जैसे कि आप सभी जानते है आम आदमियों की आमदनी उनकी जरूरतों के हिसाब से कम होती है। कभी कभी लोगो को अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने, घर लेने हेतु, घर बनाने हेतु या अन्य किसी जरूरत के लिए धन की आवश्यकता पड़ती है। कोई भी व्यक्ति बैंको से लोन ले सकते है। लोन लेने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है और साथ ही साथ बता दें कि लोन देते समय बैंक की कुछ शर्तों को भी पूरा करना पड़ता है।
इन्हीं में से एक नियम मोरेटोरियम होता है। यहाँ हम आपको Moratorium क्या है ? और बैंक मोरेटोरियम पीरियड के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में देंगे। इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। Moratorium से जुडी अधिक जानकारी के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

Moratorium क्या है ?
मोरेटोरियम एक ऐसा शब्द है जिसका प्रयोग मोरेटोरियम पीरियड जो की फाइनेंस और लोन इंडस्ट्री में बहुत अधिक किया जाता है। परन्तु इसकी जानकारी केवल उन्ही व्यक्तियों को होती है जिसे इसके नियमो के बारे में जानकारी होती है।
यदि मोरेटोरियम की परिभाषा की बात करे तो इसकी सबसे अच्छी परिभाषा ईएमआई हॉलिडे कह सकते है। इसकी अवधि में ही खरीदार को कोई भी मासिक किस्त नहीं चुकानी पड़ती है।
मोरेटोरियम का मतलब होता है ऋणधारक को इस अवधि में मासिक किस्त का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। इससे ऐसे ऋणधारकों को जो आर्थिक संकट का सामना कर रहे है, उन्हें आसानी होगी।
मोरेटोरियम उस अवधि को कहते है जिस दौरान ऋणधारक को लिए गए कर्ज पर ईएमआई का भुगतान नहीं करना पड़ता है।
Bank Moratorium Period 2023 Highlights
आर्टिकल का नाम | Moratorium क्या है, पूरी जानकारी हिंदी में |
साल | 2023 |
टॉपिक | मोरेटोरियम क्या है |
मोरेटोरियम सम्बंधित ध्यान देने योग्य बातें
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको मोरेटोरियम से जुडी कुछ ख़ास बाते बताने जा रहें है। इन बातों के विषय में आप नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- ब्याज से कोई राहत नहीं मिलेगी।
- ब्याज लगता रहेगा
- मियाद आगे खिसकने से ब्याज बढ़ जाएगा
- मोरेटोरियम का लाभ देना बैंकों पर निर्भर होगा कि वह लाभ देंगे या नहीं।
- ऐसे ग्राहक जो पहले मोरेटोरियम में लाभ प्राप्त कर चुके है उन्हें दूसरे मोरेटोरियम में भी लाभ मिलेगा और जो लोग मोरेटोरियम के लाभ से वंचित थे, वे मोरेटोरियम का लाभ प्राप्त करने के लिए योग्य होंगे।
मोरेटोरियम से क्या लाभ है ?
ऐसे बैंक ग्राहक जिन्होंने बैंक से लोन लिया है और जो पहले मोरेटोरियम का लाभ नहीं उठा पाए थे, वे अब मोरेटोरियम का लाभ उठा सकेंगे। पहले वाले अपने मोरेटोरियम पीरियड को बढ़वा सकेंगे।
छोटे एवं मध्यमवर्गीय व्यवसायी और MSME जिनके पास 25 करोड़ रूपये तक का एक्सपोजर है उनकों मोरेटोरियम का लाभ मिलेगा।

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
मोरेटोरियम काम कैसे करता है ?
अगर आपने बैंक से कर्ज लिया है और क़िस्त चुकाने की चिंता में डूबे हुए है तो रिजर्व बैंक आपके लिए एक बार फिर से राहत पैकेज यानी मोरेटोरियम की सुविधा लेकर आया है।
मोरेटोरियम को आसान शब्दों में परिभाषित करें तो कह सकते है मोरिटोरियम मतलब किश्त चुकाने के लिए वक्त की महोलत। हालांकि मोरेटोरियम का लाभ देना केवल बैंकों पर निर्भर करता है वह जिस ग्राहक को चाहे मोरेटोरियम की सुविधा दे सकता है।
मोरेटोरियम का लाभ व्यक्ति ऐसे समय पर ले सकते है माना किसी भी व्यक्ति ने घर खरीदने के लिए बैंक से लोन लिया है और वह आर्थिक संकट और कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा है।
ऐसे समय पर बैंक ऋणधारक मोरेटोरियम का सहारा ले सकता है। अब बात करते है मोरेटोरियम काम कैसे करता है ?
जानकारी के लिए बता दें जितने समय तक ऋणधारक घर खरीदने हेतु लिए गए लोन की क़िस्त का भुगतान नहीं कर पायेगा इस समय को मोरेटोरियम पीरियड (Moratorium Period) कहा जाता है या आप इसे ईएमआई हॉलिडे (EMI Holiday) भी कह सकते है
और साथ ही बता दें कि ऐसा नहीं है कि आपको मोरेटोरियम पीरियड के कारण क़िस्त भरने से छुटकारा मिल जाता है बल्कि इस अवधि के दौरान आपकी किस्तों को मात्र स्थगित किया जाता है। आपको सभी किस्तों का भुगतान करना होगा। तो इस प्रकार मोरेटोरियम काम करता है। इस्सके कारण बहुत से लोगो को काफी मदद मिली है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने कर्जदारों को 30 सितम्बर 2021 तक का समय दिया है ताकि वे अपने लोन के रिस्ट्रक्टरिंग के लिए बैंक से सम्पर्क कर सके। एक बार जब आप नए मोरेटोरियम के लिए आवेदन करते है तो बैंक को सभी शर्तों क पूरा करने के 90 दिनों के अंतर्गत इसे लागू करना होगा।
Moratorium Kya Hai 2023 से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
मोरेटोरियम उस अवधि को कहते है जिस दौरान ऋणधारक को लिए गए कर्ज पर ईएमआई का भुगतान नहीं करना पड़ता है।
जी हाँ, एनआरआई ग्राहकों को भी मोरेटोरियम की सुविधा का लाभ मिलेगा।
जी नहीं मोरेटोरियम पीरियड से ब्याज से राहत नहीं मिलती है।
ऐसे बैंक ग्राहक जिन्होंने बैंक से लोन लिया है और जो पहले मोरेटोरियम का लाभ नहीं उठा पाए थे, वे अब मोरेटोरियम का लाभ उठा सकेंगे। पहले वाले अपने मोरेटोरियम पीरियड को बढ़वा सकेंगे। छोटे एवं मध्यमवर्गीय व्यवसायी और MSME जिनके पास 25 करोड़ रूपये तक का एक्सपोजर है उनकों मोरेटोरियम का लाभ मिलेगा।
जैसे कि इस लेख में हमने आपको Moratorium क्या है और मोरेटोरियम पीरियड से जुडी पूरी जानकारी हिंदी में समस्त जानकारी प्रदान की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नो के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।