मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म, लाभ व पात्रता

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के विषय में पूरी जानकरी देने जा रहें हैं। मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के अंतर्गत राज्य में वृक्षों के व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य नागरिकों को मिलेगा। वे इच्छुक नागरिक जो मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का लाभ लेना चाहते हैं वे अपने नजदीकी वन विभाग में जाकर फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं।

यहाँ हम आपको बतायेंगे मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना क्या है ? वृक्ष संपदा योजना का उद्देश्य क्या है ? मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के लाभ एवं विशेषताएं क्या हैं ? मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana 2023 सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़िए –

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना ऑनलाइन आवेदन
मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना क्या है ?

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य में वृक्षों के व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा देने की अपार सम्भावनाओ को देखते हुए ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’’ को लागू किए जाने की घोषणा की है। इस योजनांतर्गत कृषकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कृषकों की सहमति पर उनके भूमि पर वाणिज्यिक वृक्षारोपण किया जाना है। मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना की क्रियान्वयन की तैयारी में वन विभाग जुट गया है। इस योजना अंतर्गत समस्त वर्ग के सभी इच्छुक भूमि स्वामी पात्र होंगे। इसके अलावा शासकीय, अर्धशासकीय तथा शासन के स्वायत्व संस्थान जो अपने स्वयं के भूमि पर रोपण करना चाहते हैं, पात्र होंगे।

इसी तरह निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, गैर शासकीय संस्थाएं, पंचायतें, भूमि अनुबंध धारक, जो अपने भूमि में रोपण करना चाहते हैं, वे पात्र होंगे। इस योजनांतर्गत राज्य शासन द्वारा 5 एकड़ तक वृक्षारोपण हेतु 100 प्रतिशत अनुदान तथा 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में वृक्षारोपण हेतु 50 प्रतिशत वित्तीय अनुदान देगी। योजना अंतर्गत मुख्य रूप से 05 वृक्ष प्रजातियों की खेती के लिए कृषकों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इनमें टिशू कल्चर बांस, क्लोनल नीलगिरी, मिलिया डूबिया, टिशू कल्चर सागौन तथा सफेद चंदन शामिल है।

Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana 2023 Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना 2023 से सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें हैं। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। ये सारणी निम्न प्रकार हैं –

आर्टिकल का नाम मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना ऑनलाइन आवेदन
साल2023
राज्य का नामछत्तीसगढ़
योजना का नामMukhyamantri Vriksh Sampada Yojana
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.cgforest.com

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना: ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना नई अपडेट

  •  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री संजय शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजनांतर्गत राज्य में इस वर्ष 12 प्रकार के प्रजाति के वृक्ष का 30 हजार एकड़ रकबे में रोपण किया जाएगा।
  • इनमें से क्लोनल यूकलिप्टस का 17 हजार 182 एकड़ में,
  • रूटशूट टीक का 6 हजार 456 एकड़ में
  • टिश्यू कल्चर का 2 हजार 617 एकड़ में
  • चंदन का 1 हजार 462 एकड़ में
  • मिलिया डूबिया का 8 सौ 34 एकड़ में
  • सामान्य बांस का 7 सौ 37 एकड़ में
  • टिश्यू कल्चर बम्बू का 6 सौ 7 एकड़ में
  • रक्त चंदन का 1 सौ 26 एकड़ में
  • आमला का 43 एकड़ में, खमार का 40 एकड़ में
  • शीशम का 20 एकड़ में तथा महानीम का 20 एकड़ रकबे में लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

वृक्ष संपदा योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है। इसके तहत राज्य के सभी कृषकों, शासकीय, गैर शासकीय, अर्धशासकीय, पंचायतें, अथवा स्वायत्व संस्थानों की भूमि पर वाणिज्यिक प्रजातियों के वृक्षारोपण उपरांत सहयोगी संस्था, निजी कंपनियों के माध्यम से निर्धारित समर्थन मूल्य पर वनोपज के क्रय की व्यवस्था करते हुए एक सुदृढ़ बाजार व्यवस्था आदि सुनिश्चित करना है। 

छत्तीसगढ़ वृक्ष संपदा योजना के लाभ एवं विशेषताएं
  • यह वृक्षों के व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा देने की पहल है।
  • मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के लिए 100 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।
  • इस योजना के तहत 5 एकड़ में वृक्षारोपण करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 100 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था की जाएगी।
  • इस योजना के तहत पांच वर्षों में लगभग 15 वृक्षों का रोपण किया जाएगा।
  • वृक्षारोपण के कारण दो करोड़ टन कार्बन का अवशोषण होने से पर्यावरण में सुधार होगा।
Vriksh Sampada Yojana Eligibility

उम्मीदवारों को Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana 2023 ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व स्कीम के लिए तय की गई पात्रता पूरी करनी होंगी। इन पात्रताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना अप्लाई करने हेतु पात्र माने जाएंगे। जानिए क्या है पात्रता –

  • उम्मीदवार छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
  • राज्य के समस्त वर्ग के नागरिक आवेदन हेतु पात्र होंगे।
आवश्यक दस्तावेज

आवेदकों को Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana 2023 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर ही आप मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना 2023 के लिए फॉर्म भरकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं। जानिए क्या है मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना Required Documents 

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • भूमि के दस्तावेज
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना आवेदन कैसे करें ?

वे इच्छुक उम्मीदवार जो Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं है वे अपने पास वाले वन विभाग में जाकर फॉर्म भरकर वृक्ष संपदा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहाँ हम आपको मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना ऑफलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहें हैं। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से योजना हेतु आवेदन कर सकते हैं। जानिए क्या है पूरी आवेदन प्रक्रिया –

  • उम्मीदवार मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी वन विभाग कार्यालय में जाएँ।
  • वहां जाकर आपको सबसे पहले मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • उसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई समस्त जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म के साथ योजना हेतु मांगे गए जरूरी दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
  • फॉर्म को पूरी तरह से तैयार करने के बाद फॉर्म और दस्तावेजों की जांच करनी होगी।
  • उसके बाद आपको आवेदन फॉर्म को उसी कार्यालय में जमा करवा देना है जहाँ से फॉर्म प्राप्त किया था।
  • इस प्रकार आपकी मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना लागू

Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana 2023 सम्बंधित कुछ प्रश्न और उत्तर

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट http://www.cgforest.com/ है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना की शुरुआत किसने की ?

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा की गई है।

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के अंतर्गत पात्र कौन होंगे ?

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के सभी वर्गो भूमि स्वामी पात्र होंगे।

जैसे कि आप देख सकते हैं इस लेख में हमने आपसे मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना 2023 और इससे सम्बंधित समस्त जानकारी साझा की हैं। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं। हमारी टीम द्वारा आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment