उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा ऐसे निकालें | UP Dakhil/Kharij/Benama Online Process

उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा ऐसे निकालें – यूपी की योगी सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को भूमि से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल igrsup.gov.in की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी नागरिक अपनी जमीन की दाखिल/ख़ारिज/संपत्ति का बैनामा आदि अनेक जानकारी घर बैठे ऑनलाइन देख सकते है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि उत्तर प्रदेश संपत्ति का बैनामा कैसे निकालें ? Uttar Pradesh Dakhil/Kharij/Benama Online Process क्या है ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। यूपी संपत्ति बैनामा से जुडी अधिक जानकारी के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा ऐसे निकालें | UP Dakhil/Kharij/Benama Online Process
उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा ऐसे निकालें | UP Dakhil/Kharij/Benama Online Process

उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा

यूपी सरकार द्वारा अपने राज्य नागरिकों को संपत्ति का बैनामा/दाखिल/ख़ारिज जैसी भूमि से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन चेक करने के लिए एक पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल को स्टाम्प एंड रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट, उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जाता है। इस आधिकारिक पोर्टल igrsup.gov.in पर जाकर कोई भी नागरिक अपना पंजीकरण करके उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते है। राज्य के सभी नागरिक इस पोर्टल का लाभ उठा सकते है।

UP Dakhil/Kharij/Benama Online 2023 Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको यूपी संपत्ति का बैनामा ऑनलाइन निकालने से सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। UP Dakhil/Kharij/Benama Online 2023 से जुडी जानकारियों की सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा
साल2023
राज्य का नामयूपी
विभाग का नामस्टाम्प एंड रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट, उत्तर प्रदेश
कैटेगरीसंपत्ति का बैनामा/दाखिल/खारिज
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
आवेदन मोड़ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटigrsup.gov.in
उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा

उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना

लेखपत्र नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण कैसे करें ?

उम्मीदवार ध्यान दें अगर आप भी स्टाम्प एंड रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर नवीन उपयोगकर्ता रजिस्ट्रेशन (New User Registration) करना चाहते है तो यहाँ हम आपको रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया बताने जा रहें है। इस प्रक्रिया को अपनाकर आप आसानी से ऑनलाइन यूजर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

  1. सर्वप्रथम स्टाम्प एंड रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट igrsup.gov.in पर विजिट करें।
  2. उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  3. होम पेज पर आपको संपत्ति पजीकरण के अनुभाग में आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  4. क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर लेखपत्र पंजीकरण-नवीन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। जैसा की नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
UP dakhil kharij benama online process
उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा
  1. फॉर्म में जनपद का चयन करते हुए अपने नाम की प्रविष्टि करे।
  2. इसके बाद ड्राप लिस्ट में से तहसील, उपनिबंधक का चयन करें।
  3. इसके बाद आपको अपना एक्टिव मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। स्टाम्प वापसी से सम्बंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं भेजने के लिए इस मोबाइल संख्या का उपयोग किया जा सकता है।
  4. अपनी उपयोगकर्ता आई डी की उपलब्धता की जाँच करते हुए पासवर्ड बनाये। पासवर्ड न्यूनतम 8 अंकों एवं अधिकतम 12 अंको का होना चाहिए। इनमें से एक अंग्रेजी का कैपटिल अक्षर,एक अंग्रेजी का छोटा (small) अक्षर, एक स्पेशल कैरेक्टर तथा एक अंक का होना अनिवार्य है। स्पेशल कैरेक्टर के लिए @, #, * अथवा $ में से किसी एक को चुना जा सकता है।
  5. कृपया ऊपर जो पासवर्ड आपने भरा है, उसे भविष्य के लिए नोट करके रख लें। आगे की कार्यवाही/प्रविष्टि में इसकी आवश्यकता पड़ेगी।
  6. इसके बाद ओटीपी भेजें के बटन पर क्लिक करके अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजें।
  7. क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा दर्ज करें।
  8. अब आपको कैप्चा कोड भरकर प्रवेश करें के बटन पर क्लिक करना होगा।
  9. इस प्रकार आपकी लेखपत्र पंजीकरण-नवीन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा ऑनलाइन ऐसे निकालें।

वे इच्छुक उम्मीदवार जो Uttar Pradesh Sampatti Benama Online Nikaalna चाहते है यहाँ हम उनके लिए यूपी संपत्ति बैनामा ऑनलाइन निकालने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से बैनामा निकल सकते है। जानिए उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा ऑनलाइन निकालने से सम्बंधित पूरी प्रक्रिया क्या है –

  • UP Sampatti Benama ऑनलाइन निकालने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले Stamp And Registration Department,Uttar Pradesh की आधिकारिक वेबसाइट igrsup.gov.in पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर ही आपको नागरिक ऑनलाइन सेवाएं के डैशबोर्ड में जाकर सम्पत्ति पंजीकरण के सेक्शन में सम्पत्ति खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसा की नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
UP Sampatti Benama Aise Nikaale
उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा ऑनलाइन ऐसे निकालें
  • अगर अपने पोर्टल पर लॉगिन नहीं किया है तो क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा। जैसा की नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया –
UP sampatti Benama Aise nikale
UP sampatti Benama Aise nikale
  • यहाँ आपको यूजर नाम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर विभिन्न विकल्प आ जायेंगे, आपको अपने पंजीकरण के आधार पर विकल्प का चयन करना होगा।
  • उसके बाद सम्पत्ति विवरण देखने के लिए आपकी स्क्रीन पर फॉर्म खुल जाएगा।
  • यहाँ आपको सम्पत्ति का पता, तहसील/निबंधन कार्यालय, मौहल्ला/गांव आदि दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर विवरण देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपके क्षेत्र के समस्त बैनामा विवरण लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
  • आप इस लिस्ट में पक्षकार के नाम से अपना बैनामा आसानी से ढूंढ सकते है।
  • इसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे –
    • संपत्ति विवरण देखें
    • बैनामा देखें
  • आपको बैनामा देखें के विकल्प का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपकी सम्पत्ति का बैनामा खुलकर आ जाएगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकाल कर अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते है।
  • इस प्रकार आपकी उत्तर प्रदेश सम्पत्ति बैनामा निकालने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

यूपी सम्पत्ति के लिए स्टाम्प्स वापसी हेतु आवेदन कैसे करें ?

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको UP सम्पत्ति के लिए स्टाम्प्स वापसी हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप प्रॉपर्टी के लिए स्टाम्प्स वापस करने के लिए अप्लाई कर। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • UP सम्पत्ति के लिए स्टाम्प्स वापसी हेतु आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट igrsup.gov.in पर जाएँ।
  • इसके बाद आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुँच जायेंगे।
  • इसी पेज पर आपको स्टाम्प वापसी हेतु आवेदन का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसा की नीचे दिए गए चित्र में दर्शाया गया है –
UP Dakhil Kharij Benama
उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा
  • क्लिक करते ही आपके सामने प्रयोक्ता लॉगिन फॉर्म खुलेगा।
  • यहाँ आपको उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको नीचे दिए गए प्रवेश करें के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • फॉर्म में आपसे जो भी जानकारी मांगी गई है, वे सभी जानकारी सही-सही ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • उसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करके फॉर्म सबमिट कर देना है।
  • इस प्रकार आपकी UP सम्पत्ति के लिए स्टाम्प्स वापसी हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

उत्तर प्रदेश निवास प्रमाण पत्र आवेदन कैसे करें

पंजीकृत लेखपत्र प्रमाणपत्र का आवेदन कैसे करें ?

वे पंजीकृत उम्मीदवार जो लेखपत्र प्रमाणपत्र का आवेदन करना चाहते है वे उम्मीदवार हमारे द्वारा बताये गए स्टेस को फॉलो करके आसानी से Panjikrit Lekhpatr Prman Patra Apply कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • पंजीकृत लेखपत्र का आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट igrsup.gov.in पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको पंजीकृत लेखपत्र प्रमाणपत्र का आवेदन का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। जैसा की नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
UP Sampatti Benama
उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा
  • क्लिक करते ही आपके सामने प्रयोक्ता लॉगिन फॉर्म खुलेगा।
  • इस फॉर्म में आपको उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा।
उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा
उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा
  • यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई समस्त जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको सब्मिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपकी पंजीकृत लेखपत्र प्रमाणपत्र का आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

सुझाव या समस्या दर्ज करने की प्रक्रिया

अगर आपको उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा से जुडी किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या है या आप कोई सुझाव देना चाहते है तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सुझाव या समस्या ऑनलाइन दर्ज करवा सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • सुझाव या समस्या ऑनलाइन दर्ज करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुँच जायेंगे।
  • होम पेज पर मेन्यू में आपको सुझाव या समस्या का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर सुझाव या समस्या दर्ज करने के लिए फॉर्म खुल जाएगा।
  • यहाँ आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

UP Sampatti Benama Check करने से संबंधित (FAQ)

उत्तर प्रदेश सम्पत्ति बैनामा ऑनलाइन कैसे देखें ?

उत्तर प्रदेश प्रॉपर्टी बैनामा रजिस्ट्री आप आधिकारिक वेबसाइट igrsup.gov.in पर जाकर ऑनलाइन चेक सकते है।

उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा देखने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा ऑनलाइन देखने की आधिकारिक वेबसाइट igrsup.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख के माध्यम से उपलब्ध करा दिया है।

इस पोर्टल का लाभ कौन उठा सकते है ?

उत्तर प्रदेश राज्य का कोई भी नागरिक जो जमीन सम्बंधित जानकारी या बेनाम, दाखिल, खारिज ऑनलाइन देख सकते है।

यूपी सम्पत्ति बैनामा देखने से सम्बंधित विभाग कौन-सा है ?

उत्तर प्रदेश सम्पत्ति बैनामा देखने से संबंधित विभाग स्टाम्प एंड रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट, उत्तर प्रदेश है।

हेल्पलाइन नंबर

जैस कि इस लेख में हमने आपसे उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा ऐसे निकालें और दाखिल/खारिज व अन्य जानकारी से संबंधित जानकारी इस लेख में साझा की है। अगर आपको इन जानकारियो के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment