किसान सम्मान निधि लिस्ट 2022: pmkisan.gov.in List, PM Kisan list Status
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का मुख्य उद्देश्य यह है की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अंतर्गत आने वाले सभी किसानों की आय में वृद्धि करना। वार्षिक तौर पर यह योजना किसानों को 6000 रूपये की वित्तीय राशि प्रदान करती है।
किसान सम्मान निधि लिस्ट 2022– देश के किसान नागरिकों को सहायता प्रदान करने के लिए पीएम मोदी जी के द्वारा वर्ष 2019 में pmkisan योजना की शुरुआत की गयी। इस योजना के अंतर्गत देश के लाभार्थी किसान नागरिकों को वार्षिक आधार पर 3 किस्तों के रूप में 6 हजार रूपये की राशि वितरण की जाती है। यह राशि केंद्र सरकार के द्वारा किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए प्रदान की जाती है।
किसान सम्मान निधि लिस्ट (Kisan Samman Nidhi List 2022) में जिन किसानों का नाम शामिल होगा उन्हें योजना का लाभ प्रदान किया। किसान योजना में जिन किसानों के द्वारा अपना पंजीकरण किया गया है वह ऑनलाइन माध्यम से pmkisan.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट से अपना नाम किसान सम्मान निधि लिस्ट में चेक कर सकते है।

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से किसान सम्मान निधि लिस्ट 2022: pmkisan.gov.in List, PM Kisan list Status से संबंधी जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः इस योजना की लिस्ट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
किसान सम्मान निधि लिस्ट 2022
किसान सम्मान निधि लिस्ट– यदि आप पीएम किसान योजना के अंतर्गत पंजीकृत है तो आप पोर्टल में विजिट कर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है। केंद्र सरकार के द्वारा यह योजना देश के उन सभी किसानों के की गयी है जो लघु एवं सीमांत किसान नागरिकों की श्रेणी में आते है। आर्थिक रूप से मदद प्रदान करने के लिए किसान नागरिकों की एक वर्ष की अवधि में 6000 रूपये की सहायता राशि वितरण की जाती है।
मिलने वाली इस राशि को सरकार के द्वारा किसान व्यक्ति के बैंक खाते में 2 हजार रूपये की राशि के रूप में 3 किस्तों के रूप में भेजी जाती है। योजना में पंजीकृत हुए किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अभी तक केंद्र सरकार के द्वारा 11वीं किस्त का लाभ पहुंचाया जा चुका है। यानी की अभी तक किसानों को योजना के तहत 22 हजार रूपये का लाभ प्रदान किया जा चुका है।
किसान सम्मान निधि द्वारा 1 वर्ष में करीब 8.5 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खाते में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा हुई है।
— BJP (@BJP4India) February 29, 2020
पहले करोड़ों के पैकेज घोषित होने पर भी किसानों को कुछ नहीं मिलता था।
अब दिल्ली से जाने वाली पाई-पाई उसके हकदार तक पहुंच रही है। #सशक्त_UP_समर्थ_भारत pic.twitter.com/oU5weYBJCT
PM Kisan Samman Nidhi List 2022
पीएम किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट– केंद्र सरकार के द्वारा किसान नागरिकों को योजना से संबंधी सेवाओं को प्रदान करने के लिए पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल की मदद से किसान व्यक्ति अब योजना से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ घर बैठे बिना किसी समस्या के प्राप्त कर सकते है। इसके लिए बस किसान किसान व्यक्ति के पास इंटरनेट एवं मोबाइल फोन होना चाहिए ,जिसकी मदद से वह किसान योजना से संबंधी सेवाओं का लाभ सरलता से प्राप्त कर सकते है। केंद्र सरकार की इस योजना में देश के लगभग 12 करोड़ से अधिक किसान नागरिक पंजीकृत है।
आर्टिकल का नाम | किसान सम्मान निधि लिस्ट 2022 |
