मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करेंप:- मनरेगा (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act-2005) यानि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम जिसकी शुरुआत आंध्र प्रदेश के एक जिले से की गयी थी। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारों की आजीविका की सुरक्षा हेतु इस एक्ट के तहत प्रत्येक एक साल में 100 दिन रोजगार की गारंटी दी जाती है। NREGA को यूनिवर्सल रूरल एम्प्लॉयमेंट प्रोग्राम तथा नेशनल फ़ूड फॉर वर्क प्रोग्राम को मर्ज करके बनाया गया था। वर्ष 2020 तक देश के 600 जिलों को इसमें शामिल किया गया है।
आपको बता दें की रोजगार गारंटी योजना में काम करने वाले व्यक्तियों जिनके पास जॉब कार्ड है, उनकी मजदूरी का पैसा सीधे उनके बैंक खाते (BANK ACCOUNT) यानि डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है इस पेमेंट के बारे में आप ऑनलाइन मनरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से जान सकेंगे। मनरेगा का पेमेंट आया है या नहीं यह आप ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से आसानी से चेक कर सकते हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल में मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें ?इसकी जानकारी देने जा रहे हैं। अभी भी कई जॉब कार्ड धारक ऐसे हैं जिन्हें अपना मनरेगा पेमेंट को चेक करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं है। हमारे इस आर्टिकल में आपको MNREGA Ka Paisa Kaise Check Karen इसके बारे में आसान प्रक्रिया को बताया जायेगा जिसकी सहायता से आप अपना मनरेगा पेमेंट को आसानी से चेक कर सकेंगे।
NREGA online payment check 2023; Details
आर्टिकल | विवरण |
---|---|
आर्टिकल का नाम | मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें? |
मंत्रालय | ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार |
श्रेणी | केंद्र सरकार |
योजना का लाभ | जम्मू कश्मीर को छोड़कर सभी राज्यों के ग्रामीण जनता को |
लाभार्थी | भारत के पंजीकृत ग्रामीण नागरिक |
वर्ष 2022 -23 में कुल DBT ट्रांजेक्शन | 3,98,28,668 |
वर्ष 2022 में सक्रिय कामगार | 14.97 करोड़ |
सबसे अधिक DBT ट्रांजेक्शन वाला राज्य | आंध्र प्रदेश |
मनरेगा का उद्देश्य | ग्रामीण क्षेत्र के अकुशल मजदूरों को रोजगार प्रदान करना |
वर्ष | 2023 |
ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट | nrega.nic.in |
यूपी नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023 ऐसे करें चेक
मनरेगा का पेमेंट लिस्ट 2023 चेक प्रोसेस
मनरेगा पेमेंट लिस्ट (नरेगा पेमेंट कैसे चेक करें ) चेक कैसे करें इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- सबसे पहले आपको ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in पर जाना होगा। (लिंक पर क्लिक करके आप सीधा वेबसाइट पर पहुंच जायेंगे। )
- अब आपके सामने इस वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ (home page) खुल जायेगा। जो की इस प्रकार से आपको दिखाई देगा –
- अब आपको यहाँ से स्क्रीन को स्क्रोल करना है जिसके नीचे की तरफ आपको quick access (त्वरित पहुंच) का विकल्प दिखाई देगा।
- अब आपको quick access (त्वरित पहुंच )के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप क्लिक करते हैं आपके सामने निम्नलिखित विकल्प खुल कर आ जाते हैं –
- ग्राम पंचायत(GP)/ पंचायत समिति (PS)/ जिला पंचायत (ZP) लॉगिन
- जिला/ प्रखंड एडमिन लॉगिन
- अन्य कार्यान्वित एजेंसी लॉगिन
- राज्य स्तरीय FTO एंट्री
- राज्य स्तरीय डाटा एंट्री
- राज्य रिपोर्ट
- इन विकल्पों में से आपको ग्राम पंचायत(GP)/ पंचायत समिति (PS)/ जिला पंचायत (ZP) लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप इस पर क्लिक कर देते हैं आपके सामने नया पेज खुल जाता है।
- आपको यहाँ से ग्राम पंचायत के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप इसपर क्लिक करते हैं आपके सामने एक और नया पेज खुलेगा जिसमे से आपको Generate Reports (जेनेरेट रिपोर्ट्स ) पर क्लिक कर देना है।
- Generate Reports (जेनेरेट रिपोर्ट्स ) पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर सभी राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों की सूची खुल जाएगी। जो इस प्रकार से दिखाई देगी –
- यहाँ से आपको जिस भी राज्य से आप हैं उसका चयन कर लें।
- राज्य चयन कर लेने के बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा जहाँ पर आपको वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक पंचायत का चयन कर लेना है और प्रोसीड वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
- प्रोसीड पर क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलेगा। जहाँ पर आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे आपको यहाँ से R3. WORK के सेक्शन में जाकर Consolidate Report Of payment To Worker के विकल्प पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप Consolidate Report Of payment To Worker पर क्लिक करते हैं आपकी स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा जहाँ पर आपके सामने आपके गांव का नाम, जॉब कार्ड संख्या, आवेदक का नाम, पिता/पति का नाम तथा कार्य का नाम (वर्क कोड), रोजगार के दिनों की संख्या, तथा कितने रुपए आपके अकाउंट में ट्रांसफर किये गए हैं इन सब की जानकारी आपको स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- इस प्रकार आप ऑनलाइन मनरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना पेमेंट चेक कर सकेंगे।
मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें से सम्बन्धित कुछ प्रश्नोत्तर –
MNREGA का पूरा नाम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम है।
इसके तहत ग्रामीण कामगारों को 100 दिन के काम की गारंटी एक साल में दी जाती है।
इसकी आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in है।
रघुवंश बाबू को Architect Of MGNREGA कहा जाता है।
आज की इस पोस्ट में हमने मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें से सम्बंधित जानकारी आपको दी है किसी भी प्रकार के सवाल होने पर आप हमे कमेंट करके पूछ सकते हैं।