UP Police Pay Slip 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस सैलरी स्लिप (वेतन पर्ची), uppolice.gov.in Login

UP Police Pay Slip 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को अपने वेतन सम्बन्धी जानकारी एवं वेतन पर्ची चेक एवं डाउनलोड करने के लिए यूपी सरकार ने एक पोर्टल शुरू किया है जिसका नाम यूपी पुलिस पोर्टल है। इस पोर्टल का लाभ यूपी के अंतर्गत आने वाले समस्त पुलिसकर्मी प्राप्त कर सकते है। अब पुलिस कर्मचारियों एवं अधिकारियों को अपनी पे-स्लिप चेक एवं डाउनलोड करने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

इसे भी देखें:- UP e-Pension Portal: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

UP Police Pay Slip: उत्तर प्रदेश पुलिस सैलरी स्लिप
UP Police Pay Slip: उत्तर प्रदेश पुलिस सैलरी स्लिप

सभी कर्मचारी किसी भी समय किसी भी स्थान पर अपने मोबाइल फोन के माध्यम से यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppolice.gov.in पर जाकर के अपनी पे-स्लिप ऑनलाइन चेक कर सकते है। क्या है यूपी पुलिस पे-स्लिप? यूपी पुलिस सैलरी स्लिप कैसे डाउनलोड करें? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। UP Police Pay Slip 2023 से जुडी जानकारी के लिए इस लेख में दी गई समस्त जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें –

यदि आप भी उत्तर प्रदेश के नागरिक होने के साथ-साथ एक पुलिस कर्मचारी है और अपनी वेतन पर्ची ऑनलाइन देखना चाहते है तो आप इस लेख में दी गई जानकारी को पढ़कर पे-स्लिप चेक एवं डाउनलोड कर सकते है। उत्तर प्रदेश पुलिस सैलरी स्लिप (वेतन पर्ची) (UP Police Pay Slip 2023) से जुडी जानकारी के लिए पूरी जानकारी पढ़ें।

UP Police Pay Slip 2023 क्या है?

क्या आप जानते है यूपी पे स्लिप/सैलरी स्लिप/वेतन (UP Police Pay Slip 2023) पर्ची क्या है ? पे स्लिप किसी भी कर्मचारी के मासिक वेतन की पर्ची जिसमे कर्मचारी के वेतन सम्बंधित सम्पूर्ण ब्यौरा दर्ज होता है, वह सैलरी स्लिप होती है। इस पर्ची में बहुत सी जानकारी दर्ज होती है। जानकारी के लिए बता दें वेतन पर्ची का उपयोग पुलिस कर्मी आयकर रिटर्न, नए क्रडिट कार्ड क आवेदन करने हेतु और ऋण लेने के लिए, आईडी कार्यों में कर सकते है।

हालांकि अब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों की सुविधा के लिए UP Police Pay Slip ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड करने के लिए यूपी पुलिस पोर्टल जारी किया गया है। इस पोर्टल पर जाकर राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी पुलिस कर्मी अपनी वेतन पर्ची ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर सकते है।

UP Police Pay Slip uppolice.gov.in Login

यहाँ हम आपको UP Police Pay Slip 2023 से जुडी कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियो को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम UP Police Pay Slip
साल2023
राज्य का नामUttar Pradesh
विभाग का नामयूपी पुलिस विभाग
पोर्टल का नामउत्तर प्रदेश पुलिस पोर्टल
उद्देश्यपुलिस कर्मचारियों को वेतन सम्बन्धी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना
सैलरी स्लिप देखने की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटuppolice.gov.in
UP Police Pay Slip

जानिए उत्तर प्रदेश पुलिस के बारे में

करीब 243286 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले और लगभग 20 करोड़ (2011 की जनगणना के मुताबिक) से ज्यादा जनसंख्या के साथ, उत्तर प्रदेश को न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ा एकल पुलिस बल होने का गौरव प्राप्त है। उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक 75 जिलों में 33 सशस्त्र बटालियनों खुफिया, जांच, भ्रष्टाचार निरोधी, तकनीकी, प्रशिक्षण, अपराध विज्ञान इत्यादि से संबन्धित विशेषज्ञ प्रकोष्ठ/शाखाओं में फैले करीब 2.5 लाख कर्मियों के बल की कमान संभालते हैं।

