UP Kisan Karj Rahat List 2023: किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची

UP Kisan Karj Rahat List 2023 – उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से राज्य के किसान नागरिकों के लिए किसान ऋण मोचन योजना के तहत ऋण माफ़ी हेतु लिस्ट तैयार की जाती है। जिन लाभार्थी किसानों का नाम इस सूची में शामिल होता है उन्हें सरकार के द्वारा कर्ज में राहत दी जाती है। यानी की लिस्ट में शॉर्टलिस्ट हुए किसानों को बकाया कर्ज को सरकार के द्वारा माफ किया जाता है।

यूपी राज्य के जिन किसान नागरिकों के द्वारा किसान ऋण मोचन योजना के अंतर्गत ऋण हेतु आवेदन किया गया था उनके लिए यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट को तैयार किया गया है। इस योजना का लाभ योगी सरकार के द्वारा राज्य के लघु एवं सीमान्त किसान नागरिकों को प्रदान किया जाएगा।

UP Kisan Karj Rahat List
UP Kisan Karj Rahat List

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से UP Kisan Karj Rahat List किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची से संबंधित जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः इस योजना से संबंधी लिस्ट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

UP Kisan Karj Rahat List 2023

किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची को किसान नागरिक अब ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत घर बैठे चेक कर सकते है। यदि किसान व्यक्ति का नाम लिस्ट में मौजूद है तो उन्हें लिए गए ऋण में राहत दी जाएगी। यानी की सरकार के द्वारा एक निर्धारित की गयी राशि के रूप में किसानों के कर्ज को माफ किया जायेगा। राज्य में कई किसान नागरिक ऐसे है जिनके द्वारा फसलों के लिए ऋण लिया गया था, लेकिन वह अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने कारण कर्ज को चुकाने में असमर्थ है।

ऐसे किसानों के लिए योगी सरकार के द्वारा एक विशेष योजना को संचालित किया है जिसमें अब किसानों को UP Kisan Karj Rahat List 2023 के तहत कर्ज से मुक्ति दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची

UP Kisan Karj Rahat List – उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से इस योजना की शुरुआत राज्य में वर्ष 2017 जुलाई माह में की गयी। इस योजना के अंतर्गत किसानों के द्वारा कृषि हेतु लिए गए ऋण में 1 लाख रूपये तक का कर्ज माफ किया जायेगा। जिससे किसानों को कर्ज से थोड़ी बहुत राहत मिल सके और उन्हें कर्ज का इतना बोझ ना लगे। प्रदेश के छोटे एवं सीमान्त किसान नागरिकों को योगी सरकार के द्वारा इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना (UP Kisan Karj Rahat List) से लगभग प्रदेश के 86 लाख किसान व्यक्ति लाभान्वित होंगे। समय-समय पर किसानों के लिए सरकार के द्वारा लाभ प्रदान करने के लिए कोई न कोई योजना संचालित की जाती है। उन्ही महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक यह योजना भी है जिसमें किसान नागरिक को कर्ज से मुक्ति देने के लिए इस योजना को राज्य भर में लागू किया गया है।

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

आर्टिकलयूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट
योजना का नामउत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफ़ी योजना
वर्ष 2023
योजना की शुरुआत 9 जुलाई 2017
संबंधित विभाग कृषि विभाग उत्तर प्रदेश
लाभार्थीराज्य के वह किसान नागरिक जिन्होंने फसलों के लिए ऋण लिया है
योजना का उद्देश्यकिसानों के कृषि ऋण माफ़ करना
सूची ऑनलाइन उपलब्ध
आधिकारिक वेबसाइटwww.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in
UP Kisan Karj Rahat List

यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण

किसान ऋण मोचन योजना का विवरण

योगी सरकार के द्वारा किसान नागरिकों के हित के लिए शपथ ग्रहण करने के पश्चात अपनी कैबिनेट की पहली बैठक में संकल्प पत्र में किये गए वादों को पूरा करने के लिए छोटे एवं सीमान्त किसानों के एक लाख रूपये तक के कर्ज को माफ़ करने के लिए यह एक विशेष फैसला लिया गया है। किसानों के इस ऋण को माफ़ करने के लिए सरकार के द्वारा यह निर्णय लिया गया है

कि NIC उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित किये पोर्टल के अंतर्गत राज्य के किसानों द्वारा 31 मार्च 2016 तक लिए गए कृषि ऋण का विवरण बैंकों के तहत ऑनलाइन प्रणाली के रूप में फीड कराकर तहसील स्थिति राजस्व विभाग के अधिकारीयों एवं बैंक अधिकारीयों की टीम के माध्यम से इसका सत्यापन किया जाएगा।

इस प्रक्रिया के अनुसार ऋण माफ़ी योजना (UP Kisan Karj Rahat List) को साकार किया जायेगा। जिससे कोई भी पात्र किसान व्यक्ति इस योजना से वंचित ना रह जाये एवं अयोग्य किसान व्यक्ति इसका लाभ ना उठा सके। यह योजना किसान नागरिकों के लिए पूर्ण रूप से पारदर्शिता के आधार पर लागू की गयी है। जिसके तहत किसानों को योजना से संबंधी जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए कोई समस्या का सामना ना करना पड़े।

यूपी किसान राहत कर्ज माफ़ी योजना के लाभ

  • UP Kisan Karj Rahat List 2023 के अंतर्गत किसान नागरिकों के एक लाख रूपये तक के कर्ज को माफ किया जायेगा।
  • छोटे एवं सीमान्त क्षेत्र के किसान नागरिकों को इस योजना का विशेषकर लाभ मिलेगा।
  • राज्य के करीब 86 लाख किसान नागरिकों को योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • कृषि ऋण को माफ़ करने के लिए सरकार के माध्यम से किसानों हेतु किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची को तैयार किया जाता है। जिन किसानों का नाम इस सूची में सम्मिलित होता है उन्हें योजना का लाभ मिलेगा।
  • 25 मार्च 2016 से पहले जिन किसानों के द्वारा ऋण लिया गया है उन्हें योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत किसानों को कर्ज के बोझ से मुक्ति मिलेगी।
  • यूपी किसान राहत कर्ज माफ़ी योजना के तहत राज्य के छोटे एवं सीमांत किसानों में रूचि ली जाएगी जिससे उन्हें कृषि कार्य करने हेतु प्रोत्साहन भी मिलेगा।
  • सभी लाभार्थी अब अपनी कर्ज माफ़ी लिस्ट को ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत घर बैठे चेक कर सकते है।

UP Kisan Karj Rahat List 2023 हेतु पात्रता

  • केवल उत्तर प्रदेश के किसान नागरिकों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा जिनके द्वारा बैंक किसी वित्तीय संस्था से ऋण लिया गया हो।
  • किसान कर्ज माफी के लिए योग्य किसानों के पास 5 हेक्टेयर से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
  • केवल वही किसान व्यक्ति कर्ज माफ़ी योजना के लिए पात्र है जिन्होंने 25 मार्च वर्ष 2016 से पहले ऋण लिया हो।
  • कर्ज माफी के लिए किसान व्यक्ति का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • जो किसान व्यक्ति अपने कर्ज को चुकाने में असमर्थ है उन्हें इसके लिए पात्र माना जायेगा।

किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची ऐसे देखें

  • UP Kisan Karj Rahat List 2023 चेक करने के लिए की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज में “अपने ऋण मोचन की स्थिति जाने” के विकल्प में क्लिक करें। किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची
  • अब अगले पेज में ऋण मोचन की स्थिति देखने के लिए खाते का प्रकार चुने।
  • इसके बाद बैंक ,जिला ,ब्राँच ,क्रेडिट कार्ड संख्या ,मोबाइल नंबर एवं कैप्चा कोड संख्या को दर्ज करके सबमिट बटन में क्लिक करें।
  • अब ऋण मोचन स्थिति से संबंधी सभी जानकारी आपको स्क्रीन में दिखाई देगी।
  • इस तरह से आप किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची को चेक कर सकते है।

योजना संबंधी शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • किसान ऋण मोचन योजना उत्तर प्रदेश से संबंधी शिकायत दर्ज करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में योजना संबंधी शिकायत दर्ज करें के विकल्प में क्लिक करें।
    • अब नए पेज में ऑफलाइन प्रारूप डाउनलोड करें के विकल्प का चयन करें। किसान ऋण मोचन योजना उत्तर प्रदेश  शिकायत दर्ज
  • इसके बाद इसका प्रिंट लेकर फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद फॉर्म में अपनी शिकायत दर्ज कर हेल्पडेस्क कलेक्ट्रेड मैं जमा करें
  • इस तरह से किसान ऋण मोचन योजना से संबंधी शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी पूर्ण हो जाएगी।
UP Kisan Karj Rahat List

शिकायत की स्थिति जाने

  • किसान ऋण मोचन योजना से संबंधी शिकायत की स्थिति जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में शिकायत की स्थिति जाने के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब अगले पेज में Track Complaint Status हेतु पूछी गयी जानकारी को दर्ज करें।
  • जैसे-कंप्लेंट कोड ,मोबाइल नंबर एवं कैप्चा कोड को एंटर करके submit ऑप्शन में क्लिक करें।
  • इस तरह से आपके स्क्रीन में शिकायत संबंधी सभी जानकारी खुलकर आएगी।
  • इस तरह से आप अपनी शिकायत की स्थिति की जांच कर सकते है।

UP Kisan Karj Rahat List 2023 से संबंधित प्रश्न उत्तर

किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची क्यों तैयार की जाती है ?

योगी सरकार के माध्यम से किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची को इसलिए तैयार किया जाता है क्युकी कर्ज माफी के लिए उन सभी किसानों को सूची में शॉर्टलिस्ट किया जाता है जो कर्ज माफी के लिए योग्य है।

UP Kisan Karj Rahat List को कैसे चेक किया जा सकता है ?

किसान व्यक्ति UP Kisan Karj Rahat List को पोर्टल के अंतर्गत ऑनलाइन प्रणाली के तहत चेक कर सकते है।

कर्ज माफ़ी के लिए भूमि पात्रता क्या निर्धारित की गयी है ?

फसल ऋण मोचन योजना हेतु कर्ज माफी के लिए भूमि की पात्रता यह निर्धारित की गयी है की किसान व्यक्ति के पास समस्त भूमि का कुल क्षेत्रफल 2 हेक्टेयर से अधिक नहीं होना चाहिए।

यूपी किसान कर्ज राहत योजना से कौन से किसानों को लाभ मिलेगा ?

राज्य के लघु एवं सीमान्त किसान नागरिकों को यूपी किसान कर्ज राहत योजना का लाभ मिलेगा। यह योजना किसानों के ऋण को पूरी तरह से माफ़ करने में अपना एक विशेष सहयोग प्रदान करेगी।

Leave a Comment

Join Telegram