आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना के बारे में बताने जा रहें है। जैसे कि आप सभी जानते है यूपी सरकार अपने राज्य के श्रमिकों को सुविधा प्रदान करने और उनके हित के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी प्रकार श्रमिकों को आपदा से जान-माल की हानि की भरपाई के लिए उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना की शुरुआत की गई है।
इस योजना का लाभ यूपी के श्रमिकों को दिया जाएगा। वे इच्छुक उम्मीदवार श्रमिक जो UP Apda Rahat Sahayata Yojana का लाभ लेना चाहते है उन उम्मीदवारों को योजना का लाभ लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.upbocw.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन करना होगा।
यहाँ हम आपको बताएंगे उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना क्या है ? यूपी आपदा राहत सहायता योजना आवेदन करने के लिए पात्रता क्या है ? यूपी आपदा राहत सहायता योजना फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है ? UP Apda Rahat Sahayata Yojana ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। UP Apda Rahat Sahayata Yojana से जुडी अधिक जानकारी के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना क्या है ?
जानकारी के लिए बता दें UP Apda Rahat Sahayata Yojana का शुभारम्भ यूपी के माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी के द्वारा की गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के श्रमिकों को किसी भी आपदा के कारण होने वाली जान-माल की हानि की भरपाई करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ राज्य के सभी श्रमिकों को दिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें लाभार्थी श्रमिकों को 1000 रूपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
श्रमिकों को यूपी आपदा राहत सहायता योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरकर अप्लाई करना होगा। हालांकि केवल वही श्रमिक योजना के लिए आवेदन कर सकते है जो योजना केतु तय की गई पात्रता को पूरा करेंगे। इसके अलावा इस योजना को पूर्णतया पेपरलेस बनाने का प्रयास किया गया है।
[पंजीकरण] उत्तर प्रदेश भाग्यलक्ष्मी योजना
UP Apda Rahat Sahayata Yojana 2023 Highlights
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना से जुडी कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
आर्टिकल का नाम | उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना |
साल | 2023 |
राज्य का नाम | यूपी |
योजना का नाम | UP Apda Rahat Sahayata Yojana |
लाभार्थी | भवन एवं सन्निर्माण में कार्यरत श्रमिक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.upbocw.in |
यूपी आपदा राहत सहायता योजना के लाभ एवं इसकी विशेषताएं
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको UP Apda Rahat Sahayata Yojana के लाभों एवं इसकी विशेषताओं के बारे में जानकारी देने जा रहें है। अगर आप यूपी राज्य के एक श्रमिक है लेकिन आपको इसके लाभों के विषय में जानकारी नहीं है तो आप नीचे दिए गए पॉइंट्स को पढ़कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। जानिए योजना के लाभ एवं विशेषता क्या है –
- यूपी आपदा राहत सहायता योजना का लाभ राज्य के सभी श्रमिकों को मिलेगा।
- इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी श्रमिकों को 1000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना का लाभ केवल उन्हीं श्रमिकों को मिलेगा जो योजना के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन करेंगे।
- यूपी आपदा राहत सहायता योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि के माध्यम से श्रमिक अपनी और अपने परिवार की जरूरत सम्बन्धी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते है।
- जिन श्रमिकों का श्रमिक कार्ड बना हुआ है वे योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
- इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों को किसी भी आपदा से होने वाली हानि की भरपाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना आवेदन हेतु पात्रता
उम्मीदवार श्रमिकों को उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना आवेदन करने के लिए इस योजना के लिए तय की गई कुछ आवश्यक पात्रता पूरी करनी होगी। इन पात्रता को पूरा करने के बाद ही आप UP Apda Rahat Sahayata Yojana अप्लाई करने हेतु पात्र होंगे। ये पात्रता निम्न प्रकार है –
- उम्मीदवार उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
- केवल पंजीकृत श्रमिक ही आवेदन हेतु पात्र होंगे।
- उम्मीदवारों की आयु 18 साल से ऊपर होनी चाहिए।
- उम्मीदवार श्रमिकों का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
- आवेदकों को इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी पात्रता पूरी करनी होगी।
उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
जानकारी के लिए बता दें UP Apda Rahat Sahayata Yojana एक पेपर लेस योजना है। हालांकि आवेदकों को निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। ये जरूरी दस्तावेज सभी आवेदकों के पास होने चाहिए। यूपी आपदा राहत सहायता योजना आवेदन हेतु दस्तावेज निम्न प्रकार है –
- श्रमिक का आधार कार्ड
- श्रमिक की बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
UP Apda Rahat Sahayata Yojana Statistics
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना स्टेटिस्टिक्स से जुडी जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
कुल सक्रिय श्रमिक | 108.76 लाख |
कुल आधार सत्यापित श्रमिक | 96.43 लाख |
पंजीकृत श्रमिक | 7.99 लाख |
कुल नवीनीकृत श्रमिक | 7.67 लाख |
कुल स्वीकृत योजना | 0.24 लाख |
कुल अंतरित धनराशि | 363.79 लाख |
यूपी आपदा राहत सहायता योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
उम्मीदवार ध्यान दें अगर आप भी UP Apda Rahat Sahayata Yojana ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो यहाँ हम आपको आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- यूपी आपदा राहत सहायता योजना आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- इसी पेज में आपको योजना आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- यहाँ आपको अपना पंजीकृत मंडल और योजना चुने।
- उसके बाद आपको अपना पंजीकृत आधार कार्ड संख्या दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आपको नीचे दिए गए आवेदन पत्र खोलें के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अगले पेज में आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- फॉर्म में आपको पूछी गई समस्त जानकारी ध्यानपूर्वक और सही सही दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज यदि अपलोड करने को कहा जाएँ तो अपलोड करें।
- उसके बाद आपको नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आपकी यूपी आपदा राहत सहायता योजना आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
UPBOCW पोर्टल पर यूजर लॉगिन कैसे करें ?
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड
श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार पोर्टल पर यूजर लॉगिन करने की प्रक्रिया बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से लॉगिन कर सकते है। जानिए क्या है लॉगिन करने की प्रक्रिया –
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
- उसके बाद आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुँच जाएंगे।
- इसी पेज पर आपको विभागीय लॉग इन का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको लॉगिन पैनल दिखाई देगा।
- यहाँ आपको यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरना होगा।
- अब आपको ड्राप लिस्ट में से यूजर लॉग इन सलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉगिन करें के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आपकी यूजर लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
UP EWS Certificate Online Apply
योजना आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें ?
जिन श्रमिकों ने उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना के लिए आवेदन किया है वे घर बैठे ऑनलाइन अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते है। यहाँ हम आपको UP Apda Rahat Sahayata Yojana 2023 एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने की प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते है। जानिये क्या है पूरी प्रक्रिया –
- UP Apda Rahat Sahayata Yojana Application Status Check करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर ही आपको योजना के आवेदन की स्थिति जानने के लिए यहाँ क्लिक करें का लिंक दिखाई देगा, इस लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने योजना की आवेदन स्थिति देखने के लिए फॉर्म खुलकर आ जाएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- यहाँ आपको आवेदन संख्या, पंजीयन संख्या दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज में आपके सामने आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार आपकी यूपी आपदा राहत सहायता योजना आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
UP Apda Rahat Sahayata Yojana 2023 से जुडी कुछ प्रश्न और उत्तर
यूपी आपदा राहत सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
यूपी आपदा राहत सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.upbocw.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना क्या है ?
उत्तर प्रदेश राहत सहायता योजना की शुरुआत सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने की थी। इस योजना के अंतर्गत आपदा के कारण श्रमिकों को होने वाली हानि की भरपाई करने के लिए श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
यूपी आपदा राहत सहायता योजना का लाभ किसे मिलेगा ?
उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना का लाभ राज्य के श्रमिकों को मिलेगा।
UP Apda Rahat Sahayata Yojana की शुरुआत किसने की ?
यूपी आपदा राहत सहायता योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा की गई है।
यूपी आपदा राहत सहायता योजना में श्रमिकों को कितनी आर्थिक सहायता मिलती है ?
उत्तर प्रदेश की यूपी राहत सहायता योजना में लाभार्थी श्रमिकों को 1000 रूपये की आर्थिक सहायता मिलती है।
हेल्पलाइन नंबर
जैसा कि इस लेख में हमने आपसे यूपी आपदा राहत सहायता योजना आवेदन और इससे जुडी अनेक जानकारी साझा की है। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी के अलावा अन्य जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इसके अतिरिक्त आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।