SBI Pension Seva Portal – आज इस लेख के माध्यम से हम आपको स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया पेंशन सेवा पोर्टल के विषय में जानकारी देने जा रहें है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने पेंशनधारकों के लिए एक पेंशन सेवा पोर्टल लांच किया है। इस पेंशन सेवा पोर्टल पर पेसबीआइ पेंशन धारकों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई है। एसबीआई के सभी पेंशनर्स पोर्टल पर उपलब्ध समस्त सुविधाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकते है।
लेकिन SBI Pension Seva Portal का लाभ लेने के लिए पेंशनर्स को पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। वे इच्छुक उम्मीदवार पेंशनर्स जो एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते है उन्हें आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
इस लेख में हम आपको बताएंगे SBI Pension Seva Portal क्या है ? एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? SBI Pension Seva Portal पर लॉगिन कैसे करें ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। SBI Pension Seva Portal से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

SBI Pension Seva Portal क्या है ? एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल
जानकारी के लिए बता दें स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने पेंशनर्स के लिए एक विशेष सुविधा एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल लागू किया है। एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पर पेंशन से जुडी समस्त जानकारी एवं सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन उठाया जा सकता है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पेंशनधारकों को स्वयं को एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा। उसके बाद पेंशनधारकों को लॉगिन करना होगा। जानकारी के लिए बता दें अगर पेंशनधारक पेंशन पर लोन लेना चाहते है तो इस पोर्टल के माध्यम से आसानी से लोन के लिए आवेदन कर सकते है।
UP e-Pension Portal: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
सेबी पेंशन सेवा पोर्टल 2023 हाइलाइट्स
यहाँ हम आपको SBI Pension Seva Portal से सबंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
आर्टिकल का नाम | एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल |
साल | 2023 |
पोर्टल का नाम | SBI Pension Seva Portal |
बैंक का नाम | स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) |
लाभार्थी | एसबीआई बैंक के पेंशनधारक |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक पोर्टल | www.pensionseva.sbi |
एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
यहाँ हम आपको SBI Pension Seva Portal पर नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के विषय में जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये पॉइंट्स निम्न प्रकार है –
- पेंशन स्लिप और फॉर्म 16 डाउनलोड करने की सुविधा
- एरियर कैलकुलेशन शीट को डाउनलोड करने की सुविधा
- इन्वेस्टमेंट सम्बंधित विवरण
- जीवन प्रमाणपत्र स्टेटस
- पेंशन ट्रांजिशन डिटेल्स
- पेंशन प्रोफाइल डिटेल्स
SBI Pension Seva Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें
वे इच्छुक उम्मीदवार जो एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते है यहाँ हम उन उम्मीदवारों के लिए SBI Pension Seva Portal पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है। जानिए क्या है SBI Pension Seva Portal पर पंजीकरण करने की पूरी प्रक्रिया –
- उम्मीदवार एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पर न्यू रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको New User Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में

- क्लिक करते ही अगले पेज में आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- यहाँ आपको आकउंट नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको Next के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अगले पेज में आपको नया पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको कन्फर्म पासवर्ड करने के लिए फिर से पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद नया पासवर्ड जेनरेट होगा।
- इस प्रकार आपकी SBI Pension Seva Portal registration करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ?
SBI Pension Seva Portal पर लॉगिन करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है। पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है –
- सेबी पेंशन सेवा पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.pensionseva.sbi पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- इसी पेज पर आपको Login का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुलकर आएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया -है

- यहाँ आपको User ID और Password दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको नीचे दिए गए Login के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आपकी एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल 2022 से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
SBI Pension Seva Portal की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
SBI Pension Seva Portal की आधिकारिक वेबसाइट www.pensionseva.sbi है। इस वेबसाइट पर जाकर नागरिक पेंशन के लिए रजिस्ट्रेशन और लॉगिन कर सकते है।
एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ?
एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पर जाकर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें। उसके बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुलेगा। यहाँ आपको यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। उसके बाद कैप्चा कोड भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आपकी लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
SBI Pension Seva Portal का लाभ कौन उठा सकते है ?
एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल का लाभ एसबीआई बैंक के पेंशनधारक उठा सकते है।
एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
SBI पेंशन सेवा पोर्टल से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 18004253800/1800112211 या 080-26599990 है। अगर पेंशनर्स को किसी प्रकार की कोई समस्या या शिकायत है तो इनमें से किसी भी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है।
हेल्पलाइन नंबर
जैसे कि इस लेख में हमने आपसे SBI Pension Seva Portal और पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व लॉगिन करने संबंधित समस्त जानकारी साझा की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा अन्य कोई जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की समस्या शिकायत या जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे।
आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी। किसी भी प्रकार शिकायत दर्ज करना या जानकारी के लिए इनमें से किसी भी हेल्पलाइन नंबर 18004253800/1800112211 या 080-26599990 पर सम्पर्क कर सकते है।