पीएम किसान FPO योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक | एप्लीकेशन फॉर्म

प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना केंद्र सरकार द्वारा लायी गयी योजना है। इस योजना के माध्यम से सरकार किसानों की आय को दोगुना करने में मदद करेगी। जो भी इस योजना में लाभार्थी किसान होंगे उन्हें सरकार द्वारा संगठन बनाने के बाद 15 लाख रूपए तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। जिससे वो अपने कृषि से समबन्धित किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकें। आज इस लेख के माध्यम से हम आप को पीएम किसान FPO योजना 2023 के बारे में जानकारी देंगे।

पीएम किसान FPO योजना
PM Kisan FPO Yojana online apply

इस लेख में आप जानेंगे कि कैसे आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं ? इसका उद्देश्य और वशेषताएं क्या हैं , कौन कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरुरत आप को पड़ सकती है। इसके अतिरिक्त योजना से जुडी सभी आवश्यक जानकारी आप को इस लेख के माध्यम से आप को मिल जाएगी। कृपया जानने के लिए आप पूरे लेख को पढ़ें।

पीएम किसान FPO योजना 2023

प्रधानमंत्री किसान फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाईजेशन योजना के अंतर्गत देश के सभी किसानों को लाभ दिया जाएगा। पीएम किसान एफपीओ स्कीम के अंतर्गत किसानों को कम से कम 11 की संख्या में साथ मिलकर एक संगठन का निर्माण करना होगा। इस के बाद वो अपना कृषि संबंधी कोई भी व्यापार / बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। इस योजना के तहत सरकार उन्हें 15 लाख रूपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगी जिससे वो अपना व्यापार व कंपनी की शुरुआत कर सकें या उसे स्थापित करने हेतु इस्तेमाल कर सकते हैं।

फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाईजेशन या किसान उत्पादक संगठन का निर्माण होने पर उन्हें अनेक सुविधाएं प्राप्त होगी। केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 तक देश में तकरीबन 10 हजार एफपीओ बनाने का लाक्षा तय किया है। इस स्कीम के तहत 2024 तक 6865 करोड़ रूपए खर्च होंगे। जिसमें कुल 30 लाख किसानों का लाभ मिलेगा।

Highlights Of PM Kisan FPO Yojana

योजना का नामपीएम किसान एफपीओ योजना / PM Kisan FPO Yojana
स्कीम की श्रेणीकेंद्र सरकार की योजना
शुरुआत की गयीपीएम मोदी द्वारा
वर्तमान वर्ष2023
उद्देश्यदेश के सभी किसानों की आय को दोगुना करना।
लाभार्थीदेश के सभी किसान
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटenam.gov.in
पीएम किसान FPO योजना

FPO (एफपीओ ) क्या होता है ?

एफपीओ का फुल फॉर्म है – फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाईजेशन. जिसका हिंदी में मतलब होता है किसान उत्पादक संगठन। ये एक प्रकार का समूह है जो किसानों द्वारा बनाया जाता है। जो कृषि उत्पादन कार्यों में लगे होते हैं और कृषि से जुडी व्यावसायिक गतिविधियां चलाएंगे। किसानों का ये समूह बनने के बाद एक कंपनी एक्ट में पंजीकृत हो सकते हैं और इसके लाभ ले सकते हैं।

कैसे मिलेगा पीएम किसान FPO योजना 2023 का लाभ ?

जैसे की अभी आप ने जाना की इस योजना क लाभ लेने के लिए कम से कम 11 किसानों को मिलकर एक समूह या संगठन (एग्रीकल्चरल कंपनी / संगठन ) या एफपीओ (FPO ) बनाना होगा। इसके बाद वो अपनी कृषि से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियों को चलने के लिए अपनी कंपनी की शुरुआत कर सकते हैं। इन इन कंपनियों को किसान कंपनी एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत कर सकते हैं। और सभी मिलने वाली सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। एफपीओ से जुड़ने से सभी छोटे और सीमान्त किसानो को लाभ मिलेगा। इस संगठन से जुडने से उनके उत्पादनों की अच्छी कीमत मिलेगी , साथ ही खाद , बेज और दवाइयां आदि भी सस्ते दामों में मिल जाएगी।

पीएम किसान FPO योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु यहाँ जानें शर्तें

यदि किसानों को इसका लाभ लेना है तो कुछ शर्तें पूरी करनी होगी। किसान उत्पादक संगठन ( एफपीओ ) बनाने के लिए 11 किसानों का एक समूह बनाना होगा। इस स्कीम के तहत यदि मैदानी क्षेत्रों में इस संगठन का निर्माण किया जाता है तो कम से कम 300 किसानों का इस संगठन से जुड़ा होना आवश्यक है। वहीँ पहाड़ी क्षेत्रों में संगठन से कम से कम 100 किसानों का जुड़ना जरुरी है। आप के संगठन को देखकर रेटिंग देने का कार्य नाबार्ड कंसल्टेंसी का होगा। इसी रेटिंग के आधार पर कम्पनी को पैसे देने का निर्धारण किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त उनका बिजनेस प्लान देखा जाएगा कि किसानो को कितना फायदा मिल रहा है। साथ ही उनके सभी प्रोडक्ट्स को कंपनी बाजार उपलब्ध करा पा रही है या नहीं? इसके अलावा कंपनी का गवर्नेंस , उसके मेंबर्स काम कर रहे हैं या सिर्फ कागज़ी पंजीकृत हुए हैं आदि भी देखा जाता है। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट, कृषि कार्यालय, लेखपाल आदि से संपर्क कर सकते हैं

आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड आवेदन करें

पीएम किसान FPO योजना 2023 का उद्देश्य

भारत देश में एक बहुत बड़ा तबका कृषि कार्यों में जुड़ा है। ये जनसंख्या भारत में खेती करके खाद्यान्न आदि की व्यवस्था करती है। हालाँकि ये एक विडंबना ही है की सभी का पेट भरने वाले किसान अपनी जिंदगी में आर्थिक तंगी से गुजरते हैं। ऐसे में सरकार ने इस वर्ग विशेष के हितों का ध्यान रखते हुए बहुत सी योजनाओं की शुरुआत की है। जिनमे से पीएम किसान एफपीओ योजना भी है। इस योजना के माध्यम से सरकार सभी किसानों की आय को दोगुना करेगी।

इसमें सभी किसान एक संगठन के रूप में अपना कृषि संबंधी बिजनेस की शुरुआत करके अच्छी आय का जरिया तैयार कर सकते हैं। और किसी भी परिस्थिति में आर्थिक परेशानियों से बचने का रास्ता ढून्ढ सकते हैं। इस से न उनकी वित्तीय स्थिति सही रहेगी बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा। इसका सबसे अधिक लाभ गरीब और छोटे किसानों को होगा।

यहाँ जानें पीएम किसान FPO योजना 2023 से लाभ

  • इस योजना का सबसे अधिक लाभ छोटे और सीमान्त व भूमिहीन किसानों को प्राप्त होगा।
  • योजना में उनकी कृषि उपज को बाजार मिलेगा साथ ही खाद, बीज, दवाई और कृषि उपकरण आदि की खरीद में उन्हें आसानी होगी।
  • सरकार इन एफपीओ संगठनों की मदद के लिए कुल 15 लाख रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। ये राशि उन्हें तीन वर्षों के अंदर प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना में किसानों के संगठन को वही लाभ मिलेंगे जो एक कंपनी को मिलते हैं। हालाँकि उन पर कोआपरेटिव एक्ट लागू नहीं होगा।
  • इस स्कीम (पीएम किसान एफपीओ योजना ) के तहत कृषि के माध्यम से भी उद्योग के बराबर ही लाभ कमाने का फायदा होगा।
  • Kisan FPO Yojana में ब्रोकर / बिचौलिया का सिस्टम ख़तम हो जाएगा।
  •  सरकार हर FPO किसानो को 5 साल के लिए सरकारी समर्थन दिया जायेगा।

PM Kisan Status: अगर आपको भी स्टेटस में दिख रहा है ये

Kisan FPO Yojana की विशेषताएं

  • इस योजना के अंतर्गत शुरू की गयी एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन ) पर कोआपरेटिव एक्ट लागू नहीं होगा।
  • कोई भी किसान एफपीओ में शामिल हो सकता है।
  • FPO (किसान उत्पादक संगठन ) बनाने और कंपनी की तरह शुरू करने के लिए किसानों को पहले 10 लाख तक की वर्किंग कैपिटल की जरुरत होगी।
  • कम से कम 11 किसान इस संगठन का निर्माण कर सकते हैं , जिनमे वो 1000 सदस्य को और जोड़ सकते हैं।
  • किसान FPO योजना रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों को कुछ शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • इस संगठन में सभी की लाभ और हानि होने पर बराबर की हिस्सेदारी होगी।
  • कंपनी को नाबार्ड कंसलटेंसी रेटिंग के आधार पर ही सरकार से 15 लाख रूपए की राशि मिलेगी। कंपनी के काम को देखकर नाबार्ड नाबार्ड कंसल्टेंसी रेटिंग प्रदान करता है।

पीएम किसान FPO योजना के आवश्यक दस्तावेज

  1. फोटो आईडी पहचान पत्र ( आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी / पासपोर्ट / राशन कार्ड /ड्राइविंग लइसेंस में से कोई भी एक )
  2. स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  3. बैंक पासबुक की फोटोकॉपी / कैंसल चेक की फोटोकॉपी
  4. पासपोर्ट साइज 2 फोटो
  5. मोबाइल नंबर
  6. कंपनी से संबंधित सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज।

PM Kisan FPO Yojana Apply

यदि आप भी पीएम किसान FPO योजना 2023 में आवेदन करना चाहते हैं तो आप को इसके लिए सबसे पहल आधिकारिक वेबसाइट https://enam.gov.in/ पर जाना होगा। आप इसके बाद इस योजना (PM Kisan FPO Yojana) में आवेदन कर सकते हैं। आगे एफपीओ स्कीम के तहत पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया दी जा रही है –

  • सबसे पहले आप को भारत सरकार की राष्ट्री कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट https://enam.gov.in/ जाएँ।
  • आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर आप को FPO के विकल्प पर क्लिक करना है।
पीएम किसान FPO योजना 2022: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • इसके बाद अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को Registration का विकल्प दिखेगा।
पीएम किसान FPO योजना 2022: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • आप को रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लीक करना होगा।
  • अब आप की स्क्रीन पर NAM Registration form खुल जाएगा।
पीएम किसान FPO योजना
  • यहाँ आप को आवेदन पत्र / पंजीकरण फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके साथ ही अपनी फोटो और फोटो आईडी पहचान पत्र की स्कैन की हुई इमेज को अपलोड करना होगा।
  • इस के बाद आप को Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इस तरह से आप की PM Kisan FPO Yojana में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

पोर्टल पर लॉगिन करने की विधि

  1. सबसे पहले किसान लाभार्थी को राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आप को FPO के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इस विकल्प पर क्लिक करके आप के स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा जहाँ आप को दो विकल्प दिखेंगे।
  4. यहाँ आप को दिए गए रजिस्ट्रेशन और लॉगिन के विकल्प में से Login के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  5. क्लिक करते ही लॉगिन का फॉर्म खुल जाएगा।
  6. यहाँ आप को यूजर नेम और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद भाषा का चयन करें और कैप्चा कोड भरें।
  7. इसके बाद Login के बटन पर क्लिक कर दें।
  8. इस रह आप की लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना – ऑनलाइन आवेदन

किसान एफपीओ की मोबाइल एप्प कैसे डाउनलोड करें ?

आप को बता दें की इस योजना (PM Kisan FPO Yojana) के तहत एक मोबाइल एप्प भी लांच की गयी है। आप इस एप्लीकेशन की मदद से भी योजना से जुड़े सभी काम कर सकते हैं। कोई भी संबंधित जानकारी, स्टैट्स, व अन्य सभी योजना और आपकी कंपनी से जुडी जानकारी लॉगिन करके देख सकते हैं। आइए जानते हैं आप कैसे इस एप्लीकेशन को अपने फ़ोन से डाउनलोड कर सकते हैं।

आप अपने फ़ोन में (एंड्राइड / एप्पल आईफ़ोन ) इस एप्लीकेशन को यहाँ दी गयी प्रक्रिया से डाउनलोड कर सकते हैं।

पीएम किसान FPO योजना 2022: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक | एप्लीकेशन फॉर्म
  1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएँ।
  2. सर्च बॉक्स में e – NAM टाइप करके सर्च करें।
  3. इसके बाद पहले विकल्प पर क्लीक करें और फिर Install के बटन पर क्लिक कर दें।
  4. अब आप के मोबाइल फोन में ये एप्लीकेशन डाउनलोड हो जाएगी।
  5. इस के बाद आप इसे ओपन कर सकते हैं और इसका इस्तेमाल कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं।

आप इस तरीके से भी एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट https://enam.gov.in पर आएं।
  • होम पेज पर आप को बांयी ओर Mobile App का ऑप्शन दिखेगा।
पीएम किसान FPO योजना 2022: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक
  • इस विकल्प पर क्लिक करें। नीचे आप को How To Download पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप को यहाँ फ़ोन के अनुसार डॉयरेक्ट लिंक उपलब्ध कराये गए हैं।
  • आप इसे कॉपी करें और लिंक को ओपन करें , फिर Install पर क्लिक करें।

ऐसे शिकायत दर्ज कर सकते हैं

  1. grievances / शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले आप को आधिकारिक वेबसाइट https://enam.gov.in/ पर जाना होगा।
  2. यहाँ आप को Contact Us के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
e nam contact
  1. इस पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा।
  2. यहाँ आप को  If You Have Grievance Click Here पर क्लीक करना है।
  3. इसके बाद Open New Ticket पर क्लिक करें।
  4. अब अगले पेज पर अपना यूज़र नेम और पासवर्ड दर्ज करें और फिर Sign In पर क्लिक करें।
  5. नेक्स्ट पेज पर ग्रीवांस फॉर्म खुलेगा। जिसमें पूछी गयी सभी जानकारी दर्ज करें।
  6. अंत में सब्मिट के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  7. इस तरह से आप की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ग्रीवेंस स्टेटस ऐसे चेक करें

  • आधिकारिक वेबसाइट (https://enam.gov.in/) पर जाएँ और Contact Us पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर If You Have Grievance Click Here पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Check Ticket Status पर क्लिक करें।
  • अब अपनी ईमेल आईडी और टिकट नंबर दर्ज करें।
  • फिर Search के बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप की स्क्रीन पर संबंधित जानकारी खुल जाएगी।

पीएम किसान FPO योजना से संबंधित प्रश्न उत्तर

पीएम किसान FPO योजना किसके लिए लायी गयी है ?

पीएम किसान एफपीओ योजना देश के छोटे और सीमान्त किसानों के लिए लायी गयी है। इसमें कोई भी किसान वर्ग का सदस्य लाभ ले सकता है।

किसान FPO योजना क्या है ?

ये योजना किसानों की आय को दोगुनी करने और उसे बढ़ाने के लिए लायी गयी है। इस योजना में सरकार किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी जिससे किसान अपने कृषि सम्बंधित बिजनेस की शुरुआत कर सकें और उसे अच्छे से स्थापित करने में मदद मिल सके। इस के लिए किसानों को एक संगठन बनाना होगा कर साथ मिलकर इसकी शुरुआत करनी होगी।

पीएम किसान FPO योजना में सरकार की ओर से कितनी वित्तीय सहायता प्राप्त होगी?

प्रधानमंत्री किसान एफपीओ योजना के माध्यम से सरकार किसानों के संगठन को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए 15 लाख रूपए प्रदान करेगी।

एफपीओ का रजिस्ट्रेशन कैसे होगा?

एफपीओ पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप को राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस के बाद FPO के ऑप्शन पर क्लीक करना होगा। जिसके बाद आप अपना रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

किसान उत्पादक संगठन (FPO ) क्या होता है ?

ये एक छोटे किसानों का समूह है जो कि कृषि उत्पादन कार्यों में लगा रहता है। साथ ही इस स्कीम के अंतर्गत कृषि से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियां चलाएगा। इसमें किसान एक समूह बनाकर कंपनी एक्ट में पंजीकृत करवा सकते है।

संपर्क करें

Address : NCUI Auditorium Building, 5th Floor, 3, Siri Institutional Area,
August Kranti Marg, Hauz Khas,
New Delhi – 110016.
Help Desk No.
: 1800 270 0224
Fax Number : +91-11- 26862367
Email id – [email protected], enam.helpdesk@artib

आज हमने इस लेख के माध्यम से आप को पीएम किसान FPO योजना के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं कि आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। यदि आप इस संबंध में कुछ और पूछना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं। इस के अतिरिक्त हमने आप को संबंधित विभाग से संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर, ईमेल आईडी, और पता आदि के बारे में भी लेख में जानकारी उपलब्ध करा दी है।

यदि आप को ये लेख पसंद आया हो तो आप हमारी वेबसाइट को बुक मार्क कर सकते है। आप ऐसे ही अन्य योजना और स्कीम के बारे में इस वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment