मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस

मध्य प्रदेश के सम्पूर्ण विकास के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करती रहती है। इन योजनाओं का उद्देश्य राज्य के सभी वर्गों के विकास के पथ पर आगे बढ़ाने और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने का है का है। इसी तरह एमपी की एक योजना है – श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना. ये योजना मूल रूप से प्रदेश के छात्र और छात्राओं के लिए है। इसके अंतर्गत सभी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे शिक्षा हासिल कर सकेंगे। MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana के तहत राज्य में श्रमिकों के बच्चे इसका लाभ ले सकेंगे।

MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana apply online
श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना

श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी ये योजना एमपी श्रम कल्याण मंडल द्वार संचालित की जाती है। ये एक शैक्षणिक छात्रवृति योजना है जिसके माध्यम से सरकार प्रदेश के श्रमिकों के बच्चों को लाभ देगी। इसमें सभी श्रमिक परिवार के बच्चे अपनी शिक्षा हेतु राज्य सरकार से छात्रवृति प्राप्त कर सकेंगे। आप को बता दें की प्रत्येक श्रमिक परिवार से दो बच्चों को लाभ दिया जाएगा। MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana 2023 में श्रमिक बच्चों को कक्षा 5 से लेकर कक्षा 12 और अन्य उच्च शिक्षा प्रोग्रामों में पढ़ने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

यह योजना प्रदेश के उन संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों/कर्मचारियों पर लागू होगी जो म.प्र. श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1982 के अन्तर्गत आते है तथा उनसे नियमित रूप से मंडल को अभिदाय प्राप्त होता है। इसके लाभ हेतु विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Highlights Of MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana 2023

योजना का नाममध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना
सम्बंधित राज्यमध्य प्रदेश
शुरू किया गयाराज्य सरकार द्वारा
लाभार्थीप्रदेश के श्रमिक वर्ग के बच्चे
उद्देश्यप्रदेश के वित्तीय रूप से कमजोर वर्ग से आने वाले बच्चे को शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति प्रदान करना ।
सम्बंधित विभागश्रम कल्याण मंडल, मध्य प्रदेश
वर्तमान वर्ष2023
आवेदन का प्रकारऑनलाइन मोड
आधिकारिक वेबसाइटscholarshipportal.mp.nic.in

श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना का उद्देश्य

राज्य में बहुत से ऐसे परिवार हैं जो कि आर्थिक रूप से कमजोर हैं। जिस वजह से वो अपने बच्चों को पूरी शिक्षा नहीं दे पाते। वित्तीय परेशानी के चलते ऐसे परिवारों के बच्चे पूरी नहीं कर पाते और बीच में ही पढाई छोड़ देते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एमपी सरकार द्वारा श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति की शुरुआत की गयी है। इस योजना के माध्यम से सरकार ऐसे सभी बच्चों को उनके शिक्षा के अधिकार से वंचित नहीं रहने देगी। इसलिए बच्चे आगे की पढाई जारी रख सकें, एमपी सरकार इस योजना के तहत छात्रवृति प्रदान करेगी।

यहाँ जानिये श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना के लाभ

मध्य प्रदेश में शुरू की गयी इस योजना से होने वाले लाभ –

  • इस योजना में प्रदेश के श्रमिकों के बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • सभी योग्य बच्चों को कक्षा 5वीं से लेकर उच्च शिक्षा हेतु पढ़ने के लिए छात्रवृति प्रदान की जाएगी।
  • विभिन्न कक्षाओं के लिए अलग-अलग निर्धारित धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana के अंतर्गत अधिकतम दो बच्चों को लाभ दिया जाएगा।
  • जो श्रमिक श्रम कल्याण निधि के अधिनियम 1982 के तहत मध्य प्रदेश मे स्थापित संस्थान या कारखाने में काम करता है उन्हीं के बच्चों को इसका लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • मंडल के कल्याण आयुक्त द्वारा विद्यार्थियों के छत्रवृत्तियों का निर्धारण करना व इस संबंध में कार्यान्वयन की जिम्मेदारी का वहन किया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढ़ेगा।
  • बेरोजगारी की दर काम होगी।

श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति पात्रता शर्तें

Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana का लाभ लेने के लिए योजना के अंतर्गत कुछ पात्रता शर्तें निर्धारित की गयी हैं। आवेदकों को इसका लाभ लेने हेतु इन योग्यताओं को पूरा करना होगा। आगे पढ़िए इन सभी पात्रता शर्तों को –

  1. आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  2. मध्य प्रदेश में स्थापित कारखाना/स्थापना जो कि म.प्र.श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1982 के अन्तर्गत आते हैं, में कार्यरत श्रमिकों के बच्चे लाभ ले सकेंगे।
  3. जो छात्र कक्षा 5 वी से 12वी, स्नातक, स्नात्कोतर, आई.टी.आई., पोलीटेकनिक, पी.जी.डी.सी.ए., डी.सी.ए (कम्प्यूटर पाठ्यक्रम), बी.ई., एम.बी.बी.एस. में पढ़ रहे हों वो इसका लाभ ले सकते हैं।
  4. संस्थानों में कार्यरत प्रबंधकीय क्षमता वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के पुत्र/पुत्रियां इस योजना के पात्र नहीं होगें।
  5. श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना के तहत श्रमिक के दो बच्चों को ही इसका लाभ दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना में आवेदन करने हेतु आप को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी आवश्यकता पड़ेगी। इन दस्तावेजों की सूची आप आगे पढ़ सकते हैं। आवेदन पूर्व इन्हें अवश्य चेक कर लें।

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक की प्रति
  • पिछली उत्तीर्ण कक्षा की अंकसूची
  • आय का प्रमाण
  • राशन कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • आयु का प्रमाण
  • मोबाइल नंबर

श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति में ऐसे होगा चयन

इस योजना (श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति) के तहत चयनित होने के लिए सभी आवेदक छात्र और छात्रा को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी जानकारियों को भरें। अब भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। इस के बाद आवेदक के हस्ताक्षर, आवेदक के माता पिता के हस्ताक्षर आवेदन पत्र पर करने होंगे। साथ ही शिक्षण संस्था के प्रधानाध्यापक/प्राचार्य के हस्ताक्षर तथा कारखाना/संस्थान/स्थापना के प्रबंधक के हस्ताक्षर और पद मुद्रा (स्टाम्प) निर्धारित स्थान पर लगाना भी आवश्यक हैं। इसके बाद इस आवेदन पत्र को आधिकारिक पोर्टल पर फिर से अपलोड करना है।

अब आवेदन पत्र के साथ ही छात्र / छात्रा की स्वयं सत्यापित की गयी पिछले वर्ष की अंकसूची, आधार कार्ड की प्रति और बैंक पास बुक की फोटो कॉपी भी अपलोड करनी होगी। इसके बाद अंतिम तिथि तक जितने भी आवेदन प्राप्त होंगे, उन सभी का निर्धारित मापदंडों के आधार पर परीक्षण किया जाएगा। ये परीक्षण क्षेत्रीय प्रभारी/अधिकारी द्वारा होगा। कृपया ध्यान दें कि इस श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना में आवेदन करते समय आप को शुल्क भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana में ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

आप को श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना में लाभ पाने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इस के बाद आप आवेदन पत्र को भर सकते हैं। आइये जानते हैं पूरी प्रक्रिया –

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना 2022
  • होम पेज खुलने पर आप को पंजीयन के ऑप्शन पर जाना होगा।
  • इसके बाद आप पंजीयन करें के विकल्प पर क्लिक कर दें।
मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना 2022
  • क्लिक करते ही अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप के स्क्रीन पर पंजीकरण का आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • अब आप को आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • आप को यहाँ अपना पूरा नाम, जेंडर, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, धर्म, केटेगरी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार कार्ड नंबर, पूरा पता इत्यादि भरना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद घोषणा पर टिक करके कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • इसके बाद Check Form Validation पर क्लिक कर दें।

