एनसीसी की फुल फॉर्म क्या है ? | NCC FULL FORM IN HINDI

NCC का पूरा नाम "नेशनल कैडेट कोर" (National Cadet Corps) है। इसकी स्थापना 15 जुलाई 1948 में पंडित एचएन कुंजरू की अध्यक्षता में गवर्नर जनरल के द्वारा किया गया। वर्तमान में NCC के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल तरुण कुमार जी हैं।

एनसीसी की फुल फॉर्म क्या है ? दोस्तों आप लोगो ने कभी न कभी NCC के बारे में सुना या देखा जरूर होगा, तो आपके मन में हमेशा से ही यह प्रश्न उठता रहा होगा आखिर यह एनसीसी क्या है ? क्या यह एक सेना की तरह कार्य करती है या नहीं। बहुत से लोग NCC का मतलब ही सही से नहीं जानते। इसलिए आज हम आपको अपने आर्टिकल की सहायता से बताएंगे की एनसीसी क्या है ? तथा NCC किस प्रकार कार्य करती है? NCC का उद्देश्य क्या है? तथा एनसीसी join करने के क्या क्या फायदे हैं ? इन सभी तथ्यों के बारे में आज हम अपने आर्टिकल में चर्चा करेंगे इसलिए हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

एनसीसी की फुल फॉर्म क्या है ? | NCC FULL FORM IN HINDI
एनसीसी की फुल फॉर्म क्या है ? | NCC FULL FORM IN HINDI

एनसीसी की फुल फॉर्म क्या है ?

NCC का पूरा नाम “नेशनल कैडेट कोर” (National Cadet Corps) है। यह स्कूल के छात्रों तथा कॉलेज के छात्रों को सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करती है। NCC भारतीय सशस्त्र बलों की एक युवा शाखा है जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। पूरे भारत में NCC एक ऐसा संगठन है विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों से छात्रों की भर्ती कराता है। एनसीसी के तहत कैडेट को छोटे हथियारों का प्रशिक्षण दिया जाता है। एनसीसी के प्रतीक चिन्ह में तीन रंग होते हैं लाल, हल्का नीला तथा गहरा नीला, यह तीनों रंग क्रमशः भारतीय सेना, भारतीय नौसेना तथा भारतीय वायुसेना का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इस चिन्ह में 17 कमल 17 निदेशालयों की तरफ इशारा करते हैं।

इसे भी देखें >>> join Indian army | आर्मी भर्ती रैली 2023.

वर्तमान में NCC के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल तरुण कुमार जी हैं। नेशनल कैडेट कोर के गीत का शीर्षक “हम सब भारतीय हैं” है, जिसे सुदर्शन फ़क़ीर जी द्वारा लिखा गया है।

NCC से जुड़े कुछ तथ्य

आर्टिकल एनसीसी की फुल फॉर्म क्या है ?
NCC FULL FORM IN HINDI
स्थापना वर्ष 1948 
वर्तमान वर्ष 2023
महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल तरुण कुमार जी
एनसीसी का गीत का शीर्षक“हम सब भारतीय हैं”
NCC का पूरा नाम “नेशनल कैडेट कोर”
(National Cadet Corps)
आधिकारिक वेबसाइट indiancc.nic.in
लाभार्थी स्कूल तथा कॉलेज के विद्यार्थी
मुख्यालय नई दिल्ली
आदर्श वाक्य “एकता और अनुशाशन”
Some facts related to NCC

नेशनल कैडेट कोर का इतिहास

एनसीसी की फुल फॉर्म क्या है ? भारत में NCC का गठन 15 जुलाई सन 1948 में हुआ था, इसे भारतीय रक्षा अधिनियम 1917 के तहत सेना में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए बनाया गया था। 1920 में भारतीय प्रादेशिक अधिनियम पारित किया गया था तो विश्वविद्यालय कोर को विश्वविद्यालय प्रशिक्षण कोर (UTC) के द्वारा बदल दिया गया। NCC को विश्वविद्यालय प्रशिक्षण कोर का उत्तराधिकारी माना जाता है। UOTC को अंग्रेजों के द्वारा 1942 में स्थापित किया गया था। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान UOTC कभी भी अंग्रेजों के अपेक्षाओं पर खरा नहीं उत्तर पाया, जिस कारण उनको यह विचार आया की इससे बेहतर योजना बनानी चाहिए जिससे की शांति समय में भी युवाओं को बैठत प्रशिक्षित कर सके।

इसके बाद पंडित एचएन कुंजरू की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गयी जिसने राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल तथा कॉलेजो में एक कैडेट संगठन स्थापित करने की एक पेशकश की। बाद में “नेशनल कैडेट कोर” अधिनियम को गवर्नर जनरल के द्वारा स्वीकार कर लिया गया और 15 जुलाई सन 1948 में NCC का गठन कर लिया गया।

NCC प्रमाण पत्र और परीक्षा (एनसीसी की फुल फॉर्म क्या है ?)

NCC के तहत आपको तीन सर्टिफिकेट प्रदान किए जाते है, इनके बारे में हमारे द्वारा निचे बताया गया है।

सर्टिफिकेट – A: यह एनसीसी के कैडेटों के द्वारा कक्षा 8 और 9 के दौरान लिया जा सकता है। उन कक्षाओं को पास करने के बाद आपको यह सर्टिफिकेट प्रदान नहीं किया जा सकता। उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना होगा कुल प्रशिक्षण अवधि के 75 % भाग में भाग लिया हो तथा उम्मीदवार ने वार्षिक प्रशिक्षण शिवर में प्रतिभाग किया हो।

सर्टिफिकेट – B: यह कैडेटों के द्वारा कक्षा 10 के बाद जो डिग्री के लिए अध्ययन कर रहे हैं उनको प्रदान किया जाता है। उम्मीदवार को एनसीसी के पहले और दूसरे वर्ष के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के कुल प्रशिक्षण अवधि के 75 % भाग में भाग लेना आवश्यक है और साथ में यह भी सुनिश्चित करना है की एक वार्षिक प्रशिक्षण शिवर में भाग लेना होगा। जिन उम्मीदवारों के पास A- सर्टिफिकेट होगा उन्हें 10 बोनस अंक दिए जाएंगे।

सर्टिफिकेट – C: यह सर्टिफिकेट NCC कैडेटों के लिए एक उच्चतम स्तर का सर्टिफिकेट है, इसे आप तीसरे साल के प्रशिक्षण में अथवा तीसरे साल के डिग्री कोर्स में भी प्राप्त कर सकते हैं। जिन भी उम्मीदवारों के पास B- सर्टिफिकेट होगा वह इसे 12 th के बाद अपनी डिग्री के प्रथम वर्ष में भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना होगा की कैडेट ने दो वर्ष का प्रशिक्षण शिवर प्राप्त किया हो।

इसे भी देखें >>> 10वीं के बाद सेना में कैसे भर्ती, जानें आवेदन और चयन प्रक्रिया

NCC का झंडा

1954 में भारत सरकार के द्वारा Ncc के झंडे को पेश किया गया जिसमे 3 रंगो को दर्शाया गया था। यह तीन रंग लाल, हल्का नीला तथा गहरा नीला है जिसमे लाल रंग भारतीय थल सेना को हल्का नीला रंग भारतीय वायु सेना को तथा गहरा नीला रंग भारतीय नौसेना को प्रदर्शित करता है। इस झंडे में 17 कमलो की एक माला है जो की एनसीसी की 17 निदेशालयों का प्रतिनिधित्व करता है। इस झंडे के सबसे निचे NCC का आदर्श वाक्य “एकता और अनुशासन” लिखा होता है।

NCC का झंडा

NCC का आदर्श वाक्य और लक्ष्य

NCC के आदर्श वाक्य के लिए चर्चा 11 अगस्त 1978 में आयोजित 11 वीं केंद्रीय सलाहकार बैठक (CAC) में शुरू हुई थी। उस समय पर “कर्तव्य” “कर्तव्य और ज्ञान” “कर्तव्य, एकता और अनुशासन” जैसे कई आदर्श वाक्यों को चुना गया था। बाद में 12 वीं केंद्रीय सलाहकार बैठक (CAC) में एनसीसी के आदर्श वाक्य को “एकता और अनुशासन” को चुना गया। NCC का लक्ष्य है की देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले युवाओं को साथ में लाना तथा नागरिकों को अनुशासित तौर तरीकों में ढालना।

NCC से जुड़े कुछ प्रश्न एवं उत्तर

NCC का पूरा नाम क्या है ?

NCC का पूरा नाम “नेशनल कैडेट कोर” (National Cadet Corps) है। यह स्कूल के छात्रों तथा कॉलेज के छात्रों को सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करती है।

एनसीसी का गठन कब हुआ ?

भारत में NCC का गठन 15 जुलाई सन 1948 में हुआ था, इसे भारतीय रक्षा अधिनियम 1917 के तहत सेना में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए बनाया गया था।

NCC के वर्तमान में कितने निदेशालय हैं ?

NCC के वर्तमान में 17 निदेशालय हैं।

NCC के वर्तमान में महानिदेशक कौन हैं ?

NCC के वर्तमान में महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल तरुण कुमार जी हैं।

NCC कैडेट को कितनी सैलेरी मिलती है ?

NCC कैडेट की सैलेरी जानने के लिए आपको NCC की ऑफिसियल वेबसाइट (यहां क्लिक करें) पर जाना होगा। यहां आपको सभी रेंको के हिसाब से सैलेरी दिख जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram