मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन स्टेटस, लाभार्थी लिस्ट

जैसा कि आप सभी जानते है मध्य प्रदेश में कृषि मानसून पर निर्भर करती है जिससे कृषि कार्य में अनिश्चितता बनी रहती है। किसानो की इन्हीं समस्याओं का समाधान करने के लिए भारत सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत की जाएगी। वे इच्छुक उम्मीदवार किसान जो मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लाभ लेना चाहते है वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना ऑनलाइन आवेदन

यहाँ हम आपको बताएंगे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना क्या है ? मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आवेदन हेतु पात्रता क्या है ? किसान कल्याण योजना आवेदन करने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी ? Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लाभार्थी लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें ? Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? इन सभी के विषय में हम आपक विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2023 से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए

Contents hide

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2023

जानकारी के लिए बता दें Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana की शुरुआत सितंबर 2020 को की गई थी। जैसा कि आप सभी जानते है पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को कृषि सम्बन्धी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए एक साल में 6000 रूपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है और यह राशि किसानों को तीन किस्तों में प्रदान की जाती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत किसानों को 4000 रूपये दो किस्तों में दिए जायेंगे और यह पैसे किसानों को पीएम किसान योजना की राशि में जुड़कर मिलेंगे। इस प्रकार किसानों को सालाना 10000 रूपये कृषि सम्बन्धी जरूरतों को पूरा करने के लिए दिए जायेंगे। इस योजना का लाभ राज्य के सभी किसानों को मिलेगा।

जानकारी के लिए बता दें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की पात्रता हेतु पीएम किसान योजना की पात्रता शर्तें ही लागू होंगी। यानी जो किसान पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहें है वे किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होंगे। जानकारी के लिए बता दें 77 लाख किसानो के खातों में लाभ की राशि ट्रांसफर की जाएगी। लाभार्थी किसानों के खातों में 1540 करोड़ रूपये ट्रांसफर किये जाएंगे।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2023 Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2023 से जुडी कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना
साल 2023
राज्य का नाम मध्य प्रदेश
योजना का नाम Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana
लाभार्थी राज्य के सभी किसान
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
लाभार्थी लिस्ट देखने की प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट saara.mp.gov.in
pmkisan.gov.in

एमपी पंचायत दर्पण: सैलरी, कार्य सूची व ई-भुगतान स्थिति देखें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है ?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गई थी। इस योजना के अंतर्गत देश के सभी किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिन किसानो के पास 2 हेक्टेयर या इससे कम कृषि योग्य भूमि है उन किसानो को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि लाभार्थी किसानों को बैंक खाते में ट्रांसफर करके दी जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें सभी लाभार्थी किसानो का बैंक खाता खुला हुआ होना बहुत जरूरी है और साथ ही उनका बैंक खाता आधार से लिंक भी होना चाहिए। यदि किसी लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो उस लाभार्थी के खाते में क़िस्त का पैसा आने से रोका जा सकता है या यूँ कहें कि किसानो के क़िस्त का पैसा अटक सकता है।

MKKY का उद्देश्य क्या है ?

जैसा कि आप सभी जानते होंगे भारत एक कृषि प्रधान देश है। अधिकांश भारतीय कृषि पर निर्भर है। सरकार द्वारा किसानों को कृषि हेतु सुविधा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किये जाते है। सरकार द्वारा ऐसी बहुत सी सरकारी योजनाएं संचालित की जाती है जिनके तहत किसानों को कृषि से जुडी सुविधा प्रदान की जाती है हालांकि भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत किसानों को एक साल में 6000 रूपये तीन किस्तों में दिए बतौर आर्थिक सहायता दिए जाते है।

इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के कृषकों को कृषि सम्बन्धी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए एक साल में 4000 रूपये दो समान किस्तों में दिए जायेंगे। इस योजना का एक मात्र उद्देश्य किसानों की आय में आय में वृद्धि करना और कृषको की स्थिति में सुधार करना है।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Eligibility

उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व कुछ निर्धारित पात्रता पूरी करनी होगी। इन पात्रता को पूरा करने पर ही उम्मीदवार योजना आवेदन हेतु पात्र माने जाएंगे। जानिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की पात्रता क्या है –

  • उम्मीदवार मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • केवल किसान उम्मीदवार ही आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  • उम्मीदवार किसानो के अपनी कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  • जिन किसानो के पास 2 हेक्टेयर या इससे कम कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Important Documents

आवेदकों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर ही आप योजना हेतु आवेदन फॉर्म भर सकते है। Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana से जुड़े जरूरी दस्तावेज क्या है –

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • भूमि सम्बंधित दस्तावेज
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • पहचान पत्र
  • PMKY का रजिस्ट्रेशन नंबर (यदि आवेदन किया है तो)

योजना से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको मध्य प्रदेश की Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को पढ़कर आप योजना से जुडी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है। योजना से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी निम्न प्रकार है –

  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 25 सितमबर 2020 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर की गई थी।
  • मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर शुरू किया है।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो की आय में वृद्धि करना है। आय में वृद्धि होने से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और वह एक बेहतर जीवन जी सकेंगे।
  • इस योजना की पात्रता पीएम किसान सम्मान निधि योजना के समान है जो किसान पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहें है एमपी राज्य के वे सभी किसान आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  • योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमान्त किसान लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसानो को 4000 रूपये दो समान क़िस्तो में दिए जाएंगे। हालांकि किसानो को पीएम किसान योजना के तहत 6000 रूपये तीन किस्तों में दिए जाएंगे।
  • इस प्रकार मध्य प्रदेश के किसानों को हर साल 10000 रूपये मिलेंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत एमपी राज्य के 57 हजार 50 लाख किसानों को लाभ प्रदान किया जाता है।
  • योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि लाभार्थी किसानों को सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करके दी जाती है।

एमपी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभ एवं इसकी विशेषताएं

यहाँ हम आपको Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के लाभ एवं इसकी विशेषताओं के बारे में जानकारी देने जा रहें है। आप नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से किसान कल्याण योजना के लाभ एवं इसकी विशेषताओं के विषय में जानकारी ले सकते है। एमपी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभ एवं इसकी विशेषताएं निम्न प्रकार है –

  • मध्य प्रदेश राज्य के किसानों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों की और से सालाना 10000 रूपये प्रदान किये जाएंगे।
  • किसानो को लाभ की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर करके दी जाएगी।
  • आवेदक किसानों का किसी भी बैंक में खाता खुला होना चाहिए और उनका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल 4000 रूपये प्रदान किये जायेंगे। ये पैसे किसानो को 2 किस्तों में 2000-2000 रूपये दिए जाएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से किसान अपनी कृषि सम्बन्धी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकेंगे।
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि होगी और देश की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • इस योजना के लिए किसान घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है।
  • योजना से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी किसानो को मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजकर दी जाएगी।
  • एमपी के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना दोनों का लाभ मिलेगा।
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को 6000 रूपये तीन किस्तों में दिए जाएंगे।
  • इस योजना के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे जिससे किसानों के समय और पैसो दोनों की बचत होगी।

मध्यप्रदेश आवास योजना की नयी सूची जारी

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

उम्मीदवार ध्यान दें अगर आप Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Online Apply करना चाहते है तो यहाँ हम आपको आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जानिये क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • इसी पेज पर आपको Farmer’s Corner में New Farmer Registration दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Online Apply
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Online Apply
  • अब आपको यहाँ पर आधार नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको ड्राप लिस्ट में से अपना राज्य सलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरकर GET OTP के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, ओटीपी दर्ज करें।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपकी मुख्यमंत्री कल्याण योजना ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लाभार्थी सूची ऑनलाइन कैसे देखें ?

जिन उम्मीदवारों ने Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है वे लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते है। अगर आप भी किसान कल्याण योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करना चाहते है तो आप हमारे द्वारा बतायी गयी प्रक्रिया को अपना सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana लाभार्थी सूची ऑनलाइन देखने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • इसी पेज पर आपको Farmer’s Corner में Beneficiary List दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलेगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
mukhyamantri-kisan-kalyan-yojana-labharthi-list
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लाभार्थी सूची
  • यहाँ आपको अपना राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक, विलेज का चयन करना होगा।
  • उसके बाद आपको नीचे दिए गए GET Report के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लाभार्थी सूची ऑनलाइन खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आपकी किसान कल्याण योजना लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?

अगर कोई उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते है या किसी कारण से ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहें है तो वे ऑफलाइन मोड़ में आवेदन कर सकते है। यहाँ हम आपको किसान कल्याण योजना एमपी ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बतायी गई प्रक्रिया को अपनाकर आप योजना के लिए आवेदन कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना ऑफलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में जाएँ।
  • वहाँ जाकर आपको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • उसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • उसके बाद आपको घोषणा पत्र भी भरना होगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
  • फॉर्म पूरी तरह से तैयार करने के बाद आपको उसी कार्यालय में जमा करवा देना है।
  • उसके बाद आपके आवेदन फॉर्म में भरी गयी जानकारियों और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
  • सत्यापन करने के बाद आपको आपको इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आवेदन फॉर्म डाउनलोड कैसे करें ?

उम्मीदवार ध्यान दें अगर आप भी Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है तो आपको आवेदन फॉर्म की आवश्यकता होगी। यहाँ हम आपको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया कुछ से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। जानिए क्या है आवेदन फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया-

  • Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने हेतु सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म पीडीएफ फॉर्मेट में खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इसी पीडीएफ में ऊपर की ओर डाउनलोड का आइकॉन दिखाई देगा। उस आइकॉन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आवेदन फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा।
  • उसके बाद आपको इस फॉर्म का प्रिंट निकाल लेना है।
  • इस प्रकार आपकी Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana आवेदन फॉर्म पीडीएफ चेक एवं डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

फार्मर्स डिटेल्स कैसे देखें ?

अगर आप भी किसानो की जानकारी ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो यहाँ हम आपको जानकारी देखने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • फार्मर्स डिटेल्स देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://saara.mp.gov.in/ पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको बहुत सी योजनाओं के विकल्प दिखाई देंगे, आपको सीएम किसान कल्याण योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते गई आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा जिसमें आपको नीचे दिए गए फार्मर्स डिटेल्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
CM Kisan Kalyan Yojana
  • उसके बाद आपको साइड बार में अपना वित्तीय वर्ष, इन्सटॉलमेंट नंबर, जिला, तहसील, हल्का नंबर, गांव, एफटीओ डेट आदि सलेक्ट करने होंगे।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर फार्मर्स डिटेल्स खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आपकी फार्मर्स डिटेल्स देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ?

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कैसे करें ? इसकी पूरी प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से लॉगिन कर सकते है। जानिए क्या है लॉगिन करने की पूरी प्रक्रिया –

  • पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://saara.mp.gov.in/ पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का मुख्य पेज खुलेगा।
  • इसी पेज पर आपको लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुलकर आएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
MP Kisan Kalyan Yojana
MP Kisan Kalyan Yojana
  • यहाँ आपको यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको लॉग इन के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपकी लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2023 से जुड़े कुछ प्रश्न और उत्तर

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की आधुकारिक वेबसाइट saara.mp.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया गया है।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना क्या है ?

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए प्रदान की गई है। जैसे कि किसानों को पीएम किसान योजना के अंतर्गत एक साल में 6000 रूपये तीन किस्तों में दिए जाते है ठीक इसी प्रकार मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत किसानों को 4000 रूपये दो किस्तों में दिए जायेंगे। ये पैसे एमपी राज्य के किसानों को पीएम किसान योजना की किस्तों में जुड़कर मिलेंगे।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana आवेदन फॉर्म भरने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी ?

आपको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का आवेदन फॉर्म भरने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जैसे – आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक खाता पासबुक, मोबाइल नंबर, मूल निवास प्रमाण पत्र, भूमि सम्बन्धी दस्तावेज आदि।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत किसने की ?

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा की गई थी।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

हेल्पलाइन नंबर

जैसा कि इस लेख में हमने आपसे Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana और इससे जुडी जानकारी साझा की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा अन्य जानकारी चाहिए तो आप योजना से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इसके अलावा आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ कर सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment

Join Telegram