आवेदन प्रक्रिया

  • अब आप को  यूजर आई.डी. एवं पासवर्ड प्राप्त होंगे। जिसके मदद से आप को पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • अब आप लॉगिन के बाद आवेदन पत्र भरेंगे।
  • आप को आवेदन पत्र में पूछी मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करें पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप को आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी सभी जानकारी भरनी होगी।
  • पूरे भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।
  • इस पर अपने हस्ताक्षर , माता – पिता के हस्ताक्षर साथ ही शिक्षण संस्था के प्रधानअध्यापक/प्राचार्य के हस्ताक्षर तथा कारखाना/संस्थान/स्थापना के प्रबंधक के हस्ताक्षर और पद मुद्रा (स्टाम्प ) निर्धारित स्थान पर करवाने हैं।
  • अब इस पत्र को फिर से अपलोड करें। साथ में अन्य दस्तावेजों की भी स्कैन कॉपी अपलोड कर दें।
  • साथ ही निर्धारित आवेदन शुल्क का पेमेंट कर दें।
  • इस तरह से आप की आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।

अब संबंधित प्रभारी द्वारा आप के आवेदन पत्र में दर्ज जानकारियों का सत्यापन किया जाएगा। जिसके बाद जानकारियां सही पाए जाने पर आप का आवेदन स्वीकार किया जाएगा। और इस के बाद आप के खाते में छात्रवृति के पैसे भेज दिए जाएंगे।

यहाँ जानें आवेदन की स्थिति (एप्लीकेशन स्टेटस) चेक करना

  • सबसे पहले आप को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आप होम पेज पर दिए गए विकल्पों में से पंजीयन के विकल्प पर जाना होगा।
  • इसके बाद अपने आवेदन की स्थिति जानें के विकल्प पर क्लिक करें।
chram kalyan selchik chatravriti yojana track application
  • अगला पेज खुलेगा, जहाँ आप को पूछी गयी जानकारी दर्ज करनी है।
  • सबसे पहले अपनी 7 डिजिट की पंजीकरण संख्या (Applicant ID (7 Digit No) और Academic Year दर्ज करें।
  • इसके बाद कैप्चा कोड डालें और Search के बटन पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर आप के आवेदन की स्थिति ओपन हो जाएगी।

मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना से संबन्धित प्रश्न उत्तर

श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना क्या है ?

ये मध्य प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी छात्रवृत्ति योजना है। इस योजना में आवेदन करने पर छत्रवृत्ति मिलेगी जिससे विद्याथी अपनी शिक्षा पूरी कर सकेंगे।

श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना में क्यों शुरू की गयी है

Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana 2023 की शुरुआत छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए की गयी है। इस स्कालरशिप के जरिये आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे भी अपनी शिक्षा बिना किसी वित्तीय दबाव के पूरी कर सकेंगे।

MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana में कौन कौन आवेदन कर सकता है?

इसमें मध्य प्रदेश के श्रमिकों के बच्चे आवेदन कर सकते है। आप इसकी पात्रता शर्तों को जानने के लिए हमारे लेख को पढ़ सकते हैं।

श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं ?

आप को इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। फिर यूज़र आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। इसके बाद आप आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानने के लिए लेख को पढ़ें।

Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana में किन दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी ?

इसमें आवेदक का आधार कार्ड , माता पिता का आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, पारिवारिक सालाना आय प्रमाण पत्र, पिछली उत्तीर्ण कक्षा की अंक सूची, पासपोर्ट साइज फोटो , बैंक पासबुक ,आदि अन्य दस्तावेज। आप अधिक जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना में आवेदन करने हेतु कौन सी आधिकारिक वेबसाइट है ?

आप को योजना के अंतर्गत निर्धारित की गयी आधिकारिक वेबसाइट http://scholarshipportal.mp.nic.in/ पर जाना होगा। जिसके बाद आप अपना पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana में क्या क्या लाभ है ?

श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना से गरीब परिवार के बच्चों को अपनी शिक्षा पूरी करने का मौका मिलेगा। वो भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। यही नहीं श्रमिक परिवार से आने वाले बच्चे भी अपनी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़ेंगे। अधिक जानकारी हेतु इस लेख को पढ़ें।

श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना में एक परिवार के कितने बच्चों को लाभ मिल सकता है ?

इस योजना में आवेदन करने के लिए एक श्रमिक परिवार के दो बच्चे ही पात्र माने जाएंगे।

आज इस लेख के माध्यम से हमने आप को श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। यदि आप इस योजना के संबंध में कुछ पूछना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते हैं।

Leave a Comment