यूपी भूलेख खतौनी 2023 डाउनलोड [UP Bhulekh Khatauni Kaise Nikale]

यूपी भूलेख खतौनी 2022 को अब राज्य के नागरिक आसानी से घर बैठे ही ना केवल देख सकेंगे बल्कि इसे डाउनलोड भी कर सकेंगे। जिसके लिए सरकार द्वारा नागरिकों को पोर्टल पर उनकी भूमि की सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी गई है, यदि बाते करें भूलेख की तो भूलेख राज्य के नागरिकों के भूमि विवरण को कहा जाता है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से उनके भूमि संबंधित जानकारी जैसे भूलेख खसरा खतौनी आदि घर बैठे देखने की सुविधा प्रदान करने के लिए पोर्टल जारी किया गया है। जिसके माध्यम से राज्य के सभी नागरिक जिन्होंने यूपी भूलेख खतौनी 2023 चेक या डाउनलोड नहीं किया है, वह अब अपने मोबाइल या लैपटॉप द्वारा बड़ी ही आसानी से पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर अपने भूलेख खतौनी को चेक और उसे डाउनलोड भी कर सकेंगे (UP Bhulekh Khatauni Kaise Nikale)

यूपी भूलेख खतौनी 2023 डाउनलोड [UP Bhulekh Khatauni Kaise Nikale]
यूपी भूलेख खतौनी 2023 डाउनलोड [UP Bhulekh Khatauni Kaise Nikale]

इससे नागरिकों को जहाँ अपनी भूमि संबंधि खसरा खतौनी की जानकारी प्राप्त करने के लिए पहले तहसील के चक्कर काटने पड़ते थे, वहीं अब ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा उपलब्ध होने से वह इसे आसानी से घर बैठे ही चेक कर सकेंगे, जिससे उनके कीमती समय की बचत हो सकेगी।

राज्य के नागरिक जो यूपी भूलेख खतौनी 2023 को चेक करना चाहते हैं, वह यूपी भूलेख पोर्टल पर इसकी जानकारी आसानी से अपने मोबाइल पर देख सकेंगे। इस लेख के माध्यम से हम आपको यूपी भूलेख क्या है ? इसके क्या लाभ और विशेषताएँ हैं और आप किस तरह इसे चेक व डाउनलोड कर सकेंगे, इसकी पूरी जानकारी साझा करेंगे, जिसके लिए आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

यूपी भूलेख खतौनी 2023 डाउनलोड

यूपी भूलेख खतौनी 2023 को अब राज्य के नागरिक आसानी से घर बैठे ही ना केवल देख सकेंगे बल्कि इसे डाउनलोड भी कर सकेंगे। जिसके लिए सरकार द्वारा नागरिकों को पोर्टल पर उनकी भूमि की सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी गई है, यदि बाते करें भूलेख की तो भूलेख राज्य के नागरिकों के भूमि विवरण को कहा जाता है, जिसमे भूमि के मालिक का नाम दर्ज किया गया होता है और इससे भूमि के स्वामी की पहचान होती है।

इसी तरह खसरा जो की भूमि इकाई को आवंटित की गई एक संख्या होती है, यह जमीन का एक कानूनी दस्तावेज होता है, जबकि खसरा खतौनी में किसी व्यक्ति या परिवार के स्वामित्व वाली भूमि से जुडी जानकारी जैसे खातेदार का नाम, खाता संख्या आदि दर्ज की गई होती है। जिसे देखने के लिए नागरिकों को पहले पटवारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा डिजिटल माध्यम से जारी की गई सुविधा का लाभ प्राप्त करके नागरिक अपने मोबाइल या लैपटॉप पर ही अपनी भूमि के भूलेख खतौनी (UP Bhulekh Khatauni) को ऑनलाइन पोर्टल पर चेक करके कुछ ही समय में इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UP Bhulekh Khatauni 2023: Details

आर्टिकल यूपी भूलेख खतौनी डाउनलोड
संबंधित विभाग राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश
राज्य उत्तर प्रदेश
साल 2023
माध्यम ऑनलाइन प्रक्रिया
लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक
उद्देश्य नागरिकों को भूलेख खतौनी की
जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाना
श्रेणीराज्य सरकारी
आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in
यूपी भूलेख खतौनी

यूपी भूलेख खतौनी का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा यूपी भूलेख खतौनी को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवाने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके भूमि संबंधित विवरण आसानी से डिजिटल रुप में देखने की सुविधा प्रदान करना है, जिससे नागरिक आवश्यकता के समय कभी भी और कहि भी अपने भूलेख खतौनी की जानकारी अपने मोबाइल के माध्यम से पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

जिससे उनके समय व पैसे दोनों की बचत हो सकेगी, साथ ही ऑनलाइन पोर्टल पर भूमि संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध होने से भूमि के असली मालिक की पहचान की जा सकेगी और भूमि से जुड़े वाद-विवाद, धोका-धड़ी या गैर तरीके से अतिक्रमण को रोका जा सकेगा, ऑनलाइन भूमि की जानकारी होने से सरकारी कार्यों में पारदर्शिता बनी रहेगी और आम नागरिकों को घर बैठे ही सभी जानकारी प्राप्त करने की सुविधा मिल सकेगी।

उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी के लाभ एवं विशेषताएँ

उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी के लाभ और विशेषताओं की जानकारी कुछ निम्नानुसार है।

  • उत्तर प्रदेश भूलेख को अब राज्य के सभी नागरिक घर बैठे ही अपने मोबाइल के माध्यम से देख सकेंगे।
  • राज्य सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान रखते हुए भूमि संबंधित सभी विवरण की जानकारी ऑनलाइन प्रदान करने के लिए यूपी भूलेख पोर्टल जारी किया गया है।
  • इस पोर्टल पर सभी नागरिकों के भूमि का रिकॉर्ड ऑनलाइन सुरक्षित उपलब्ध किया जाएगा।
  • ऑनलाइन भूमि विवरण उपलब्ध होने से नागरिकों को भूमि के स्वामी होने का पक्का प्रमाण प्राप्त हो सकेगा।
  • नागरिकों को भूमि के भूलेख खतौनी की जाँच के लिए पटवारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • अब नागरिक पोर्टल पर घर बैठे ही अपनी भूमि का विवरण आसानी से अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से जाँच सकेंगे।
  • ऑनलाइन भूलेख खतौनी की जानकारी प्राप्त कर नागरिक अपने समय व पैसे दोनों की बचत कर सकेंगे।
  • यूपी भूलेख के ऑनलाइन उपलब्ध होने से सरकारी कार्यों में पारदर्शिता बनी रहेगी।
  • नागरिकों को भूमि की जानकारी ऑनलाइन प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा पोर्टल के साथ मोबाइल एप भी लॉंच किया गया है, जिसे डाउनलोड करके नागरिक भूमि का पूरा विवरण आसानी से देख सकेंगे।
  • पोर्टल पर ऑनलाइन भूमि का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध होने से भूमि को लेकर होने वाले वाद-विवाद या अवैध अतिक्रमण को खत्म किया जा सकेगा।

UP भूलेख खतौनी जिलेवार सूची

उत्तर प्रदेश के जिन जिलों को भूलेख के अंतर्गत रखा गया है, उनकी सूची निम्नानुसार है।

अम्बेडकर नगर बरेली संत रविदास नगर कन्नौज मऊ
अमरोहा बिजनौर फतेहपुर खेरी मथुरा
आगरा बदायूँ गौतम बुद्ध नगर अयोध्या बुलंदशहर
आजमगढ़ चंदौली ग़ाजिबाद कानपुर देहात इटावा
अलीगढ देवरिया श्रावस्ती कौशाम्बी प्रतापगढ़
कासगंज एटागोंडा कानपुर नगर पीलीभीत
औरैया महोबा हाथरस बारांबकी रायबरेली
बहराइच मेरठ सुल्तानपुरआगरा चित्रकूट
बागपत मिर्ज़ापुर सोनभद्र झाँसी रामपुर
अमेठी मोरादाबादवाराणसी कुशीनगर संभल
बाँदा मुजफ्फरनगर गोरखपुर महराजगंज फर्रुखाबाद
बलरामपुर बस्ती जालौन महोबा फिरोजाबाद
बलिया प्रयागराज जौनपुर मुरादाबाद शाहजहाँपुर
मैनपुरी संत कबीरनगर लखनऊ मिर्जापुर गाजीपुर
शामली सिद्धार्थनगर उन्नाव हापुड़ हरदोई
यूपी भूलेख खतौनी

उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी 2023 ऐसे करें चेक

  • उत्तर प्रदेश भुलेख खतौनी चेक करने के लिए आवेदक सबसे पहले यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ नीचे आपको खतौनी (अधिकार अभिलेख की नकल देखें) के लिंक पर क्लिक करना होगा। UP-bhulekh-khatauni-check
  • अब आपकी स्क्रीन पर कैप्चा कोड खुलकर आ जाएगा, जिसे भरकर आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।check-up-bhulekh-khatauni
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको अपने जनपद, तहसील, गाँव और ग्राम का पहला अक्षर का चयन करना होगा। up-bulekh-khatauni
  • इसके बाद आपके समाने नया पेज खुलकर आएगा, जिसमे भूलेख चेक करने के लिए आपको जानकारी भरनी होगी।
  • यहाँ आप दिए गए विकल्पों में से किसी भी एक विकल्प के माध्यम खतौनी विवरण चेक कर सकते हैं। bhulekh-khatauni-check
  • अगर आप भूलेख चेक करने के लिए खसरा/गाटा नंबर द्वारा खोजें के विकल्प पर क्लिक करते हैं तो आपको गाटा नंबर भरकर खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसे ही यदि आप खाता संख्या द्वारा का चयन करते हैं तो खाता संख्या नंबर, खातेदार के नाम द्वारा में खातेदार का नाम या नामांतरण दिनाक द्वारा में नामांतरण दिनाक भरना होगा।
  • इसके बाद आपको अगले पेज में दिए गए कैप्चा कोड को भरकर Continue के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • कंटिन्यू करने के बाद आपकी स्क्रीन पर भूलेख खतौनी की प्रति खुलकर आ जाएगी।
  • यहाँ आप भूलेख खतौनी की जानकारी चेक करके उसे डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट भी निकलवा सकते हैं।

