माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने राज्य की गर्भवती महिलाओं के लिए राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को 6000 रूपये पांच किस्तों में दिए जाएंगे। वे इच्छुक उम्मीदवार महिलाएं जो Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023 के लिए आवेदन करना चाहते है वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Rajasthan Ghar Ghar Aushadhi Yojana

इस लेख में हम आपको बताएंगे राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना 2023 क्या है ? इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना आवेदन हेतु पात्रता क्या है ? Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023 के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है ? राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना का आवेदन कैसे करें ? इस योजना के अंतर्गत कितनी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023 से जुडी अधिक जानकारी के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –
राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना क्या है ?
राजस्थान सरकार ने मातृ दिवस के अवसर पर दूसरी संतान के जन्म होने पर इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना की शुरुआत की है। राज्य सरकार की यह योजना केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की पूरक है। इस योजना के अंतर्गत माता के बेहतर स्वास्थ्य और बच्चे के पोषण के लिए 6000 रूपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। यह राशि लाभार्थी महिला को अलग-अलग चरणों में निर्धारित शर्तों को पूरा करने पर दी जाएगी।
इस प्रोत्साहन राशि के माध्यम से माता और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य का बेहतर ढंग से ध्यान रखने में समर्थ होगी और माताओं को बच्चे के पोषण में मदद मिलेगी। इन दोनों योजनाओं का संचालन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया जाता है। माताओं को पर्याप्त राहत और पोषण के लिए इस योजना के अंतर्गत 5 वर्षों में लगभग 3.75 लाख महिलाओं पर 225 करोड़ रूपये खर्च किये जाएंगे।
Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023 Highlights
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना ऑनलाइन आवेदन और इससे जुडी कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
आर्टिकल का नाम | राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना ऑनलाइन आवेदन |
साल | 2023 |
राज्य का नाम | Rajasthan |
योजना का नाम | इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना |
लाभार्थी | राज्य की गर्भवती महिलाएं |
उद्देश्य | महिला सशक्तिकरण और मातृत्व पोषण को बढ़ावा देने के लिए |
प्रोत्साहन राशि | 6000 रूपये |
आवेदन मोड़ | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://wcd.rajasthan.gov.in/content/wcd-cms/hi/wcd-home-page.html# |
राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना का लक्ष्य एवं उद्देश्य क्या है ?
इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं और 3 साल तक के बच्चो के स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति में सुधार लाकर जन्म के समय कम वजन और दुर्बलता की घटनाओं को कम करना है। इस योजना के अंतर्गत दूसरी संतान के जन्म होने पर लाभार्थी महिलाओं को 6000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। प्रोत्साहन राशि का भुगतान लाभार्थी महिलाओं को उनके बैंक खाते में ट्रांसफर करके किया जाएगा।
IGMPY के लाभ एवं इसकी विशेषताएं
यहाँ हम आपको इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना 2023 के लाभ एवं इसकी विशेषता के बारे में जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को पढ़कर आपको योजना के लाभों और इसकी विशेषताओं से जुडी समस्त जानकारी प्राप्त होंगी। जानिए क्या है पूरी जानकारी –
- प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की 103वीं जयंती पर राजस्थान सरकार द्वारा 19 नवंबर 2020 को शुरू की गई थी।
- इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में 6000 रूपये प्रदान किये जाएंगे।
- योजना के अंतर्गत दी जाने वाली अगल-अलग पांच चरणों में निर्धारित शर्त पूरी करने पर दी जाएगी।
- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
- इस योजना में 75 हजार लाभार्थी महिलाओं पर 45 करोड़ रूपये तक का खर्च आने वाला है।
- प्रोत्साहन राशि का भुगतान लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा।
- वे महिलाएं जिनकी पहले से एक संतान है वह अपनी दूसरी संतान को जन्म देने वाली है तो उन महिलाओ को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- इस योजना में 5 सालो में लगभग 225 करोड़ रूपये तक खर्च किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से माता और बच्चे के स्वास्थ्य एवं पोषण बेहतर होगा।
Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana Eligibility
उम्मीदवार महिलाओं को राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना का आवेदन करने से पहले योजना के लिए तय की गई पात्रता पूरी करनी होगी। इन पात्रता को पूरा करने वाली महिलाएं ही आवेदन फॉर्म भरने हेतु पात्र मानी जाएँगी। जानिए क्या है Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana Eligibility –
- उम्मीदवार महिला राजस्थान राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- स्तनपान कराने वाली माताएं आवेदन हेतु पात्र होंगी।
- दूसरी संतान को जन्म देने वाली महिलाएं आवेदन हेतु पात्र होंगी।
- उम्मीदवार महिला का किसी भी बैंक में खाता होना चाहिए और खाता आधार से लिंक भी होना चाहिए।


इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना महत्वपूर्ण दस्तावेज
आवेदकों को Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana का आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर ही आवेदक महिलाएं योजना हेतु फॉर्म भरकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकती है। यहाँ हम आपको इन जरूरी दस्तावेजों के विषय में जानकारी देने जा रहें है। जानिए नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से –
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- हॉस्पिटल द्वारा जारी स्वास्थ्य कार्ड
- मोबाइल नंबर
IGMPY योजना का क्षेत्र
उम्मीदवार ध्यान दें इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना राजस्थान राज्य के चार जिलों में लागू की जाएगी जिनके बारे में हम आपको नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से जानकारी देने जा रहें है। ये पॉइंट्स निम्न प्रकार है –
- उदयपुर
- बांसवाड़ा
- प्रतापगढ़
- डंगूरपुर
Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana के अंतर्गत क़िस्त एवं शर्ते
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना 2023 के अंतर्गत दी जाने वाली क़िस्त और शर्तों के विषय में जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
शर्ते एवं पहली क़िस्त | ||
किश्त | शर्त | राशि (रूपये में) |
पहली | गर्भावस्था जाँच एवं पंजीकरण होने पर | 1000 |
दूसरी | कम से कम दो प्रसव पूर्व जांचे पूरी होने पर | 1000 |
तीसरी | बच्चे के जन्म पर | 1000 |
चौथी | बच्चे के साढ़े तीन माह की उम्र तक के सभी नियमित टीके लग जाने व नवजात बच्चे का जन्म पंजीकरण होने पर | 2000 |
पांचवी | दूसरी संतान के बाद दम्पति द्वारा संतान उत्त्पत्ति के ३ माह के भीतर स्थायी परिवार नियोजन साधन अपनाए जाने या महिला द्वारा कॉपर टी लगवाये जाने पर | 1000 |
कुल राशि | 6000 |
इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की गई है। वे इच्छुक महिलाएं जो राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना का आवेदन करना चाहती है उन्हें फिलहाल थोड़ा इंतज़ार करना होगा। जैसे ही इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट और इसकी आवेदन प्रक्रिया के विषय जानकारी मिलते ही आपको इस लेख के माध्यम से जानकारी दे दी जाएगी। अपडेट के लिए इस लेख से जुड़े रहिये।
Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana से जुड़े प्रश्न/उत्तर
राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://wcd.rajasthan.gov.in है। इस वेबसाइट पर जाकर आप योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
IGMPY की फुल फॉर्म Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana है।
राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को 6 हजार रूपये पांच चरणों में दिए जाएंगे।
राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर 0141-2716402 है। अगर आपको किसी प्रकार की कोई समस्या या शिकायत है तो आप इस नंबर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते है।
राजस्थान सरकार ने मातृ दिवस के अवसर पर दूसरी संतान के जन्म होने पर इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना की शुरुआत की है। राज्य सरकार की यह योजना केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की पूरक है। इस योजना के अंतर्गत माता के बेहतर स्वास्थ्य और बच्चे के पोषण के लिए 6000 रूपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। यह राशि लाभार्थी महिला को अलग-अलग चरणों में निर्धारित शर्तों को पूरा करने पर दी जाएगी।
हेल्पलाइन नंबर
जैसे कि इस लेख में Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023और इससे जुडी अनेक जानकारी साझा की है। यदि आपको इन जानकारियों के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इसके अलावा आप किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आप इस हेल्पलाइन नंबर 0141-2716402 पर सम्पर्क कर सकते है।