यूपी लेखपाल भर्ती 2022: राजस्व विभाग में 8085 पदों पर बम्पर भर्ती- अधिसूचना जारी

यूपी लेखपाल भर्ती 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) और राजस्व बोर्ड ने राजस्व लेखपाल भर्ती 2022 का विज्ञापन जारी किया है। राजत्व विभाग में यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के लिए 8085 पदों पर बम्पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। कोई भी इंटरमीडिएट उत्तीर्ण उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए 07 जनवरी 2022 से 28 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए। Uttar Pradesh Lekhpal Bharti 2022 से जुडी अन्य जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित विज्ञापन को पूरा पढ़ें और उसके बाद ही आवेदन करें।

यह भी देखें:- BSF Constable Driver Vacancy 2022: बीएसएफ कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

यूपी लेखपाल भर्ती
यूपी लेखपाल भर्ती

अगर आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी है और उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते है तो यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते है। UP Lekhpal Bharti 2022 आवेदन करने की प्रक्रिया और इससे जुडी अधिक जानकारी के लिए दी गयी समस्त जानकारी ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए-

Contents hide

UP Lekhpal Bharti 2022 Highlights

यहां हम आपको उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2022 (UP Lekhpal Bharti 2022) से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहें है। उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी के माध्यम से ये महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम यूपी लेखपाल भर्ती
विभाग का नामराजस्व विभाग
साल2022
आयोग का नामउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
भर्ती का नामयूपी लेखपाल भर्ती
पदों की संख्या8085
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट लिंकupsssc.gov.in
यूपी लेखपाल भर्ती

यूपी लेखपाल भर्ती वैकेंसी विवरण 2022

यहाँ हम उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2022 के लिए विभिन्न वर्गो के लिए निकाली गई भर्ती के बारे में जानकारी देने जा रहें है। जानकारी के लिए बता दें राजस्व विभाग के लेखपाल भर्ती 2022 के लिए कुल 8085 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किये गए। लेखपाल भर्री सभी वर्गो – एससी, एसटी, ईडब्लूएस, ओबीसी वर्ग के लिए निकाली गयी है। नीचे दी गई सारणी के माध्यम से आप जान सकते है किस वर्ग के लिए कितने पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

केटेगरीपदों की संख्या
जनरल3271
एससी1690
एसटी152
ईडब्ल्यूएस798
ओबीसी2174
कुल पद 8085
यूपी लेखपाल भर्ती

Uttar Pradesh Lekhpal Bharti Eligibility 2022

यूपी राज्य के वे इच्छुक नागरिक जो UP Lekhpal Bharti 2022 के लिए आवेदन करना चाहते है उन्हें कुछ निर्धारित पात्रता को पूरा करना होगा। इन पात्रता के आधार पर ही आवेदन भरकर आवेदन कर सकते है। यूपी लेखपाल भर्ती के लिए पात्रता संबंधी जानकारी नीचे दिए गए पॉइंट्स द्वारा जाने –

  • उम्मीदवार उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • शैक्षिक योग्यता –
    • उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं/ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट पास होना चाहिए।
    • उम्मीदवार को कम्यूटर का भी ज्ञान होना चाहिए।
  • आयुसीमा –
    • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए।
    • उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
    • आयुसीमा में छूट के प्रवधान के लिए नोटिफिकेशन चेक करें।
UP Lekhpal Recruitment 2022 Important Documents

आवेदकों को उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2022 का आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। इन डाक्यूमेंट्स के बेस पर ही आवेदक फॉर्म भरकर आवेदन कर सकेंगे। ये जरूरी दस्तावेज निम्न प्रकार है –

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • हस्ताक्षर
  • ईमेल आईडी

राजस्व विभाग – यूपी लेखपाल भर्ती वेतन (Salary)

यूपीएसएसएससी (उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) द्वारा निकाली गई लेखपाल भर्ती 2022 के लिए चयनित कैंडिडेट को  5,200 – 20,200 + ग्रेड पे ₹ 2,000 के हिसाब से मासिक वेतन के रूप में दिए जायेंगे।

UP Lekhpal Bharti 2022 Application Fees

अभ्यर्थियों को यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जानकारी के लिए बता दें उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन शुल्क का भुगतान सकते है। आवेदन शुल्क वर्ग के आधार पर तय किया गया है। जानिये नीचे दी गई सारणी के माध्यम से –

