आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको उत्तर प्रदेश मरदसा पोर्टल के बारे में बताने जा रहें है। यूपी राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्यों के सभी मदरसों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल को Madarsa Portal के नाम से लांच किया गया है। इस पोर्टल पर मदरसों से सम्बंधित समस्त जानकारी ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है। वे इच्छुक उम्मीदवार जो इस पोर्टल का लाभ लेना चाहते है उन्हें पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक मदरसा पोर्टल madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।
यहाँ हम आपको बताएंगे Madarsa Portal क्या है ? उत्तर प्रदेश मदरसा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? मदरसा लॉगिन कैसे करें ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। UP Madarsa portal सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

Madarsa Portal क्या है ?
उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसो को एकीकृत पटल पर लाने के लिए मदरसा पोर्टल की शुरुआत की है। आधुनिक युग में नवीन तकनीक के उपयोग से ही व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही लायी जा सकती है। सभी मान्यता प्राप्त मदरसों का पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। पोर्टल के माध्यम से ही परिषद की मुंशी/ मौलवी (सेकेंडरी )/ आलिम (सीनियर सेकेंडरी )/ कामिल एवं फाजिल की परीक्षाये सम्पन्न कराई जाती हैं। इस पोर्टल को मदद से मदरसों की शिक्षा व्यवस्था सुधारने और मदरसों की व्यवस्था में पारदर्शिता लाने में सहायता मिलेगी। राज्य के समस्त मान्यता प्राप्त मदरसों को पोर्टल पर जानकारी देनी होगी। इस पोर्टल के माध्यम से मदरसों को भी सुविधा मिलेगी।
मदरसा पोर्टल यूपी 2023 हाइलाइट्स
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको Madarsa Portal सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। आप नीचे दी गई सारणी में उपलब्ध सूचनाओं को पढ़ सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
आर्टिकल का नाम | उत्तर प्रदेश मदरसा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन |
साल | 2023 |
राज्य का नाम | Uttar Pradesh |
पोर्टल का नाम | UP Madarsa portal |
परिषद | उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद |
लाभार्थी | राज्य का अप्ल्संख्यक वर्ग |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | madarsaboard.upsdc.gov.in |
यूपी नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023 ऐसे करें चेक
उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल के लाभ
यहाँ हम आपको UP Madarsa portal के लाभों के बारे में बताने जा रहें है। नीचे दिए गए पॉइंट्स को पढ़कर आप मदरसा पोर्टल के लाभों के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते है। उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल के लाभ निम्न प्रकार है –

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- मदरसा पोर्टल की शुरुआत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने की थी।
- इस पोर्टल पर बहुत सी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई है।
- मदरसे के छात्र एवं शिक्षक अब घर बैठे विभिन्न सुविधाएँ घर बैठे प्राप्त कर सकते है।
- इस पोर्टल पर मदरसा वार छात्रों विवरण देखा जा सकता है।
- सभी मान्यता प्राप्त मदरसों को पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक होगा।
- जानकारी के लिए बता दें परीक्षा शुल्क विवरण ऑनलाइन देखा जा सकता है।
यूपी मदरसा पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएँ
जानकारी के लिए बता दें उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल पर बहुत सी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई है। यहाँ हम आपको यूपी मदरसा पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं के विषय में जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये पॉइंट्स निम्न प्रकार है –
- मदरसा बोर्ड के विषय में जानकारी
- कक्षावार पाठ्यक्रम की सूची
- मदरसों की संख्या और उनके स्तर की सूची
- मिनी आईटीआई फॉर्म
- परीक्षा
- परीक्षा फॉर्म
- परीक्षा शुल्क विवरण
- परीक्षा दिशा-निर्देश मिनी आईटीआई
- परीक्षा दिशा-निर्देश मुख्य परीक्षा
- सार्वजनिक रिपोर्ट
- मदरसा वार छात्र विवरण
- परीक्षा केंद्र वार छात्र रिपोर्ट
- मदरसा इंस्टीट्यूशन रिपोर्ट
- मिनी आईटीआई रिपोर्ट
- मदरसा स्टाफ रिपोर्ट
- मदरसा स्टूडेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्ट
- मदरसा सोसाइटी नवीनीकरण स्थिति
- महत्वपूर्ण शासनादेश एवं कार्यालय आदेश
उत्तर प्रदेश मदरसा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको UP Madarsa portal ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? इसकी पूरी प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल पंजीकरण कर सकते है। उत्तर प्रदेश मदरसा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- UP Madarsa portal ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- होम पेज पर आपको मदरसा रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्टर्ड मदरसा की जानकारी खुलकर आ जाएगी।
- यहाँ आपको रजिस्टर्ड मदरसा सलेक्ट करना होगा।
- चयन करने के बाद आपके सामने मदरसा रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपकी उत्तर प्रदेश मदरसा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रोसेस पूरी हो जाएगी।
मदरसा लॉगिन कैसे करें ?
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको Madarsa Portal पर मदरसा लॉगिन करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से लॉगिन कर सकते है। मदरसा लॉगिन कैसे करें ? जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- Madarsa Login करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करें।
- उसके बाद आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुँच जाएंगे।
- होम पेज पर आपको मदरसा लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने मदरसा लॉगिन फॉर्म खुलकर आएगा।
- यहाँ आपको पंजीकृत आईडी दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आपकी मदरसा लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
मदरसा पोर्टल पर परीक्षा शुल्क विवरण कैसे देखें ?
वे इच्छुक उम्मीदवार जो परीक्षा शुल्क विवरण देखना चाहते है यहाँ हम उनके लिए मदरसा पोर्टल पर परीक्षा शुल्क विवरण कैसे देखें ? की पूरी प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- परीक्षा शुल्क विवरण देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक मदरसा पोर्टल पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर मेन्यू में आपको परीक्षा के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक सूची खुलकर आएगी जिसमे आपको परीक्षा शुल्क विवरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने पीडीऍफ़ फॉर्मेट में परीक्षा शुल्क विवरण खुलकर जाएगा।
- आप ऊपर दिए गए डाउनलोड के आइकॉन पर क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है।
- इस प्रकार आपकी मदरसा पोर्टल पर परीक्षा शुल्क देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
Madarsa Portal 2023 सम्बंधित कुछ प्रश्न और उत्तर
मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://madarsaboard.upsdc.gov.in/ है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
मदरसा पोर्टल कब और किसे द्वारा शुरू किया गया था ?
मदरसा पोर्टल उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ योगी जी के द्वारा 18 अगस्त 2017 को शुरू किया गया था।
मदरसा पोर्टल का लाभ किस वर्ग के लोगो को मिलेगा ?
मदरसा पोर्टल का लाभ उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक वर्ग के लोगो को मिलेगा।
हेल्पलाइन नंबर
इस लेख में हमने आपको मदरसा पोर्टल यूपी और इससे सम्बंधित अनेक जानकारी साझा की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप मदरसा पोर्टल पर विजिट कर सकते है या नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।