आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको PM Yuva 2.0 Yojana 2023 के बारे में जानकारी देने जा रहें है। जानकारी के लिए बड़ा दें प्रथम मेंटरशिप योजना PM Yuva 2.0 Yojana का आरम्भ 31 मई 2021 को किया गया था। जिसकी अवधि सफलतापूर्वक पूरा होने पर दूसरी मेंटरशिप योजना पीएम युवा 2.0 योजना का शुभारम्भ २ अक्टूबर 2022 से किया जा चुका है। वे इच्छुक उम्मीदवार जो इस योजना का लाभ लेना चाहते है वे आधिकारिक वेबसाइट innovateindia.mygov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। देश के सभी युवा इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर योजना का लाभ उठा सकते है।
![पीएम युवा 2.0 योजना [PM Yuva 2.0 Yojana 2023] Registration, योजना उद्देश्य एवं जानकारी 1 पीएम युवा 2.0 योजना](https://www.mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2022/10/PM-Yuva-2.0-Yojana-Registration-1024x536.jpg)
पीएम किसान FPO योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक
यहाँ हम आपको बताएंगे पीएम युवा 2.0 योजना क्या है ? पीएम युवा 2.0 योजना की विशेषताएं क्या है ? PM Yuva 2.0 Yojana 2023 आवेदन हेतु पात्रता क्या है ? पीएम युवा योजना 2.0 आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या है ? प्रधानमंत्री युवा योजना 2.0 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? पीएम युवा 2.0 योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। PM Yuva 2.0 Yojana 2023 Registration से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –
पीएम युवा 2.0 योजना क्या है ?
22 विभिन्न भारतीय भाषाओं व अंग्रेजी में युवा और नवोदित लेखकों की बड़े पैमाने पर भागीदारी के साथ पीएम-युवा योजना के पहले संस्करण के महत्वपूर्ण प्रभाव को देखते हुए भारत सरकार द्वारा दूसरी पीएम युवा 2.0 योजना का शुभारंभ 2 अक्तूबर 2022 से किया जा चुका है। प्रधानमंत्री युवा योजना 2.0 की थीम लोकतंत्र (संस्थाएँ, घटनाएँ, व्यक्तित्व, संवैधानिक मूल्य) है। जानकारी के लिए बता दें इस प्रतियोगिता की अवधि 2 अक्टूबर 2022 से 30 नवंबर 2022 है।
इच्छुक उम्मीदवार युवा जिन्हें लेखन कार्य में रुचि है वे इस योजना के भागीदार बन सकते है। जिन आवेदकों ने पीएम-युवा योजना 2021-22 के लिए अर्हता प्राप्त की थी (केवल अंतिम परिणाम) वे PM-YUVA 2.0 योजना 2022-23 के लिए पात्र नहीं हैं। जानकारी के लिए बता दें इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को एक मंच और प्रशिक्षण मिलने के साथ-साथ 50000 रूपये प्रति महीना भी दिया जाएगा।
PM Yuva 2.0 Yojana 2023 Highlights
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको पीएम युवा 2.0 योजना 2023 से सम्बंधित आपको कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। जिनके बारे में आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से सूचना प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
आर्टिकल का नाम | पीएम युवा 2.0 योजना जानकारी |
साल | 2023 |
योजना का नाम | PM Yuva 2.0 Yojana |
केटेगरी | केंद्र सरकार की योजना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | innovateindia.mygov.in/yuva/ |
युवा योजना 2.0 के प्रमुख उद्देश्य क्या है ?
जानकारी के लिए बता दें प्रधानमंत्री युवा 2.0 योजना की शुरुआत करने का प्रमुख उद्देश्य देश में पढाई लिखाई को बढ़ावा देने के साथ-साथ पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस योजना के अंतगर्त 30 वर्ष की आयु तक के युवा और नवोदित लेखकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि भारत और भारतीय लेखन विश्व स्तर पर प्रक्षिप्त हो सके। हालांकि यह योजना महत्वाकांक्षी युवाओं को स्वयं को व्यक्त करने तथा घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों का एक व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के लिए अवसर भी प्रदान करेगी। थीम विशेष रूप से केवल भारतीय संदर्भ में लोकतंत्र विषय पर आधारित है ताकि भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं के बारे में अनुसंधान और दस्तावेज़ीकरण को बढ़ावा दिया जा सके।

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
PM Yuva 2.0 Yojana Eligibility
- उम्मीदवार भारत देश का नागरिक होना चाहिए।
- अधिकतम 30 वर्ष या इससे कम उम्र के युवा आवेदन हेतु पात्र होंगे। उम्मीदवार ने 2 अक्टूबर 2022 तक अपनी 30 वर्ष की आयुसीमा पूरी कर ली हो।
- बालक एवं बालिकाएं दोनों आवेदन हेतु पात्र होंगे।
- लेखन कार्यों में रुचि रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
पीएम युवा योजना 2.0 आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
आवेदकों को PM Yuva 2.0 Yojana Online Apply फॉर्म भरने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इन दस्तावेजों के आधार पर ही फॉर्म भर सकते है। अगर किसी आवेदक के पास ये जरूरी दस्तावेज नहीं है तो वे पीएम युवा योजना 2.0 के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। जानिए क्या है योजना से जुड़े ये जरूरी दस्तावेज –
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- 10वीं प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
प्रधानमंत्री युवा योजना 2.0 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
- PM Yuva 2.0 Yojana Registration करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको सबमिट करने के लिए यहाँ क्लिक करें के लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने अपने MyGov खाते में लॉग इन करें के लिए पेज खुलेगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
![पीएम युवा 2.0 योजना [PM Yuva 2.0 Yojana 2023] Registration, योजना उद्देश्य एवं जानकारी 2 pm-yuva-yojana-2.0-registration](https://www.mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2022/10/pm-yuva-yojana-2.0-registration.jpg)
- यहाँ आप ओटीपी और पासवर्ड दोनों के माध्यम से लॉगिन कर सकते है।
- यहाँ आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी के जरिये लॉगइन करें के बटन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर पंजकरण फॉर्म खुलकर आएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
![पीएम युवा 2.0 योजना [PM Yuva 2.0 Yojana 2023] Registration, योजना उद्देश्य एवं जानकारी 3 PM Yuva 2.0 Yojana Registration](https://www.mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2022/10/yuva-yojana-2.0-registration.jpg)
- यहाँ आपको पूरा नाम, ईमेल और देश का नाम दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको दिन, साल और महीना दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको लिंग का चयन करना होगा।
- उसके बाद आपको नया खाता बनाएँ के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आपकी रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
पीएम युवा 2.0 योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको PM Yuva 2.0 Yojana 2023 Online Apply करने की प्रोसेस कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जानिए क्या है PM Yuva 2.0 Yojana Online Apply करने की पूरी प्रोसेस –
- PM Yuva 2.0 Yojana Online Apply करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको सबमिट करने के लिए यहाँ क्लिक करें के लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने अपने MyGov खाते में लॉग इन करें के लिए पेज खुलेगा।
- यहाँ आप ओटीपी और पासवर्ड दोनों के माध्यम से लॉगिन कर सकते है।
- माना आप ओटीपी के जरिये लॉगिन करना चाहते है तो सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करके ओटीपी के जरिये लॉगइन करें के बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी पर ओटीपी भेजा जायेगा।
- उसके बाद आपको आया हुआ ओटीपी दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- अगले पेज में आपकी स्क्रीन पर सबमिशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको फॉर्म में पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे – आपका नाम और मोबाइल नंबर तो पहले से ही दर्ज होगा। इसके अलावा आपको ईमेल आईडी, जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आपको जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं का प्रमाण पत्र या भारतीय पासपोर्ट स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- उसके बाद ड्राप लिस्ट से देश, राज्य, जिला और शहर दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको डाक कोड और वर्तमान व्यवासय दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको शैक्षणिक योग्यता और लेखन/प्रकाशन का पिछला अनुभव यदि कोई हो तो दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको प्रदेश को भाषा का चयन करके विषय का चयन करना होगा।
- इसके बाद अगर आपने कोई घटना, आदि के बारे मे लिखा है तो अधिकतम 10000 वर्ड तक आप अपलोड कर सकते है।
- इसके बाद आपको घोषणा पर टिक लगाकर सबमिट करें के बट पर क्लिक कर देना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर आएगा आपकी आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है।
- और यहाँ आपको भागीदारी प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा।
- इस प्रकार आपकी PM Yuva 2.0 Yojana ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
PM Yuva 2.0 Yojana 2023 से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
पीएम युवा 2.0 योजना की आधिकारिक वेबसाइट innovateindia.mygov.in/yuva/ है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
प्रधानमंत्री युवा 2.0 योजना आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी जैसे – आधार कार्ड
जन्म प्रमाण पत्र
10वीं प्रमाण पत्र
ईमेल आईडी
मोबाइल नंबर
PM Yuva 2.0 Yojana की शुरुआत 2 अक्टूबर 2022 को की गई थी।
प्रधानमंत्री युवा योजना 2.0 की थीम लोकतंत्र (संस्थाएँ, घटनाएँ, व्यक्तित्व, संवैधानिक मूल्य) है।
पीएम युवा योजना 2.0 प्रतियोगिता की अवधि 2 अक्टूबर 2022 से 30 नवंबर 2022 है।
हेल्पलाइन नंबर
जैसे कि इस लेख में हमने आपसे पीएम युवा 2.0 योजना ऑनलाइन आवेदन और इससे सम्बंधित अनेक जानकारी साझा की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इसके अतिरिक्त की भी प्रकार की जानकारी समस्या या शिकायत के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।