सैनिक स्कूल एडमिशन फार्म 2022-23– नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2023 जारी कर दिए गए है। ऐसे अभिभावक जो अपने बच्चो का दाखिला सैनिक स्कूल में कराना चाहते है और वह एडमिशन फॉर्म का इंतजार कर रहे थे, उन सभी अभिभावकों और बच्चो का इंतज़ार खत्म हो चुका है। जिन बच्चो ने कक्षा 5वीं पास कर ली है वे सैनिक स्कूल में कक्षा 6 में एडमिशन लेने के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु फॉर्म भर सकते है। वे इच्छुक उम्मीदवार जो सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2023 भरना चाहते है वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है।
यहाँ हम आपको बतायेंगे सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2022-23 क्या है ? सैनिक स्कूल एडमिशन कक्षा 6 हेतु पात्रता क्या है ? सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म भरने के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स क्या है ? सैनिक स्कूल कक्षा 6 के लिए एडमिशन फॉर्म कैसे भरें ? सैनिक स्कूल एडमिशन से जुडी महत्वपूर्ण तिथि क्या है और आवेदन फॉर्म भरने के लिए शुल्क कितना है ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। Sainik School Admission Form 2023 – कक्षा 6 – 9 से जुडी अधिक जानकारी के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2022-23
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) के लिए कक्षा 6 और 9 के लिए एडमिशन फॉर्म जारी किये जाएंगे। शैक्षणिक वर्ष 2023 के लिए सैनिक स्कूल सोसाइटी को कक्षा 6 और 9 के लिए प्रवेश परीक्षा के आयोजन का कार्यभार सौंपा गया है। सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा 2023 का आयोजन एनटीए द्वारा देश भर के 176 शहरों में किया जाएगा। यह परीक्षा पेपर पेन मोड़ में आयोजित की जाएगी। जिन बच्चों ने कक्षा 5वीं उत्तीर्ण की है उन बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन सैनिक स्कूल में कक्षा 6 में कराना चाहते है तो वे ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते है। आगे दी गई जानकारी में हम आपको फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया बताने जा रहें है।
12th के बाद क्या करें, what to do After 12th
Sainik School Admission Form 2023 Highlights
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको सैनिक स्कूल एडमिशन फार्म 2022-23 कक्षा 6 और 9 से सम्बन्धित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। जिनके विषय में आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
आर्टिकल का नाम | सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म |
साल | 2023 |
स्कूल का नाम | Sainik School |
केटेगरी | एडमिशन फॉर्म |
कक्षा | 6 और 9 |
एडमिशन फॉर्म जारी होने की तिथि | 21 अक्टूबर 2022 |
अंतिम तिथि | 5 दिसंबर 2022 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | aissee.nta.nic.in |
सैनिक स्कूल एडमिशन कक्षा 6 हेतु पात्रता
उम्मीदवार को Sainik School Admission Form 2023 भरने से पूर्व कुछ आवश्यक पात्रता पूरी करनी होगी। इन पात्रता को पूरा करने वाले बच्चे ही सैनिक स्कूल में एडमिशन लेने हेतु पात्र होंगे। जानिये क्या है सैनिक स्कूल एडमिशन कक्षा 6 हेतु पात्रता –
- उम्मीदवार बच्चा 5वीं पास होना चाहिए।
- कक्षा 6 के लिए उम्मीदवार बच्चे की आयु न्यूनतम 10 साल और अधिकतम 12 साल होनी चाहिए।
- उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- बालक एवं बालिका दोनों एडमिशन हेतु पात्र होंगे।
Sainik School Admission Class 9 हेतु पात्रता
उम्मीदवार को Sainik School Admission Form 2023 भरने से पूर्व कुछ आवश्यक पात्रता पूरी करनी होगी। इन पात्रता को पूरा करने वाले बच्चे ही सैनिक स्कूल में एडमिशन लेने हेतु पात्र होंगे। जानिये क्या है सैनिक स्कूल एडमिशन कक्षा 9 हेतु पात्रता –
- बच्चा भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- कक्षा 9 के लिए उम्मीदवार बच्चे ही आयु न्यूनतम 13 साल और अधिकतम 15 साल होनी चाहिए।
- उम्मीदवार ने कक्षा 8 अच्छे अंकों से पास की होनी चाहिए।
- बालक एवं बालिकाएं दोनों आवेदन हेतु पात्र होंगे।
सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म भरने के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स
आवेदकों को Sainik School Admission Form 2023 भरने के लिए बच्चे के कुछ आवश्यक दस्तावेज (Important Documents) की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर ही आप सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2023 भर सकते है। ये जरूरी दस्तावेज निम्न प्रकार है –
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- 5वीं कक्षा की मार्कशीट (उत्तीर्ण)
- आवेदक के हस्ताक्षर
- अंगूठे के निशान
- सेवा प्रमाण पत्र (भूतपूर्व सैनिको बच्चो के लिए)
Sainik School Admission Form 2023 Important Dates
यहाँ हम आपको सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2023 से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तिथियों के विषय में जानकारी देने जा रहें है। इन तिथियों के बारे में हमने आपको नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से जानकारी प्रदान की है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
विवरण | तिथि |
ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि | 5 दिसंबर 2022 (5 pm) तक |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि | 5 दिसंबर 2022 (11:50 pm) तक |
Sainik School Admission Form 2023 Application Fees
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2023 भरने के लिए किस वर्ग के उम्मीदवारों को कितने शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बारे में जानकारी देने जा रहें है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन शुल्क से सम्बंधित जानकारी आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
वर्ग का नाम | आवेदन शुल्क |
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति | 500 रूपये |
सामान्य वर्ग, ओबीसी (एनसीएल) | 650 रूपये |
सैनिक स्कूल कक्षा 6 के लिए एडमिशन फॉर्म कैसे भरें ?
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2023 भरने की पक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से एडमिशन फॉर्म भर सकते है। ये स्टेप्स निम्न प्रकार है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- कक्षा 6 के लिए सैनिक स्कूल में एडमिशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपि स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- इसी पेज पर नीचे Candidate Activity में आपको AISSEE 2023 Application Form का लिंक दिखाई देगा, उस लिंक पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा।
- यहाँ आपको New Registration का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको कुछ दिशा-निर्देश दिए गए होंगे।
- इन दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए डिक्लरेशन पर टिक करें।
- उसके बाद आपको नीचे दिए गए Click here to proceed के बटन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने फॉर्म खुलकर आएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –


- फॉर्म में आपको व्यक्तिगत विवरण, वर्तमान पता, पर्मानेंट एड्रेस, पासवर्ड आदि दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
- अब आपको नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एडमिशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक और सही-सही दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
- फिर आपको ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- इस तरह आपकी सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
Sainik School Admission Form 2023 से जुड़े प्रश्न/उत्तर
सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2023 भरने की लास्ट डेट क्या है ?
सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2023 भरने की लास्ट डेट 5 दिसंबर 2022 (5 pm) तक है। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन फॉर्म स्वीकारा नहीं जाएगा।
सैनिक स्कूल एडमिशन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि क्या है ?
सैनिक स्कूल एडमिशन आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 5 दिसंबर 2022 (11:50 pm) तक है। अगर इसके बाद आप आवेदन शुल्क का भुगतान करना चाहे तो नहीं कर पाएंगे।
सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म से जुडी आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म से जुडी आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
हेल्पलाइन नंबर
जैसे कि इस लेख में हमने आपसे सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2022-23 और इससे जुडी जानकारी साझा की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।