क्वाड क्या है, कब, कैसे और किसलिए बना ? QUAD Summit in Hindi | जानिए विस्तार से

इंडोपेसिफिक जहाँ आर्थिक कूट-नीति स्तर पर दुनिया की तमाम बड़ी लड़ाईयां लड़ी जा रही है। यह क्षेत्र कुछ समय से भारत की जिओ पॉलिटिक्स का केंद्र बना हुआ है और इस क्षेत्र में स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और चीन का मुकाबला करने के लिए हाल ही में दूसरे क्वाड सम्मिट का भी आयोजन किया गया है। यहाँ हम आपको बताएंगे क्वाड क्या है, कब, कैसे और किसलिए बना ? QUAD Summit in Hindi जानिए क्या है ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। QUAD Summit in Hindi से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

QUAD Summit in Hindi
QUAD Summit in Hindi

दुनिया में कितने देश है उनके नाम, राजधानी और मुद्रा क्या है

क्वाड क्या है, कब, कैसे और किसलिए बना ?

जानकारी के लिए बता दें QUAD का अर्थ क्वाडिलैटरल सिक्योरिटी डॉयलॉग है। क्वाड एक अनौपचारिक बहुपक्षीय समूह है। इस समूह में मुख्य रूप से चार देश शामिल है। इन देशों के नाम क्रमशः – भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया है। इस समूह का प्राथमिक उद्देश्य स्वतंत्र एवं मुक्त इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए सहयोग सुनिश्चित करना है। इंडो पेसिफिक क्षेत्र कई महासागरों और कई महाद्वीपों से मिलकर बना है। इसका यही कारण है कि यह समुद्री व्यापार और नौ-सैनिक प्रतिष्ठानों का केंद्र है जिसकी वजह से इस क्षेत्र को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। दुनियाभर में कई बड़ी शक्तियां इस क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही है।

जानकारी के लिए बता दें जिस भी देश का इस क्षेत्र पर नियंत्रण होगा वह दुनिया की आधी आबादी, आधे उत्पादन, और आधे व्यापार पर नियंत्रण हासिल कर सकेगा। कुछ समय से पूरे क्षेत्र पर चीन का वर्चस्व काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें चीन का मुकाबला करने के लिए ही QUAD पहल का गठन किया गया है। क्वाड की स्थापना वर्ष 2007 में की गई थी। क्वाड का मुख्य उद्देश्य एक स्वतंत्र, खुले, समृद्ध और समावेशी हिन्द प्रशांत क्षेत्र के लिए कार्य करना है।

QUAD Summit in Hindi 2023Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको क्वाड क्या है, कब, कैसे और किसलिए बना ?से सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। जिनके बारे में नीचे दी गयी सारणी में उपलब्ध सूचनाओं के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम क्वाड क्या है, कब, कैसे और किसलिए बना ?
साल 2023
QUAD में शामिल देश भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया
स्थापना 2007
QUAD Summit in Hindi

क्वाड का उद्देश्य क्या है ?

प्रारम्भ में क्वाड इंडो-पेसिफिक स्तर पर काम कर रहा था ताकि समुद्री रास्तो से व्यापार आसान हो सके। वर्तमान में अब ये व्यापार के साथ-साथ सैनिक बेस को मजबूती देने पर अधिक ध्यान दें रहा है ताकि शक्ति संतुलन बनाये रखा जा सके। क्वाड के तहत प्रशांत महासागर, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में फैले विशाल नेटवर्क को जापान और भारत के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

QUAD Summit in Hindi

जानकारी के लिए बता दें QUAD Summit 2023 की मेजबानी जापान द्वारा की जा रही है और इस समिट का आयोजन जापान के टोक्यो शहर में किया जा रहा है। टोक्यो में चारो देशो के प्रतिनिधि एकत्रित हुए और वह क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा कर रहे है। अगर समिट की बात करें तो यह समिट मुख्यतः सात थीम्स पर आधारित है। ये थीम्स निम्न प्रकार है –

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

  • शान्ति और स्थिरता
  • कोविड – 19 और वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा
  • साइबर सुरक्षा
  • अंतरिक्ष
  • इंफ्रास्ट्रक्चर
  • समुद्री डोमेन जागरूकता
  • क्वाड फेलोशिप