देश की वर्तमान पुलिस प्रणाली 1861 के पुलिस एक्ट के परिणामस्वरूप बनी थी। ये एक्ट 1860 में श्री एच.एम. कोर्ट की अगुवाई में गठित पुलिस आयोग की अनुशंसाओं के बाद अधिनियमित हुआ था। यही श्री कोर्ट उत्तर पश्चिम प्रांत और अवध, जो वर्तमान के उत्तर प्रदेश का क्षेत्र है, के पहले पुलिस महानिरीक्षक बने। पुलिस महकमे का ढांचा निम्नलिखित आठ संगठनों के रूप में खड़ा किया गया था :

  • नगर पुलिस
  • ग्रामीण एवं सड़क मार्ग पुलिस
  • नहर पुलिस
  • शहर पुलिस
  • छावनी पुलिस
  • बर्कन्दाज गार्ड (अदालतों की सुरक्षा के लिए)
  • प्रांतीय पुलिस
  • राजकीय रेलवे पुलिस

uppolice.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएँ

पुलिस कर्मचारियों के लिए यूपी पुलिस पोर्टल पर कौन-कौन सी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई है इसके बारे में हम आपको कुछ मुख्य बिंदुओं के माध्यम से बताने जा रहें है। ये बिंदु निम्न प्रकार है –

  • यूपी पुलिस स्लिप 2023
  • कांस्टेबल मंथली सैलरी
  • अल्लोनेस एंड पर्क डिटेल्स
  • नॉमिनल रोल लॉगिन
  • मंथली सैलरी स्लिप/स्टेटमेंट

UP Police Allowance and Perks 2023

जानकारी के लिए बता दें पुलिस कर्मचारियों एवं अधिकारियों को मासिक वेतन के अलावा सरकार की तरफ से कई प्रकार के भत्ते भी प्रदान किये जाते है। यहाँ हम आपको पुलिस कर्मचारियों एवं पुलिस अधिकारियों को मिल रहे भत्ते के विषय में बता रहें है, जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • मेडिकल अलाउंस
  • हाउस अलाउंस
  • लीव एंड ट्रेवल अलाउंस
  • ऋण सेवाएं
  • शहर मुआवजा भत्ता
  • हाई अल्टीट्यूड अलाउंस
  • महंगाई भत्ता

यूपी पे-स्लिप में दर्ज विवरण

यहां हम आपको बताएंगे UP Police Pay Slip में कौन-कौन सी जानकारी दर्ज होती है। इन जानकारियों के बारे में आप नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है। यूपी पे-स्लिप में दर्ज विवरण निम्न प्रकार है –

  • डिपार्टमेंट का नाम
  • आधिकारिक नाम
  • नॉमिनल रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  • कर्मचारी कोड
  • आय विवरण कटौती
  • नेट अमाउंट

उत्तर प्रदेश सैलरी स्लिप 2023 रैंक वाइज डिटेल्स

यूपी पुलिस कर्मचारियों की सैलरी स्लिप रैंक वाइज डिटेल्स प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गई सारणी देख सकते है। यहाँ हमने आपसे समस्त जानकारी जैसे पद का नाम, यूपी पुलिस पे स्लिप (रूपये में) ग्रेड पे आदि जानकारी साझा की है। उत्तर प्रदेश सैलरी स्लिप 2023 रैंक वाइज डिटेल्स निम्न प्रकार है –

पद का नाम यूपी पुलिस पे-स्लिपग्रेड पे
यूपी पुलिस कांस्टेबल मंथली सैलरीअप टू रूपीस 20,2007200 रुपये
असिस्टेंट कमांडेंट15,600 से 39,100 रुपये16,200 रुपये
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर5200 से 20,200 रुपये10,400 रुपये
यूपी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर9300 से 34,800 रुपये12,600 रुपये
हेड कांस्टेबल5200 से 20,200 रुपये9400 रुपये
कमांडेंटअप टू रूपीस 67,00026,100 रुपये
डिप्टी कमांडेंट15,600 से 39,100 रुपये19,800 रुपये
सेकंड-इन-कमांडेंट39,100 रुपये22,800 रुपये
इंस्पेक्टर9300 से 34,800 रुपये13,800 रुपये
DIG (डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल)अप टू रूपीस 67,00030,000 रुपये
IG (इंस्पेक्टर जनरल)37,400 से 67,000 रुपये
ADG (एडिशनल डायरेक्टर जनरल)79,000 रुपये
DG (डायरेक्टर जनरल)अप टू रूपीस 80,000
SDG (स्पेशल डायरेक्टर जनरल)75,500 से 80,000 रुपये
UP Police Pay Slip

7वे वेतन आयोग के बाद यूपी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी वेतन

सातवें वेतन आयोग के बाद से उत्तर प्रदेश यूपी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में क्या बदलाव हुए है इसके बारे में हम आपको नीचे दी गई सारणी के माध्यम से सूचित करने जा रहें है। जानिये 7वे वेतन आयोग के बाद यूपी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी वेतन के बारे में –

पुलिस कर्मचारी पदसातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी
यूपी पुलिस कांस्टेबल मंथली सैलरीअप टू रूपीस 60,600
यूपी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर27,900 से 1,04,400 रुपये
डिप्टी कमांडेंट46,800 से 1,17,300 रुपये
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टरअप टू रूपीस 60,600
सेकंड-इन-कमांडेंट1,17,300 रुपये
इंस्पेक्टर27,900 से 1,04,400 रुपये
असिस्टेंट कमांडेंट46,800 से 1,17,300 रुपये
हेड कांस्टेबल15,600 से 60,600 रुपये
SDG2,25,000 से 2,30,300 रुपये
कमांडेंटअप टू रूपीस 2,01,000
DG2,50,000 रुपये
IG1,12,000 से 2,01,000 रुपये
ADGअप टू रूपीस 2,25,000
DIGअप टू रूपीस 2,01,000
UP Police Pay Slip

उत्तर प्रदेश पुलिस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको UP Police Pay Slip देखने के लिए यूपी पुलिस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें इसके बारे में स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहें है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। जानिये क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • यूपी पुलिस पोर्टल पर रजिस्टर करने के लये आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको साइन अप रजिस्टर का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएँगी, दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको रजिस्टर के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस हो जाती है।
  • इसके बाद लॉगिन करके आप पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ ले सकते है।

पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ?

उत्तर प्रदेश पुलिस आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कैसे करें इसके बारे में हम आपको कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप यूपी पुलिस पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है। जानिये क्या है लॉगिन करने की प्रक्रिया-

  • UP Police Gov Portal पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज ही आपको Login का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन डैशबोर्ड खुल जाएगा।
  • यहाँ आपको यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपकी यूपी पुलिस विभाग लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

UP Police Pay Slip 2023 Download कैसे करें ?

वे पुलिस अधिकारी या कर्मचारी जो अपनी सैलरी स्लिप डाउनलोड करना चाहते है यहाँ हम उनके लिए यूपी पुलिस सैलरी स्लिप डाउनलोड प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहें है। कर्मचारी हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपनी पे-स्लिप डाउनलोड कर सकते है। जानिये क्या है UP Police Pay Slip 2023 Download करने की पूरी प्रक्रिया –

  • UP Police Pay Slip 2023 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपी पुलिस नॉमिनल रोल सिस्टम के आधिकारिक पोर्टल में प्रवेश करें।
  • अगले पेज में आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
  • इसी पेज पर आपको कर्मचारी की पे-स्लिप का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही अगले पेज में आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएँगी।
  • यहाँ आपको पर्सनल नंबर, मंथ और ईयर भरना होगा।
  • उसके बाद आपको नीचे दिए गए Show Report के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर यूपी पुलिस कर्मचारी पे-स्लिप खुलकर आ जाएगी।
  • इसके बाद आप इस पे-स्लिप/वेतन पर्ची/सैलरी स्लिप को डाउनलोड कर सकते है।

यूपी पुलिस वेतन पर्ची 2023 सम्बंधित कुछ प्रश्न और उत्तर

UP Police Pay Slip डाउनलोड करने के लिए किस आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ ?

UP Police Pay Slip या वेतन पर्ची डाउनलोड करने के लिए यूपी पुलिस नॉमिनल रोल सिस्टम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

अगर लॉगिन पासवर्ड भूल गए है तो क्या करें ?

कर्मचारी अगर अपना लॉगिन पासवर्ड भूल गए है तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि लॉगिन पासवर्ड फॉरगेट करके फिर से नया पासवर्ड प्राप्त किया जा सकता है।

पुलिस कर्मचारी अपनी सैलरी स्लिप कैसे चेक कर सकते है ?

यूपी राज्य के सभी पुलिस कर्मचारी अपनी सैलरी स्लिप ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है।

यूपी पुलिस आधिकारिक पोर्टल क्या है ?

उत्तर प्रदेश पुलिस का आधिकारिक पोर्टल uppolice.gov.in है। इसका लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

हेल्पलाइन नंबर

इस लेख में हमने आपको उत्तर प्रदेश पुलिस सैलरी स्लिप 2023 से जुडी समस्त जानकारी प्रदान की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन के मैसेज बॉक्स में जाकर मैसेज कर सकते है। इसके अलावा आप यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppolice.gov.in पर जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है। आशा करते है आपकी हमर द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment