आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहें है पासपोर्ट कैसे बनाएं? जैसे कि आप सभी जानते है पासपोर्ट के बिना विदेशी यात्रा नहीं की जा सकती है। भारत से बाहर की यात्रा करने के लिए पासपोर्ट होना बहुत जरूरी है। कोई भारतीय नागरिक पासपोर्ट बनवाने के लिए घर बैठे आवेदन कर सकता है। वे इच्छुक उम्मीदवार जो पासपोर्ट बनवाना चाहते है वे आधिकारिक वेबसाइट portal2.passportindia.gov.in पर जानकार ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।
यहाँ हम आपको बताएंगे पासपोर्ट कितने प्रकार के होते है ? पासपोर्ट बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है ? पासपोर्ट ऑनलाइन कैसे बनाएं? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। पासपोर्ट से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

पासपोर्ट क्या है ?
पासपोर्ट एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। भारत से बाहर यात्रा करने के लिए पासपोर्ट अनिवार्य होता है। अगर आप भारत से बाहर की यात्रा करना चाहते है लेकिन आपका पासपोर्ट नहीं बना है तो आप विदेशी यात्रा नहीं कर सकते है। हालांकि पासपोर्ट बनवाने की सेवा भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गयी है। इसके अलावा पासपोर्ट का उपयोग एड्रेस प्रूफ, बर्थ प्रूफ और आईडी प्रूफ के रूप में किया जा सकता है।
पासपोर्ट बनवाने और पासपोर्ट सम्बंधित अन्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए अलग से एक पोर्टल लांच किया गया है। जिसे पासपोर्ट सेवा पोर्टल के नाम से जाना जाता है। नागरिको को पासपोर्ट बनवाने के लिए किसी एजेंट के पास जाने की आवश्यकता नहीं है। अब कोई भी नागरिक घर बैठे पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते है।
पासपोर्ट से संबंधित मुख्य बिन्दु
आर्टिकल का नाम | पासपोर्ट कैसे बनाएं |
साल | 2023 |
केटेगरी | पासपोर्ट |
मंत्रालय | Ministry of External Affairs, Government of India |
आवेदन मोड़ | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | passportindia.gov.in |
अगर आप भी पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है या आप पहले से पासपोर्ट बनवा चुके है तो यहाँ हम आपको पासपोर्ट बनवाने से मिलने वाले लाभ और इसकी विशेषताओ के विषय में जानकारी देने जा रहे है। यहाँ हम आपको पासपोर्ट बनवाने के लाभ एवं इसकी विशेषताएं कुछ आसान से पॉइंट्स के माध्यम से समझाने का प्रयास कर रहें है। उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बतायी गयी जानकारी से समझ आ जाएगा। ये पॉइंट्स निम्न प्रकार है –
- कोई भी नागरिक घर बैठे ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है।
- पासपोर्ट की आवश्यकता मुख्यतः विदेश यात्रा करने के लिए होती है।
- पासपोर्ट का उपयोग एड्रेस प्रूफ, बर्थ प्रूफ और आईडी प्रूफ के लिए होती है।
- पासपोर्ट तीन प्रकार के होते है।
- आप पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते है।
पासपोर्ट कितने प्रकार के होते है ?