योजना का नाम | पीएम किसान सम्मान निधि योजना |
योजना शुरू की गयी | पीएम नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
वर्ष | 2022 |
लाभार्थी | देश के लघु एवं सीमान्त किसान नागरिक |
उद्देश्य | किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना |
लिस्ट | ऑनलाइन उपलब्ध |
आधिकारिक वेबसाइट | www.pmkisan.gov.in |
पीएम किसान योजना में कैसे अपडेट करें KYC, यहां देखें
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लिस्ट का उद्देश्य
PM Kisan list का मुख्य उद्देश्य है पंजीकृत हुए देश के किसान नागरिकों को योजना से संबंधी सूचना को पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाना। ताकि किसानों को योजना की सूची में अपना नाम चेक करने के लिए किसी भी तरह की कोई समस्या का सामना ना करना पड़े। किसानों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के द्वारा लिस्ट देखने से संबंधी प्रक्रिया को पोर्टल में उपलब्ध किया गया है। अब किसान नागरिक आसानी पूर्वक अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते है।
हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं। pic.twitter.com/xMSrBrbLT5
— Narendra Modi (@narendramodi) April 10, 2022
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का मुख्य उद्देश्य यह है की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अंतर्गत आने वाले सभी किसानों की आय में वृद्धि करना। वार्षिक तौर पर यह योजना किसानों को 6000 रूपये की वित्तीय राशि प्रदान करती है। योजना से मिलने वाली सहायता राशि से किसान नागरिक आर्थिक रूप से मजबूत एवं सशक्त बनेंगे। साथ ही किसानों के जीवन स्तर में भी बेहतर सुधार आएगा। इस योजना के अंतर्गत देश में कृषि क्षेत्र का विस्तार होगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
किसान सम्मान निधि योजना देश में छोटे एवं सीमान्त किसानों को प्रत्यक्षता आय संबंधी सहायता दिए जाने के प्रयोजनार्थ एक सुव्यवस्थित कार्य व्यवस्था कायम करने के लिए भारत सरकार के द्वारा केंद्र से शतप्रतिशत सहायता के साथ में पीएम किसान नाम की एक योजना वित्तीय वर्ष 2019 से आरंभ करने का निर्णय लिया गया। यह योजना छोटे एवं सीमान्त किसानों को उनके निवेश और अन्य जरूरतों के लिए एक सुनिश्चित आय सहायता सुनिश्चित करते हुए पूरक आय प्रदान करेगा।
जिससे उनकी उभरती जरूरतों को तथा विशेष रूप से फसल चक्र के पश्चात संभावित आय प्राप्त होने से पूर्व होने वाले संभावित व्ययों की पूर्ति सुनिश्चित होगी। यह योजना किसानों को ऐसे खर्चे को पूरा करते हुए उन्हें साहूकारों के चंगुलों से बचाएगी ,साथ ही खेती के क्रियाकलापों में उनकी निरंतरता को सुनिश्चित करने में मदद करेगी। केंद्र सरकार की यह योजना उन्हें अपनी कृषि पद्धतियों के आधुनिकीकरण के लिए सक्षम बनाएगी और उनके लिए सम्मान जनक जीवन यापन करने के लिए मार्ग प्रसश्त करेगी।
पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को मिल रही प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता
— BJP (@BJP4India) June 3, 2022
योजना से अब तक 11.78 करोड़ किसान हुए लाभान्वित#8YearsOfKisanKalyan pic.twitter.com/urzYuhTcyX
पीएम किसान सम्मान निधि की जारी क़िस्त का विवरण
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत हुए किसान नागरिकों को केंद्र सरकार के द्वारा अभी तक ग्यारहवीं किस्त का लाभ प्रदान किया जा चुका है। किसान सम्मान निधि किस्त का विवरण नीचे सूची में दिया गया है।
क्र संख्या | क़िस्त | तिथि |
1 | पीएम किसान सम्मान निधि की पहली किस्त | फरवरी 2019 में जारी हुई |
2 | पीएम किसान सम्मान निधि दूसरी किस्त | 2 अप्रैल 2019 को जारी की गई |
3 | पीएम किसान सम्मान निधि तीसरी किस्त | अगस्त 2019 में जारी हुई |
4 | पीएम किसान सम्मान निधि चौथी किस्त | जनवरी 2020 में जारी हुई |
5 | पीएम किसान सम्मान निधि 5वीं किस्त | 1 अप्रैल, 2020 में जारी की गई |
6 | पीएम किसान सम्मान निधि छठी किस्त | 1 अगस्त 2020 में जारी हुई |
7 | पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त | दिसंबर 2020 में जारी की गई |
8 | पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त | 1 अप्रैल 2021 में जारी की गई |
9 | पीएम किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त | 9 अगस्त 2021 को जारी हो गई है |
10 | पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त | जनवरी 2022 को जारी की गयी |
11 | पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त | मई 2022 को जारी की गयी |
pmkisan.gov.in की विशेषताएं
- देश के किसान नागरिकों के लिए यह एक कल्याणकारी योजना है।
- पीएम किसान योजना से संबंधी सभी तरह की सेवाओं को पोर्टल में उपलब्ध किया गया है।
- किसानों के लिए केंद्र सरकार योजना हेतु 1 दिसंबर 2018 से कार्य कर रही है। जिसके तहत प्रथम किस्त की राशि फरवरी 2019 में किसानों के खाते में हस्तनांतरित की गयी।
- 1 वर्ष की अवधि में प्रत्येक चार माह में किसानों के खाते में 2 हजार रूपये की राशि ट्रांसफर की जाती है।
- किसान नागरिक पोर्टल के अंतर्गत भुगतान स्थिति से लेकर बेनेफिशियर लिस्ट में अपना नाम अब ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत चेक कर सकते है।
- देश के 12 करोड़ से अधिक किसान नागरिक इस योजना में पंजीकृत है।
- किसान नागरिकों को केंद्र सरकार के द्वारा अभी तक 11 वीं किस्त के रूप में 22 हजार रूपये की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।
PM Kisan Statistics
भुगतान की अवधि के अनुसार संख्या ;- वर्ष 2019 से केंद्र सरकार के द्वारा किसान नागरिकों को प्रत्येक किस्त में देश के किसान नागरिकों को कुछ प्रकार से लाभ प्रदान किया गया है। आप वर्ष एवं माह के अनुसार देख सकते है की लाभार्थियों की संख्या कितनी है।
क्र संख्या | माह का नाम | वित्तीय वर्ष | लाभार्थियों की संख्या |
1 | दिसंबर से मार्च | 2018-19 | 3,16,13,703 |
2 | अप्रैल से जुलाई | 2019-20 | 6,63,57,751 |
3 | अगस्त से नवंबर | 2019-20 | 8,76,29,537 |
4 | दिसम्बर से मार्च | 2019-20 | 8,96,26,997 |
5 | अप्रैल से जुलाई | 2020-21 | 10,49,33,353 |
6 | अगस्त से नवंबर | 2020-21 | 10,23,45,705 |
7 | दिसंबर से मार्च | 2020-21 | 10,23,52,362 |
8 | अप्रैल से जुलाई | 2021-22 | 11,15,45,123 |
9 | अगस्त से नवंबर | 2021-22 | 11,18,58,307 |
10 | दिसंबर से मार्च | 2021-22 | 11,14,60,886 |
11 | अप्रैल से जुलाई | 2022-23 | 10,76,05,032 |
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
किसान सम्मान निधि लिस्ट हेतु पात्रता
केंद्र सरकार के द्वारा पीएम किसान योजना हेतु पात्रता मानदंड लागू किये गए है। जो इस सीमा के अंतर्गत आते है वही किसान व्यक्ति इसके लिए आवेदन करने हेतु योग्य माने जायेंगे।
- पात्र एवं लघु सीमांत एक ऐसा परिवार जिसमें पति, पत्नी एवं अवयस्क बच्चे जिनकी आयु 18 वर्ष से नीचे है ,जिनके पास राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश के भू-अभिलेखों में सम्मिलित रूप से दो हेक्टेयर तक की कृषि योग्य भूमि का स्वामित्व हो।
- इस योजना के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी से संबंधित परिवार के किसान नागरिक अपना पंजीकरण कर सकते है।
- सरकारी क्षेत्र में सेवानिवृत हुए नागरिक जिनकी पेंशन दस हजार रूपये से अधिक है वह योजना में आवेदन करने के लिए पात्र नहीं है।
- पंजीकरण करने के लिए किसान व्यक्ति का किसी भी बैंक में बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।
पीएम किसान सम्मान निधि लिस्ट 2022 ऐसे देखे
किसान सम्मान निधि लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें। लिस्ट देखने से संबंधी प्रक्रिया को नीचे साझा किया गया है।
- PM-Kisan Samman Nidhi योजना लिस्ट देखने के लिए आपको Department of Agriculture and Farmers Welfare www.pmkisan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज में Farmers Corner के सेक्शन में जाएँ।
- इस सेक्शन में आपको Beneficiary List के विकल्प में क्लिक करना है।
- अब आपको अगले पेज में स्टेट ,डिस्ट्रिक्ट ,सब डिस्ट्रिक्ट ,ब्लॉक विलेज आदि का चयन करके get report के विकल्प में क्लिक करना है।
- इसके बाद सभी किसानों की सूची खुलकर आएगी।
- इस सूची में किसान नागरिक अपना नाम चेक कर सकते है। यदि किसानों का नाम लिस्ट में शामिल है तो उन्हें योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि का लाभ सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जायेगा।
- इस प्रकार से आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है।
PM Kisan list Status ऐसे चेक करें
- पीएम किसान सम्मान निधि लिस्ट स्टेटस चेक करने के लिए pmkisan.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट में विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज में फार्मर कॉर्नर के सेक्शन में जाएँ।
- यहाँ आपको Beneficiary Status के विकल्प में क्लिक करना है।
- अब अगले पेज में आपको स्टेटस करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद स्क्रीन में दिए गए कैप्चा कोड संख्या को एंटर करके generate otp के विकल्प में क्लिक करना है।
- अब मोबाइल में प्राप्त ओटीपी संख्या को वेरिफाई करे।
- इसके बाद आपको पीएम किसान लिस्ट स्टेटस से संबंधी सभी जानकारी स्क्रीन में दिखाई देगी।
Status of Self Registered/CSC Farmers
- स्व-पंजीकृत/सीएससी किसानों की स्थिति चेक करने के लिए pmkisan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज में फार्मर कॉर्नर के सेक्शन में जाएँ।
- यहाँ आपको Status of Self Registered/CSC Farmers के विकल्प का चुनाव करना है।
- अब अगले पेज में आपको आधार नंबर दर्ज करके स्क्रीन में दिए गए कैप्चा कोड को एंटर करना है।
- इसके बाद सर्च के ऑप्शन में क्लिक करना है।
- अब आगे दी गयी सभी जानकारी को चेक कर सकते है।
- इस तरह से आप Status of Self Registered/CSC Farmers की प्रक्रिया की जांच कर सकते है।
अगर आपका किसान सम्मान निधि लिस्ट से सम्बंधित किसी भी प्रकार का प्रश्न है आप हमे कमेंट करके बता सकते हैं।
किसान सम्मान निधि लिस्ट से संबंधित प्रश्न उत्तर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पीएम किसान योजना की शुरुआत की गयी ,मोदी जी के द्वारा 24 फरवरी वर्ष 2019 में यह स्कीम लॉन्च की गयी।
जी हाँ केवल लघु एवं सीमांत किसान नागरिकों के लिए किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया गया है। इसका लाभ केवल आर्थिक रूप से निम्न श्रेणी के अंतर्गत आने वाले किसान व्यक्ति प्राप्त कर सकते है।
यदि आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि लिस्ट 2022 में शामिल है तो केंद्र सरकार के द्वारा प्रत्येक वर्ष के आधार पर किसानों के बैंक खाते में 6000 रूपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी।
पंजीकृत सभी किसान नागरिकों को पीएम किसान योजना के अंतर्गत वार्षिक रूप में 6 हजार राशि का लाभ तीन किस्तों के रूप में 2 हजार रूपये के रूप में प्राप्त होगा।