वर्ग का नाम आवेदन शुल्क
(रूपये में )
सामान्य /ओबीसी25 रूपये
एससी/एसटी25 रूपये
शारीरिक रूप से विकलांग25 रूपये
यूपी लेखपाल भर्ती

यूपी लेखपाल भर्ती 2022 महत्वपूर्ण तिथि

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2022 से जुडी कुछ महत्वपूर्ण तिथियों के विषय में जानकारी देने जा रहें है। इन विशेष तिथियों के बारे में आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

इवेंट्स तिथि
आवेदन शुरू7 जनवरी 2022
आवेदन की अंतिम तिथि28 जनवरी 2022
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि28 जनवरी 2022
संशोधन की तिथि4 फरवरी 2022
परीक्षा तिथि19 जून 2022
यूपी लेखपाल भर्ती
UP Lekhpal Bharti : चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को UP Lekhpal Bharti 2022 के लिए लिखित परीक्षा देनी होगी। अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त किये गए लिखित परीक्षा में प्राप्तांक और PET परीक्षा में प्राप्तांक के जोड़ के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

वे इच्छुक उम्मीदवार जो UP Lekhpal Bharti 2022 ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है उन्हें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूएएसएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यहाँ हम आपको यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते है। ये स्टेप्स निम्न प्रकार है –

  • सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपकी पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर मेन्यू में उपलब्ध कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें।
यूपी लेखपाल भर्ती
  • अगले पेज में अप्लाई क ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अगले पेज में घोषणा पर टिक करे।
  • अब आपको मांगी गई समस्त जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इस प्रकार आपकी यूपी लेखपाल भर्ती आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2022 परीक्षा पैटर्न

यूपी लेखपाल भर्ती 2022 का आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। यह लिखित परीक्षा 90 मिनट की होगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 वैकल्पिक प्रश्न पूछे जायेंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। एक प्रश्न गलत होने पर 1/4 नंबर काटा जाएगा। परीक्षा में परीक्षर्थियों से चार विषय के प्रश्न पूछे जायेंगे – सामान्य हिंदी, सामने ज्ञान, गणित और ग्रामीण समाज एवं ग्रामीण विकास। प्रत्येक प्रश्न 1 नंबर का होगा। आप नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से समझ सकते है।

विषय का नाम प्रश्नों की संख्या अंक
सामान्य ज्ञान2525
गणित2525
ग्रामीण समाज एवं ग्रामीण विकास2525
सामान्य हिंदी2525
यूपी लेखपाल भर्ती

UP Lekhpal Bharti 2022 से जुड़े कुछ प्रश्न और उत्तर

यूपी लेखपाल भर्ती कितने रिक्त पदों के लिए निकाली गई है ?

UP Lekhpal Bharti 2022 के लिए 8085 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किये गए है।

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकते है ?

यूपी राज्य का कोई भी नागरिक जो इस योग्यता एवं पात्रता शर्तों को पूरा करेंगे वे भर्ती के ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते है।

यूपी लेखपाल भर्ती की परीक्षा कब आयोजित की जाएगी ?

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती की परीक्षा 19 जून 2022 को आयोजित की जानी है। उम्मीदवार परीक्षा देने के लिए तैयारी शुरू कर दें।

UP Lekhpal Bharti 2022 की चयन प्रक्रिया क्या है ?

उम्मीदवारों को UP Lekhpal Bharti 2022 के लिए लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में प्राप्तांक और PET परीक्षा में प्राप्तांक के जोड़ के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

यूपी लेखपाल भर्ती का आवेदन किस वेबसाइट से करें ?

अगर आपको उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरना है तो आप यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते है।

क्या यूपी लेखपाल भर्ती के आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा ?

जी हाँ उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा। जैसे- डेबिट कार्ड,क्रडिट कार्ड आदि के माध्यम से कर सकते है।

लेखपाल भर्ती उत्तर प्रदेश के लिए आवेदकों को किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी ?

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदकों को कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स चाहिए होंगे जैसे -आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
आयु प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर
हस्ताक्षर
ईमेल आईडी।

हेल्पलाइन नंबर

इस लेख में हमने आपसे UP Lekhpal Bharti 2022 से जुडी समस्त जानकारी साझा की है। इन जानकारियों के अलावा अगर आपको कोई भी जानकारी चाहिए तो आप यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इसके अतिरिक्त आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। हमारे द्वारा आपके सभी प्रश्नो का उत्तर अवश्य दिया जाएगा। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से यूपी लेखपाल भर्ती 2022 आवेदन करने में सहायता मिलेगी।

Leave a Comment