[RC/DL Status] How to Use Mparivahan App: Mparivahan Download

[RC/DL Status] How to Use Mparivahan App: डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत भारत सरकार के द्वारा Mparivahan App मोबाइल एप्लीकेशन को लॉन्च की गयी है।

Mparivahan App मोबाइल एप्लीकेशन सड़क परिवहन सेवाओं को नागरिकों तक आसानी से पहुंचाने के लिए एवं परिवहन सेवाओं में नियमितता और पारदर्शिता लाने के लिए यह ऍप लॉन्च किया गया है।

एमपरिवहन मोबाइल ऐप के जरिये अब नागरिक वाहन से जुड़ी जानकारी को अपने मोबाइल फ़ोन से प्राप्त कर सकते है।

[RC/DL Status] How to Use Mparivahan App: Mparivahan Download
[RC/DL Status] How to Use Mparivahan App: Mparivahan Download

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से [RC/DL Status] How to Use Mparivahan App: Mparivahan Download से जुड़ी जानकारी को साझा करने जा रहे है।

अतः एमपरिवहन मोबाइल ऐप से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Mparivahan App

एमपरिवहन को जनवरी 2017 में सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय मंत्री, श्री नितिन गडकरी द्वारा लॉन्च किया गया था। इस ऐप को नागरिकों को व्यापक परिवहन उपयोगिता संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए एक डिजिटल समाधान के रूप में पेश किया गया था। 

यह काफी आसान ऐप है जो आपको आरटीओ से संबंधित सभी गतिविधियों को एक बार में पूरा करने में मदद करता है और आपको विभिन्न भौतिक दस्तावेजों के बोझ से मुक्त करता है।

एमपरिवहन एक मोबाइल आधारित एप्लिकेशन है जिसके माध्यम से नागरिकों को परिवहन सेवाओं से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, पे टैक्स, चालान, आपातकालीन सेवाएं आदि कभी भी, कहीं भी अपने मोबाइल फोन पर एक क्लिक से त्वरित पहुंच प्राप्त होती है।

Mparivahan App के जरिये अब, आपको हर बार यात्रा करते समय अपने वाहन के दस्तावेजों की हार्ड कॉपी ले जाने की आवश्यकता नहीं है। आवश्यकता पड़ने पर आप अपने मोबाइल फोन के माध्यम से इस ऐप पर उपलब्ध अपने वाहन के दस्तावेज संबंधित लोगों को प्रस्तुत कर सकते हैं।

एमपरिवहन मोबाइल ऐप सेवा

ऐप का नामM-Parivahan
संबंधित मंत्रालयसड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH), राजमार्ग  
लॉन्च वर्षजनवरी 2017
द्वारा लॉन्च किया गयाश्री नितिन गडकरी
एप्लीकेशनAndroid और iOS दोनों मोबाइल आधारित एप्लिकेशन
द्वारा विकसितराष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी)
उपयोगकर्ताभारत के नागरिक
ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्धएंड्रॉइड और आईओएस दोनों
आधिकारिक परिवहन विभाग पोर्टलParivahan Sewa
mParivahan websiteclick here
Mparivahan App

परिवहन एप्प का मुख्य उद्देश्य

सरकार के द्वारा डिजिटल इंडिया के अंतर्गत एम परिवहन मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य सड़क से संबंधी सेवाओं को नागरिकों तक ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत उपलब्ध करवाना।

ऍप के जरिये अब परिवहन विभाग से जुड़ी किसी भी तरह की सेवा के लिए नागरिकों को कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह ऍप देश के सभी नागरिकों तक अब ऑनलाइन प्रणाली के तहत सेवाओं को पहुंचाने में मदद करेगा।

इससे देश के नागरिकों को एक विशेष प्रकार की सुविधा मिलेगी। ऍप के तहत डिजिटल सुविधा उपलब्ध होने से नागरिकों को RC DL आदि दस्तावेजों को अपने साथ लेकर नहीं घूमना पड़ेगा।

Mparivahan App के जरिये अब वाहन स्वामियों को यह सुविधा प्रदान की गयी है की वह ऍप की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए एप्लीकेशन में अपना अकाउंट बना कर सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

इस ऍप में नागरिकों की सुविधा के लिए वर्चुअल आरसी ,वर्चुअल डीएल की सुविधा उपलब्ध की गयी है। अब नागरिक बस क्यूआर कोड के जरिये अपने दस्तावेजों को कानून के सामने प्रस्तुत कर सकते है। इसके लिए उनके पास वाहन के भौतिक दस्तावेजों की जरूरत नहीं होगी।

एम-परिवहन मोबाइल ऐप की मुख्य विशेषताएं

यह डिजिटल प्लेटफॉर्म सरकार की उन पहलों में से एक है जो ई-गवर्नेंस की सुविधा प्रदान करती है और हमें डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए एक कदम आगे ले जाती है। 

इस ऐप की मुख्य विशेषताएं आपको एप्लिकेशन के प्रमुख बिंदुओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद करेंगी। एम-परिवहन मोबाइल ऐप(Mparivahan App) की प्रमुख विशेषताएं कुछ इस प्रकार निम्नवत है।

  • एमपरिवहन मोबाइल ऐप एनआईसी द्वारा विकसित भारत सरकार की एक एप्लीकेशन है। इसे नागरिकों द्वारा मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।
  • यह एक उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस प्रदान करता है जिसके माध्यम से प्रत्येक नागरिक इस पर उपलब्ध सभी सेवाओं को आसानी से नेविगेट कर सकता है।
  • देश भर के सभी नागरिकों के लिए एक ही आवेदन ऍप में उपलब्ध किया गया है।
  • एम-परिवहन ऐप या डिजिलॉकर जैसे समान प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रस्तुत किए गए दस्तावेज़ उतने ही मान्य हैं जितने भौतिक दस्तावेज़ हैं।
  • Mparivahan App में नागरिकों की सुविधा के लिए तीन भाषा उपलब्ध की गयी है। हिंदी, अंग्रेजी, मराठी अन्य भाषाओँ को भी सरकार के द्वारा जल्द ही इस ऍप से जोड़ा जायेगा।
  • Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म के लिए Mparivahan App उपलब्ध है।

Mparivahan App के लाभ

  • एम परिवहन ऐप(Mparivahan App) की मदद से आप भारत में पंजीकृत वाहन के बारे में विभिन्न जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • यदि आपके पास अपना मूल भौतिक वाहन दस्तावेज नहीं है, तो आप चेकिंग के समय यातायात पुलिस कर्मियों को अपना डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) या पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) प्रस्तुत कर सकते हैं। 
  • इस ऍप में उपलब्ध दस्तावेज पर्याप्त और स्वीकार्य है यदि आपके पास जाँच के समय केवल आपके डिजिटल दस्तावेज़ हैं तो वह पूर्ण रूप से मान्य माने जायेंगे।
  • आप इस ऐप की मदद से किसी भी गुम हुए चोरी, दुर्घटनावश या पार्क किए गए वाहन का विवरण पा सकते हैं। 
  • इसके लिए आपको बस रजिस्ट्रेशन नंबर डालना है और परिणाम आपके सामने मौजूद होगा।
  • Mparivahan App के जरिये कार्ड विवरण का सत्यापन किया जा सकता है।
  • सेकेण्ड हैंड वाहन डिटेल्स से संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन
  • यदि आप सेकेंड हैंड वाहन खरीदना चाहते हैं तो आप ऐप का उपयोग करके उसके पंजीकरण और उम्र के विवरण को सत्यापित कर सकते हैं।
  • वाहन की दुर्घटना के मामले में अधिसूचना और अलर्ट की सुविधा उपलब्ध
  • डीएल और आरसी के लिए अलग-अलग डैशबोर्ड की सुविधा ऍप में उपलब्ध की गयी है।
  • ऑफलाइन होने पर भी वाहन संख्या दर्ज करके वाहन के बारे में जानकारी पोर्टल में उपलब्ध है।
  • क्यूआर कोड (वर्चुअल डीएल/आरसी का) स्टिकर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • अपने टो किए गए वाहन के बारे में एम परिवहन ऐप की सहायता से जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • परिवहन निगम से जुड़ी सभी तरह की सेवाएं अब नागरिकों को एम-परिवहन ऍप के जरिये दी जाएगी।

एम-परिवहन पोर्टल में उपलब्ध सेवाएं

क्र संख्या सेवाएं विवरण
1RC डिटेल्स यह विकल्प आपको अपने पंजीकरण प्रमाणपत्र के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने में मदद करता है। इस आरसी डैशबोर्ड के तहत आप अपना आरसी नंबर दर्ज करके अपने आरसी विवरण की जांच कर सकते हैं।
2डीएल सूचनायह विकल्प आपको डीएल डैशबोर्ड पर ले जाता है जहां आप अपना डीएल नंबर दर्ज करके अपनी डीएल जानकारी देख सकते हैं।
3जन्मतिथि के साथ डीएल खोजें mparivahan ऑनलाइनऐप का यह विकल्प आपको अपनी जन्मतिथि की मदद से अपना डीएल खोजने की सुविधा देता है। डीएल के विवरण की जांच के लिए आपको अपना डीएल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
4चालान खोजेंइस विकल्प द्वारा उपयोगकर्ता चालान (यदि कोई हो) खोज सकते हैं। इसे या तो RC नंबर डालकर या DL नंबर से चेक किया जा सकता है।
5सड़क कर सेवाओं के विकल्प के तहत कर का भुगतान करेंइस सेवा के लिए आपको पोर्टल में तीन विकल्प दिए गए है।
भुगतान कर
लंबित लेनदेन की जांच करें
पुनर्मुद्रण रसीद
इन सेवाओं के साथ आगे बढ़ने के लिए आपको वैध वाहन संख्या दर्ज करने की आवश्यकता है।
6आपातकालीन सेवाएंयह सुविधा इस ऐप की महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक है। इस विकल्प में यूजर्स को एक इमरजेंसी नंबर मिलता है जिसे वे किसी दुर्घटना या किसी अन्य समस्या की स्थिति में डायल कर सकते हैं। इससे आप अपना खुद का इमरजेंसी प्रोफाइल और कॉन्टैक्ट्स भी बना सकते हैं जो किसी भी दुर्घटना की स्थिति में सूचित किया जाएगा।
7mparivahan पर इमरजेंसी प्रोफाइल कैसे बनाएं चेक करें?एमपरिवहन पोर्टल में एमरजेंसी प्रोफ़ाइल बनाने की सुविधा भी उपलब्ध की गयी है। इस प्रोफ़ाइल में आप अपना सभी विवरण दर्ज करके यह प्रोफ़ाइल क्रिएट कर सकते है।
8हमारी सेवाएंइसमें नागरिक निम्नलिखित सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
डीएल मॉक टेस्ट– डीएल के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट
निकटतम प्रदूषण जांच केंद्र
निकटतम आरटीओ– आपके क्षेत्र में निकटतम आरटीओ का पता लगाने में मदद करता है।
– मुख्य विशेषताएं- वीडियो के माध्यम से ऐप सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त
9पंजीकरणयहां आपको आरसी के बारे में प्रत्येक जानकारी मिलती है जैसे
अस्थायी पंजीकरण
स्थायी पंजीकरण
पंजीकरण का नवीनीकरण
डुप्लीकेट आरसी
अनापत्ति प्रमाण पत्र
एचपी एंडोर्समेंट
एचपी टर्मिनेशन
पता परिवर्तन
वाहन का पुन: असाइनमेंट
ट्रेड सर्टिफिकेट
डुप्लीकेट ट्रेड सर्टिफिकेट
स्वामित्व हस्तांतरण
राजनयिक वाहन
पंजीकरण प्रदर्शन
10लाइसेंस की जानकारीडीएल जानकारी के तहत आपको निम्नलिखित जानकारी प्राप्त करने का मौका मिलता है।
लर्नर्स डीएल
परमानेंट डीएल
डीएल का नवीनीकरण
डुप्लीकेट डीएल
क्लास का जोड़
इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट
लाइसेंस से संबंधित फीस
11शेयर रिसीव्ड आरसीएमपरिवहन ऐप पर, आप अपने आरसी को अपने संपर्कों के साथ भी साझा कर सकते हैं। आप अपने साझा और प्राप्त RC विवरण देखने के लिए इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। RC केवल उस संपर्क के साथ साझा किया जा सकता है जो आपकी संपर्क सूची में है और जो mParivahan ऐप के उपयोगकर्ता भी हैं।
अधिसूचनाडैशबोर्ड के टॉप पर स्थित यह विकल्प आपको सड़क परिवहन सेवाओं से संबंधित सभी गतिविधियों की नियमित और वास्तविक समय की सूचनाएं प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है। इस विकल्प के तहत आपको ऐप वर्जन अपडेट, आपातकालीन सेवाओं, साझा , प्राप्त आरसी ,डीएल आदि के बारे में विभिन्न सूचनाएं मिलती हैं। इस सुविधा में ऐप से संबंधित सामान्य अधिसूचना और मंत्रालय की सूचनाएं शामिल हैं।
भाषा का चयनयह सुविधा आपको अपनी पसंदीदा भाषा चुनने की अनुमति देती है जिसमें आप एप्लिकेशन का उपयोग करना चाहते हैं। वर्तमान में ऐप केवल तीन भाषाएं प्रदान करता है। जल्द ही सूची में और भाषाओं को जोड़ा जाएगा।
Mparivahan App

Mparivahan App Download ऐसे करें

  • एम-परिवहन ऍप डाउनलोड करने के लिए अपने फ़ोन में मौजूद गूगल प्ले स्टोर एप्प को ओपन करें।
  • यहाँ आपको सर्च के विकल्प में Mparivahan App सर्च करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन में ऍप खुलकर आएगा।
एम-परिवहन ऍप डाउनलोड
  • इस एप्प को डाउनलोड करने के लिए Install के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • इस तरह से यह मोबाइल एप्प आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जायेगा।

How to Use Mparivahan App (एम परिवाहन ऐप का उपयोग कैसे करें )

  • मोबाइल फ़ोन में यह एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद आप Mparivahan App को ओपन करें।
  • एप्प ओपन करने के बाद आपको कुछ इस प्रकार से विवरण दिखाई देंगे। एम परिवाहन ऐप का उपयोग
  • ऍप का इस्तेमाल करने के लिए आपको sing in के विकल्प में क्लिक करना है। एमपरिवहन ऍप ऑनलाइन
  • यदि आप इस ऍप में पहले से पंजीकृत है तो पंजीकृत संख्या को दर्ज करें। यदि नहीं तो signup के विकल्प में क्लिक करें।
  • इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर को दर्ज करके contineu के विकल्प में क्लिक करें। एमपरिवहन ऍप ऑनलाइन
  • अब terms and conditions में टिक करके ओटीपी दर्ज करके वेरिफाई करें।
  • एमपरिवहन ऍप में अकाउंट बन जाने के बाद आप ऍप में उपलब्ध सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए आगे बढ़ सकते है।
    एमपरिवहन ऍप ऑनलाइन
  • इस तरह से आप एम-परिवहन ऍप में मौजूद सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

एम-परिवहन ऍप में वर्चुअल आरसी ऐसे बनाये

  • Mparivahan App में वर्चुअल आरसी बनाने के लिए अपने फ़ोन में मौजूद Mparivahan App को ओपन करें।
  • इस ऍप के टॉप में “My RC” विकल्प पर क्लिक करें। एम-परिवहन ऍप में वर्चुअल आरसी
  • इसके बाद Create a virtule RC के ऑप्शन में क्लिक करें। एम-परिवहन ऍप में वर्चुअल आरसी
  • अब Virtual RC डैशबोर्ड खुलकर आएगा। यहाँ आपको RC नंबर दर्ज करके सर्च के विकल्प में क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आपके वाहन से संबंधी सभी विवरण आपके मोबाइल स्क्रीन में खुलकर आएगा। एम-परिवहन ऍप वर्चुअल आरसी
  • इस विवरण में आप नीचे स्क्रॉल करके View Challan में क्लिक कर सकते है। यदि कोई चालान हो तो।
  • अन्यथा आपको “ Add to Dashboard for Virtual RC ”. के विकल्प में क्लिक करना है। वर्चुअल आरसी एम-परिवहन ऍप
  • अब आपको  Chassis No. और Engine No दर्ज करके RC वेरीफाई करनी है।
  • RC वेरिफाई होने का आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर में संदेश प्राप्त होगा।
  • इस तरह से आपकी वर्चुअल आरसी क्रिएट हो जाएगी।
  • अब RC विवरण चेक करने के लिए डैशबोर्ड में जाये अब आपकी आरसी डैशबोर्ड में प्रदर्शित की जाएगी।
  • इसके लिए आपको Virtual RC details में क्लिक करना है। वर्चुअल आरसी एम-परिवहन ऍप
  • अब आरसी विवरण के साथ क्यूआर कोड खुल कर आएगा।
  • क्यूआर कोड को आप डाउनलोड भी कर सकते है और जब भी आवश्यकता हो वर्चुअल आरसी को प्रस्तुत कर सकते है।

mParivahan App में वर्चुअल डीएल ऐसे बनाएं

  • एम -परिवहन ऍप में वर्चुअल डीएल बनाने के लिए ऍप को ओपन करें।
  • अब “My DL” के ऑप्शन में क्लिक करें। एम परिवहन  वर्चुअल डीएल
  • इसके पश्चात नए टैब में “वर्चुअल डीएल बनाएं” के विकल्प में क्लिक करें। वर्चुअल डीएल
  • दिए गए कॉलम में अपना डीएल नंबर दर्ज करें और सर्च के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब ड्राइविंग लाइसेंस विवरण से संबंधी सभी जानकारी खुलकर आएगी।
  • इसके बाद आपको Add to Dashboard for Virtual Dl में क्लिक करना है।
  • अब अपना डीएल सत्यापित करने के लिए अपनी जन्मतिथि दर्ज करें। mParivahan App  वर्चुअल डीएल
  • इसके बाद वेरिफाई करें के विकल्प में क्लिक करें।
  • वर्चुअल डीएल क्रिएट हो जाने के बाद आप डैसबोर्ड में DL विवरण को चेक कर सकते है। mParivahan App  वर्चुअल डीएल
  • इसके बाद view more details में आप क्लिक करके डीएल से जुड़ी अधिक जानकारी को चेक कर सकते है।
  • अब आपको क्यूआर कोड के साथ वर्चुअल ड्राइविंग लाइसेंस की पूरी जानकारी दिखाई देगी। एमपरिवहन ऐप डीएल
  • आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करके क्यूआर कोड डाउनलोड कर सकते हैं और जब भी आवश्यकता हो इसका उपयोग कर सकते हैं।

डाउनलोड किए गए क्यूआर कोड या वर्चुअल डीएल,वर्चुअल आरसी को यातायात पुलिस या किसी अन्य संबंधित व्यक्ति द्वारा मांगे जाने पर नागरिकों द्वारा एक वैध वाहन दस्तावेज के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

Mparivahan App से संबंधित प्रश्न उत्तर

Mparivahan App क्या है ?

भारत के परिवहन क्षेत्र से संबंधित सेवाओं के लिए एम परिवहन सरकार द्वारा लॉन्च की गयी एक मोबाइल आधारित एप्लिकेशन है। इस ऍप को नागरिकों के समक्ष त्वरित रूप से सेवाओं को पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है।

क्या Mparivahan App में मौजूद सेवाओं के लिए उपयोगकर्ता को स्वयं को पंजीकृत करना होगा ?

जी हाँ mParivahan ऍप में मौजूद सेवाओं के लिए उपयोगकर्ता व्यक्ति को ऍप में स्वयं को पंजीकृत करना होगा। पंजीकृत के आधार पर ही वह सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते है।

क्या हम mparivahan ऐप पर ई चालान का भुगतान कर सकते हैं?

नहीं, इस ऐप का उपयोग करके आप केवल ई-चालान का विवरण देख सकते हैं ,भुगतान करने के लिए आपको परिवहन विभाग के प्रमुख ऐप में से एक को इंस्टॉल करना होगा। 

एम-परिवहन ऍप में मौजूद दस्तावेजों को क्या भौतिक दस्तावेजों के जैसे ही मान्य माना जायेगा ?

जी हाँ एम-परिवहन ऍप में मौजूद दस्तावेजों को भौतिक दस्तावेजों के सामान ही मान्य समझा जायेगा।

संपर्क विवरण

हमारे इस लेख में एम-परिवहन ऍप से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को साझा किया गया है। यदि आपको पोर्टल में उपलब्ध सेवाओं से संबंधी किसी भी तरह की कोई समस्या हो रही है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते है।

तकनीकी संबंधित किसी भी समस्या के लिए:ईमेल-आईडीसंपर्क नंबरसमय
वाहन का पंजीकरण, फिटनेस, टैक्स, परमिट, फैंसी, डीलर आदि[email protected]+91-120-2459168, +91-120-69959016:00 AM – 10:00 PM
लर्नर लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस आदि[email protected]+91-120-2459169, +91-120-69959026:00 AM – 10:00 PM
एम-परिवहन संबंधित[email protected]+91-120-2459171, +91-120-69959036:00 AM – 10:00 PM
ई-चालान संबंधित[email protected]+91-120-2459171, +91-120-69959036:00 AM – 10:00 PM

Leave a Comment