आमंत्रण पोर्टल 2023: Aamantran Portal @ aamantran.mod.gov.in Registration

Aamantran Portal-भारत सरकार द्वारा हाल ही में देश के नागरिकों को 26 जनवरी की परेड देखने के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। अब आप भी गणतंत्र दिवस की परेड को देख सकते हैं इसके लिए सरकार ने हाल ही में आमंत्रण पोर्टल 2023 का शुभारम्भ किया है। आमंत्रण पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को गणतंत्र दिवस के लिए ऑनलाइन टिकट उपलब्ध किये जाएंगे। पहले नागरिको को टिकट लम्बी लम्बी लाइनों में लगकर लेना पड़ता था लेकिन अब हर नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं और गणतंत्र दिवस के परेड का हिस्सा बन सकते हैं।

आमंत्रण पोर्टल 2023: Aamantran Portal @ aamantran.mod.gov.in Registration
आमंत्रण पोर्टल 2023: Aamantran Portal @ aamantran.mod.gov.in Registration

6 जनवरी 2023 को रक्षा मंत्री श्री अजय भट जी द्वारा आमंत्रण पोर्टल की शुरुवात की गयी। इस पोर्टल को डिजिटल इंडिया के माध्यम से बनाया गया है। तो आज हम अपने लेख के माध्यम से बताएंगे की आप आमंत्रण पोर्टल पर अपना पंजीकरण कैसे कर सकते हैं तथा गणतंत्र दिवस की परेड कैसे देख सकते हैं।

आमंत्रण पोर्टल 2023 के कुछ मुख्य बिंदु Aamantran Portal

आर्टिकल आमंत्रण पोर्टल पंजीकरण 2023
(Aamantran Portal Registration)
पोर्टल का नामआमंत्रण पोर्टल
मंत्रालयरक्षा मंत्रालय भारत सरकार
शुरुआत कब हुई6 जनवरी 2023
शुरुआत किसके द्वारा की गयीरक्षा मंत्री श्री अजय भट
टिकट बुकिंग का माध्यमऑनलाइन
लाभार्थीदेश के सभी नागरिक
आमंत्रण पोर्टल का उद्देश्यगणतंत्र दिवस के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करना
आधिकारिक वेबसाइटaamantran.mod.gov.in
वर्ष2023
श्रेणीसरकारी
आमंत्रण पोर्टल के कुछ मुख्य बिंदु

Aamantran Portal गणतंत्र दिवस परेड टिकट की कीमत

सीटटिकट की कीमत
आरक्षित सीट500 रुपए
अनारक्षित20 रु से 100 रु तक
गणतंत्र दिवस परेड टिकट कीमत

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज इतिहास महत्त्व निबंध

गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट कहाँ से ख़रीदे

गणतंत्र दिवस के लिए आप दो माध्यमों से टिकट खरीद सकते हैं एक तो आप ऑनलाइन आमंत्रण पोर्टल के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं और दूसरा आप ऑफलाइन के माध्यम से निम्नलिखित काउंटरों या बूथ के माध्यम से गणतंत्र दिवस परेड की टिकट खरीद सकते हैं :-

  • प्रगति मैदान (गेट नंबर 1)
  • सेना भवन (गेट नंबर 2)
  • शास्त्री भवन (गेट नंबर 3)
  • संसद भवन (रिसेप्सशन ऑफिस)
  • जंतर मंतर (मुख्य द्वार के पास)
  • सांसदों को विशेष प्रकार के काउंटर 18 जनवरी 2023 को खोला जाएगा।

आमंत्रण पोर्टल पंजीकरण (Aamantran Portal Registration) Republic Day parade Ticket Booking aamantran.mod.gov.in Registration.

आमंत्रण पोर्टल पर आप अपने मोबाइल या लेपटॉप की मदद से आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए हम आपको नीचे कुछ स्टेप बता रहे हैं आपको उनको फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट aamantran.mod.gov.in पर जाना होगा।
  • जैसे ही आप वेबसाइट पर क्लिक करेंगे आपके सामने आमंत्रण पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले Sign up for buying tickets के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
आमंत्रण पोर्टल पंजीकरण
आमंत्रण पोर्टल पंजीकरण
  • जैसे ही आप Sign up for buying tickets के विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जहाँ पर आपसे आपकी जानकारियाँ मांगी जाएंगी।
गणतंत्र दिवस के लिए आमंत्रण पोर्टल का पंजीकरण
गणतंत्र दिवस के लिए आमंत्रण पोर्टल का पंजीकरण
  • अब आपको यहाँ अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और अपने पते को भरना होगा।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड को भरना होगा और “Tearms And Conditions” के बॉक्स पर क्लिक करना होगा।
  • और इसके बाद आपको सारी जानकारी भर जाने के बाद रजिस्टर के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स भरना होगा तथा सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • ओटीपी भरने के बाद आप आसानी से पोर्टल पर रजिस्टर हो जाएंगे।

आमंत्रण पोर्टल पर लॉगिन कैसे करे

  • जब आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो इसके बाद आप आसानी से लॉगिन कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको सबसे पहले आमंत्रण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट aamantran.mod.gov.in पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने एक पेज खुल जाएगा जिसमे आपको अपना नंबर तथा कैप्चा कोड को डालना होगा। इसके बाद आपको रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे आप रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक करेंगे आपके रजिस्टर नंबर पर एक 6 नंबरो का ओटीपी आ जाएगा इसे आपको ओटीपी वाले बॉक्स में भरना होगा।
  • अब आपको वेरीफाई के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप वेरीफाई के बटन पर क्लिक करेंगे आप आमंत्रण पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे।
  • अब आप आसानी से गणतंत्र दिवस के परेड के टिकट खरीद सकते हैं।

आमंत्रण पोर्टल पर ऑनलाइन टिकट कैसे ख़रीदे

आमंत्रण पोर्टल पर टिकेट खरीदने के लिए आपको सबसे पहले अपना रेजिस्ट्रेशन करना होगा उसके बाद आपको लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके बाद हमारे दिए जा रहे स्टेप को फॉलो करें इसके बाद आप आसानी से आमंत्रण पोर्टल पर टिकट ले पाएंगे।

  • पोर्टल पर आपको टिकट खरीदने के लिए सबसे पहले आपको लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको टिकट खरीदने के लिए सबसे पहले ऊपर दिए गए सेक्शन से इवेंट को सेलेक्ट करना होगा।
  • इवेंट को चुनने के बाद आपको पूछी गयी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरना होगा जैसे :- अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता इत्यादि अब आईडी प्रूफ की फोटो को अपलोड करना होगा।
  • और लास्ट में आपको पेमेंट के लिए Proceed To Payment पर क्लिक करना होगा।
  • आप जैसे ही प्रोसीड के बटन पर क्लिक करेंगे आपका टिकट ऑनलाइन बुकिंग हो जाएगा।

Aamantran Portal FAQ

आमंत्रण पोर्टल क्या है ?

आमंत्रण पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को गणतंत्र दिवस के लिए ऑनलाइन टिकट उपलब्ध किये जाएंगे। अब आप भी गणतंत्र दिवस की परेड को देख सकते हैं इसके लिए सरकार ने हाल ही में आमंत्रण पोर्टल 2023 का शुभारम्भ किया है।

आमंत्रण पोर्टल की शुरुआत कब हुई ?

6 जनवरी 2023 को रक्षा मंत्री श्री अजय भट जी द्वारा आमंत्रण पोर्टल की शुरुवात की गयी।

आमंत्रण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

आमंत्रण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट aamantran.mod.gov.in है।

आमंत्रण पोर्टल पर गणतंत्र दिवस परेड के टिकट का कितना शुल्क है ?

आमंत्रण पोर्टल पर गणतंत्र दिवस परेड के टिकट का शुल्क 20, 100, 500 रूपए है।

आमंत्रण पोर्टल का उद्देश्य क्या है ?

केंद्र सरकार के द्वारा इस पोर्टल को इस लिए लॉन्च किया गया ताकि आने वाले समय में देश के नागरिक घर बैठे ऑनलाइन देश के राष्ट्रीय पर्व जैसे स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस के लिए पंजीकरण करवा सके।

Leave a Comment