saara.mp.gov.in SAARA App डाउनलोड किसान फसल गिरदावरी रिपोर्ट

saara.mp.gov.in SAARA App– सरकार के द्वारा किसान नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए समय समय पर कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती है। ऐसी ही कृषि से संबंधित सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए एमपी सरकार के द्वारा राज्य के किसान नागरिकों के लिए सारा ऍप विकसित किया गया है। इस ऍप में किसानो की सुविधा के लिए  गिरदावरी रिपोर्ट दर्ज करने से संबंधित सेवा को उपलब्ध किया गया है। यानी की किसानों को अब बोई गयी फसल का ब्यौरा अब पटवारी को देने की आवश्यकता नहीं होगी। MP Saara Portal के जरिये अब किसान नागरिक अपनी फसलों का विवरण ऑनलाइन माध्यम से सरकार तक पहुंचा सकते है।

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से saara.mp.gov.in SAARA App डाउनलोड किसान फसल गिरदावरी रिपोर्ट से संबंधित जानकारी को साझा करने जा रहे है। सारा ऍप से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

saara.mp.gov.in SAARA App डाउनलोड किसान फसल गिरदावरी रिपोर्ट
saara.mp.gov.in SAARA App डाउनलोड किसान फसल गिरदावरी रिपोर्ट

एमपी सारा ऍप क्या है ? (saara portal)

MP SAARA App किसानों के लिए विकसित किया गया एक ऐसा ऍप है जिसके माध्यम से किसान व्यक्ति अपनी फसलों की गिरदावरी रिपोर्ट को ऑनलाइन स्वयं ही सरकार तक पहुंचा सकते है। बोई गयी फसल के लिए अब उन्हें पटवारी के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी। एमपी सारा ऍप अब किसान के सर्वे नंबर पर उसके खेत एवं रकबे में बोई जाने वाली फसल की जानकारी को दर्ज करने में सहायता करेगा। ऍप में जैसे ही यह सभी जानकारी दर्ज की जाएगी किसान व्यक्ति के मोबाइल में फसल की जानकारी के लिए ओटीपी भेजा जायेगा। यदि फसलों से संबंधित सभी जानकारी सही है तो ओटीपी संबंधित पटवारी को दिया जायेगा।

saara.mp.gov.in

आर्टिकलSAARA App गिरदावरी रिपोर्ट
saara portal MP
एप्प का नामSAARA App
वर्ष2023
पोर्टल विकसितमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
विभागराजस्व विभाग, मध्य प्रदेश
योजना श्रेणीराज्य सरकारी योजना
लाभार्थीमध्य प्रदेश के किसान
उद्देश्यकिसानों को उनकी गिरदावरी रिपोर्ट को एप्प के
माध्यम से प्रदान करना
लाभगिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन की सुविधा
आधिकारिक वेबसाइटsaara.mp.gov.in
saara.mp.gov.in SAARA App डाउनलोड किसान फसल गिरदावरी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना

सारा एप्प मध्य प्रदेश के उद्देश्य

SAARA App– को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य है की कृषि भूमि का सभी डेटा पोर्टल में उपलब्ध करवाना। ताकि किसान व्यक्ति को पारदर्शी तरीके से बोई गयी फसलों की रिपोर्ट दर्ज करने की सुविधा घर बैठे प्राप्त हो सके। बिना किसी समस्या के अब किसान व्यक्ति ऍप की मदद से फसल गिरदावरी रिपोर्ट को प्रत्येक वर्ष ऍप में अपलोड कर सकते है। पटवारी एवं प्रसाशन तक अब गिरदावरी रिपोर्ट पहुंचाने के लिए किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी देखने को नहीं मिलेगी। बस कुछ आसान स्टेप्स के तहत ही किसान यह रिपोर्ट ऍप में दर्ज कर पाएंगे।

ऑफलाइन तरीके से यह रिपोर्ट प्रसाशन तक पहुंचाने के लिए कागजो में अक्सर कई गड़बड़ी होने के कारण किसानों को ख़राब हुई फसलों का भी कोई मुनाफा प्राप्त नहीं होता था लेकिन सभी सेवाएं अब ऑनलाइन उपलब्ध होने से किसानों के दस्तावेजों में यह गड़बड़ी देखने को नहीं मिलेगी। अब यह सभी जानकारी किसान एप्‍प फसल गिरदावरी पारदर्शी एवं स्पष्ट तरीके से प्रसाशन एवं पटवारी के पास पहुंचाई जाती है।

MP SAARA App लाभ एवं विशेषताएँ

मध्य प्रदेश सारा ऍप के जरिये किसानों को मिलने वाले लाभ एवं उसकी विशेषताएं इस प्रकार से निम्नवत है।

  • किसान व्यक्ति अब अपने मोबाइल फ़ोन के जरिये सारा मोबाइल एप्लीकेशन से अपने फसलों की गिरदावरी रिपोर्ट को घर बैठे ऑनलाइन दर्ज करवा सकते है।
  • किसानों को बार-बार पटवारी के पास अपनी फसल गिरदावरी के लिए जाने की आश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • MP SAARA App में बोई गई किसी भी फसल की जानकारी किसानों को एप्प के माध्यम से र्ज करने का अवसर घर बैठे ही मिल सकेगा।
  • ऑनलाइन प्रणाली के आधार पर सारा ऍप के जरिये किसानो को कार्यो में पारदर्शिता दिखेगी। इस पारदर्शिता से जो जानकारी किसान व्यक्ति प्रसाशन तक नहीं पहुंचा पाते थे ,उसे पहुंचाने के लिए विशेष रूप से सहयोग मिलेगा।
  • समय से जानकारी ना पहुंचने से होने वाले नुकसान में कमी आएगी।
  • किसी प्राकृतिक आपदा या संकट से उत्पन्न होने से किसानों को उनके फसलों के नुक्सान की पूर्ण भरपाई अब किसान एप्‍प फसल गिरदावरी में मौजूद जानकारी से मिलेगा।
  • यानी की फसलों में हुई हानि का पूर्ण मुआवजा मिलेगा।
  • केवल वही किसान ही अपनी फसलों एवं भूमि की जानकारी प्राप्त करने में सक्षम होंगे जो सारा ऍप में पंजीकृत होंगे।

saara.mp.gov.in SAARA App डाउनलोड ऐसे करें

सारा ऍप डाउनलोड करने के लिए लाभार्थी किसानों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • MP SAARA App डाउनलोड करने के लिए किसान व्यक्ति को अपने फ़ोन में मौजूद प्ले स्टोर ऍप को ओपन करना होगा।
  • ऍप ओपन होने के बाद सर्च के सेक्शन में sara app लिखे।
  • इसके बाद ऍप खुलकर आएगा। MP SAARA App
  • इसे डाउनलोड करने के लिए इंस्टाल के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब यह मोबाइल एप्लीकेशन आपके फ़ोन में डाउनलोड हो जाएगी।
  • इस ऍप में आप अपना पंजीकरण मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते है।

Saara Portal में फसल गिरदावरी रिपोर्ट कैसे चेक करें?

  • सारा एमपी पोर्टल में फसल गिरदावरी रिपोर्ट चेक करने के लिए saara.mp.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में फसल गिरदावरी के विकल्प में क्लिक करें। सारा एमपी पोर्टल में फसल गिरदावरी रिपोर्ट
  • यहाँ आपको विजिट के विकल्प का चयन करना है।
  • अब नए पेज में आपको कई विकल्प दिखाई देंगे जैसे की गिरदावरी की स्थिती (रकबावार), गिरदावरी % के आधार पर गांवों की संख्या जिलावार रिपोर्ट, हल्कावार/ग्रामवार, प्रगति रिपोर्ट, फसल वार रिपोर्ट, किसान द्वारा गिरदावरी रिपोर्ट विकल्प दिखाई देंगे।सारा एमपी पोर्टल में फसल गिरदावरी रिपोर्ट चेक
  • दिए गए इन विकल्पों में से आप किसान द्वारा गिरदावरी रिपोर्ट उसके सामने रिपोर्ट देखें में क्लिक करें।
  • next page में आपको किसान द्वारा गिरदावरी रिपोर्ट की सभी जानकारी स्क्रीन में प्रदर्शित होगी।
  • इस प्रकार से आप saara.mp.gov.in पोर्टल में फसल गिरदावरी रिपोर्ट चेक कर सकते है।

सारा एमपी पोर्टल प्रश्न एवं उत्तर (FAQ)

सारा एमपी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

सारा एमपी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट saara.mp.gov.in है।

सारा एमपी ऍप के क्या फायदे है ?

सारा एमपी ऍप के कई फायदे है। किसान व्यक्ति अब बिना विभागों में गए बिना ही सारा ऍप की मदद से बोई गयी फसलों का सभी विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते है।

SAARA App का पूरा नाम क्या है ?

SAARA App का पूरा नाम स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन है।

सारा ऍप कैसे डाउनलोड किया जा सकता है ?

सारा ऍप प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Leave a Comment