मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना | MNSDSY : रजिस्ट्रेशन | Application Form.

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना :- छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार अपने प्रदेश के नागरिकों के लिए हमेशा ही तत्पर रहती है तथा उनकी भलाई के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं को लाती रहती है, ताकि जनता को किसी भी प्रकार का कष्ट न हो और उनका सम्पूर्ण विकास हो। इसी संदर्भ में प्रदेश सरकार के द्वारा एक नई योजना को लाया गया है जिसके तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को गंभीर इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ताकि उन्हें किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं हो। इस योजना का नाम nirmaan shramik deerghaayu sahayata yojana है।

अगर आप भी सी योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे और बताएंगे की निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना क्या है ? निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना के तहत श्रमिकों को कितनी आर्थिक मदद सरकार के द्वारा प्रदान की जाएगी। निर्माण श्रमिक दीर्घायु योजना में रजिस्ट्रेशन और आवेदन कैसे करें ? इन सभी मुख्य जानकारियों के बारे में आज हम अपने आर्टिकल में विस्तृत रूप से बताएंगे इसलिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना | MNSDSY : रजिस्ट्रेशन | Application Form.
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना | MNSDSY : रजिस्ट्रेशन | Application Form.
Contents hide

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना की घोषणा को अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के दिन आयोजित किए गए श्रमिक सम्मेलन के दौरान की है। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री जी के द्वारा श्रमिकों के लिए अनेक प्रकार की भेंट प्रदान की गयी जिसमे से एक Mukhyamantri Nirman Shramik Dirghayu Sahayata Yojana भी है। इसके तहत जो भी श्रमिक छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण मंडल में पंजीकृत हैं, को गंभीर बिमारियों के इलाज के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही मौजूद योजना के साथ 20 हजार रूपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इसे भी देखें>> डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा इस योजना की घोषणा करने पर पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की आशा भी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना के माध्यम से छ्त्तीसगढ़ के श्रमिकों का इलाज तो किया ही जाएगा और साथ में उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले इसके लिए आवेदन करना होगा, तो चलिए अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताते हैं की आप इस योजना का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

सीएम निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना से संबंधित हाइलाइट

योजना का नाममुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना 2023
Mukhyamantri Nirman Shramik Dirghayu Sahayata Yojana
घोषणा की गईमुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा
योजना कब शुरू हुई01 मई, 2023 के दिन
संबधित राज्यछत्तीसगढ़ (CG)
उद्देश्यगंभीर बीमारी से पीड़ित श्रमिक को आर्थिक सहायता प्रदान करना
योजना का प्रकारराज्य सरकारी योजना
लाभार्थीराज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन तथा ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द ही लॉन्च की जाएगी

निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना का उद्देश्य

छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार के द्वारा लॉन्च की गयी मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति जो की आर्थिक रूप से कमजोर हो उसे अपने इलाज हेतु सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत मरीजों को इलाज की सहायता तो दी ही जाएगी लेकिन इसके अतिरिक्त साथ में 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। इस योजना का लक्ष्य निर्माण श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करना है।

योजना में आवेदन हेतु पात्रता

  • इस योजना में केवल छत्तीसगढ़ के श्रमिक ही आवेदन कर सकते हैं।
  • जो भी श्रमिक छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण मंडल के तहत पंजीकृत होंगे केवल वही मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना के तहत पात्र होंगे।
  • आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक ही इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
  • लाभार्थी के पास अपना एक बैंक खाता चाहिए जो की आधार कार्ड से लिंक हो रखा हो।

श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना में शामिल गंभीर रोग

  1. लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी
  2. कैंसर
  3. किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी
  4. हार्ट की सर्जरी
  5. लकवा
  6. पैर के घुटने की सर्जरी
  7. न्यूरो सर्जरी
  8. रीढ़ की हड्डी की सर्जरी

योजना में आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज

  • लाभार्थी का आधार कार्ड (Aadhaar Card of Beneficiary)
  • श्रमिक पंजीयन कार्ड (labor registration card)
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र (Permanent Resident Certificate)
  • आय प्रमाण पत्र (income certificate)
  • बैंक खाते की कॉपी (Bank Account Copy)
  • पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)
  • मोबाइल नंबर (mobile number)
  • आयु प्रमाण पत्र (age certificate)

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना 2023 आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना के लाभ व विशेषताएं 

  • छत्तीसगढ के पंजीकृत श्रमिकों को आर्थिक लाभ पहुँचाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है।
  • गंभीर बिमारियों से पीड़ित श्रमिकों को इस योजना के माध्यम से इलाज के लिए सरकार के द्वारा आर्थिक धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • साथ में श्रमिकों को बिमारी के इलाज के लिए 20 रूपये की अतिरिक्त धनराशि भी प्रदान की जाएगी।
  • इस धनराशि का उपयोग कर अब लाभार्थी आसानी से कैंसर से लेकर सर्जरी जैसी अनेक प्रकार की बीमारी का इलाज कर सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना का लाभ प्राप्त कर अब श्रमिकों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
  • अब श्रमिकों को चाहे जितनी बड़ी बीमारी ही क्यों न हो उन्हें किसी से भी पैसे उधार लेने की आवश्यकता नहीं है।
  • अब गरीब श्रमिकों की बिमारी का इलाज न करने पर मृत्यु नहीं होगी।
  • इस योजना के चलते अब श्रमिकों के जीवन बहुत ही सुखद हो जाएगा।
  • निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना का लाभ पाकर पंजीकृत श्रमिक अपने आप में आत्म-निर्भर व सशक्त होंगे।

निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना में आवेदन की प्रक्रिया

जो भी श्रमिक छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री दीर्घायु सहायता योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें अभी इंतजार करना होगा क्यंकि छतीसगढ़ की राज्य सरकार के द्वारा अभी इस योजना को शुरू करने की केवल घोषणा की है, इसके लिए सरकार ने अभी कोई भी नोटिस जारी नहीं किया है जैसे ही सरकार के द्वारा इसके लिए कोई भी नोटिफिकेशन निकला जाता है हमारे द्वारा आप सभी लोगों को सूचित कर दिया जाएगा। बहुत ही जल्द सरकार के द्वारा इसके लिए एक सरकारी वेबसाइट जारी की जाएगी। इसके बाद हम आपको अपने आर्टिकल की मदद से सभी जानकारियों को सूचित करेंगे तब तक हमारे आर्टिकल को पढ़ते रहें।

श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना से संबंधित (FAQ)

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना क्या है ?

इस योजना के तहत जो भी श्रमिक छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण मंडल में पंजीकृत हैं, को गंभीर बिमारियों के इलाज के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही मौजूद योजना के साथ 20 हजार रूपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना किस राज्य से संबंधित है ?

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित है।

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना में आवेदन कैसे करें ?

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना में आवेदन करने के लिए सरकार के द्वारा अभी किसी भी प्रक्रिया को नहीं बताया गया है जब भी सरकार इस योजना के बारे में कुछ भी सूचना देती है, हमारे द्वारा आप सभी लोगों को सूचित कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट अभी लॉन्च नहीं की गयी है सरकार के द्वारा जब भी वेबसाइट लॉन्च की जाएगी हमारे द्वारा आप सभी लोगों को सूचित कर दिया जाएगा।

Leave a Comment