Skill India Portal: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, skillindia.gov.in लॉगिन व पात्रता

देश के नागरिकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा स्कीम शुरू की गयी है जिसका नाम स्किल इंडिया है। इसके अंतर्गत रोजगार हेतु युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

ताकि युवा नागरिक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने हुनर के अनुसार रोजगार हासिल करने में सक्षम हो पाए। युवाओ को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु कई तरह की योजनाओं को शुरू किया जाता है।

लेकिन इस बार केंद्र सरकार के द्वारा देश के युवाओ को प्रशिक्षण देने हेतु skillindia.gov.in पोर्टल लॉन्च किया गया है ,जिसमें युवा नागरिक अपना रजिस्ट्रेशन कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है।

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Skill India Portal: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, skillindia.gov.in लॉगिन व पात्रता से संबंधित जानकारी को प्रदान करने जा रहे है। अतः स्किल इंडिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Skill India Portal: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, skillindia.gov.in लॉगिन व पात्रता
Skill India Portal: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, skillindia.gov.in लॉगिन व पात्रता

Skill India Portal

स्किल इंडिया पोर्टल National Skill Development Corporation के माध्यम से कौशल भारत मिशन के तहत प्रशिक्षको एवं मूल्यांककर्ताओं के राष्ट्रीय पोर्टल ‘Takshshila’ का विकास किया गया है।

यह पोर्टल भारतीय कौशल क्षेत्र में शामिल सभी प्रशिक्षकों और मूल्यांककर्ताओं के प्रबंधन हेतु समर्पित ऑनलाइन मंच के रूप में कार्य करता है।

श्रेष्ट प्रशिक्षकों और निरूपण कर्ताओं से संबंधित सूचनाओं का सेंट्रल फंड भी है। Skill India Portal का उद्देश्य पारदर्शिता के साथ भारत में प्रशिक्षकों और निरूपण कर्ताओं को सुचारु प्रशिक्षण देना है।

यह पोर्टल एक पब्लिक ट्रेनिंग कैलेंडर के माध्यम से ट्रेनर और मूल्यांकनकर्ताओं को सेक्टर स्किल कॉउंसिल द्वारा नियोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम की जानकारी देता है।

यह सभी स्टेट, क्षेत्रों और कार्य भूमिकाओं के लिए सेक्टर स्किल कॉउंसिल द्वारा trained certified और appraisers की सूची भी उपलब्ध कराता है।

skillindia.gov.in Portal Key Highlights

पोर्टल का नामस्किल इंडिया पोर्टल
वर्ष2023
किसने आरंभ कीभारत सरकार
पोर्टल विकसित National Skill Development Corporation
लाभार्थीभारत के नागरिक
उद्देश्यकौशल प्रशिक्षण प्रदान करना
लाभप्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार की प्राप्ति
आधिकारिक वेबसाइटskillindia.gov.in
पंजीकरणऑनलाइन

स्किल इंडिया पोर्टल का उद्देश्य

skillindia.gov.in Portal का मुख्य उद्देश्य है बेरोजगार युवको को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें उनकी स्किल के अनुसार उन्हें रोजगार प्रदान करना। ताकि वह भविष्य में आत्मनिर्भर एवं आर्थिक तौर पर मजबूती हासिल कर सके।

इस प्रक्रिया के अनुसार वह सभी नागरिक प्रशिक्षण प्राप्त करने में सहायक होंगे जो किसी भी तरह के प्रशिक्षण प्राप्त करने में असमर्थ है। स्किल इण्डिया के अनुसार नागरिक अपने अनुभव के आधार पर अपने लिए रोजगार के साधन प्राप्त कर सकते है।

जैसे की आप सभी लोग जानते है की आज के समय में सबसे अधिक समस्या देश में बेरोजगारी की हो गयी है। इसी समस्या के समाधान हेतु स्किल डेवलपमेंट पोर्टल का आरम्भ किया गया है।

ट्रेनर अब इसके अंतर्गत ट्रेनिंग प्राप्त कर अपने लिए रोजगार के साधन ढूंढ़ने में सहायक होंगे। युवाओं के उज्वल भविष्य के लिए भारत सरकार के द्वारा यह एक विशेष पहल अपनी और से शुरू की गयी है।

Life cycle of training partner and center

  • ट्रेनिंग पार्टनर रजिस्ट्रेशन एवं ट्रेनिंग सेंटर क्रिएशन
  • एक्रीडिटेशन ऑफ ट्रेनिंग सेंटर
  • एफीलिएशन ऑफ ट्रेनिंग सेंटर एड्रेस जॉब रोल्स
  • कंटीन्यूअस मॉनिटरिंग
  • रिन्यूअल ऑफ एक रेडिएशन

स्किल इंडिया पोर्टल के लाभ

  • स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग की सुविधा का लाभ नागरिक पंजीकरण कर प्राप्त कर सकेंगे।
  • कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु केंद्र सरकार के द्वारा Skill India Portal की शुरुआत की गयी है।
  • युवा नागरिक अब प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपनी स्किल के अनुसार रोजगार प्राप्त कर पाएंगे।
  • उन्हें रोजगार के लिए अब ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है आसानी से वह अपनी स्किल अनुसार जॉब प्राप्त कर सकते है।
  • Skill India Portal के अंतर्गत युवाओ को रोजगार मिलेगा जिससे देश में बढ़ रही बेरोजगारी की संख्या में कमी आएगी।
  • इससे बेरोजगार युवको के जीवन स्तर को एक नई दिशा मिलेगी।
  • देश में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही युवा नागरिक अपनी भविष्य में परिवर्तन करने में सहायक होंगे।
  • अभी तक देश के दो लाख से अधिक नागरिक इस पोर्टल में पंजीकरण प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त कर रहे है।

Skill India Portal: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऐसे करें

स्किल इंडिया पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको नीचे दिए गए सभी आवश्यक चरणों का पालन करना होगा। इन चरणों के आधार पर ही आप पोर्टल में अपना पंजीकरण कर सकते है।

  • Skill India Portal Online Registration हेतु www.skillindia.gov.in की “आधिकारिक वेबसाइट” में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में आपको “कैंडिडेट” के विकल्प में क्लिक करना है।
  • इसके बाद Register Now के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब आपको नए पेज में I want to skill myself – Candidate Registration Form प्राप्त होगा। स्किल इंडिया पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • फॉर्म में आपको 1. Basic Details ,2. Location Details ,3. Preferences, 4. Associated Program (Optional), 5. Interested In से जुड़ी सभी जानकारी को फॉर्म में दर्ज करें।
  • सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरने के बाद आपको फॉर्म को सबमिट करना है।
  • इस प्रकार से स्किल इंडिया पोर्टल में आप अपना पंजीकरण कर सकते है।

skillindia.gov.in लॉगिन

  • स्किल इंडिया पोर्टल में login करने के लिए www.skillindia.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में Login के विकल्प में क्लिक करें। स्किल इंडिया पोर्टल में login
  • अब नए पेज में आपको यूजर नेम पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन के विकल्प में क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से skill india login करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

skill india portal FAQ

स्किल इंडिया पोर्टल क्या है ?

स्किल इंडिया पोर्टल प्रशिक्षण से संबंधित एक प्लेटफॉर्म है जिसमें युवाओं को पंजीकरण करने पर उन्हें ट्रेनिंग प्रदान की जाती है ताकि वह उस प्रशिक्षण के आधार पर रोजगार हासिल करने में सक्षम हो सके।

स्किल इंडिया हेतु क्या पात्रता निर्धारित की गयी है ?

केवल भारतीय मूल के निवासी स्किल इंडिया पोर्टल में अपना पंजीकरण कर सकते है। साथ ही जो नागरिक स्किल के अनुसार रोजगार के लिए आवेदन करना चाहते है तो आप सरलता से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते है।

स्किल इंडिया का क्या अर्थ है ?

स्किल इंडिया का अर्थ है कौशल भारत इसमें युवाओं को अपनी आजीविका के साधन हेतु उद्योग से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

स्किल कितने प्रकार की होती है ?

स्किल मुख्य रूप से 2 प्रकार की होती है हार्ड स्किल और सॉफ्ट स्किल।

Leave a Comment