चोरी हुए फोन खोजें आजकल मोबाइल फ़ोन हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है, हम अपने दिनचर्या के लगभग सभी काम अपने मोबाइल फ़ोन के माध्यम से करते हैं। हम अपने आधे दिन से भी ज्यादा समय अपने फोन में कुछ सर्च करने, वीडियो देखने, फ़ोन पर बात करने में व्यतीत करते हैं ऐसे में अगर हमारा फ़ोन कभी चोरी हो जाता है या कहीं पर खो जाता है तो बहुत ही परेशानी होती है। मोबाइल फ़ोन के अविष्कार हो जाने से हमारे जीवन को बहुत ही सरल बना दिया है तो वहीं फ़ोन खो जाने के कारण कभी कभी बहुत ही कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है।
अगर आपका फ़ोन भी चोरी हो गया है या कहीं खो गया है तो आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे की आप किस प्रकार से अपने खोये हुए फ़ोन को ट्रैक कर सकते हैं। Find Lost Mobile Phone 2023 की जानकारी आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे इसलिए हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
![[Track] CEIR Portal चोरी हुए फोन खोजें Find Lost Mobile Phone 2023 1 चोरी हुए फोन खोजें](https://www.mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2023/03/CEIR-Portal-Find-Lost-Mobile-Phone-1024x683.jpg)
CEIR Portal
चोरी हुए फोन खोजें-अगर आपका फ़ोन कहीं खो गया है या चोरी हो गया है तो आपको सबसे पहले CEIR Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शिकायत को पंजीकरण करना होगा। और साथ में C-DOT को हेल्पलाइन नंबर 14422 के अंतर्गत आपको सूचित करना होगा।
इस तरह केंद्र सरकार के द्वारा अब आपके IMEI के माध्यम से खोये हुए या चोरी हुए मोबाइल फ़ोन को Track करने तथा उसे ब्लॉक करने में मदद करेगी। वर्तमान समय में यह पोर्टल केवल महाराष्ट्र तथा दिल्ली को मिलाकर कुल 11 राज्यों में लागू है लेकिन केंद्र सरकार के द्वारा इस पोर्टल को सभी राज्यों के लिए लागू करने की योजना बना रही है।
इसे भी देखें :- Airtel Payment Bank Retailer Login and Airtel Mitra Login
चोरी हुए फोन खोजें
नकली फ़ोन के बाजारों तथा फ़ोन चोरी को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से उपभोक्ता के हितों की रक्षा करने के लिए DoT का इरादा है सभी मोबाइल फ़ोन के IMEI डेटाबेस से जुड़ने वाले केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्ट्री (CEIR) को लागू करना है। CEIR Portal सभी नेटवर्कों के लिए ब्लैक लिस्टेड मोबाइल उपकरण को केंद्रीय प्रणाली के रूप में साझा करता है जिससे की ब्लैकलिस्ट किए हुआ डिवाइस किसी अन्य नेटवर्क में भी काम न कर सके भले ही सिम कार्ड बदल गया हो।
अगर आपका फोन भी चोरी हो गया हो और आप इसे ब्लॉक अथवा खोजना चाहते हैं तो आप इस पोर्टल पर रजिस्टर कर सकते हैं। आवेदन तथा रजिस्टर करने की प्रक्रिया हमारे द्वारा नीचे बताई गयी है।
आर्टिकल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
पोर्टल | CEIR (Central Equipment Identity Register) Portal |
आर्टिकल | चोरी हुए फोन खोजें Find Lost Mobile Phone 2023 |
किस विभाग द्वारा लॉन्च किया गया | DEPARTMENT OF TELECOMMUNICATIONS दूरसंचार विभाग |
कब लॉन्च किया गया | नवंबर 2019 |
संबंधित मंत्रालय | संचार मंत्रालय, केंद्र सरकार |
आधिकारिक वेबसाइट | ceir.gov.in |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
हेल्पलाइन नंबर | 14422 |
उद्देश्य | चोरी हुए फ़ोन को खोजना |
CEIR पोर्टल के द्वारा दी जाने वाली सेवाएं (चोरी हुए फोन खोजें)
CEIR पोर्टल के माध्यम से दी जाने वाली सर्विसेज निम्नलिखित हैं –
- Block Stolen / Lost Mobile
- Un-Block Found Mobile
- Check Request Status
DEPARTMENT OF TELECOMMUNICATIONS (DOT)
दूरसंचार सेवाओं को किसी भी देश के लिए सामाजिक आर्थिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कारक के रूप में पूरी दुनिया में मान्यता प्राप्त है। इसलिए भारत के द्वारा भी अपने दूरसंचार की सेवाओं के मूलभूत ढांचों पर ध्यान दिया जा रहा है और दूरसंचार विभाग के द्वारा दूरसंचार सेवाओं की वृद्धि के लिए विकासत्मक नीतियों को तैयार कर रहा है।
CEIR Portal के माध्यम से IMEI ऑनलाइन ब्लॉक कैसे करें
चोरी हुए फोन खोजें

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
CEIR पोर्टल से अपने मोबाइल फ़ोन को ब्लॉक करने से पहले आपको पुलिस स्टेशन जाकर आपको एक रिपोर्ट लिखवानी होगी क्योंकि पोर्टल पर आवेदन करते समय आपको शिकायत की एक कॉपी को अपलोड करना होगा। CEIR पोर्टल के माध्यम से आप निम्न स्टेप्स को फॉलो कर अपने मोबाइल फोन को ब्लॉक कर सकते हैं।
- फ़ोन को ब्लॉक करने के लिए आपको सबसे पहले CEIR www.ceir.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज में आपको Block Stolen / Lost Mobile का एक विकल्प दिखाई देगा।
![[Track] CEIR Portal चोरी हुए फोन खोजें Find Lost Mobile Phone 2023 2 CEIR Portal के माध्यम से IMEI ऑनलाइन ब्लॉक कैसे करें](https://www.mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2023/03/Block-Stolen-Mobile.png)
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमे आपको सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा।
- इस फॉर्म में आपसे मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और साथ ही शिकायत (FIR) की कॉपी को भी अपलोड करना होगा।
- फिर आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा।
- अब आपको कैप्चा कोड को भरकर “Get OTP” पर क्लिक करना होगा।
![[Track] CEIR Portal चोरी हुए फोन खोजें Find Lost Mobile Phone 2023 3 चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म](https://www.mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2023/03/lost-mobile-phone-application-phone.png)
- OTP डालने के बाद आपको Disclaration के बॉक्स पर क्लिक करना होगा।
- बॉक्स पर क्लिक करने के बाद आपको “Submit” पर क्लिक करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल फ़ोन को ब्लॉक करने की रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली जाएगी।
CEIR Portal के माध्यम से अनब्लॉक करने की प्रक्रिया
- अपने मोबाइल फ़ोन को Un-Block करने के लिए आपको CEIR Portal की आधिकारिक वेबसाइट CEIR ceir.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर Un-Block Found Mobile का एक विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
![[Track] CEIR Portal चोरी हुए फोन खोजें Find Lost Mobile Phone 2023 4 CEIR Portal के माध्यम से अनब्लॉक करने की प्रक्रिया](https://www.mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2023/03/UN-block-stolen-mobile-1024x261.png)
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको कुछ जानकारियों को भरना होगा।
- इसमें आपसे रिक्वेस्ट आईडी, मोबाइल नंबर, Reason for Un-blocking को दर्ज करना होगा।
- मोबाइल नंबर को दर्ज करने के बाद आपको Get OTP के विकल्प पर क्लिक करना है।
- OTP को दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- सबमिट पर क्लीक करते ही आपका फोन UN BLOCK हो जाएगा।
CEIR Portal पर सबमिट रिक्वेस्ट की स्थिति को चेक करने की प्रक्रिया
- रिक्वेस्ट की स्थिति को चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ceir.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने “Check Request Status” का एक विकल्प आएगा इस पर आपको क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपको अपनी रिक्वेस्ट संख्या को दर्ज करना होगा तथा सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद रिक्वेस्ट से संबंधित सभी जानकारियां आपके सामने आ जाएगी।
- इस तरह से आप आसानी से अपनी रिक्वेस्ट की स्थिति को चेक कर सकते हैं।
KYM एप्प को डाऊनलोड करने की प्रक्रिया
नागरिको की सहजता के लिए संचार मंत्रालय के द्वारा KYM APP को लॉन्च किया गया है जिसकी सहायता से अब नागरिक अपने खोये हुए मोबाइल अथवा चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक कर सकते हैं। एंड्रॉयड यूजर इस एप्पलिकेशन को गूगल प्ले स्टोर तथा IOS यूजर एप्पल एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी डाउनलोड करने की प्रक्रिया निम्न है :-
- KYM APP डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले CEIR पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट ceir.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज पर KYM App का एक विकल्प दिखाई देगा।
- आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
![[Track] CEIR Portal चोरी हुए फोन खोजें Find Lost Mobile Phone 2023 5 KYM एप्प को डाऊनलोड करने की प्रक्रिया](https://www.mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2023/03/kym-application-download-1024x300.png)
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको एप्लिकेशन को डाउनलोड करने का एक विकल्प दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
- आप सीधे प्ले स्टोर पर पहुँच जाएंगे आपको वहां पर इनस्टॉल करने का विकल्प दिखाई देगा।
- आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आप आसानी से KYM APP को डाउनलोड कर सकते हैं।
चोरी हुए फोन खोजें से जुड़े कुछ प्रश्न एवं उत्तर
CEIR पोर्टल क्या है ?
CEIR Portal सभी नेटवर्कों के लिए ब्लैक लिस्टेड मोबाइल उपकरण को केंद्रीय प्रणाली के रूप में साझा करता है जिससे की ब्लैकलिस्ट किए हुआ डिवाइस किसी अन्य नेटवर्क में भी काम न कर सके भले ही सिम कार्ड बदल गया हो।
CEIR पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
CEIR पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट ceir.gov.in है।
CEIR पोर्टल पर कौन कौन सी सेवाएं प्रदान की जाती हैं ?
CEIR पोर्टल पर सरकार के द्वारा तीन सेवाओं को उपलब्ध कराया गया है Block Stolen / Lost Mobile, Un-Block Found Mobile तथा Check Request Status.
CEIR पोर्टल कब लॉन्च हुआ ?
CEIR पोर्टल नवंबर 2019 को केंद्र सरकार की अनुमति से लॉन्च किया गया।
CEIR पोर्टल को किस मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है ?
CEIR पोर्टल को DEPARTMENT OF TELECOMMUNICATIONS दूरसंचार विभाग मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है।