ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स क्या है? O Level Computer Course

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स एक प्रकार का डिप्लोमा कोर्स है जिसका फूल फॉर्म Ordinary Level है। इस कोर्स का आयोजन राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के द्वारा किया जाता है। क्या आप जानते है ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स क्या है ? वे इच्छुक उम्मीदवार जो ओ लेवल कोर्स करना चाहते है वे NIELIT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

आज के इस लेख में हम ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स के बारे में बात करने जा रहें है। ओ लेवल कोर्स को करने के लिए आपको सबसे पहले कंप्यूटर की सारी बेसिक जानकारी पता होनी चाहिए।

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स क्या है ? O Level Computer Course
ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स क्या है ?

सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें O Level की फुल फॉर्म Ordinary Level है। ओ लेवल कम्यूटर कोर्स एक डिप्लोमा कोर्स है। इस कोर्स की समयावधि एक साल है तथा कोई भी 12वीं पास उम्मीदवार ओ लेवल कोर्स में एडमिशन ले सकते है।जानकारी के लिए बता दें National Institute of Electronics & Information Technology (NIELIT) द्वारा ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स का आयोजन किया जाता है।

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स में छात्रों को 4 विषय दिए जाते है। तीन विषय उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य किये गए है जबकि चौथे विषय का चयन उम्मीदवारों को तीन वैकल्पिक विषय में से करना होगा।

उम्मीदवारों को 4 परीक्षाओं से गुजरना होता है। प्रत्येक परीक्षा के दो भाग होते है। एक भाग में उम्मीदवारों से 40 प्रश्न पूछे जाते है। इसमें छात्रों को विषयों के साथ-साथ प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट भी तैयार करने होंगे।

आर्टिकल का नाम ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स
साल 2024
कोर्स का नाम O Level Computer Course
उद्देश्य कंप्यूटर का डिप्लोमा प्रदान करना
लाभार्थी देश क सभी व्यक्ति
आधिकारिक वेबसाइट student.nielit.gov.in

पात्रता

  • वे उम्मीदवार जिन्होंने कक्षा 10वीं पास करने के बाद आईटीआई डिप्लोमा प्राप्त किया है वे उम्मीदवार पात्र होंगे।
  • जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास की है, वे आवेदन हेतु पात्र होंगे।

ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

अगर आप भी ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते है तो इस प्रक्रिया का अनुसरण कर आप आसानी से ओ लेवल कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट student.nielit.gov.in पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • इसी पेज पर आपको Apply Online का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
O Level Computer Course
  • क्लिक करते ही आपके सामने कई ऑप्शन आ जायेंगे, यहाँ आपको O Level के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
O Level Computer Course Kya hai
  • अगले पेज में आपको डिक्लेरेशन पर टिक करके I agreed to Proceed के बटन पर क्लिक करना होगा। जैसा की नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
O Level Computer Course
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा। जैसा की नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
o level computer course kya hai
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गई समस्त जानकारी सही-सही दर्ज करनी होंगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर डिक्लेरेशन पर टिक करना होगा।
  • अब आपको नीचे दिए गए Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपकी O Level Computer Course ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

O level Computer Course Syllabus

जानकारी के लिए बता दें अगर आपने भी ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स में एडमिशन लिया है तो आपको बता दें इस कोर्स में उम्मीदवारों को 4 विषय लेने होते है और 4 परीक्षाओं से गुजरना होता है। हालांकि इन चार विषयो में तीन विषय अनिवार्य होते है जबकि चौथे विषय का चयन करने के लिए तीन विषय दिए जाते है जिनमे से उम्मीदवार अपनी इच्छानुसार चयन कर सकते है। इन चारों पेपरों के साथ सब्जेक्ट का प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट भी होता है –

अनिवार्य विषय

  • M1 R4 (It tools and business system)
  • M2 R4 (internet technology and web design)
  • M3 R4 (C programming)

वैकल्पिक विषय (किसी भी एक विषय का चयन करें)

  • M4 1-R4 (.Net programming)
  • M4 2-R4 (introduction to multimedia)
  • M4 3-R4 (ICT Re)

Admit Card Download कैसे करें ?

वे इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है। यहाँ हम आपको O Level Computer Course Admit Card Download करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। जानिए क्या है एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया –

  • ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर ही आपको Download Admit Card का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने वचन पत्र खुलेगा, जिसमे आपको नीचे दिए गए डिक्लेरेशन पर टिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको agree के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉर्म खुलेगा।
  • यहाँ आपको एडमिट कार्ड सर्च करने के लिए दो विकल्प मिलेंगे जैसे –
    • सर्च बाय एप्लीकेशन नंबर
    • सर्च बाय रजिस्ट्रेशन नंबर
  • आप किसी भी विकल्प का चयन कर सकते है।
  • इसके बाद आपको एग्जामिनेशन ईयर और एग्जामिनेशन नेम ड्राप लिस्ट में से सलेक्ट करना होगा।
  • उसके बाद आपको चयनित नंबर दर्ज करके जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको कैप्चा कॉड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको नीचे दिए गए View के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुलकर आ जाएगा।
  • इसके बाद आप इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते है।

अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो आप निशुल्क में यूपी ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना का लाभ ले सकते हैं।

ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स से संबंधित (FAQ)

ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कौन कर सकते है?

कोई भी 12 वीं पास उम्मीदवार ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

NIELIT की फुल फॉर्म क्या है?

NIELIT की फुल फॉर्म National Institute of Electronics & Information Technology है।

ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स का आवेदन किस आधिकारिक वेबसाइट से करें?

आप ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स में एडमिशन लेने के लिए NIELIT की आधिकारिक वेबसाइट student.nielit.gov.in पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते है।

ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट student.nielit.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स में कौन से तीन विषय अनिवार्य होते है?

ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स में तीन विषय अनिवार्य होते है जैसे –
M1 R4 (It tools and business system)
M2 R4 (internet technology and web design)
M3 R4 (C programming)

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स के लिए किन विषयों में से एक विषय चुनने के विकल्प दिए जाते है?

जानकारी के लिए बता दें ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स में इन तीन विषयों में से किसी भी एक विषय का चयन किया जा सकता है। ये विषय निम्न प्रकार है –
M4 1-R4 (.Net programming)
M4 2-R4 (introduction to multimedia)
M4 3-R4 (ICT Re)

जैसे की इस लेख में हमने आपसे ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स और इससे सम्बंधित अनेक जानकारी साझा की है अगर आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इसके अतिरिक्त आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। हम आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य देंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment