UP Labour Card Download PDF 2023– उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से राज्य के श्रमिक नागरिकों के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती है। इन सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिक नागरिकों को श्रमिक पंजीयन कार्ड की सुविधा प्रदान की गयी है। लेबर कार्ड के जरिये ही श्रमिक नागरिक कई योजनाओं से मिलने वाले लाभ को प्राप्त कर सकते है। जिन श्रमिक नागरिकों के द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग, में अपना पंजीकरण किया गया है वह आसानी से अपना UP Labour Card Download कर सकते है।

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से श्रमिक पंजीयन कार्ड डाउनलोड उत्तर प्रदेश डाउनलोड से संबंधी जानकारी को साझा करने जा रहे है की किस प्रकार आप अपने UP Labour Card Download कर सकते है। अतः लेबर कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
UP Labour Card Download PDF 2023
श्रमिक पंजीयन कार्ड डाउनलोड उत्तर प्रदेश– यूपी सरकार के माध्यम से श्रम विभाग से संबंधी सभी प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग पोर्टल को विकसित किया गया है। इस पोर्टल में पंजीकृत श्रमिक नागरिकों के लिए सभी प्रकार की सेवाओं को उपलब्ध किया गया है। श्रमिक पंजीयन कार्ड सभी श्रमिक श्रेणी के नागरिकों के लिए वह महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके अंतर्गत वह सरकार के द्वारा संचालित की गयी विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
UP Labour Card के अंतर्गत श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूर नागरिक योजनाओं से मिलने वाली सुविधाएँ एवं सहायता के तौर पर सरकार के द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशि का लाभ प्राप्त कर सकते है।
राज्य के वह सभी नागरिक श्रम विभाग में अपना पंजीकरण करवा सकते है जिनकी आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष तक है। पंजीयन के आधार पर श्रमिकों के डेटा को पोर्टल में एकत्रित कर उन्हें सभी सुविधाओं का लाभ पहुंचाया जायेगा।
उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीयन कार्ड डाउनलोड
आर्टिकल | UP Labour Card Download (श्रमिक पंजीयन कार्ड) |
संबंधित विभाग | उत्तर प्रदेश श्रम विभाग |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | उत्तरप्रदेश के श्रमिक/मजदूर |
उद्देश्य | श्रमिक पंजीयन कार्ड के तहत सभी योजनाओं का लाभ प्रदान करना |
राज्य | उत्तरप्रदेश |
पोर्टल | उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग |
लाभ | सभी श्रमिक योजनाएं पोर्टल में उपलब्ध |
आवेदन प्रकार | ऑनलाइन ,ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | upbocw.in |
UPBOCW : श्रमिक पंजीयन कार्ड, यूपी श्रम विभाग पंजीकरण
UP श्रमिक पंजीयन कार्ड के लाभ
- उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीयन कार्ड के विभिन्न लाभ है इस कार्ड के जरिये सभी पंजीकृत श्रमिक नागरिक कई प्रकार की योजनाओं का लाभ सरलता से प्राप्त कर सकते है।
- इस कार्ड का इस्तेमाल श्रमिक नागरिक अपनी पहचान को सत्यापित करने के लिए प्रयोग कर सकते है।
- यूपी श्रमिक पंजीयन कार्ड के तहत अब मजदूर श्रेणी के नागरिक श्रम विभाग से संबंधित सभी योजनाओं से मिलने वाली सहायता राशि का सीधा लाभ अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते है।
- इस कार्ड के जरिये नागरिक अन्य योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त कर सकते है।
यूपी लेबर कार्ड हेतु पात्रता
- उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी नागरिक ही श्रमिक पंजीयन कार्ड हेतु आवेदन कर सकते है।
- केवल श्रमिक श्रेणी के अंतर्गत आने वाले परिवार ही इसका लाभ उठा सकते है।
- श्रमिक कार्ड पंजीयन हेतु श्रमिक व्यक्ति की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 60 होनी चाहिए।
- केवल 15 हजार रूपये की कम मासिक आय वाले श्रमिक व्यक्ति श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।
- इसके लिए श्रमिक व्यक्ति का अधिक समय से श्रमिक के रूप में कार्यरत होना जरुरी है।
उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीयन कार्ड आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
यदि आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी श्रमिक नागरिक है तो आपके पास आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रकार के आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- बैंक का खाता
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- पहचान पत्र आदि
यूपी श्रमिक पंजीयन कार्ड ऐसे डाउनलोड करें – UP Labour Card Download
उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीयन कार्ड डाउनलोड (UP Labour Card Download) करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे साझा की गयी है।
- UP Labour Card Download PDF 2023 हेतु उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग upbocw.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज में “श्रमिक सर्टिफिकेट डाउनलोड करें” के विकल्प का चयन करें।
- इसके बाद नए पेज श्रमिक व्यक्ति को अपना आधार नंबर या फिर पंजीयन संख्या को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद सर्च के विकल्प में क्लिक करना है।
- इस तरह से यूपी श्रमिक पंजीयन कार्ड से संबंधी सभी विवरण आपकी स्क्रीन में प्रदर्शित होगी।
- अब अपने पंजीयन कार्ड को डाउनलोड कर इसका प्रिंट लेकर इसे आगे के लिए सुरक्षित रख सकते है।
- इस तरह से यूपी श्रमिक पंजीयन कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
UP Labour Card Download से संबंधित प्रश्न उत्तर
पंजीकृत श्रमिक नागरिक UP Labour Card Download ,upbocw.in की आधिकारिक वेबसाइट के अंतर्गत डाउनलोड कर सकते है।
दिहाड़ी मजदूरी ,पुताई ,कारपेंटर ,प्लम्बर आदि का कार्य करने वाले श्रमिक नागरिकों को इस श्रेणी में शामिल किया गया है।
जी हाँ उत्तर प्रदेश राज्य के स्थाई निवासी श्रमिक व्यक्ति ही पोर्टल में श्रमिक पंजीयन कार्ड के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते है।