEW Syllabus के विकल्प में क्लिक करें।
  • इसके बाद कोर्स कोड से संबंधित सिलेबस देखने के लिए आपको view के विकल्प में क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन में सिलेबस कोड से संबंधी पीडीऍफ़ लिस्ट खुलकर आएगी।
  • इस तरह से आप अपनी सुविधा के लिए इस पीडीऍफ़ को डाउनलोड भी कर सकते है।

URISE Institute List

  • यूपी यू-राइज पोर्टल में URISE Institute List देखने के लिए पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करने के पश्चात होम पेज में Institute के सेक्शन में क्लिक करना होगा।
  • इस सेक्शन में आपको पॉलिटेक्निक डिप्लोमा सेक्टर ,इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट ,स्किल ट्रेनिंग से संबंधित तीन विकल्प दिखाई देंगे।
  • दिए गए इन तीनों विकल्प में से आपको उस विकल्प का चयन करना है जिससे संबंधित आपको संस्थान की लिस्ट देखनी है।
  • संबंधित विकल्प का चयन करने के बाद आपको list के विकल्प में क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज में Search Institute के लिए ऑर्गनाइजेशन ,कोर्स ,डिस्ट्रिक्ट ,और इंस्टिट्यूट टाइप को सेलेक्ट करके सर्च के विकल्प में क्लिक करना है। यूपी यू-राइज पोर्टल सस्थान लिस्ट
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन में इंस्टिट्यूट लिस्ट खुलकर आएगी।
  • इस प्रकार से आप URISE पोर्टल में संबंधित कोर्स संस्थानों की सूची को देख सकते है।
उत्तर प्रदेश यू-राइज पोर्टल क्या है ?

यह एक शिक्षा से संबंधी पोर्टल है जिसमें पॉलिटेक्निक डिप्लोमा सेक्टर ,स्किल ट्रेनिंग ,इंडस्ट्रियल सेक्टर से संबंधी सभी प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध किया जाता है। टैक्निकल ,व्यवसायिक कोर्स कर रहे सभी स्टूडेंट्स इस पोर्टल में मौजूद सभी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन तरीके से प्राप्त कर सकते है।

UP URISE PORTAL के क्या लाभ है ?

UP URISE PORTAL के कई सारे लाभ है इस पोर्टल की सहायता से स्टूडेंट्स को शिक्षा से जुड़ी जानकारी मिलने के साथ-साथ रोजगार से संबंधी जानकारी को भी उपलब्ध करवाया जायेगा। शिक्षा से संबंधी सभी जानकारी ऑनलाइन तरीके से मिलने पर शिक्षा का समग्र विकास होगा।

उत्तर प्रदेश यू-राइज पोर्टल में क्या सेवाएं उपलब्ध की गयी है ?

स्टूडेंट्स के लिए उत्तर प्रदेश यू-राइज पोर्टल में विभिन्न प्रकार की सेवाओं को शामिल किया जिसमें से मुख्य रूप से यह सेवाएं मौजूद है। रजिस्ट्रेशन, डैशबोर्ड, ई-कॉन्टेंट, अटेंडेंस, ऑनलाइन कोर्सेज, परफॉर्मेंस, एंटी रैगिंग, फीस ऑनलाइन पेमेंट, डिजिलॉकर, फीडबैक।

क्या यू-राइज पोर्टल में ऑनलाइन शुल्क भुगतान की प्रक्रिया उपलब्ध है ?

जी हाँ स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए इस पोर्टल शुल्क भुगतान करने से संबंधी सेवा को भी ऑनलाइन उपलब्ध किया गया है।

HELP DESK OF URISE

हमारे इस लेख में उत्तर प्रदेश यू-राइज पोर्टल (URISE Portal) से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को साझा किया गया है। यदि आपको पोर्टल में उपलब्ध सेवाओं को प्राप्त करने के लिए किसी भी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर अपनी समस्या के समाधान को प्राप्त कर सकते है।

  • Mr. Sanjay Saxena
    +91 9415087389
  • Mr. Kamal Kumar
    +91 9415887961
  • URISE Technical Team
    0522 2336851
  • E-mail
    [email protected]

Leave a Comment