मुलायम सिंह यादव की जीवनी – Mulayam Singh Yadav Biography in Hindi

मुलायम सिंह यादव की जीवनी– मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 में इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ। मूलतः यह एक किसान परिवार से संबंधित थे , वह भारत के एक राजनेता एवं उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे। Mulayam Singh Yadav मूल रूप से एक शिक्षण थे परन्तु शिक्षण कार्य त्यागकर वह राजनीति में आये जिसके बाद उनके द्वारा समाजवादी पार्टी की स्थापना की गयी। इनकी माता का नाम मूर्ति देवी और पिता का सुघर सिंह यादव था। वह अपने परिवार में पांच भाई-बहनों में से दूसरे नंबर के थे।

मुलायम सिंह यादव की जीवनी – Mulayam Singh Yadav Biography in hindi
मुलायम सिंह यादव की जीवनी

उनके पिता उन्हें एक पहलवान बनाना चाहते थे लेकिन अपने राजनैतिक गुरु चौधरी नथु सिंह को मैनपुरी में आयोजित एक कुश्ती प्रतियोगिता में प्रभावित करने के बाद उन्होंने नथु सिंह के परम्परागत विधान सभा क्षेत्र (Traditional Legislative Assembly Constituency) जसवंत नगर से अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत की।

अपना राजनीती करियर शुरू करने से पहले Mulayam Singh Yadav आगरा विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान (political Science) में Postgraduate (M.A.) और B.T. करने के बाद इंटर कॉलेज में lecturer नियुक्त हुए। लेकिन राजनीति में करियर शुरू करने के बाद उन्होंने अपने प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। 10 अक्टूबर 2022 को मुलायम सिंह जी का काफी लम्बी बीमारी के कारण निधन हो गया।

मुलायम सिंह यादव की जीवनी

नाम (Name)मुलायम सिंह यादव
जन्म स्थान (Birthplace)सैफई, इटावा जिला, उत्तर प्रदेश
जन्मदिन (Birthday)22 नवम्बर 1939
निक नेम (Nick Name)नेता जी
उम्र (Age)83 साल (निधन के समय )
मृत्यु का दिन (Date of Death)10 अक्टूबर 2022
मृत्यु का कारण (Reason of Death)बीमारी
नागरिकता (Citizenship)भारतीय
शिक्षा  (Educational)Postgraduate (M.A.) (political Science)
कॉलेज का नाम (Collage)KK College, Etawah, Uttar Pradesh AK College, Shikohabad, Uttar Pradesh BR College, Agra University,
गृह नगर (Hometown)इटावा, उत्तर प्रदेश
धर्म (Religion)हिन्दू
जाति (Caste)अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)
लम्बाई (Height)5 फीट 3 इंच
वजन (Weight)74 किलो
पेशा (Occupation)राजनेता
पार्टी का नाम (Party)समाजवादी पार्टी
वैवाहिक स्थिति Marital Statusविदुर
सैलरी (Salary)
(लोकसभा सदस्य के रूप में)
 1 लाख रु.+अन्य भत्ते
कुल संपत्ति (Net Worth)20.56 करोड़ (2019 में )
समाजवादी पार्टी आधिकारिक वेबसाइट www.samajwadiparty.in

एशिया की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर जीवन परिचय

मुलायम सिंह यादव राजनीतिक करियर Mulayam Singh Yadav Political Career

Mulayam Singh Yadav उत्तर भारत और समाजवादी पार्टी के सबसे बड़े नेता है। मुलायम सिंह यादव का जन्म किसान परिवार के एक साधारण घर में हुआ। उन्होंने अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत सबसे पहले राज्य में एक विधायक के रूप में की विधायक के रूप में चुने जाने के बाद धीरे-धीरे Mulayam Singh Yadav जी पुरे राज्य भर में नजर आने लगे। राजनीती के क्षेत्र में कदम रखने के बाद मुलायम सिंह यादव ने राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग के समाज का सामाजिक स्तर ऊपर उठाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये। जिससे OBC वर्ग के सभी नागरिकों का विकास हो सके।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में सामाजिक चेतना के कारण राजनीति क्षेत्र में अन्य पिछड़ा वर्ग का एक विशेष स्थान है। मुलायम सिंह समाजवादी नेता रामसेवक यादव के प्रमुख अनुयायी शिष्य थे। इन्ही के आशीवार्द से वर्ष 1967 में मुलायम सिंह प्रथम बार विधान सभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे ,जिसके बाद उन्हें मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।

इसके बाद Mulayam Singh Yadav जी के द्वारा वर्ष 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया गया। मंत्री के रूप में मुलायम सिंह यादव लगातार तीन बार पद में नियुक्त रहे। 5 दिसम्बर 1989 से एवं 11 मई 2007 तक वह मुख्यमंत्री के पद में नियुक्त रहे। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त वह केंद्र सरकार के रूप में रक्षा मंत्री के रूप में भी चयनित किये गए। मुलायम सिंह यादव की उत्तर प्रदेश राज्य में यादव समाज में सबसे बड़े नेता के रूप में एक अलग ही पहचान है। समाजवादी पार्टी को यूपी राज्य में एक बड़ी पार्टी के रूप में जाना जाता है। मुलायम सिंह यादव को राज्य के सभी लोग प्यार से नेता कहकर पुकारते है।

मुलायम सिंह यादव की शिक्षा (Mulayam Singh Yadav Education)

मुलायम सिंह यादव ने यूपी राज्य से राजनीति विज्ञान (Political Science) में स्नातकोत्तर और बी.टी किया है। मुख्य रूप से उनके द्वारा अपनी शिक्षा इटावा यूपी के केके कॉलेज ,एके कॉलेज ,शिकोहाबाद ,आगरा विश्वविद्यालय ,बी.आर कॉलेज ,से BA, MA और BT की शिक्षा पूर्ण की थी। पढाई पूर्ण होने के बाद उन्हें शिक्षक के रूप में प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया था। लेकिन राजनीति में रूचि होने के कारण उनके द्वारा इस पद से त्यागपत्र दे दिया गया।

राजनीति क्षेत्र में मुलायम सिंह यादव की सदस्यता

  • 1982-1985 -विधान परिषद
  • 1967, 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993 और 1996- विधान सभा (आठ बार)
  • 1982-1985 -विपक्ष के नेता, यूपी विधान परिषद
  • 1985-1987 -विपक्ष के नेता, यूपी विधान सभा
  • केंद्रीय कैबिनेट मंत्री
  • सहकारिता और पशुपालन मंत्री 1977
  • रक्षा मंत्री 1996-1998
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल
  • 5 दिसम्बर 1989 से 24 जनवरी 1991 तक
  • 5 दिसम्बर 1993 से 3 जून 1996 तक
  • और 29 अगस्त 2003 से 11 मई 2007 तक

यह भी देखें: खान सर पटना जीवन परिचय

पुरस्कार व सम्मान

  • ‘अंतर्राष्ट्रीय जूरी पुरस्कार’ से मुलायम सिंह यादव को 28 मई, 2012 को लंदन में सम्मानित किया गया।

International Council of Jurists की जारी विज्ञप्ति में हाईकोर्ट ऑफ़ लंदन के सेवानिवृत Judge Sir Gavin Lightman ने कहा की मुलायम सिंह यादव का इस पुरस्कार के लिए चयन प्रगति में बेझिजक योगदान देना है। साथ ही उनके द्वारा यह भी कहा गया की विधि एवं न्याय क्षेत्र से जुड़े लोगो में भाईचारा पैदा करने में मुलायम सिंह यादव का सहयोग दुनियाभर में मशहूर है।

Mulayam Singh Yadav Biography in hindi FAQ

मुलायम सिंह यादव जी का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?

मुलायम सिंह यादव जी का जन्म 22 नवम्बर 1939 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ।

Mulayam Singh Yadav की मृत्यु कब हुई?

10 अक्टूबर 2022 को Mulayam Singh Yadav की मृत्यु हुई।

मुलायम सिंह यादव की मृत्यु कहाँ और कैसे हुई?

लम्बी बीमारी के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव की मृत्यु हुई।

मुलायम सिंह यादव जी की आयु निधन के समय कितने वर्ष थी?

मुलायम सिंह यादव जी की आयु निधन के समय 83 वर्ष थी।

Leave a Comment