पेट्रोल पंप कैसे खोलें 2023: खर्चा, लाइसेंस कैसे बनेगा, आवेदन प्रक्रिया, जानिए पूरी जानकारी

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पेट्रोल पंप खोले जा सकते है। ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलने के लिए उम्मीदवार 10वीं पास और शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलने के उम्मीदवार कम से कम ग्रेजुएट होना चाहिए।

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको पेट्रोल पंप कैसे खोलें? खर्चा, लाइसेंस कैसे बनेगा तथा आवेदन प्रक्रिया से सम्बंधित समस्त जानकारी देने जा रहें है।

हालांकि आप किसी भी कंपनी का पेट्रोल पंप खोलने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको निर्धारित पात्रता एवं शर्तों को पूरा करना होगा जिसके बारे में हम आपको सम्पूर्ण जानकारी देंगे।

इसके साथ ही अगर आप जीएसटी सुविधा केंद्र भी खोलने का विचार कर रहे हैं तो आप हमारे दूसरे आर्टिकल को भी पढ़ सकते हैं जिसमे की हमने पूरी प्रक्रिया को बताया है।

पेट्रोल पंप कैसे खोलें 2023: खर्चा, लाइसेंस कैसे बनेगा, आवेदन प्रक्रिया, जानिए पूरी जानकारी
पेट्रोल पंप कैसे खोलें 2023

पेट्रोल पंप कैसे खोलें?

अगर आप भी पेट्रोल पंप खोलना चाहते है तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। भारत देश में कई पेट्रोलियम कम्पनियाँ है।

अगर आप भी पेट्रोल पंप खोलना चाहते है तो आप पेट्रोल पंप डीलर चयन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। आप किसी भी पेट्रोलियम कंपनी का पेट्रोल पंप खोल सकते है।

आप अपनी स्वयं की जमीन में पेट्रोल पंप खोल सकते है लेकिन अगर आपके पास स्वयं की जमीन नहीं है तो पेट्रोल पंप खोलने के लिए आप जमीन किराये पर भी ले सकते है। लेकिन किराये पर ली गई जमीन का आपके पास एग्रीमेंट होना चाहिए।

जानकारी के लिए बता दें आवेदम फॉर्म में सम्पूर्ण जानकारी भरने के बाद आपको शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।

Petrol Pump Kaise Khole 2023 Highlights

आर्टिकल का नाम पेट्रोल पंप कैसे खोलें
साल2023
देशभारत
लाभार्थीदेश के सभी नागरिक
योग्यता10वीं पास/ग्रेजुएट
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट petrolpumpdealerchayan.in

पेट्रोल पंप खोलने हेतु आवेदन शुल्क

यहाँ हम आपको बताएंगे शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के नागरिकों के लिए पेट्रोल पंप खोलने हेतु आवेदन शुल्क नॉन-रिफण्डेबल होगा। जिसके बारे में हम आपको नीचे दी गई सारणी के माध्यम से बताने जा रहें है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

शहरी के लिए

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित स्थानरु 3,000 / –
ओबीसी श्रेणी के लिए आरक्षित स्थानरु 5,000 / –
अन्य स्थानरु 10,000 / –

ग्रामीण  के लिए

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित स्थानरु 2,500 / –
ओबीसी श्रेणी के लिए आरक्षित स्थानरु 4,000 / –
अन्य स्थानरु 8,000 / –

पेट्रोल पंप खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

जो भी नागरिक पेट्रोल पंप खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है वे हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना पेट्रोल पंप खोलने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है:-

