पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी कैसे लें ? Post Office Franchise Online Apply | आवेदन प्रक्रिया जानिए

इंडिया पोस्ट ऑफिस द्वारा पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी के लिए एक अलग तरह का व्यवसाय शुरू किया है। भारत देश का कोई भी व्यक्ति पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी लेकर अच्छी कमाई कर सकते है।

इसका लाभ ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के व्यक्ति उठा सकते है। वे इच्छुक उम्मीदवार जो Post Office Franchise लेना चाहते है वे भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है और फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते है।

पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी कैसे लें
Post Office Franchise Online Apply

तो आइये जानते है Post Office Franchise Online Apply से संबंधित जानकारी को विस्तार रूप से की किस प्रकार से आप फ्रेंचाइजी ले सकते है।

पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी कैसे लें ?

भारतीय डाक विभाग (India Post Office) द्वारा दो प्रकार की फ्रेंचाइजी दी जाती है। पोस्टल एजेंसी से संबंधित (Postal Agents Franchise) और फ्रेंचाइजी काउंटर सर्विस से संबंधित (Outlet Franchise) इन दोनों फ्रेंचाइजी को लेने के लिए शहरी क्षेत्र में रहने वाले और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले दोनों नागरिक ले सकते है।

जिन नागरिको का पोस्ट ऑफिस में पेंशन खाता है उन नागरिको को फ्रेंचाइजी के लिए प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। हालांकि आप न्यूनतम निवेश से भी पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकते है।

ग्रामीण क्षेत्र से हो या शहरी क्षेत्र से जो भी व्यक्ति पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेने के इच्छुक है वे इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल सकते है। इसमें फ्रेंचाइजी से जुडी कुछ विशेष जानकारी दी गई होगी।

उसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई समस्त जानकारी ध्यानपूर्वक और सही-सही दर्ज करनी होगी। अब जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म को पोस्टल डिविजनल ऑफिस में जमा करवा देना है। फॉर्म जमा होने के बाद सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद आप अपनी योग्यतानुसार 14 दिन के अंदर फ्रेंचाइजी का चयन कर सकते है।

Post Office Franchise 2023 Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको Post Office Franchise Online Apply करने से सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी कैसे लें ? आवेदन प्रक्रिया
साल2023
विभाग का नामइंडिया डाक विभाग
लाभार्थीदेश के सभी व्यक्ति
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.indiapost.gov.in

फ्रेंचाइजी के प्रकार

जानकारी के लिए बता दें भारतीय डाक विभाग द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुख्यतः दो प्रकार की फ्रेंचाइजी दी जाती है। जिसके बारे में हम आपको नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से बताने जा रहें है। इन दोनों फ्रेंचाइजी के नाम निम्न प्रकार है –

  1. पोस्टल एजेंसी से संबंधित (Postal Agents Franchise)
  2. फ्रेंचाइजी काउंटर सर्विस से संबंधित (Outlet Franchise)

पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवश्यक पात्रता

उम्मीदवारों को Post Office Franchise Online Apply करने से पूर्व कुछ निर्धारित पात्रता को पूरा करना होगा। उसके बाद ही आप पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी ऑनलाइन लेने के लिए आवेदन कर सकते है। पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवश्यक पात्रता निम्न प्रकार है –

  • कोई भी व्यक्ति फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवेदन कर सकता है।
  • उम्मीदवार कम से कम 8वीं पास होना चाहिए।
  • प्रोफेशनल कॉलिज, पोलोटेक्निकल कॉलिज और अन्य कॉलिज भी आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  • शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उम्मीदवार आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए लेकिन अधिकतम आयु के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है।
  • डाक पेंशन भोगियों को फ्रेंचाइजी देने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
  • उम्मीदवार के पास फ्रेंचाइजी मेमोरंडम पर हस्ताक्षर करने के लिए दो गवाह होने चाहिए।

पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी लेने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

आवेदकों को Post Office Franchise Online Apply करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर फॉर्म भरकर आप आसानी से पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी ले सकते है। ये जरूरी दस्तावेज निम्न प्रकार है –

  • आयु प्रमाण पत्र – आधार कार्ड/जन्म प्रमाण पत्र/10 वीं की मार्कशीट (यदि 10वीं पास हों तो)
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • पीपीओ की प्रति (यदि डाक विभाग से पेंशनर हैं तो)
  • पते का प्रमाण व संबंधित दस्तावेज

पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी लेने के लिए कितना निवेश करना होगा?

  • अगर आप भी पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी लेना चाहते है तो बता दें आपको पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेने के लिए अधिकतम निवेश करने की आवश्यकता नहीं है।
  • आप न्यूनतम निवेश से भी फ्रेंचाइजी ले सकते है।
  • हालाँकि हम आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी न्यूनतम 5000 रूपये सिक्योरिटी डिपाजिट से ली जा सकती है और इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
  • Post Office Franchise लेने की पात्रता को पूरा करने के बाद आपको सिक्योरिटी डिपॉजिट करनी होगी।

डाक विभाग फ्रेंचाइजी के तहत मिलने वाला कमीशन

यहाँ हम आपको बताएंगे Post Office Franchise के तहत कितना कमीशन मिलेगा। इसके बारे में हम आपको विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

क्रम संख्या सेवाएंट्रांजेक्शन पर मिलने वाली कमीशन
1हर महीने 1000 से ज्यादा रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट आर्टिकल पर20% अतिरिक्त कमीशन
2पंजीकृत आर्टिकल की बुकिंग 3 रुपए
3मनी ऑर्डर की बुकिंग-
100 रुपये से लेकर 200 रुपये के मूल्य के होने वाले मनी ऑर्डर की बुकिंग पर मिलने वाली कमीशन
200 रुपये से अधिक मूल्य की होने वाले मनी ऑर्डर की बुकिंग पर मिलने वाली कमीशन
3.50 रुपए पांच रुपए
4रिटेल सर्विस40%
5डाक टिकटों और डाक स्टेशनरी  और मनी ऑर्डर के फॉर्म की बिक्री पर मिलने वाली कमीशनबिक्री राशि का 5%
6स्पीड पोस्ट आर्टिकल की बुकिंग5 रुपए

Post Office Franchise Online Apply Kaise Karen?

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी अप्लाई करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहे है। अगर आप भी Post Office Franchise Online Apply करना चाहते है तो आप हमारे द्वारा बतायी गयी प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकते सकते है। ये प्रक्रिया निम्न प्रकार है –

  1. उम्मीदवार पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाएँ।
  2. उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
Post Office Franchise Online Apply Kaise Karen?
Post Office Franchise Online Apply Kaise Karen?
  1. इसके अलावा आप इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ फॉर्मेट में फॉर्म खोल कर डाउनलोड कर सकते है।
  2. फॉर्म डाउनलोड करने के बाद इस फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।
  3. उसके बाद आप इस पीडीएफ में दी गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  4. उसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई समस्त जानकारी दर्ज करनी होगी।
  5. इसके बाद आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न करने होंगे।
  6. फॉर्म को पूरी तरह से तैयार करने के बाद आपको पोस्टल डिविजनल ऑफिस के डाक विभाग के सुपरिन्टेन्डेन्ट के पास जमा करवा देना है।

डाक विभाग फ्रेंचाइजी का चयन

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको Post Office Franchise Selection Process कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। यहाँ दी गई जानकारी को पढ़कर आप

  • उम्मीदवार जिस क्षेत्र में फ्रेंचाइजी लेना चाहते है उस क्षेत्र के ASP/SDI एक रिपोर्ट जारी करेंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर योग्य व्यक्ति का फ्रेंचाइजी हेतु चयन किया जाएगा।
  • ASP/SDI इस रिपोर्ट को उम्मीदवारों द्वारा भरे गए फॉर्म के आधार पर तैयार करेगी।
  • रिपोर्ट तैयार करने के बाद ASP/SDI को यह रिपोर्ट डिविजनल हेड के पास पहुँचानी होगी।
  • डिविजनल हेड द्वारा योग्य उम्मीदवार का चयन किया जायेगा और उस उम्मीदवार को मेमोरेंडम और एग्रीमेंट पर साइन करने होंगे। मेमोरंडम पर साइन करने से पहले उसमे उपलब्ध जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें। जानकारी के लिए बता दें मेमोरंडम पर दो गवाहों के हस्ताक्षर भी होंगे।
  • उसके बाद उम्मीदवार को फ्रेंचाइजी मिल जाएगी।
  • इसके बाद उम्मीदवार को फ्रेंचाइजी के अंतर्गत जिस तरह का काम करना है उसका परीक्षण दिया जाएगा।

पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी ट्रेनिंग

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ यहाँ हम आपको पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी ट्रेनिंग से सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई जानकारी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। जानिए क्या है Post Office Franchise Training लेने के लिए पूरी प्रक्रिया –

  • फ्रेंचाइजी लेने के बाद फ़्रेंचाइज़र को जो भी काम करना है उसके लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • ट्रेंनिग में पास होने के बाद फ्रेंचाइजी का काम शुरू किया जा सकता है।
  • फ्रेंचआइजी प्रशिक्षण का आयोजन डाक विभाग द्वारा समय-समय पर किया जाता है।
  • यदि यह प्रशिक्षण किसी अन्य शहर में दिया जा रहा है तो उम्मीदवार के निवास, खान-पान का खर्चा डाक विभाग द्वारा वहन किया जायेगा।
  • अगर कोई उम्मीदवार परीक्षण के दौरान अयोग्य सिद्ध होता है तो उसका एग्रीमेंट कैंसिल कर दिया जाएगा।

Post Office Franchise Online Apply 2023 से जुड़े प्रश्न और उत्तर

इंडिया पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

इंडिया पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in है। इस वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करके आप आसानी से आधिकारिक वेबसाइट पर पहुँच सकते है।

आउटलेट फ्रेंचाइजी द्वारा कौन-कौन सी सुविधाएं दी जाती है ?

आउटलेट फ्रेंचाइजी द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ दी जाती है जैसे –
टिकट स्टेशनरी की बिक्री, मनी आर्डर और पंजीकृत लेख की बिक्री, बिल, कर, जुर्माने का संग्रह, ई-गवर्नेस और नागरिक केंद्रित सेवाएं आदि।

पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी लेने के लिए न्यूनतम कितनी राशि सिक्योरिटी डिपाजिट के लिए जमा कर सकते है ?

अगर आप पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी लेना चाहते है तो बता दें आप न्यूनतम 5000 रूपये सिक्योरिटी डिपाजिट जमा करके फ्रेंचाइजी ले सकते है।

इंडिया पोस्ट ऑफिस से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

इंडिया पोस्ट ऑफिस से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 18002666868 है। इस नंबर पर क्लिक करके आप डाक विभाग से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी बिलकुल मुफ्त में प्राप्त कर सकते है।

पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी लेने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कितनी होनी चाहिए ?

पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी लेने के लिए उम्मीदवार न्यूनतम 8वीं पास होना चाहिए।

हेल्पलाइन नंबर

जैसे कि इस लेख में हमने आपसे पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी कैसे लें ? इससे सम्बंधित अनेक जानकारी साझा की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इसके अतिरिक्त आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी। डाक विभाग से जुडी सभी जानकारी आप इस हेल्पलाइन नंबर 18002666868 पर जाकर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Comment