उत्तरप्रदेश की राज्य सरकार द्वारा बालिकाओ की वित्तीय सहायता देने के लिए कन्या विद्या धन योजना (Kanya Vidya Dhan Yojana) शुरूआत की गयी। इस योजना के तहत सरकार 12 वीं पास छात्रा को 30 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। सरकार द्वारा समय-समय पर लड़कियों की शिक्षा को लेकर अलग अलग प्रकार की योजनाए चलाई जाती हैं। ताकि महिलाए उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके। इसी सम्बन्ध में सरकार द्वारा कन्या विद्या धन योजना योजना का शुभारम्भ किया गया। इस योजना की शुरुवात पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी द्वारा की गई थी।
इसी प्रकार वर्तमान मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा भी यूपी कन्या सुमंगला योजना की शुरुवात की गयी। कन्या विद्या धन योजना की पात्रता, दस्तावेज तथा आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी पाने के लिए हमारे आर्टिकल को पूरा देंखे।

कन्या विद्या धन योजना (Kanya Vidya Dhan Yojana)
इस योजना को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी द्वारा 27 सितम्बर 2012 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की मदद के साथ शुरुवात की गयी। UP Kanya Vidya Dhan Yojana को KYDY योजना के नाम से भी जाना जाता है। यह योजना उन लड़कियों के लिए है जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन करते हैं। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा राज्य की 12वीं पास लड़कियों को 30 हजार की वित्तीय सहायता उनके बैंक खाते में डाले जाएंगे जिससे बालिका अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके।
उत्तर प्रदेश की लगभग 89,100 लड़कियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। जिन भी छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यूपी मदरसा परिषद, यूपी संस्कृत शिक्षा परिषद से 12वीं पास किया होगा वो सभी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।

UP Kanya Vidya Dhan Yojana Highlight
योजना | कन्या विद्या धन योजना |
द्वारा शुरू की गयी | पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी द्वारा |
राज्य | उत्तरप्रदेश |
लाभार्थी | 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण छात्राएं |
वर्ष | 2023 |
उद्देश्य | छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता |
धनराशि | 30,000 रुपए |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑफलाइन |
कन्या विद्या धन योजना (Kanya Vidya Dhan Yojana) का उद्देश्य
आजकल शिक्षित होना सभी के लिए अनिवार्य है चाहे फिर वो लड़की हो या लड़का हो। लेकिन हमारे देश में अनेक परिवार ऐसे हैं जो अभी भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं तथा अपने बच्चों को उच्च शिक्षा नहीं दे पाते हैं अथवा केवल एक ही बच्चे की शिक्षा का खर्च उठा पाते हैं। ऐसे में लड़कियों को अपनी पढ़ाई के साथ समझौता करना पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना की शुरुवात की गई। जिससे 12वीं में उत्तीर्ण हुए छात्राओं को 30 हजार की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
कन्या विद्या धन योजना के लाभ
- इस योजना से राज्य में महिलाओ की साक्षरता दर में वृद्धि होगी।
- कन्या विद्या धन योजना से लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए बढ़ावा मिलेगा जिससे बालिकाए अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं।
- जिस भी छात्रा का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होगा उसे वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- कन्या विद्या धन योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायक राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में आएगी।
- कन्या विद्या धन योजना से 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं को 30 हजार की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना से लड़कियां आत्मनिर्भर बन सकती हैं तथा किसी पर भी निर्भर होने की उन्हें आवश्यकता नहीं है।
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बालिकाए अब आसानी से प्रतिष्ठित महाविद्यालयों में अपना पंजीकरण करा सकती हैं।
- कन्या विद्या धन योजना के माध्यम से केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अभियान “बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ” पर जोर बढ़ेगा।
- इससे राज्य की बालिकाओ में कॉलेज जाने की इच्छाएँ बढ़ जाएंगी।
- भविष्य में छात्राए उच्च शिक्षा प्राप्त कर बढ़िया रोजगार भी प्राप्त कर सकती हैं।
कन्या विद्या धन योजना (Kanya Vidya Dhan Yojana) के लिए जरुरी पात्रता
- लाभार्थी को उत्तरप्रदेश का निवासी होना जरुरी है तथा निवास प्रमाण पत्र होना जरुरी है।
- छात्रा का 12 वीं में अच्छे अंको के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- इस योजना का लाभ केवल उन परिवारों को मिलेगा जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार की मासिक आय 48000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- छात्रा का नाम मेरिट लिस्ट में भी शामिल होना चाहिए।
- इस योजना में केवल लड़कियां ही पात्र होंगी।
- जिन लड़कियों के पास परिवार का बीपीएल कार्ड होगा सरकार उन्हें प्राथमिकता देगी।
कन्या विद्या धन योजना (Kanya Vidya Dhan Yojana) के लिए जरुरी दस्तावेज
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर्ता के पास कुछ जरुरी दस्तावेज होने अनिवार्य हैं जिनके बारे में हम नीचे बता रहें हैं:-
- आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
- छात्रा का निवास प्रमाण पत्र
- छात्रा का 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- छात्रा का बैंक खाते का विवरण
- छात्रा का मोबाइल नंबर
- छात्रा का पासपोर्ट साइज़ फोटो
- परिवार का बीपीएल राशन कार्ड
- बालिका का जाति प्रमाण पत्र
कन्या विद्या धन योजना (Kanya Vidya Dhan Yojana) को आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट (यहाँ क्लिक करें) पर जाना होगा।
- फिर आपको UP Kanya Vidya Dhan Yojana का पीडीऍफ़ डाउनलोड करना होगा।
- अब इस एप्लीकेशन फॉर्म की फोटोकापी निकाल लें। तथा पूछी गयी सभी जानकारियों सही प्रकार से पढ़कर भर देंगे।
- फॉर्म के भर जाने के बाद इसके साथ अपने दस्तावेजों को अटैच करें।
- इसके बाद फॉर्म को कॉलेज, स्कूल या DIOS कार्यालय या जिला विद्यालय निदेशक के पास जमा कर दें।
कन्या विद्या धन योजना (UP Kanya Vidya Dhan Yojana) क्या है ?
कन्या विद्या धन योजना (UP Kanya Vidya Dhan Yojana) के तहत सरकार 12 वीं पास छात्रा को 30 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
UP Kanya Vidya Dhan Yojana कब शुरू हुई ?
इस योजना को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी द्वारा 27 सितम्बर 2012 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की मदद से शुरुवात की गयी।
किन किन छत्राओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा ?
जिन भी छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यूपी मदरसा परिषद, यूपी संस्कृत शिक्षा परिषद से 12वीं पास किया होगा वो सभी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए आप हमारा लेख पद सकते हैं।
UP Kanya Vidya Dhan Yojana (KYDY) योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
UP Kanya Vidya Dhan Yojana (KYDY) योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://up.gov.in है।