UP Pankh Portal Registration @ uppankh.in registration

जैसे कि आप सभी जानते है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए और प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं एवं पोर्टल शुरू किये जाते है। ठीक इसी प्रकार कक्षा 10 वीं और 12 वीं पास करने वाले छात्रों के लिए यूपी सरकार ने UP Pankh Portal लांच किया है। इस पोर्टल का लाभ केवल उत्तर प्रदेश राज्य के छात्र उठा सकते है। वे इच्छुक उम्मीदवार छात्र जो यूपी पंख पोर्टल का लाभ लेना चाहते है वे आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

UP Pankh Portal Registration
UP Pankh Portal Registration

यहाँ हम आपको बताएंगे UP Pankh Portal क्या है ? UP Pankh Portal Registration कैसे करें ? यूपी पंख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए क्या पात्रता है ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल रजिस्ट्रेशन से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

UP Pankh Portal क्या है ?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी पंख पोर्टल लांच किया गया है। जानकारी के लिए बता दें पोर्टल एक कैरियर मार्गदर्शन पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं पास करने वाले छात्रों को कैरियर सम्बन्धी गाइडेंस दी जाएगी जिससे वे अपने लिए एक अच्छा कोर्स चुन सके और अपने भविष्य को उज्जवल बना सके।

बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद सभी छात्रों के मन में एक ही सवाल आता है कि अब क्या करना चाहिए ? अपना भविष्य बनाने के लिए एक अच्छा कोर्स और एक अच्छी स्ट्रीम चुनना सबसे बड़ी चुनौती है। यही सवाल ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चो के लिए सबसे पड़ी परेशानी का कारण भी है। लेकिन इस समस्या का सामाधान करने के लिए ही यूपी पंख पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल पर छात्रों के लिए कैरियर से जुडी समस्त जानकारी मिलेगी। इस पोर्टल के माध्यम से छत्रवृत्ति, कौशल विकास कार्यक्रम, इंटर्नशिप समेत अन्य विषयों की जानकारी भी प्राप्त होगी।

Uttar Pradesh Pankh Portal 2023 Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको यूपी पंख पोर्टल रजिस्ट्रेशन से जुडी कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम UP Pankh Portal Registration
साल 2023
राज्य का नाम उत्तर प्रदेश
पोर्टल का नाम पंख पोर्टल
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट uppankh.in

यह भी देखें :- यूपी राशन कार्ड | fcs.up.gov.in

यूपी पंख पोर्टल का उद्देश्य क्या है ?

बहुत सी बार छात्र अपनी बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कन्फ्यूज रहते है कि अब भविष्य में क्या करें ? कौन सा कोर्स चुने या किस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाएं ? इस सभी बातों के बारे में छात्र अपने अभिभावकों से विचार करने में झिझकते है या किसी के घर में समझाने वाला पढ़ा लिखा व्यक्ति नहीं होता है तो ऐसे में छात्र किस्से मार्गदर्शन लें। इसी समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी पंख पोर्टल की शुरुआत की है।

इस पोर्टल पर छात्र अपने करियर से जुडी जानकारी, वोकेशनल कोर्स से जुडी जानकारी, कौशल सम्बन्धी जानकारी, छात्रवृति और परीक्षा से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते है। और अपनी योग्यता के अनुसार किसी भी अच्छे कोर्स जिसमे छात्र की रुचि है उसमें अपना कैरियर बना सकते है। हालांकि किसी भी छात्र का भविष्य उसके अच्छे मार्गदर्शन पर निर्भर करता है। यूपी पंख पोर्टल के माध्यम से छात्रों को कैरियर बनाने के लिए अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा और छात्र अपना भविष्य उज्जवल बना सकेंगे।

पंख पोर्टल पर छात्रों के लिए उपलब्ध सेवाएं

छात्रों के लिए यूपी पंख पोर्टल पर विभिन्न प्रकार की सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। इन सेवाओं का लाभ छात्र घर बैठे उठा सकते है। यहाँ हम आपको बताएंगे छात्र UP Pankh Portal पर किन सेवाओं का लाभ ले सकते है। जानिए क्या है पूरी जानकारी –

  • छात्र पंख पोर्टल पर कैरियर सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से छात्र किसी भी छात्रवत्ति के लिए आवेदन कर सकते है हालांकि छात्रों को छात्रवृत्ति की पात्रता पूरी करनी होगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से छात्र कॉलिज देख सकते है और किसी अच्छे कॉलिज में एडमिशन ले सकते है।
  • पंख पोर्टल पर छात्रों के लिए परीक्षा का विकल्प भी है जिसमें से छात्र किसी भी परीक्षा की तैयारी करके परीक्षा दे सकते है।
  • इस पोर्टल पर छात्रों के लिए बहुत सी सेवाएं उपलब्ध कराई गई है जैसे कौशल विकास से सम्बन्धी सेवाओं में भी छात्र अपना भविष्य बना सकते है।

उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल पंजीकरण करने हेतु पात्रता

उम्मीदवारों को UP Pankh Portal Registration करने के लिए निर्धारित की गई कुछ पात्रता पूरी करनी होगी। इन पात्रता को पूरा करने पर ही आप पंख पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है। जानिए क्या है ये पात्रता –

  • उम्मीदवार छात्र उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • जिन छात्रों ने सरकारी स्कूल से पढाई की है, वे छात्र आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  • कक्षा 10 वीं और 12 वीं के छात्र आवेदन हेतु पात्र होंगे।
UP Pankh Portal

यूपी पंख पोर्टल रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कैसे करें ?

वे छात्र जो उत्तर प्रदेश के निवासी है और यूपी पंख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते है यहाँ हम हमने लिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से UP Pankh Portal Registration कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • UP Pankh Portal Registration करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक पंख पोर्टल पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • इसी पेज पर आपको प्रवेश का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
UP Pankh Portal Registration
UP Pankh Portal Registration
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको लॉगइन डैशबोर्ड दिखाई देगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
UP Pankh Portal Registration
उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल रजिस्ट्रेशन
  • यहाँ आपको छात्र यूनिक आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको लॉगइन करें के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • अब आपको यहाँ पर पूछी गई जानकारी सही-सही और ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • उसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपकी यूपी पंख पोर्टल रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

उम्मीदवार ध्यान दें जिन छात्रों के पास अपनी युनिक आईडी नहीं है वे अपने विद्यालय में जाकर अपने प्रधनाचार्य जी से संपर्क करके अपनी यूनिक आईडी प्राप्त कर सकते है। यूनिक आईडी प्राप्त करके आप इस पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।

यूपी (उप) भूलेख खसरा खतौनी नकल जमाबंदी

उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2023 से जुड़े प्रश्न और उत्तर

यूपी पंख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

यूपी पंख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट uppankh.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

UP Pankh Portal की शुरुआत क्यों की गयी है ?

यूपी पंख पोर्टल की शुरुआत कक्षा 10 वीं और 12 वीं के छात्रों को बेहतर कैरियर विकल्प चुनने के लिए की गई है।

यूपी पंख पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए यूनिक आईडी कहाँ से प्राप्त करें ?

आपको यूपी पंख पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए यूनिक आईडी अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्राप्त करें। इसके लिए आपको अपने विद्यालय में जाना होगा।

यूपी पंख पोर्टल को कब लांच किया गया ?

उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल को 5 सितम्बर 2022 को लांच किया गया था।

UP Pankh Portal किसने लांच किया ?

यूपी पंख पोर्टल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा की गई थी।

जैसे कि इस लेख में आपसे UP Pankh Portal Registration करने और इससे जुडी अनेक जानकारी साझा की है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी के अलावा अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment

Join Telegram