देश तथा प्रदेश में समय समय पर केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के द्वारा समय समय पर महिलाओं के लिए नई नई योजनाएं लाती रहती है जिससे देश में महिलाओं की स्तिथि में थोड़ा सुधार हो सके, इसी कड़ी में राजस्थान सरकार के द्वारा एक नयी योजना का शुभारम्भ किया गया जिसका नाम है मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2023 । इस योजना के तहत राजस्थान राज्य के सभी तलाकशुदा, विधवा या परित्यक्ता महिलाओं को पेंशन दी जाएगी। राज्य में पहले ऐसी कई महिलाऐं थी जो अपने अकेले होने के कारण अपने घर का खर्चा नहीं उठा पाती थी, अब इस योजना के शुरू हो जाने से महिलाएँ आसानी से अपने घर का खर्चा चला सकती हैं।
अगर आप भी मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2023 को आवेदन करना चाहते हैं लेकिन आपको इसके बारे में कही भी उचित जानकारी नहीं मिल पा रही है तो आप हमारे आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़ें। आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे की Ekal Nari Samman Pension Scheme क्या है ? तथा इस योजना के लिए आप आवेदन किस प्रकार से कर सकते हैं। इन सभी विषयों पर आज हम खुलकर चर्चा करने वाले हैं इसलिए हमारे लेख को पूरा पढ़ें।

राजस्थान एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2023
राजस्थान की राज्य सरकार के द्वारा एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2023 की शुरुआत की गयी। इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा राज्य के सभी तलाकशुदा, विधवा या परित्यक्ता महिलाओं को प्रति महिने आर्थिक सहायता के रूप में कुछ धनराशि प्रदान की जाएगी। यह धनराशि अलग अलग आयु की महिलाओं के लिए अलग अलग निर्धारित की गयी है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है और साथ ही साथ आपकी वार्षिक आय सभी स्रोतों से मिलकर भी 48000 से कम होनी चाहिए। एकल नारी सम्मान पेंशन योजना को आवेदन करने के लिए आपको किसी भी कार्यालय में जाने की जरुरत नहीं है इसे आप ऑनलाइन पोर्टल से कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
योजना का नाम | मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना |
योजना की शुरुआत कब हुई | 16 फरवरी 2022 |
राज्य | राजस्थान |
लाभार्थी | राजस्थान राज्य की |
किसके द्वारा शुरू की गयी | राजस्थान राज्य के सभी तलाकशुदा, विधवा या परित्यक्ता महिलाऐं |
सम्बंधित विभाग | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग |
आवेदन करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन तथा ऑफलाइन |
उद्देश्य | राज्य के सभी तलाकशुदा, विधवा या परित्यक्ता महिलाओं को पेंशन राशि प्रदान करना |
लाभ धनराशि | 500 रूपये से 1500 रूपये प्रतिमाह तक |
अधिकारी वेबसाइट | ssp.rajasthan.gov.in |
राजस्थान एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का उद्देश्य
राजस्थान एकल नारी सम्मान पेंशन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी तलाकशुदा, विधवा या परित्यक्ता महिलाओं को पेंशन राशि प्रदान करना है जिससे राज्य की महिलाएँ अपने आप में आत्मनिर्भर बन सके। इस योजना के तहत सरकार राज्य की महिलाओं को 500 रूपये से लेकर 1500 रूपये की धनराशि प्रतिमाह प्रदान करेगी। राज्य में ऐसी बहुत सी महिलाएँ हैं जो अपना गुजारा बहुत ही मुश्किल से कर पाती हैं तथा उनके पास कमाने का कोई साधन भी नहीं होता इसी समस्या को देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गयी।
राजस्थान शुभ शक्ति योजना ऑनलाइन आवेदन
एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली राशि का विवरण
एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत सरकार 18 वर्ष से 54 वर्ष तक की महिलाओं को 500 रूपये प्रति महीने तथा 55 वर्ष से 60 वर्ष तक की महिलाओं को 750 रूपये प्रति महीने दिया जाएगा। जबकि 60 वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक की महिलाओ को 1000 रूपये प्रति महीने तथा 75 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को 1500 रूपये प्रति महीने दिए जाएंगे।
लाभार्थी की आयु | पेंशन धनराशि |
18 वर्ष से 54 वर्ष तक | 500 रूपये |
55 वर्ष से 60 वर्ष तक | 750 रूपये |
60 वर्ष से 75 वर्ष तक | 1000 रूपये |
75 वर्ष से अधिक उम्र | 1500 रूपये |
Benefits of Ekal Nari Samman Pension Scheme
- एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत राज्य के सभी तलाकशुदा, विधवा या परित्यक्ता महिलाओं को 500 रूपये प्रतिमाह से लेकर 1500 रूपये तक की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी धर्म अथवा जाति की महिलाऐं आवेदन कर सकती हैं सरकार द्वारा इसके लिए कुछ भी निर्धारित नहीं किया गया है।
- सरकार के द्वारा इस योजना में दी जाने वाली धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
- इस योजना को संचालन करने के लिए सरकार के द्वारा सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग को दिया गया है।
- इस योजना के लागू हो जाने के बाद राज्य की जिन भी महिलाओं के पास कमाने साधन नहीं था वो महिलाऐं अब आराम से इस धनराशि की मदद से अपना जीवन यापन कर सकते हैं।
एकल नारी सम्मान पेंशन योजना को आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड (Aadhar card)
- राशन कार्ड (Ration card)
- मृत्यु प्रमाण पत्र (विधवा महिलाओं के लिए) Death Certificate (for widow women)
- तलाक प्रमाण पत्र (तलाकशुदा महिलाओ के लिए) Divorce Certificate (for divorced women)
- निवास प्रमाण पत्र (Address proof)
- BPL प्रमाण पत्र (BPL certificate)
- जाति प्रमाण पत्र (caste certificate)
- बैंक अकाउंट डिटेल (bank account details)
- जन्म प्रमाण पत्र (Birth certificate)
- मोबाइल नंबर (mobile number)
- पासपोर्ट साइज़ फोटो (passport size photo)
एकल नारी सम्मान पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता
- राजस्थान एकल नारी सम्मान पेंशन योजना में आवेदन केवल राजस्थान का मूल निवासी ही कर सकता है।
- इस योजना का लाभ केवल महिलाओं को दिया जाएगा।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- अगर आप विधवा या तलाक शुदा महिला हैं तो आपको इस योजना का लाभ तभी दिया जाएगा जब आप इनसे जुड़े प्रमाण पत्र की प्रति दिखाएंगे।
- राजस्थान एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपकी सालाना आय 48000 रूपये से कम होनी चाहिए।
- लाभार्थी के परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास बैंक खाता होना आवश्यक है।
एकल नारी सम्मान पेंशन योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया
आप एकल नारी सम्मान पेंशन योजना में ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीको से आवेदन कर सकते हैं बस आपको दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा।
ऑफलाइन माध्यम
- एकल नारी सम्मान पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने गांव के पंचायत समिति /तहसील कार्यालय में जाना होगा और यदि आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं तो आपको जिला कलेक्टर कार्यालय में जाना होगा।
- अब आपको कार्यालय से एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का आवेदन पत्र मांगना होगा।
- अब आपको आवेदन पत्र में मांगी गयी सभी प्रकार की जानकारियों को भरना होगा।
- सभी जानकारियों के भर जाने के बाद अब आपको अपने दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ सलंग्न करना होगा।
- अब आपको अंत में अपने हस्ताक्षर करके आवेदन पत्र को कार्यालय के अधिकारियों के पास जमा करना होगा।
- इस तरह से आप आसानी से अपना आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन माध्यम
- एकल नारी सम्मान पेंशन योजना को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट ssp.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने लॉगिन के लिए आएगा आपको सबसे पहले लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने कुछ जानकारियों को भरने के लिए आएगा जिसमे आपको अपनी जानकारियों को भरना होगा।
- अब आपसे कुछ दस्तावेज मांगे जाएंगे जिनको आपको ध्यानपूर्वक उपलोड करना होगा।
- अब अंत में आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आपका फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा।
- अब जल्द ही आपको इस योजना का लाभ मिलने लग जाएगा।
राजस्थान एकल नारी सम्मान पेंशन योजना हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको राजस्थान एकल नारी सम्मान पेंशन योजना से जुडी किसी भी सहायता तथा शिकायत को दर्ज करना चाहते हैं तो आपको संबंधित माध्यमों से सम्पर्क सूत्र स्थापित करने होंगे।
Number :- 0141-5111007, 5111010,2740637
Email-Id :- [email protected]
राजस्थान एकल नारी सम्मान पेंशन योजना से जुड़े प्रश्न एवं उत्तर
राजस्थान एकल नारी सम्मान पेंशन योजना क्या है ?
इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा राज्य के सभी तलाकशुदा, विधवा या परित्यक्ता महिलाओं को प्रति महिने आर्थिक सहायता के रूप में कुछ धनराशि प्रदान की जाएगी।
एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत महिलाओं को कितनी लाभ धनराशि दी जाएगी ?
एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत सरकार 18 वर्ष से 54 वर्ष तक की महिलाओं को 500 रूपये प्रति महीने तथा 55 वर्ष से 60 वर्ष तक की महिलाओं को 750 रूपये प्रति महीने दिया जाएगा। जबकि 60 वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक की महिलाओ को 1000 रूपये प्रति महीने तथा 75 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को 1500 रूपये प्रति महीने दिए जाएंगे।
राजस्थान एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का उद्देश्य क्या है ?
राजस्थान एकल नारी सम्मान पेंशन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी तलाकशुदा, विधवा या परित्यक्ता महिलाओं को पेंशन राशि प्रदान करना है जिससे राज्य की महिलाएँ अपने आप में आत्मनिर्भर बन सके।
एकल नारी सम्मान पेंशन योजना में आवेदन सभी देशवासी कर सकते हैं ?
नहीं, एकल नारी सम्मान पेंशन योजना में आवेदन सभी देशवासी नहीं कर सकते।
एकल नारी सम्मान पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु कितनी चाहिए ?
एकल नारी सम्मान पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए न्यूनतम 18 वर्ष की आयु चाहिए।