यूपी खसरा खतौनी डाउनलोड प्रक्रिया

यूपी खसरा खतौनी चेक करके यदि आप इसे डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर खसरा खतौनी का प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको स्टेप 5 के ब्राउज़र के विकल्प में जाकर मेन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आप चाहें तो Shortcut Key Ctrl+P प्रेस करके भी प्रिंट निकलवा सकते हैं।
  • अब खतौनी का प्रिंट निकालकर आप इसे अपने पास सुरक्षित रख लें ।
  • इस तरह आपके खसरा खतौनी प्रिंटआउट करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया

यूपी भूलेख पोर्टल पर लॉगिन के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर लॉगिन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

  • इसके लिए आवेदक सबसे पहले यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको खतौनी लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
यूपी भूलेख खतौनी 2022
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको बोर्ड ऑफ़ रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेटर लॉगिन, रेवेन्यू रिपोर्ट लॉगिन, तहसील म्यूटेशन लॉगिन, डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव लॉगिन, तहसील एडमिनिस्ट्रेटर लॉगिन, तहसील रिपोर्ट लॉगिन में से आवश्यकतानुसार किसी एक का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको यूज़र आईडी, पासवर्ड और दिए गए गए कैप्चा कोड को भरना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस तरह आपकी पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

UP भूलेख मोबाइल एप डाउनलोड प्रक्रिया

राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए पोर्टल के साथ-साथ भूमि विवरण देखने के लिए मोबाइल एप भी जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करके नागरिक अपने भूमि के भूलेख खसरा खतौनी से संबंधित सभी जानकारी अपने मोबाइल पर देख सकेंगे, इसके मोबाइल एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया नागरिक यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।

UP Bhulekh Khatauni Kaise Nikale
  • मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए आवेदक नागरिक अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
  • अब सर्च बॉक्स में आपको यूपी भूलेख टाइप करके सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर भूलेख मोबाइल एप खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको Install के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद इनस्टॉल पूरा हो जाने के बाद आपके मोबाइल पर एप डाउनलोड हो जाएगा।
  • अब आप एप पर लॉगिन करके अपने भूमि संबंधित सभी विवरण आसानी से देख सकेंगे।
  • इस तरह आपके यूपी भूलेख मोबाइल एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

यूपी भूलेख खतौनी 2023 डाउनलोड से जुड़े प्रश्न/उत्तर

यूपी भूलेख खतौनी 2023 देखने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

UP Bhulekh Khatauni देखने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in है

यूपी भूलेख खतौनी के माध्यम से भूमि के स्वामी का नाम कैसे देखा जा सकता है ?

यूपी भूलेख खतौनी के माध्यम से भूमि के स्वामी का नाम भूमि की खसरा संख्या दर्ज करके देखा जा सकता है।

क्या यूपी भूलेख खतौनी देखने के लिए कोई मोबाइल एप भी जारी किया गया है ?

जी हाँ, यूपी भूलेख खतौनी देखने के लिए सरकार द्वारा UP Bhulekh मोबाइल एप जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करके नागरिक भूमि का विवरण देख सकेंगे।

यूपी भूलेख खतौनी डाउनलोड कैसे करें ?

यूपी भूलेख खतौनी डाउनलोड करने के लिए आवेदक पोर्टल पर जाकर मेन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करके प्रिंट के विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं या फिर Shortcut Key Ctrl+P के माध्यम से भी इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

उत्तर प्रदेश भूलेख से संबंधित जानकारी के लिए इसका हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

उत्तर प्रदेश भूलेख से संबंधित जानकारी के लिए इसका हेल्पलाइन नंबर : 0522-2217145 है।

यूपी भूलेख खतौनी 2023 डाउनलोड से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है और इसकी आवेदन प्रक्रिया के आरम्भ होने की जानकारी भी जल्द ही आपको प्रदान करवा देंगे, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या योजना से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में मैसेज करके पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram