RajKishan : राज किसान साथी पोर्टल रजिस्ट्रेशन, Raj Kisan Sathi Portal, लाभ?

राजस्थान सरकार के माध्यम से राज्य के किसान नागरिकों को कृषि एक बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए राज किसान साथी पोर्टल को लॉन्च किया गया है।

इस पोर्टल की मदद से अब किसानों को किसानों को कृषि से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

साथ ही सरकार के माध्यम से शुरू की गयी सभी प्रकार की कृषि से संबंधी योजनाओं की जानकारी भी इस पोर्टल में उपलब्ध करवाई जाएगी।

RajKishan : राज किसान साथी पोर्टल रजिस्ट्रेशन, Raj Kisan Sathi Portal, लाभ?
RajKishan : राज किसान साथी पोर्टल रजिस्ट्रेशन, Raj Kisan Sathi Portal, लाभ?

कृषि क्षेत्र में विकास करने के लिए एवं किसानों को फसलों से संबंधी उपजाऊपन और गुणवक्तापूर्ण बीज एवं खाद की राशि भी पोर्टल के अंतर्गत सही समय पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Raj Kisan Sathi Portal से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को साझा करने जा जा रहे है। पोर्टल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

Contents hide

Raj Kisan Sathi 150 App RajKishan : राज किसान साथी पोर्टल

राज किसान साथी पोर्टल में किसानों की सुविधा के लिए राजस्थान सरकार के द्वारा 150 ऍप उपलब्ध करवाए जायेंगे।

पोर्टल में उपलब्ध सभी ऍप के अंतर्गत किसानों एवं पशुपालकों को कृषि में विकास करने के लिए सही समय पर विभिन्न प्रकार की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

ऍप के अंतर्गत किसानों को खेती से जुड़ी हर एक खबर जैसे बीज उत्पादन ,उन्नत तकनीक,मंडी की कीमत ,जैविक खेती ,कृषि मशीनरी लेने की आदि सुविधाएँ प्रदान की जाएगी।

जो भी किसान व्यक्ति इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते है उन्हें Raj Kisan Sathi Online Portal में अपना पंजीकरण कराना होगा।

जैसे की आप जानते है की डीबीटी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात भी कई किसानों को योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं होता है।

इस आवेदन प्रक्रिया में केंद्र एवं राज्य सरकार दोनों की योजनाएं शामिल है। इस पोर्टल के संबंध में कृषि मंत्री जी के द्वारा कहा गया है की इस ऑनलाइन पोर्टल पर 20 से अधिक मोबाइल ऍप का काम पूरा हो चुका है।

यह एक सिंगल विंडो पोर्टल है जिसमें अनेक विभागों की सेवाओं को किसान नागरिकों के लिए उपलब्ध किया गया है।

Rajasthan Raj Kisan Sathi Portal

पोर्टल का नामराज किसान साथी पोर्टल
विभाग का नामकृषि विभाग
पोर्टल लॉन्च राजस्थान सरकार द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थीराज्य के किसान एवं पशुपालक
उद्देश्यसरकारी योजनाओ का लाभ प्रदान करना
लाभ सभी योजनाओं की जानकारी एक ही पोर्टल में उपलब्ध
वेबसाइटrajkisan.rajasthan.gov.in

राज किसान साथी पोर्टल का उद्देश्य

Raj Kisan Sathi Portal का मुख्य उद्देश्य है किसान नागरिकों को एक ही पोर्टल के अंतर्गत अनेक प्रकार की सेवाओं का लाभ प्रदान करना।

इस पोर्टल के जरिये राज्य के किसान एवं पशुपालकों की सुविधा के लिए कई प्रकार की योजनाओं की जानकारी को मुहैया कराया जायेगा।

आमतौर पर आपने देखा होगा की किसान नागरिकों को कृषि से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कई दिनों तक दफ्तरों के चक्कर काटने होते है।

जिसमें उन्हें कई प्रकार की समस्याओं को झेलना होता है साथ ही उनके समय बर्बाद होने के साथ आर्थिक हानि भी होती है।

किसान नागरिकों को सरलता से सेवाओं का लाभ पहुंचाने एवं पारदर्शी तरीके से सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए राजस्थान सरकार के माध्यम से यह ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध की गयी है।

इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान एवं पशुपालक नागरिकों को सरकारी योजनाओं से संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को मुहैया कराया जायेगा।

जिससे वह नागरिक समय से योजनाओं से मिलने वाले लाभ को प्राप्त कर सकते है। कृषि से संबंधित सेवाओं को एक नई दिशा देने के लिए एवं किसानों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के लिए यह पोर्टल विशेष रूप से अपनी एक भूमिका निभाएगा।

राज किसान पोर्टल में विभागों से संबंधित सेवाएं

किसान नागरिकों की सुवडीहा हेतु इस पोर्टल में विभिन्न विभागों की सेवाओं को उपलब्ध किया गया है। इस पोर्टल की मदद से किसान नागरिक अब सुगमता से सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायक होंगे। नीचे दी गयी विभिन्न विभागों से संबंधित निम्नलिखित सेवाओं को राज्य के किसान नागरिक प्राप्त कर सकते है।

कृषि विभागबागवानी विभागपशुपालन विभागराज. स्टेट सीड्स कार्पोरेशन
खेत तलाई फव्वारा संयंत्र बकरी (सिरोही ) आनुवंशिक विकास बीज उत्पादक पंजीकरण
सिंचाई पाइपलाइनड्रिप संयंत्रखुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण
डिग्गीमिनी स्प्रिंकलर संयंत्रपशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना
जल हौज़माइक्रो स्प्रिंकलर संयंत्र मुर्गीपालन
छात्राओ के लिए प्रोत्साहन राशिरेनगनकौशल विकास, प्रौद्योगिकी हस्तान्तरण और विस्तार योजना
कृषि यंत्र ग्रीन हाऊस बांझ निवारण एवं पशु चिकित्सा शिविर
आवेदन की स्थिति जानेंशेडनेट हाऊस
वाक इन टनल

RajKishan विवरण

  • RajKishan : राज किसान साथी पोर्टल में किसानों को कृषि ,पशुपालन ,डेयरी ,कृषि विपणन ,उद्यानिकी आदि विभागों से संबंधित विभिन्न तरह की सेवाएं क्रियान्वित की जा रही है। इस पोर्टल में सिंगल विंडो के रूप में एक ही स्थान पर कई तरह की ऑनलाइन सुविधा विकसित की जाएगी।
  • अब एक बार पंजीकरण के माध्यम से किसान व्यक्ति अनेक प्रकार की ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ एकीकृत पोर्टल के अंतर्गत प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
  • विभाग के कार्यालयों में आवेदन से लेकर दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए यह पोर्टल विशेष रूप से अपना एक सहयोग प्रदान करेगा।
  • ऑनलाइन सेवा के आधार पर भौतिक सत्यापन ,भुगतान की समस्त प्रक्रिया ,प्रसाशनिक एवं वित्तीय स्वीकृति में सुगमता एवं तीव्रता आएगी।
  • RajKishan : राज किसान साथी पोर्टल में पंजीकृत हुए सभी कृषकों के डेटा को राजस्व विभाग के ई धरती पोर्टल ,प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान पोर्टल से एकीकृत किया जायेगा। जिसके बाद किसानो के लिए सलाह प्रक्रिया विकसित की जाएगी।
  • इस पोर्टल की मदद से कृषकों का एक डेटा बैंक विकसित किया जायेगा जिसमें मृदास्वास्थ्य ,भूस्वामित्व ,फसल चक्र ,विभिन्न योजनाओं के तहत लिए गए अनुदान का विवरण मैंटेनेड किया जायेगा।
  • किसानों को एक बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए Artificial Intelligence के बेस पर एक chat boat प्रणाली विकसित की जाएगी। ताकि किसानों को किसी भी प्रकार के प्रश्न पूछने एवं समस्याओं के समाधान को तुरंत निवारण हो सके। कम्प्यूटर प्रणाली में यह सेवा हर समय उपलब्ध रहेगी।
  • कृषि जलवायुवीय घटक जैसे मौसम ,मृदा ,आदि पर आधारित फसल प्रबंधन एवं सलाह प्रणाली विकसित की जाएगी।
  • किसानों को उनकी उपज का एक उचित मूल्य दिलाने की दिशा में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट , कृषि प्रसंस्करण ,ऑनलाइन मंडी भाव ,एवं फसलोत्तर प्रबंध सुविधाओं की ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए geo-spatial मैपिंग की जाएगी।
  • फसल क्षेत्र, उत्पादन व खराबे का मूल्यांकन करने के लिए G.I.C आधारित फसल चिन्हीकरण वा फसल अनुमान प्रणाली विकसित की जाएगी।

RajKishan : राज किसान साथी पोर्टल के लाभ

  • राजस्थान राज्य के किसान एवं पशुपालन करने वाले नागरिकों को Rajasthan Raj Kisan Sathi Portal के माध्यम से सुविधाएँ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
  • राज किसान साथी पोर्टल में किसानों के लिए सरकारी योजनाओं एवं कृषि से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को उपलब्ध करवाया जायेगा।
  • ऑनलाइन सेवा के आधार पर किसानों को पारदर्शिता के साथ में विभाग की सेवा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
  • यह एक एकीकृत पोर्टल के रूप में कार्य करेगा। जिसमें किसान व्यक्ति विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन करने में सक्षम हो पाएंगे।
  • जैविक खेती के प्रमाणीकरण के लिए राज किसान साथी पोर्टल पर आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
  • इस पोर्टल में किसानों के लिए 150 ऍप उपलब्ध किये जायेंगे।
  • राज किसान साथी पोर्टल के जरिये किसानों को सभी योजनाओं से जुड़ी जानकारी समय पर मिलने से उन्हें योजनाओं से मिलने वाली वित्तीय सहायता राशि के साथ साथ कृषि में बेहतर उत्पादन करने का लाभ मिलेगा।
  • राज किसान साथी’ पोर्टल में किसानों को एक बेहतर सेवा का लाभ पहुंचाने के लिए राजस्थान सरकार के द्वारा विभिन्न विभागों की जानकारी को इसमें शामिल किया गया है।
  • इन सभी विभागों की सेवाएं पोर्टल में उपलब्ध है उद्यान विभाग,पशुपालन विभाग, कृषि विपणन विभाग, सहकारिता विभाग, राज्य बीज निगम ,जैविक प्रमाणीकरण संस्था ,मत्स्य पालन विभाग आदि को शामिल किया गया है।

RajKishan पोर्टल में पंजीकरण हेतु पात्रता

  • राजस्थान राज किसान पोर्टल में पंजीकरण करने हेतु केवल वही व्यक्ति पात्र है जो राज्य के मूल निवासी नागरिक है।
  • व्यवसायिक तौर पर आवेदक व्यक्ति किसान एवं पशुपालक होना चाहिए।
  • केवल किसान एवं पशुपालक ही RajKishan पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के लिए पात्र है।
  • पंजीकरण करने के लिए किसान नागरिकों के पास सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

RajKishan : राज किसान साथी पोर्टल में पंजीकरण हेतु दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पशुपालक एवं किसान व्यक्ति का वोटर आईडी कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

RajKishan : राज किसान साथी पोर्टल में रजिस्ट्रेशन ऐसे करें

RajKishan पोर्टल में पंजीकरण करने के लिए किसान नागरिकों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। पंजीकरण करने से संबंधी प्रक्रिया को नीचे विस्तार रूप में साझा किया गया है।

  • Raj Kisan Saathi Portal Registration करने के लिए rajkisan.rajasthan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में  किसान/नागरिक लॉग इन के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब नए पेज में आपको किसान/नागरिक लॉग इन सेक्शन दिखाई देगा।
  • इस सेक्शन में आपको लॉगिन करने के लिए दो विकल्प दिखाई देंगे। राज किसान साथी पोर्टल में रजिस्ट्रेशन
  • एसएसओ आईडी का उपयोग करके लॉगिन करें
  • जनाधार आईडी का उपयोग करके लॉगिन करें
  • अब आपको अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक विकल्प का चयन करके लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आपको अगले पेज में विभाग का नाम चयन करना है।
  • अब रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको कुछ दिशा-निर्देश दिए जायेंगे। इन्हे ध्यानपूर्वक पढ़कर टिक करके NEXT के ऑप्शन में क्लिक करना।
  • इसके बाद आपको पंजीकरण फॉर्म प्राप्त होगा।
  • इस फॉर्म में गयी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करना है।
  • और फॉर्म के साथ में मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर submit करना है।
  • इस प्रकार से राज किसान साथी पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

RajKishan: राज किसान साथी पोर्टल आवेदन स्थिति की जांच ऐसे करें

  • राज किसान साथी पोर्टल में आवेदन स्थिति की जांच करने के लिए rajkisan.rajasthan.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में किसान/नागरिक लॉग इन के विकल्प में करें।
  • इसके बाद अगले पेज में आपको आवेदन की स्थिति जांचे के विकल्प में क्लिक करना है।राज किसान साथी पोर्टल में आवेदन स्थिति की जांच
  • अब आपको Application Status चेक करने के लिए select type, select department, select scheme subsidy, enter your application number के विकल्प में दर्ज करना है।
  • इसके बाद submit विकल्प का चयन करें।
  • अब आपकी स्क्रीन में आवेदन स्थिति से संबंधित सभी जानकारी प्रदर्शित होगी।

राजस्थान राज किसान पोर्टल में लाइसेंस के लिए ऐसे आवेदन करें।

यदि आप राज किसान साथी पोर्टल के अंतर्गत बीज /उर्वरक/कीटनाशक हेतु लाइसेंस के लिए आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेपस को फॉलो करें। आवेदन करने से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को नीचे साझा किया गया है।

  • राजस्थान राज किसान पोर्टल में लाइसेंस हेतु आवेदन करने के लिए rajkisan.rajasthan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में  किसान/नागरिक लॉग इन के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब अगले पेज में आपको आवेदन करने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन करें के विकल्प में क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आपको Apply for Licence हेतु अपना आधार नंबर दर्ज करके get otp के ऑप्शन में क्लिक करना है। राजस्थान राज किसान पोर्टल में लाइसेंस आवेदन
  • मोबाइल में प्राप्त ओटीपी संख्या को दर्ज करके वेरिफाई करें।
  • इसके बाद प्राप्त एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करना है।
  • आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करे।
  • इस तरह से राजस्थान राज किसान पोर्टल में लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते है।

बीटी कॉटन की बिक्री की अनुमति के लिए आवेदन ऐसे करें

  • राज किसान साथी पोर्टल के अंतर्गत बीटी कॉटन की बिक्री की अनुमति के लिए आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में किसान/नागरिक लॉग इन में क्लिक करें।
  • अब इसके बाद आपको नए पेज में बीटी कॉटन की बिक्री की अनुमति के लिए आवेदन करें के विकल्प का चयन करें।
  • Apply for Bt Cotton sale Permission in Rajasthan for kharif 2023 हेतु आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके GET OTP के विकल्प में क्लिक करना है। बीटी कॉटन की बिक्री की अनुमति के लिए आवेदन
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर में प्राप्त ओटीपी संख्या को वेरिफाई करें।
  • इसके बाद आवेदन करने के लिए प्राप्त फॉर्म में पूछी गए सभी आवश्यक विवरण को दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक जानकारी भरने के पश्चात सबमिट बटन में क्लिक करें।

राजस्थान कृषि प्रसंस्करण के तहत सब्सिडी के लिए आवेदन

  • कृषि प्रसंस्करण के तहत सब्सिडी हेतु आवेदन करने के लिए राज किसान साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में किसान/नागरिक लॉग इन वाले विकल्प का चयन करें।
  • इसके पश्चात अगले पेज में आपको राजस्थान कृषि प्रसंस्करण के तहत सब्सिडी के लिए आवेदन के विकल्प का चयन करना है।
  • अब अपनी सुविधा के अनुसार सब्सिडी का लाभ लेने के लिए दिए गए विकल्पों का चयन करें।
  • इसके पश्चात आपको Sign In करने के लिए अपना आधार नंबर ,पासवर्ड दर्ज करके Sign In करना है।
  • SIGN IN करने के बाद आपको आवेदन करने के लिए फॉर्म प्राप्त होता।
  • फॉर्म में दिए गए सभी विवरण को भरें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
  • इस तरह से कृषि प्रसंस्करण के तहत सब्सिडी हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

RajKishan राज किसान साथी पोर्टल से संबंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर

राजस्थान राज किसान साथी पोर्टल क्या है ?

यह किसानों के लिए एक online integrated platform है। जिसमें कृषि से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियों को मुहैया कराया जायेगा। इस पोर्टल में कृषि ,विपणन ,डेयरी ,पशुपालन ,हॉर्टिकल्चर आदि गतिविधियों को एक ही जगह शामिल किया गया है।

राज किसान साथी पोर्टल के क्या लाभ है ?

राजस्थान किसान साथी पोर्टल के विभिन्न लाभ है। इसमें किसानों एवं पशुपालकों को सभी प्रकार की योजनाओं से संबंधी जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित जानकारी को उपलब्ध किया गया है। किसी भी योजना से संबंधी जानकारी के लिए अब किसानों को किसी विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

Raj Kisan Saathi Portal में कौन कौन से विभाग शामिल है ?

कृषि विभाग ,बागवानी विभाग ,पशुपालन विभाग ,कृषि विपणन आदि से संबंधित विभाग Raj Kisan Saathi Portal में शामिल है। इन सभी विभागों की सेवाओं को इस पोर्टल में उपलब्ध किया गया है।

राज किसान साथी पोर्टल का सञ्चालन किसके द्वारा किया गया है ?

राजस्थान सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (Rajasthan Information Technology and Communication Department) के माध्यम से राज किसान साथी पोर्टल का सञ्चालन किया गया है।

क्या यह पोर्टल केवल राज्य के किसानों के लिए विकसित किया गया है ?

जी हाँ कृषि क्षेत्र में एक बेहतर विकास करने के लिए राज किसान साथी पोर्टल को विकसित किया गया है। अब पोर्टल में किसानों को विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं को एक ही जगह प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

हमारे इस आर्टिकल में राज किसान साथी पोर्टल से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण को साझा किया गया है। यदि आपको पोर्टल में मौजूद किसी भी तरह की सेवा का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई समस्या हो रही है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या के समाधान को प्राप्त कर सकते है।

  • काम का समय सोमवार से शुक्रवार ,09:30 AM-06:00 PM
  • आईपी ​​फोन 27047
  • ईमेल [email protected]
  • हेल्पडेस्क नंबर 0141-2927047
  • 0141-2922613
  • 0141-2922614

Leave a Comment