क्वाड की मौजूदा स्थिति

  • मार्च 2021 में चारो देशो (भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया) के प्रतिनिधियों की पहली बैठक आयोजित हुई।
  • इस बैठक में समूह के उद्देश्यों का निर्धारण किया गया और इंडो-पेसिफिक क्षेत्र को भी परिभाषित करने की कोशिश की गई।
  • इस बैठक के दौरान समूह का स्वतंत्र एवं मुक्त इंडो पेसिफिक क्षेत्र को बढ़ावा देने का उद्देश्य निर्धारित किया गया।
  • सितम्बर 2021 में क्वाड की पहली इन पर्सन बैठक का आयोजन किया गया और जानकारी के लिए बता दें इसकी मेजबानी अमेरिका ने की थी।
  • इस बैठक में जलवायु, कोविड-19 महामारी और इंडो पेसिफिक में मौजूद चुनौतियों पर चर्चा की गई।
  • जलवायु परिवर्तन, प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा, आपूर्ति शृंखला, लचीलापन, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग करते है और विचार करते है।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

उम्मीदवार ध्यान दें क्या आप QUAD से सम्बंधित इन महत्वपूर्ण तथ्यों के विषय में जानते है। यहाँ हम आपको क्वाड से जुडी जानकारी देने जा रहें है। इन तथ्यों के विषय में आप नीचे दी गयी जानकारी के माध्यम से सूचना प्राप्त कर सकते है। ये जानकारी निम्न प्रकार है –

  • जानकारी के लिए बता इन रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है और इस युद्ध को चलते हुए काफी समय हो चुका है।
  • रूस और यूक्रेन के युद्ध के चलते दुनिया दो हिस्सों बंटती नजर आ रही है। एक तरफ रूस का समर्थन करने वाले लोग है दूसरी तरफ यूक्रेन का समर्थन करने वाले लोग है।
  • हालांकि भारत ने रूस का विरोध नहीं किया है जिसके कारण कई पश्चिमी देश भारत से नाराज है।
  • क्वाड समिट में शामिल होकर भारत ने यह स्पष्ट किया है कि इंडो-पेसिफिक भारत के लिए कितना महत्व रखता है।
  • इंडो-पेसिफिक क्षेत्र में चीन की अनुपस्थिति के इस क्षेत्र में चीन का वर्चस्व तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है।
  • इस पहल में जो भी घोषणाएं की गई है यदि उन्हें सही तरीके से लागू किया जाता है तो QUAD इंडो पेसिफिक क्षेत्र में चीन का एक विकल्प बनकर सामने आ सकता है।

QUAD Summit in Hindi 2023 से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उत्तर

क्वाड क्या है ?

QUAD का अर्थ क्वाडिलैटरल सिक्योरिटी डॉयलॉग है। क्वाड एक अनौपचारिक बहुपक्षीय समूह है। इस समूह में मुख्य रूप से चार देश शामिल है। इन देशों के नाम क्रमशः – भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया है। इस समूह का प्राथमिक उद्देश्य स्वतंत्र एवं मुक्त इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए सहयोग सुनिश्चित करना है। इंडो पेसिफिक क्षेत्र कई महासागरों और कई महाद्वीपों से मिलकर बना है।

क्वाड में कितने देश शामिल है ?

क्वाड (QUAD) में चार देश शामिल है।

QUAD में कौन-कौन से देश शामिल है ?

QUAD में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया देश शामिल है।

क्वाड किसलिए बना है ?

चीन का मुकाबला करने के लिए ही QUAD पहल का गठन किया गया है हालांकि यह बात साफ़ शब्दों में स्पष्ट नहीं की गई है।

क्वाड की स्थापना कब की गई ?

क्वाड की स्थापना साल 2007 में की गई थी।

QUAD का उद्देश्य क्या है ?

QUAD का मुख्य उद्देश्य एक स्वतंत्र, खुले, समृद्ध और समावेशी हिन्द प्रशांत क्षेत्र के लिए कार्य करना है।

हेल्पलाइन नंबर

जैसे कि इस लेख में हमने आपसे क्वाड क्या है, कब, कैसे और किसलिए बना ? QUAD Summit in Hindi जानिए विस्तार से और इससे सम्बंधित जानकारी साझा की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment

Join Telegram