  • उम्मीदवार पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट petrolpumpdealerchayan.in पर जाएँ।
Petrol Pump Kaise Kholen
Petrol Pump Kaise Kholen
  • इसके बाद होम पेज पर आपको Register now के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर अपना खाता बनाने के लिए फॉर्म खुलकर आएगा।
  • यहां आपको नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, लिंग और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
  • उसके बाद पैन कार्ड नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको Generate OTP के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद अपने मोबाइल नंबर पर आया हुआ ओटीपी दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपका रजिस्ट्रेश हो जायेगा और पासवर्ड आपको मेल कर दिया जाएगा।
  • अगले पेज में आपके सामने आवेदक लॉगिन पैनल खुल जाएगा।
Petrol Pump Kaise Kholen
पेट्रोल पंप कैसे खोलें
  • यहाँ आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे जैसे –
    • Available advertisement
    • applied advertisement
  • यहाँ आपको Available advertisement के ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • उसके बाद अगले पेज में पेट्रोल पंप कंपनी और स्टेट का चयन करें।
  • उसके बाद view Details पर क्लिक करके एडवेर्टाइजमेंट से जुडी जानकारी प्राप्त करें।
  • इसके बाद जिला, ग्रामीण/शहरी क्षेत्र, सलेक्शन मोड़ और केटेगरी का चयन करें।
  • उसके बाद आपके द्वारा चुनी गई जानकारी से फ़िल्टर होकर जानकारी आ जाएगी।
  • उसके बाद आपको एडवर्टाइजमेंट के सामने दिए गए apply now के विकल्प करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • फॉर्म में पूछी गई जानकारी ध्यानपूर्वक और सही-सही दर्ज करें।
  • उसके बाद अपना फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  • इसके बाद आपको Proceed & pay के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपको शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी पेट्रोल पंप खोलने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक/बैंक स्टेटमेंट
  • भूमि का नक़्शे से जुड़े आवश्यक दस्तावेज़
  • भूमि/लीज एग्रीमेंट से जुड़े आवश्यक दस्तावेज

पेट्रोल पंप खोलने के फायदे

  • प्रतिदिन 5000 रूपये से लेकर 10000 रूपये तक की कमाई
  • कम जोखिम
  • आयल कंपनी की ओर से 2 या 3 रूपये प्रति लीटर की दर से कमीशन
  • पेट्रोल पंप खोलने के लिए बैंक द्वारा 50 हजार से लेकर 2 करोड़ तक लोन उपलब्ध

भारत में 10 प्रमुख पेट्रोल कम्पनियों की सूची

भारत देश में कई पेट्रोलियम कंपनियां है जिनके नाम हम आपको नीचे दी गई सूची के माध्यम से उपलब्ध कराने जा रहें है। इन कंपनियों के नाम आप निम्न प्रकार देख सकते है –

  1. भारत पेट्रोलियम
  2. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
  3. ओएनजीसी
  4. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन
  5. ऑयल इंडिया लिमिटेड
  6. केयर्न इंडिया
  7. टाटा पेट्रोडाइन
  8. अदानी वेलस्पन एक्सप्लोरेशन लिमिटेड
  9. एस्सार ऑयल लिमिटेड
  10. रिलायंस पेट्रोलियम लिमिटेड

पेट्रोल पंप खोलने के लिए पात्रता एवं शर्ते

  • उम्मीदवार भारत देश का नागरिक होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों के पास जमीन और पैसा दोनों होना आवश्यक है।
  • यदि आप किसी अन्य व्यक्ति की जमीन में पेट्रोल पंप खोल रहें है तो आपके पास जमीन के मालिक का NOC होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार की जमीन ग्रीन बेल्ट में नहीं होनी चाहिए।
  • पेट्रोल पंप खोलने वाले की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 55 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार कम से कम 10वीं पास होना चाहिए।
  • शहरी क्षेत्रों में पेट्रोल खोलने वाले कम से कम ग्रेजुएट होने चाहिए।
  • किराये की जमीन पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको उस जमीन पर किराये पर लिए जाने का एग्रीमेंट होना चाहिए।

पेट्रोल पंप खोलने से सम्बंधित (FAQ)

पेट्रोल पंप कैसे खोलें?

आपो पेट्रोल पंप खोलने के लिए पेट्रोल पंप डीलर चयन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

पेट्रोल पंप डीलर चयन से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

पेट्रोल पंप डीलर चयन से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट petrolpumpdealerchayan.in है। इस वेबसाइट पर जाकर आप पेट्रोल पंप खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

कितनी उम्र के आवेदक पेट्रोल पंप खोल सकते है?

पेट्रोल पंप 18 से 55 वर्ष तक की उम्र के आवेदक खोल सकते है।

इस लेख में हम आपको बताएंगे पेट्रोल पंप कैसे खोलें और इससे सम्बंधित जानकारी साझा की है। इन जानकारियों के अलावा अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज कर सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जायेंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment