मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना क्या है ?| MP Nari Samman Scheme

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना :- मध्यप्रदेश में अभी वर्तमान में भाजपा की सरकार है लेकिन कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के द्वारा विपक्ष पार्टी होते हुए भी महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण के लिए एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा की है जिसका नाम नारी सम्मान योजना (MP Nari Samman Scheme) है। इस योजना के माध्यम से सरकार के द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता धनराशि प्रदान की जाएगी ताकि महिलाऐं सहायता राशि पाकर अपने आप में आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सके और अपने रोजमर्रा के खर्चों को पूर्ण कर सके।

अगर आप भी मध्यप्रदेश के नागरिक है एवं इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल केवल आपके लिए ही है क्योंकि आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे की नारी सम्मान योजना क्या है ? नारी सम्मान योजना का लाभ कैसे मिलेगा ? MP Nari Samman Yojana Me Aavedan Kese Kare? इस योजना के उद्देश्य, लाभ एवं पात्रताओं के बारे में आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से सम्पूर्ण जानकारी बताएंगे इसलिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ें जिससे की आपको इस योजना में आवेदन करने में आसानी होगी।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना क्या है ?| MP Nari Samman Scheme
मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना क्या है ?| MP Nari Samman Scheme
Contents hide

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना 2023

मध्यप्रदेश राज्य की महिलाओं के लिए नारी सम्मान योजना को शुरू करने की घोषणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के द्वारा की गयी। 9 मई 2023 को छिंदवाड़ा जिले के परासिया में MP नारी सम्मान योजना का शुभारम्भ किया गया। इस योजना के तहत महिलाओं को 1500 रूपये की धनराशि प्रतिमाह आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। और इसके साथ में महिलाओं को 500 रूपये अलग से सिलेंडर को खरीदने के लिए दिए जाएंगे। अर्थात कुल मिलाकर कांग्रेस की सरकार के द्वारा लाभार्थी महिलाओं को 2000 रूपये की धनराशि आर्थिक सहायता के तौर पर प्रदान की जाएगी।

लाडली बहना योजना 2023 आवेदन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना 2023 के तहत दी जाने वाली राशि को सरकार सीधे डीबीटी के माध्यम से महिला के बैंक कहते में भेजेगी। सरकार के द्वारा इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया को ऑफलाइन माध्यम से 9 मई 2023 से शुरू कर दी है। आप 9 मई से इस योजना के आवेदन हेतु आवेदन फॉर्म भर सकते हैं तथा इस योजना का लाभ ले सकते हैं। अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में आ जाती है तो इस योजना को सभी जिलों में लागु कर दिया जाएगा और प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं को इसका लाभ प्रदान किया जाएगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

MP Nari Samman Scheme

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के बारे में कुछ जानकारी

योजना का नाममप्र नारी सम्मान योजना 2023
MP Nari Samman Yojana
संबंधित राज्यमध्यप्रदेश
किसके द्वारा घोषणा की गईमध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के द्वारा
योजना का शुभारंभ9 मई 2023
लाभार्थीमध्यप्रदेश राज्य की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को दैनिक जीवन यापन करने के लिए
आर्थिक सहायता धनराशि प्रदान करना
लाभ2000 रुपए प्रतिमाह
वर्ष2023
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी
MP Nari Samman Yojana 2023

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना का उद्देश्य

नारी सम्मान योजना को शुरू करने का पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रतिमाह 1500 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके साथ ही गैस सिलेंडर को खरीदने के लिए 500 रूपये की धनराशि अलग से प्रदान की जाएगी ताकि महिलाओं को अपने दैनिक खर्चों के लिए किसी दूसरे पर निर्भर न होने पढ़े और अपने सम्पूर्ण परिवार का आसानी से भरण पोषण किया जाए।

इस योजना के शुरू हो जाने से महिलाओं के प्रति समाज में समान बढ़ेगा एवं वह आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन व्यतीत कर सकते हैं। कोई भी महिला अगर इस योजना का लाभ पाना चाहती है तो उसे 9 मई से आवेदन करना होगा।

Nari Samman Yojana के लिए पात्रता

  • मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थी मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना में केवल महिलाऐं ही आवेदन कर सकते हैं।
  • महिला उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है।
  • इस योजना में आवेदन हेतु सरकार ने कोई भी केटेगरी नहीं रखी है यानि की किसी भी जाति की महिलाऐं इस योजना में आवेदन कर सकती हैं।
  • लाभार्थी का बैंक अकाउंट होना चाहिए तथा वह आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

नारी सम्मान योजना में आवेदन हेतु दस्तावेज

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना में आवेदन के लिए सरकार द्वारा कुछ दस्तावेजों को भी निर्धारित किया है जो की आपके पास होने चाहिए।

Nari Samman Yojana के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक को नारी सम्मान योजना के तहत दिए गए Nari Samman Yojana Application Form PDF को डाउनलोड करना होगा।
  • अब सी पीडीएफ को आपको डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले लेना होगा।
Nari Samman Yojana के तहत आवेदन प्रक्रिया
Nari Samman Yojana के तहत आवेदन प्रक्रिया
  • अब लाभार्थी को अपना नाम, समग्र आईडी, आधार नंबर, आयु, वर्ग, जन्मतिथि, ग्राम पंचायत, विधानसभा क्षेत्र, वार्ड तथा पंजीयन करने वाले का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब अगर आपसे कोई दस्तावेज मांगे जाते हैं तो आपको उस दस्तावेज को भी इस आवेदन पत्र के साथ अटैच करना होगा।
  • अब इस आवेदन पत्र को आपको या तो कार्यालय में जाकर जमा करना होगा या फिर कांग्रेस के कार्यकर्ता घर घर जाकर इस आवेदन फॉर्म को जमा करेंगे।
  • इस तरह से आप आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी देखें >>> (आवेदन) मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना 2023

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • नारी सम्मान योजना को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के द्वारा शुरू किया गया।
  • इस योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक महीने 2000 हजार रूपये की राशि प्रदान की जाएगी जिसमे से की 1500 रूपये दैनिक खर्चों के लिए तथा 500 रूपये गैस सिलेंडर को भरने के लिए प्रदान की जाएंगी।
  • सरकार के द्वारा जो यह राशि दी जाएगी वह महिलाओं के बैंक अकाउंट में सीधे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
  • इस योजना के लिए 9 मई 2023 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है इसके लिए आप आवेदन फॉर्म भरके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
  • एक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 हजार महिलाओं को यह फॉर्म भराया जाएगा।
  • अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है तो जिन भी महिलाओं के द्वारा वर्तमान में आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे उन्हें बाद में आवेदन करने की कोई भी आवश्यकता नहीं है।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के तहत प्रश्न एवं उत्तर

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना क्या है ?

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के तहत अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है तो सरकार के द्वारा महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता धनराशि प्रदान करेगी।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के तहत सरकार द्वारा कितनी धनराशि प्रदान की जाएगी ?

नारी सम्मान योजना मध्य प्रदेश के तहत सरकार 1500 रूपये की धनराशि दैनिक खर्चों के लिए तथा 500 रूपये की धनराशि गैस सिलेंडर को भरने के लिए प्रदान करेगी।

नारी सम्मान योजना 2023 में आवेदन करने की तिथि कब है ?

नारी सम्मान योजना 2023 में आप 9 मई 2023 से आवेदन कर सकते हैं।

नारी सम्मान योजना 2023 के तहत आवेदन फॉर्म कैसे डाउनलोड करें ?

नारी सम्मान योजना के तहत दिए गए आवेदन फॉर्म Nari Samman Yojana Application Form PDF को डाउनलोड करना होगा।

Leave a Comment