जानकारी के लिए बता दें भारत में पासपोर्ट तीन प्रकार के पासपोर्ट होते है। आप नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है। ये पॉइंट्स निम्न प्रकार है –
- डिप्लोमेटिक पासपोर्ट – डिप्लोमेटिक पासपोर्ट मेहरून रंग का होता है। यह पासपोर्ट राजनयिकों को विदेशी यात्रा करने के लिए जारी किये जाते है। भारत के महान सरकारी अधिकारियो के लिए ही डिप्लोमेटिक पासपोर्ट बनाये जाते है। डिप्लोमेटिक पासपोर्ट बनवाने के लिए नागरिको को पात्रता पूरी करनी पड़ती है। आम लोगो का डिप्लोमेटिक पासपोर्ट नहीं बनाया जाता है।
- आर्डिनरी पासपोर्ट – आम नागरिको को आर्डिनरी पासपोर्ट जारी किये जाते है। यह पासपोर्ट नेवी ब्ल्यू या गहरे नीले रंग का होता है। यह पासपोर्ट विदेशी यात्रा, पढ़ाई आदि के लिए बनाये जाते है।
- गवर्नमेंट पासपोर्ट – गवर्नमेंट पासपोर्ट सफेद रंग का होता है। इसे ऑफिसियल पासपोर्ट कहा जाता है। यह पासपोर्ट सरकारी राज नेताओ के लिए बनाये जाते है जो सरकारी आधिकारिक काम से जैसे – मीटिंग समझौता आदि के लिए दूसरे देश में जाते है। गवर्नमेंट पासपोर्ट बनवाने के लिए पात्रता पूरी करनी पड़ती है।
पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए जरूरी दस्तावेज
वे भारतीय नागरिक जो अपना पासपोर्ट ऑनलाइन बनवाना चाहते है उन्हें पासपोर्ट बनवाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर ही आप पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते है। पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए जरूरी दस्तावेज निम्न प्रकार है –
- वोटर आईडी
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पानी का बिल
- बिजली का बिल
- बैंक खाता पासबुक
- 10वीं की मार्कशीट
अगर आप भी पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो हम आपको रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- उम्मीदवारों को पासपोर्ट बनवाने हेतु रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट passportindia.gov.in पर जाना होगा।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको New User Registration का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र ने दिखाया गया है –

- क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- आपको सबसे पहले paasportsewa सलेक्ट करना होगा।
- उसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको नीचे दिए गए Register के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आपकी पासपोर्ट बनवाने हेतु पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई?
वे नागरिक जो घर बैठे अपना पासपोर्ट बनवाना चाहते है यहाँ हम उनके लिए पासपोर्ट ऑनलाइन बनवाने की पूरी प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना पासपोर्ट बनवा सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- उम्मीदवार घर बैठे ऑनलाइन पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको Existing User Login का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुलकर आएगा।
- यहाँ आपको लॉगिन आईडी दर्ज करके Continue के बटन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके नया पेज खुलेगा जिसमे आपको Apply For Fresh Passport का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे जिनमे आपको Click here to fill the application form online के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको अपने राज्य और जिले का चयन करके Next के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज में आपको सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आपको Applicant details, Family Details, Present Residential Address, Previous Residential Address 2, Emergency Contact, References, Previous Passport आदि जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आपको अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आप Passport Preview पर क्लिक करके पासपोर्ट का प्रीव्यू देख सकते है।
- इसके बाद अपना पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करने और सिग्नेचर अपलोड करें।
- अब आपको नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ पर आपको स्थान और तिथि दर्ज करके I Agree पर टिक करना होगा।
- इसके बाद सेव माई डिटेल पर क्लिक करे और उसके बाद प्रीव्यू एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करके आवेदन का प्रीव्यू देखें।
- उसके बाद आपको Submit Form के बटन पर क्लिक करके फॉर्म सबमिट कर देना है।
- सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको रिफरेन्स नंबर दे दिया जाएगा।
- उसके बाद आपको Pay and Schedule Appointment पर क्लिक कर देना है।
- अगले पेज में आपको पेमेंट मोड सलेक्ट करके नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना होगा। हालांकि की आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में भुगतान कर सकते है। ऑनलाइन पेमेंट के लिए पहला विकल्प चुने। ऑफलाइन पेमेंट के लिए दूसरा विकल्प चुने और एसबीआई बैंक में जाकर कैश जमा करवा दें।
- उसके बाद आप अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है।
- इस प्रकार आप ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते है।
उम्मीदवार नागरिक ध्यान दें अगर आप भी पासपोर्ट बनवाना चाहते है तो आपको पासपोर्ट बनवाने के लिए कितना शुल्क लगेगा इस बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। यहाँ हम आपको पूरी जानकारी नीचे दी गई सारणी के माध्यम से देने जा रहें है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
पासपोर्ट | आवेदन शुल्क | अतिरिक्त तत्काल शुल्क |
ECR को हटाने के लिए पासपोर्ट (36 पेज ) को बदलना व्यक्तिगत विवरणों में परिवर्तन (10 वर्ष की वैधता के साथ) | 1500 | 2000 |
18 से कम उम्र के बच्चो के लिए 5 साल की वैधता के साथ 36 पेज का पासपोर्ट | 1000 | 2000 |
10 वर्ष के वैधता वाले वीजा पेज संख्या 60 | 2000 | 2000 |
खोए हुए, क्षतिग्रस्त या चोरी हुए पासपोर्ट के बदले में (36 पेज ) का पासपोर्ट | 3000 | 2000 |
10 वर्ष के वैधता वाले वीजा पेज संख्या 36 | 1500 | 2000 |
खोए हुए, क्षतिग्रस्त या चोरी हुए पासपोर्ट के बदले में (60 पेज ) का पासपोर्ट | 3500 | 2000 |
पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) | 500 | NA- |
पासपोर्ट के आवेदन की स्थिति कैसे करें ?
जिन नागरिको ने ऑनलाइन पासपोर्ट अप्लाई किया है वे घर बैठे अपने पासपोर्ट आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते है। यहाँ हम आपको आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहे है। हमारे द्वारा बतायी गई प्रक्रिया को अपनाकर आप आसानी से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- Passport Application Status Track करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
- इसी पेज पर आपको Track Application Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलेगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- यहाँ आपको एप्लीकेशन टाइप सलेक्ट करना होगा।
- उसके बाद आपको फाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको Track Status के बटन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही अगले पेज में आपके सामने आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार पासपोर्ट आवेदन स्थिति देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
पासपोर्ट हेल्पलाइन एवं संपर्क सूचना
उम्मीदवार ध्यान दें अगर आपको पासपोर्ट बनवाने से सम्बंधित कोई समस्या या शिकायत है या आपको पासपोर्ट बनवाने से जुडी किसी प्रकार की कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से समपर्क सूचना प्राप्त करके संपर्क कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
Visa सर्विस हेतु संपर्क | Shri Amit Narang Joint Secretary (CPV) PSP Division, Ministry of External Affairs, Room No. 20, Patiala House Annex, Tilak Marg, New Delhi – 110001 Fax No.: +91-11-23782821 |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-258-1800 जम्मू कश्मीर के लिए :- 040-66720567(paid) नॉर्थ ईस्ट इण्डिया के लिए :- 040-66720581(paid) |
पासपोर्ट ऑफिस लिस्ट | यहां क्लिक करें |
ईमेल आईडी | [email protected] |
Citizen Service Executive Support: Automated Interactive Voice Response (IVRS) Support: | 8 AM to 10 PM 24 hours |
How to Apply for Passport in Hindi 2023 सम्बंधित प्रश्न/उत्तर
Passport Sewa की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
Passport Sewa की आधिकारिक वेबसाइट passportindia.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है। इस वेबसाइट पर जाकर आप ऑनलाइन अपना पासपोर्ट अप्लाई कर सकते है।
पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें ?
आप पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट passportindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकती है। ऑनलाइन घर बैठे पासपोर्ट बनवाने की पूरी प्रक्रिया हमने आपको ऊपर दी गई जानकारी में ध्यानपूर्वक समझायी है।
पासपोर्ट बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए ?
पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज चाहिए होंगे। इन दस्तावेजों के आधार पर ही आप पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते है। ये जरूरी दस्तावेज इस प्रकार है – आधार कार्ड, पहचान पत्र, वोटर आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र आदि।
सामान्य पासपोर्ट कितने समय तक वैध होता है ?
सामान्य पासपोर्ट 10 साल तक वैध होता है।
जैसे कि इस लेख में हमने आपसे Passport बनवाने से संबंधित समस्त जानकारी साझा की है अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी के अलावा अन्य कोई जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
इसके अलावा आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में मैसेज करके पूछ सकते है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।